EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
26-27 अक्टूबर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में आयुष्मान भारत बुनियादी ढांचा मिशन का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री ने 25 अक्तूबर को वाराणसी में आयुष्मान भारत बुनियादी ढांचा मिशन (Ayushman Bharat Health Infrastructure Mission) का शुभारंभ किया था. इस मिशन का उद्देश्‍य अगले पांच वर्ष में स्‍वास्‍थ्‍य नेटवर्क को मजबूत करना है. इस परियोजना की कुल लागत 64.180 हजार करोड रुपये है.

आयुष्मान भारत बुनियादी ढांचा मिशन: मुख्य बिंदु

  • इसके माध्यम से आने वाले चार-पांच सालों में देश के गांव से लेकर ब्‍लॉक, जिला, रीजनल और नेशनल लेवल तक क्रिटिकल हेल्‍थ केयर नेटवर्क को सशक्‍त किया जायेगा. अंतर्गत गांवों और शहरों में स्‍वास्‍थ्‍य तथा अरोग्‍य केंद्र खोले जाएंगे जहां फ्री मेडिकल कंसलटेशन, फ्री टेस्‍ट, फ्री दवा, ऐसी सुविधायें भी मिलेंगी.
  • इस मिशन से देश के स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में विभिन्‍न कमियों को दूर किया जा सकेगा और यह निदान तथा उपचार के लिए व्‍यापक सुविधाएं उपलब्‍ध कराएगा. गंभीर बिमारियों के लिए 600 जिलों में 30 हजार नए बिस्‍तर जोडे जायेंगे
  • आयुष्मान भारत हेल्‍थ इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर मिशन के तीन बड़े पहलू हैं. पहला, डायगनिस्टिक और ट्रीटमेंट के लिये विस्तृत सुविधाओं के निर्माण से जुड़ा है.

उपराष्ट्रपति ने 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किये, रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 25 अक्तूबर को नई दिल्‍ली में विशेष समारोह में 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार  प्रदान किये.

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: एक दृष्टि

  • प्रख्‍यात अभिनेता सुपर स्टार रजनीकांत को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया गया. उन्हें वर्ष 2019 का दादा साहब फाल्के सम्मान से सम्मानित किया गया है.
  • मलयालम फिल्म ‘मरक्कर अरबीकादिलिंते सिंघम’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया. इस फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन हैं.
  • संजय पूरन सिंह चौहान को हिंदी फिल्म ‘बहत्तर हुरैन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार दिया गया.
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मनोज बाजपेयी (हिंदी फिल्म ‘भोंसले’)  और धनुष (तमिल फिल्म ‘असुरन’) के लिए संयुक्त रूप से दिया गया.
  • कंगना रनौत को उनकी फिल्म ‘मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘पंगा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार मिला.
  • बी. प्राक को हिंदी फिल्म ‘केसरी’ के गाने “तेरी मिट्टी” के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का पुरस्कार दिया गया.
  • सिक्किम को सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य का पुरस्कार मिला.

दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार: एक दृष्टि

  • दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है.
  • यह भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है, जो भारतीय सिनेमा के विकास में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है.
  • यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के जनक धुंदीराज गोविंद फाल्‍के (दादा साहब फाल्के) के नाम पर दिया जाता है.
  • इस पुरस्कार का प्रारम्भ दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दि-वर्ष 1969 में हुआ था.
  • पहली बार यह सम्मान 1969 में 17वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया था.
  • अब तक 50 बार ये पुरस्कार दिया जा चुका है. रजनीकांत से पहले अमिताभ बच्चन को 50वां पुरस्कार (वर्ष 2018 के लिए) दिया गया था.
  • इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिये जाते हैं.

यूएस ग्रां प्री 2021 का खिताब नीदरलैंड के रेड बुल ड्राईवर मैक्स वेरस्टैपेन ने जीता

यूएस ग्रां प्री (United States Grand Prix) 2021 का खिताब मैक्स वेरस्टैपेन (Max Verstappen) ने जीत लिया है. यह रेस संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्किट ऑफ द अमेरिका, ऑस्टिन, टेक्सास में आयोजित किया गया था.

मैक्स वेरस्टैपेन नीदरलैंड के रेड बुल के ड्राईवर हैं. वेरस्टैपेन की इस सीजन में यह आठवीं जीत है. यह रेस 2021 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप का 17वां दौर था.

इस रेस में ब्रिटेन के मर्सिडीज ड्राईवर लुईस हैमिल्टन  दूसरे स्थान पर जबकि मेक्सिको के रेड बुल ड्राईवर सर्जियो पेरेज़ (Sergio Perez) तीसरे स्थान पर रहे.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

18वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अक्तूबर को 18वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से भाग लेंगे. इस शिखर सम्मेलन में आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष भाग लेंगे. प्रधानमंत्री 27 अक्तूबर को 16वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे.

सूडान की सेना ने आपात स्थिति की घोषणा की

सूडान की सेना ने नागरिक शासन भंग कर दिया है और आपात स्थिति की घोषणा की है. राजनीतिक नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रधान मंत्री अब्दुल्ला हमदोक को उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ नजरबंद कर दिया गया है. सूडान में लंबे समय से सत्तारूढ़ ओमान अल बशीर को दो वर्ष पहले अपदस्थ किये जाने और एक अस्थायी सरकार की स्थापना के बाद से सेना और नागरिक प्रशासन के बीच तनाव चला आ रहा है.

उज्‍बेकिस्‍तान में शौकत मिर्जियोयेव ने राष्‍ट्रपति चुनाव जीता

उज्‍बेकिस्‍तान के मौजूदा राष्‍ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने अगले कार्यकाल के लिए चुनाव जीत गये हैं. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मिर्जियोयेव के चुनाव में जीतने पर बधाई दी है. उन्होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि भारत और उज्‍बेकिस्‍तान के बीच रणनीतिक साझेदारी राष्‍ट्रपति मिर्जियोयेव के दूसरे कार्यकाल में भी जारी रहेगी.

टाटा संस के एयर इंडिया में निवेश के लिए शेयर खरीद समझौते पर हस्‍ताक्षर

सरकार ने आज टाटा संस के एयर इंडिया में निवेश के लिए शेयर खरीद समझौते पर हस्‍ताक्षर कर दिए हैं. इस महीने की 11 तारीख को टाटा संस के एयर इंडिया में विनिवेश हस्‍तांतरण की सफल बोली के सम्‍बंध में पत्र जारी किया गया था. एयर इंडिया विनिवेश के लिए मेसर्स टाटा संस की ओर से मेसर्स टेलेक प्राइवेट लिमिटेड की सफल बोली को सरकार ने 18 हजार करोड रुपए मूल्‍य की निविदा के लिए मंजूरी दे दी थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top