EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
24-25 अक्टूबर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

तुर्की ने पश्चिमी देशों के दस राजदूतों को निष्कासित करने का आदेश दिया

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यप अर्दोआन ने सामाजिक कार्यकर्ता उस्मान कवला की रिहाई की अपील करने वाले अमेरिका समेत 10 देशों के राजदूतों को अवांछित व्यक्ति घोषित करने का आदेश दिया है. किसी भी व्यक्ति को अवांछित घोषित करने से राजदूत के तौर पर उसकी मान्यता समाप्त हो जाती है.

मुख्य बिंदु

  • तुर्की ने कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और अमेरिका के राजदूतों को देश से निष्कासित करने के लिए कहा है. तुर्की की तरफ से कहा गया है कि, इन सभी देशों के दूतावासों की तरफ से मानवाधिकार कार्यक्रता उस्मान कवाला की रिहाई की संयुक्त अपील की गई थी.
  • तुर्की के विदेश मंत्रालय ने सभी 10 देशों के राजदूतों को समन किया और विदेश मंत्रालय में बुलाया था और फिर उनके उपर विएना कन्वेंशन के उल्लंघन का आरोप लगाकर देश से निष्कासित करने की धमकी दी.
  • विएन कन्वेंशन के तहत देश के आंतरिक मामलों में विदेशी राजदूत हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं और तुर्की का कहना है कि, इन राजदूतों ने तुर्की के आंतरिक मामलों में दखल दिया है.

कौन है उस्मान कवला और क्या है मामला?

उस्मान कवला तुर्की के एक प्रसिद्ध कारोबारी और मानवाधिकार कार्यक्रता हैं. उन्होंने अनादोलु कल्टूर फाउंडेशन की स्थापना की थी और ये संगठन जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए काम करता है. ये संगठन खास तौर पर तुर्की और अर्मेनियाई आबाजी के बीच सुलह और कुर्द मुद्दे पर शांतिपूर्वक समाधान चाहता है.

फरवरी 2020 में तुर्की की एक अदालत ने उस्मान कवला को 2013 में सरकार विरोधी गीजी पार्क विरोध प्रदर्शनों के आरोपों से बरी कर जेल से बाहर करने का आदेश दिया था. लेकिन, तुर्की की सरकार ने एक नया वारंट जारी करते हुए कवला को 2016 में सरकार का तख्तापलट करने के आरोप में फिर गिरफ्तार कर लिया और तब से वो तुर्की की जेल में ही बंद हैं. जिनकी रिहाई की अपील इन 10 देशों के राजदूतों की तरफ से की गई थी.

माना जा रहा है कि, तुर्की कई मुद्दों को लेकर पश्चिमी देशों से भड़का हुआ है. हाल ही में FATF ने तुर्की को ग्रे लिस्ट में डाल दिया है, जो तुर्की के लिए बहुत बड़ा झटका है. इसके पीछे तुर्की का कहना है कि, चुंकी वो रूस से एस-400 मिसाइस डिफेंस सिस्टम खरीद रहा है, इसीलिए अमेरिका उससे बदला ले रहा है.

वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2021 जारी, भारत 71वें स्थान पर

वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक (Global Food Security Index- GFSI) 2021 हाल ही में जारी किया गया था. 113 देशों के इस सूचकांक में भारत का 71वें स्थान पर है. इससे पूर्व हाल ही में जारी वैश्विक भुखमरी सूचकांक (GHI) 2021 में भारत को 101वाँ स्थान प्राप्त हुआ था.

प्रमुख बिंदु

  • इस सूचकांक को लंदन स्थित इकोनॉमिस्ट इम्पैक्ट द्वारा डिज़ाइन और निर्मित किया गया और इसे कॉर्टेवा एग्रीसाइंस (Corteva Agriscience) द्वारा प्रायोजित किया गया था. यह GFSI का दसवाँ संस्करण है.
  • यह सूचकांक सामर्थ्य, उपलब्धता, गुणवत्ता और सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधन के आधार पर खाद्य सुरक्षा के अंतर्निहित कारकों को मापता है.
  • आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूके, फिनलैंड, स्विट्ज़रलैंड, नीदरलैंड, कनाडा, जापान, फ्राँस और अमेरिका ने सूचकांक में 77.8 और 80 अंकों की सीमा में समग्र GFS स्कोर के साथ शीर्ष स्थान साझा किया.
  • भारत 57.2 अंकों के समग्र स्कोर के साथ 71वें स्थान पर है. पड़ोसी देशों में चीन (34वें), पाकिस्तान (75वें), श्रीलंका (77वें), नेपाल (79वें) और बांग्लादेश (84वें) स्थान पर है.
  • फूड अफोर्डेबिलिटी कैटेगरी में पाकिस्तान ने भारत से बेहतर स्कोर किया, जबकि श्रीलंका इस श्रेणी में पहले से ही बेहतर स्थिति में है. शेष 3 बिंदुओं पर भारत ने पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका से बेहतर स्कोर किया है.

