EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-3 अक्टूबर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

आयुध निर्माणी बोर्ड का निगमीकरण, 07 नई कॉर्पोरेट संस्थाओं में विभाजित

भारत के आयुध निर्माणी बोर्ड (OFB) को 01 अक्टूबर, 2021 से भंग कर दिया गया है. OFB भारत में हथियारों और सैन्य उपकरणों का प्रमुख उत्पादक था. 1 अक्टूबर के बाद, इसकी 41 फैक्ट्रियों को 7 नवगठित रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (DPSUs) में स्थानांतरित कर दिया जाएगा.

ये सात नई सरकारी स्वामित्व वाली कॉर्पोरेट संस्थायें वाहन, गोला-बारूद और विस्फोटक, हथियार और उपकरण, ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स गियर, सैनिक आराम के आइटम, पैराशूट और सहायक उत्पाद का उत्पादन करेंगी.

OFB के निगमीकरण का उद्देश्य आयुध आपूर्ति में स्वायत्तता, जवाबदेही और दक्षता में सुधार लाना है. OFB की 41 फैक्ट्रियों को जिन सात नई कॉरपोरेट इकाइयों में बांटा जाएगा. ये इकाई हैं:

  1. गोला बारूद और विस्फोटक समूह (मुनिशन इंडिया लिमिटेड)
  2. वाहन समूह (बख्तरबंद वाहन निगम लिमिटेड)
  3. हथियार और उपकरण समूह (उन्नत हथियार और उपकरण इंडिया लिमिटेड)
  4. ट्रूप कम्फर्ट आइटम्स ग्रुप (ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड)
  5. सहायक समूह (यंत्र इंडिया लिमिटेड)
  6. ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स समूह (इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड)
  7. पैराशूट समूह (ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड)

आयुध निर्माणी बोर्ड क्या है?

भारत के आयुध निर्माणी बोर्ड (Ordnance Factory Board) भारतीय सशस्त्र बलों के लिए सैन्य उपकरणों और हथियारों का मुख्य उत्पादक और आपूर्तिकर्ता था. 240 साल पुराने इस द्वारा देश के 41 आयुध कारखानों को नियंत्रित किया जाता था. यह रक्षा मंत्रालय के अधीन एक अधीनस्थ कार्यालय के रूप में कार्य कर रहा था.

नाजला बूदेन रमधाने ट्यूनीशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं

नाजला बूदेन रमधाने (Najla Bouden Romdhane) को ट्यूनीशिया का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है. वह ट्यूनीशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. राष्ट्रपति कैस सईद ने नाजला बूदेन रमधाने को सरकार बनाने के लिए अधिकृत किया है.

63 वर्षीय नाजला ऐसे समय में एक उच्च राजनीतिक स्थान हासिल कर रही हैं, जब देश एक गंभीर राजनीतिक संकट की चपेट में है. सिर्फ दो महीने पहले राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री हिचिम मेशिशी को बर्खास्त कर दिया और संसद को भंग कर दिया था. राजनीतिक दलों ने राष्ट्रपति के इस कदम को “तख्तापलट” करार दिया था.

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने कहा कि वह Romdhane के साथ मिलकर दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के साथ काम करेंगे ताकि कई सरकारी संस्थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अराजकता को खत्म किया जा सके. 2014 के संविधान के मुताबिक रमधाने के पास पिछले प्रधानमंत्रियों की तुलना में कम शक्ति होंगी क्योंकि पिछले हफ्ते सईद ने कहा था कि आपातकाल के दौरान सरकार राष्ट्रपति के प्रति जिम्मेदार होगी.

2019 के राष्ट्रपति चुनाव के पहले कैस सईद को एक बहुत ही प्रतिष्ठित कानून के प्रोफेसर के तौर पर जाना जाता था. वाम मोर्चा और इस्लामी दलों समेत लगभग सभी राजनीतिक दलों ने उनको समर्थन की घोषणा की थी. वह वर्ल्ड बैंक के लिए काम कर चुकी हैं.


भारत और अमरीका औद्योगिक सुरक्षा समझौता शिखर बैठक

भारत और अमरीका के बीच 27-30 सितम्बर तक नई दिल्‍ली में औद्योगिक सुरक्षा समझौता शिखर बैठक आयोजित की गयी थी. ये बैठक, दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच विशेष प्रकार की सूचनाओं के आदान-प्रदान के तौर-तरीके तय करने के लिए बुलायी गई थी. औद्योगिक सुरक्षा समझौते पर दिसम्‍बर 2019 में हस्‍ताक्षर किये गये थे.

इस बैठक में दोनों देशों ने रक्षा औद्योगिक सुरक्षा में संयुक्‍त कार्यदल गठित करने का निर्णय लिया है. ये दल आधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रक्षा उद्योगों के बीच सहभागिता के लिए एक दूसरे देशों की नी‍तियों और कार्य प्रणाली के तालमेल के लिए समय-समय पर बैठकें करेगा.


सितम्‍बर 2021: राष्‍ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया गया

सितम्‍बर 2021 का पूरा महीना राष्‍ट्रीय पोषण माह (National Nutrition Month) के रूप में मनाया गया था. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपूर्ण पोषण के विचार को मूर्त रूप प्रदान करने के उद्देश्य से 2018 से प्रत्येक वर्ष के सितम्बर में मनाया जाता है. इसका लक्ष्‍य 2022 तक कुपोषण को समाप्‍त करना है.


30 सितंबर: अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस बाइबल के अनुवादक सेंट जीरोम की स्मृति में मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 के अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस की थीम ‘United in translation’ है.


