EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
4-5 अक्टूबर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच 15वां संयुक्‍त प्रशिक्षण अभ्‍यास ‘सूर्य किरण’ संपन्‍न हुआ

भारत-नेपाल सेना के बीच हाल ही में संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘सूर्य किरण’ का आयोजन किया गया था. यह आयोजन उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ में 20 सितम्बर से 3 अक्तूबर तक किया गया था.

यह दोनों देशों के मध्य होने वाला ‘सूर्य किरण’ का 15वां संयुक्त सैन्य अभ्यास था. इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेना की 300-300 सैन्य कर्मियों की एक-एक टुकड़ी ने हिस्सा लिया था.

यह संयुक्‍त अभ्‍यास आतंकरोधी और आपदा राहत अभियान पर केंद्रित था. इस दौरान दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद विरोधी अभियान, विद्रोह के खिलाफ कार्रवाई, प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के दौरान की जाने वाली मानवीय सहायता के अपने-अपने अनुभवों को साझा किया.

भारत-नेपाल संयुक्त युद्धाभ्यास ‘सूर्य किरण’: एक दृष्टि

  • सूर्य किरण सैन्य संयुक्त युद्धाभ्यास आतंकवाद के बदलते तरीकों के खिलाफ सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए किया जाता है.
  • इसका मुख्य उद्देश्य नेपाल और भारतीय सैनिकों में आपसी सैन्य समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ आतंकवाद विरोधी अभियानों में सफल संचालन के लिए दोनों देशों की सेना के बीच समन्वय स्थापित करना है.

उपराष्ट्रपति ने असम के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार प्रदान किया

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 3 अक्तूबर को असम के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार (Lokapriya Gopinath Bordoloi Award) प्रदान किया. उन्होंने कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की असम शाखा, शिलांग चैंबर क्वायर और लेखक निरोद कुमार बरुआ को इस पुरस्कार से सम्मानित किया.

यह पुरस्कार असम के सबसे बड़े नागरिक पुरस्कारों में से एक है. इसमें 5 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है. यह पुरस्कार असम की प्रथम मुख्यमंत्री लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई के नाम से प्रदान किया जाता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया महिला क्रिकेट टेस्‍ट मैच ड्रॉ

कैनबरा में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच दिन-रात का एकमात्र क्रिकेट टेस्‍ट मैच ड्रॉ हो गया है. चौथे और अंतिम दिन मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया ने जीत के लिए 271 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 36 रन बनाए. भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 377 और दूसरी पारी तीन विकेट पर 135 रन बनाकर घोषित की थी. ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 241 रन बनाकर घोषित की थी. स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

लेह में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया गया

केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के लेह में महात्मा गांधी की जयंती पर खादी से बना एक हजार किलोग्राम से अधि‍क भार का 225 फुट लंबा और 150 फुट चौड़ा विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया गया. हाथ से बुना यह तिरंगा खादी ग्राम और उद्योग आयोग से जुडे मुंबई के खादी डायर्स एंड प्रिंटर्स ने तैयार किया है.

मेघालय और बांग्लादेश के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू मेघालय की राजधानी शिलाँग से दावकी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 40 के उन्नयन कार्य की आधारशिला रखेंगे. यह सडक परियोजना जापान की अंतर्राष्ट्रीय सहायता एजेंसी-जाइका की आर्थिक सहायता से  शुरू की गई है. इस पर 12 अरब 51 करोड़ रुपए की लागत आएगी. शिलांग से दावकी तक की सड़क परियोजना मेघालय को बांग्लादेश से जोड़ती है.

शिव नादर और मल्लिका श्रीनिवासन को ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड

यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) ने शिव नादर और मल्लिका श्रीनिवासन को 2021 ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड के लिए चुना है. शिव नादर एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के संस्थापक और मानद अध्यक्ष हैं. मल्लिका श्रीनिवासन ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं.

चाचा चौधरी को नमामि गंगे कार्यक्रम का आधिकारिक शुभंकर

प्रतिष्ठित भारतीय कॉमिक बुक कार्टून चरित्र, चाचा चौधरी को नमामि गंगे कार्यक्रम का आधिकारिक शुभंकर घोषित किया गया है. नमामि गंगे कार्यक्रम एक एकीकृत संरक्षण मिशन है, जिसे जून 2014 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया था. यह गंगा की सफाई के लिए यह जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय के तहत संचालित किया जा रहा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top