DRDO ने ‘ABHYAS’ हाईस्पीड मिसाइल वेहिकल का सफल परीक्षण किया

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने 22 अक्टूबर को ‘ABHYAS’ हाईस्पीड मिसाइल वेहिकल का सफल परीक्षण किया था. यह परीक्षण उड़ीसा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से किया गया था. इस परीक्षण में वेहिकल की उड़ान को कई रडार और इलेक्ट्रो ऑप्टिक सिस्टम की मदद से ट्रैक किया गया.

ABHYAS ड्रोन: एक दृष्टि

  • ABHYAS, हाई स्पीड एक्पेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) है. यह एक प्रकार का ड्रोन है जो मिसाइल वेहिकल यान के रूप में कार्य करता है. इसका इस्तेमाल अनेक मिसाइल प्रणालियों का मूल्यांकन करने के लिए हवाई लक्ष्य के तौर पर किया जा सकता है.
  • ABHYAS को DRDO के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान, बेंगलुरू ने डिजाइन और विकसित किया है. इसे गैस टर्बाइन इंजन से चलाया जाता है ताकि सबसोनिक गति पर लंबी उड़ान भरी जा सके. यह अपने नेविगेशन और रास्ता खोजने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित MEMS आधारित नेविगेशन प्रणाली का उपयोग करता है.

रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) क्या है?

रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक संगठन है. यह सैन्य अनुसन्धान तथा विकास से सम्बंधित कार्य करता है. इसकी स्थापना 1958 में की गयी थी. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है. DRDO का आदर्श वाक्य ‘बलस्य मूलं विज्ञानं’ है. वर्तमान में DRDO के चेयरमैन डॉ. जी. सतीश रेड्डी हैं. पूरे देश में DRDO की 52 प्रयोगशालाओं का नेटवर्क है.


बारबाडोस ने क्वीन एलिजाबेथ को राष्ट्रप्रमुख के पद से हटाया

बारबाडोस (Barbados) ने पूरी तरह से गणराज्य (Republic State) होने का फैसला किया है. बारबाडोस की संसद ने अपने दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में सैंड्रा मैसन को अपना राष्ट्राध्यक्ष चुन लिया. वह गणतंत्र बारबाडोस की पहली राष्ट्रपति होंगी. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ बारबाडोस (Barbados) की प्रमुख नहीं रहेंगी.

बारबाडोस पर अंग्रेजों द्वारा वर्ष 1625 में कब्ज़ा किया गया था. वैसे तो बारबाडोस ब्रिटिश औपनिवेश से 54 साल पहले ही मुक्त हो गया था. लेकिन उसकी शासन प्रणाली ऐसी थी जिसमें राज्य प्रमुख ब्रिटेन की महारानी ही थीं.

72 साल की डेम सैंड्रा मैसन (Dame Sandra Mason) 30 नवंबर 2021 को बारबाडोस के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. ब्रिटेन से अपने देश की आजादी की 55वीं सालगिरह पर यह पद संभालेंगी.

बारबाडोस (Barbados): एक दृष्टि

  • बारबाडोस 2.85 लाख की जनसंख्या वाला द्वीप देश है. यह कैरेबियाई द्वीपों में सबसे अधिक जनसंख्या और समृद्ध देशों में से एक है. यह 432 वर्ग किमी के क्षेत्र को कवर करता है. इसका सबसे बड़ा शहर ब्रिजटाउन है, जो इसकी राजधानी भी है. यह देश आर्थिक रूप से पर्यटन पर ज्यादा निर्भर है.
  • यह कैरेबियन द्वीप समूह में पहला ब्रिटिश औपनिवेशन नहीं है जो गणराज्य बन रहा है. इसेस पहले गुयाना ने 1970 में आजाद होने के चार साल बाद गणतंत्र अपनाया था. इसके बाद त्रिनिदाद और टोबैगो ने 1976 और डोमिनिका ने 1978 में गणतंत्र अपनाया था.