1 अक्टूबर: अन्तर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस

प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 में अन्तर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस की थीम (मुख्य विषय) ‘सभी उम्र के लिए डिजिटल इक्विटी’ ‘Digital Equity for All Ages’ है. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इस अवसर पर ‘वयोश्रेष्ठ सम्मान’ पुरस्कार किया. श्री नायडू इस अवसर पर वयोवृद्ध हेल्‍प लाइन नंबर 14567 राष्ट्र को समर्पित किया.


2 अक्टूबर 2021: महात्मा गांधी की 152वीं जयंती, अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

2 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती थी. इस दिन दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है. इसे भारत में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है. 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में घोषित करने के लिए मतदान हुआ था जिसमें महासभा में सभी सदस्यों ने 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में स्वीकार किया था.


2 अक्टूबर 2021: लाल बहादुर शास्त्री की 117वीं जयंती

2 अक्टूबर 2021 को लाल बहादुर शास्त्री की 117वीं जयंती पर देश भर में श्रद्धांजलि दी गयी. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में उनके समाधि स्थल विजय पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्हें 1966 में मरणोपरांत भारतरत्न से सम्मानित किया गया था. वह पहले व्यक्ति थे जिन्हें मरणोपरांत इस सम्मान से सम्मानित किया गया था. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

अटल मिशन-अमृत के दूसरे चरण का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (SBM-U 2.0) तथा शहरों में बदलाव के लिए अटल मिशन-अमृत (अमृत 2.0) के दूसरे चरण का शुभारंभ किया. इन अभियानों का उद्देश्‍य सभी शहरों को कचरा मुक्‍त बनाना और सुरक्षित जलापूर्ति की व्‍यवस्‍था करना है. अमृत ​​2.0 मिशन से शहरों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी, यह शहरों में जल सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.

भारत आने वाले ब्रिटिश नागरिकों को 10 दिनों का क्वारंटाइन अनिवार्य

भारत ने ब्रिटेन से आने वाले ब्रिटिश नागरिकों को 10 दिनों का क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है. इससे पहले ब्रिटेन द्वारा नए यात्रा नियम घोषित किए जाने के बाद भारत ने अब यह कदम उठाया है. ब्रिटेन के नए नियमों के अनुसार ब्रिटेन पहुंचने वाले भारतीय यात्रियों को जिन्‍होंने कोविशील्‍ड की दोनों खुराक ली हैं, उनका टीकाकरण नहीं माना जायेगा.

पांचवी पूर्व एशिया शिक्षा मंत्री शिखर बैठक

पांचवी पूर्व एशिया शिक्षा मंत्री शिखर बैठक 1 अक्तूबर को विडियो कांफ्रेंसिंग माध्यम से आयोजित की गयी थी. बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्‍यों को साझा किया.

सितम्‍बर में GST संग्रह में 23 प्रतिशत की वृद्धि

सितम्‍बर महीने में वस्‍तु और सेवाकर (GST) संग्रह एक लाख 17 हजार करोड रुपये से अधिक रहा. यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक है. इस दौरान वस्‍तुओं के आयात से राजस्व तीस प्रतिशत और सेवा आयात सहित घरेलू क्षेत्र से राजस्‍व, बीस प्रतिशत अधिक रहा.

जीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 2413 गैंडे

असम स्थित विश्‍व धरोहर पर्यटन स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है. नयी गणना के अनुसार काजीरंगा में 2413 गैंडे हैं. यह पर्यटन स्‍थल प्रसिद्ध हॉर्न राइनो के अतिरिक्‍त समृद्ध वनस्पतियों और जीवों के लिए भी प्रसिद्ध है.

बचत योजनाओं की ब्‍याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं

सरकार ने चालू वित्‍त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए लोक भविष्‍य निधि (PPF) और अन्‍य लघु बचत योजनाओं की ब्‍याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है. अक्‍तूबर से दिसम्‍बर तक की तिमाही के दौरान PPF में 7.10, राष्‍ट्रीय बचत पत्र (NSC) में 6.8 प्रतिशत और डाकघर मासिक आय योजना खाते में 6.6 प्रतिशत की ब्‍याज दर जारी रहेगी.

बृहस्पति के ट्रोजन क्षुद्रग्रहों का अध्ययन के लिए नासा का मिशन लुसी

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) बृहस्पति ग्रह के ट्रोजन क्षुद्रग्रहों का अध्ययन करने के लिए 16 अक्तूबर को अपना पहला अंतरिक्ष यान भेजेगी. इस अंतरिक्ष यान का नाम लुसी (Lucy) रखा गया है. ट्रोजन छोटे खगोलीय पिंड या क्षुद्रग्रह होते हैं, जो बड़े क्षुद्रग्रहों की कक्षा को साझा करते हैं.

एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भारतीय पुरुष टीम ने कांस्‍य पदक जीता

एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2021 में भारतीय पुरुष टीम ने कांस्‍य पदक अपने नाम किया. सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से हारने के बाद भारतीय पुरुष टीम को कांस्‍य पदक से संतोष करना पड़ा. 45 साल बाद भारत ने एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्‍य पदक जीतने में कामयाबी पाई है. एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2021 का आयोजन दोहा में किया जा रहा है.

विश्व जूनियर चैंपियनशिप

निशानेबाज मनु भाकर ने विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2021 की 10 मीटर एयर पिस्टल स्‍पर्धा में स्वर्ण पदक और ईशा सिंह ने रजत पदक जीता. स्कीट स्‍पर्धा में गनेमत सेखोन ने रजत पदक हासिल किया. रूद्रांश बालासाहेब पाटिल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्‍पर्धा में रजत पदक जीता. विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2021 का आयोजन पेरु में किया जा रहा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top