24 अक्टूबर 2021: 76वां संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को पूरे विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस (United Nations Day) मनाया जाता है. 1945 में संयुक्त राष्ट्र का गठन सभी के लिए शांति, विकास और मानव अधिकारों के समर्थन करने के लिए किया गया था.

इस वर्ष (2021 में) 76वां संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया गया. संयुक्त राष्ट्र संघ का गठन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 24 अक्तूबर 1945 को विश्व के 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र अधिकार-पत्र पर हस्ताक्षर कर किया था. भारत शुरुआती दिनों से ही इसका सदस्य है.


24 अक्टूबर: विश्व विकास सूचना दिवस

प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को विश्व विकास सूचना दिवस मनाया जाता है. यह दिवस आम जनता के बीच सूचना के प्रसार के महत्व को दर्शाता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1972 में विकास की समस्याओं की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने और उनके समाधान हेतु इस दिवस की शुरुआत की थी.

24 अक्टूबर को इस दिन को मनाने का फैसला किया गया था क्योंकि इसी तारीख को 1970 में द्वितीय राष्ट्र विकास दशक के लिए अंतर्राष्ट्रीय विकास रणनीति को अपनाया गया था.


24 अक्तूबर: विश्व पोलियो दिवस

प्रत्येक वर्ष 24 अक्तूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पोलियो के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. विश्व पोलियो दिवस 2021 की थीम ‘एक दिन. एक फोकस: पोलियो को खत्म करना – दुनिया को पोलियो मुक्त वादे को पूरा करना’

विश्व पोलियो दिवस जोनास साल्क के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो अमेरिकी वायरोलॉजिस्ट थे. उन्होंने दुनिया का पहला सुरक्षित और प्रभावी पोलियो वैक्सीन बनाने में मदद की थी. डॉक्टर जोनास साल्क ने साल 1955 में पोलियो से बचाव की दवा दुनिया के सामने प्रस्तुत किया था.


23 अक्तूबर: अन्तर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस

प्रत्येक वर्ष 23 अक्तूबर को अन्तर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस (World Snow Leopard Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य इन प्राणियों का संरक्षण और हिमालय में वन्य जीवन की रक्षा करना है.

हिम तेंदुए ऊंची पहाड़ी क्षेत्रों में 3,000 और 4,500 मीटर की ऊंचाई पर पाए जाते हैं. जहाँ इनकी आबादी पाई जाती हैं उनमें उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, रूस, पाकिस्तान, मंगोलिया, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, भारत, चीन, भूटान और अफ़गानिस्तान शामिल हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

कोविदरोधी टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए वीडियो गीत

कोविदरोधी टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक वीडियो गीत भी जारी किया है. इस गीत को गायक कैलाश खेर ने गाया है.

श्रीनगर से शारजाह के लिए उड़ान सेवा का शुभारंभ

गृहमंत्री अमित शाह ने 23 अक्तूबर को श्रीनगर से शारजाह के लिए उड़ान सेवा का भी शुभारंभ किया. घाटी से संयुक्त अरब अमारात के लिए सीधी उड़ान सेवा 11 वर्ष बाद फिर शुरू हुई है. गो-फर्स्ट विमान कंपनी के उड़ान को रवाना करते हुए श्री शाह ने कहा कि सीधी उड़ान सेवा शुरू होने से जम्मू-कश्मीर और संयुक्त अरब अमारात के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

भारत में पहली बार IVF के माध्‍यम से बन्‍नी नस्‍ल की भैंस के बच्‍चे का जन्‍म

भारत में पहली बार IVF के माध्‍यम से बन्‍नी (Banni) नस्‍ल की भैंस के बच्‍चे का जन्‍म हुआ है. इसके साथ ही भारत का ओवम पिकअप IVF का काम अगले चरण में पहुंच गया है. बन्‍नी नस्‍ल की भैंस मुख्य रूप से गुजरात के कच्छ क्षेत्र में पाया जाता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top