EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
22-23 अक्टूबर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

FATF ने पाकिस्तान को ‘ग्रे लिस्ट’ में बरकरार रखा, तुर्की, माली और जॉर्डन को भी ग्रे सूची जोड़ा गया

वैश्विक वित्तीय निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान को ‘ग्रे लिस्ट’ में बरकरार रखा है. FATF की 19-21 अक्तूबर को पेरिस में आयोजित पूर्ण सत्र में यह फैसला लिया गया था. सत्र की अध्यक्षता जर्मनी के डॉक्‍टर मार्कस प्लीयर ने की थी. प्लीयर ने अपनी घोषणा में कहा कि पाकिस्तान सरकार FATF की 34 सूत्रीय कार्य योजना में से चार का अनुपालन करने में नाकाम रही.

तुर्की, माली और जॉर्डन को भी FATF की ग्रे सूची जोड़ा गया

FATF की बैठक में तीन और देशों- तुर्की, माली और जॉर्डन को भी ग्रे सूची में जोड़ दिया गया है. FATF ने अफगानिस्‍तान पर तालिबान के नियंत्रण के बाद वहां बढ रहे मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण जोखिम के माहौल के बारे में चिंता व्यक्त की.

फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF): एक दृष्टि

  • FATF पैरिस स्थित अंतर-सरकारी संस्था है. इसका काम गैर-कानून आर्थिक मदद (आतंकी फाइनैंसिंग) को रोकने के लिए नियम बनाना है. इसका गठन 1989 में किया गया था.
  • वर्तमान में FATF की पूर्ण सदस्‍यता वाले देशों की संख्या 39 है. सउदी अरब को 21 जून 2019 को फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में समूह की वार्षिक आम बैठक में FATF की सदस्यता दी गयी. वह पूर्ण सदस्‍यता पाने वाला 39वां देश बना है.
  • FATF की ग्रे-लिस्ट या ब्लैक-लिस्ट में डाले जाने पर देश को अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं से कर्ज मिलने में काफी कठिनाई आती है.
  • FATF नियमों के मुताबिक, ग्रे-लिस्ट और ब्लैक-लिस्ट के बीच डार्क ग्रे-लिस्ट की भी कैटिगरी होती है. ‘डार्क ग्रे-लिस्ट’ का अर्थ है सख्त चेतावनी, ताकि संबंधित देश को सुधार का एक अंतिम मौका मिल सके.
  • FATF ने पाकिस्तान को फरवरी 2018 में इसे ग्रे-लिस्ट के डाला था. इससे पहले पाकिस्तान साल 2012 से 2015 तक FATF की ग्रे लिस्ट में रहा था.
  • FATF की वर्तमान ब्लैक-लिस्ट में ईरान और उत्तर कोरिया शामिल हैं.

FATF की पूर्ण सदस्‍यता वाले देश

अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, चीन, डेनमार्क, यूरोपीय आयोग, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल, हांगकांग, चीन, आइसलैंड, भारत, आयरलैंड, इजरायल, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, लक्समबर्ग, मलेशिया, मैक्सिको, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, रूसी संघ, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और सऊदी अरब

FATF का पर्यवेक्षक देश

इंडोनेशिया

FATF का वर्तमान अध्यक्ष देश

जर्मनी: Dr. Marcus Pleyer

21 अक्टूबर 2021: आजाद हिंद सरकार की 78वीं वर्षगांठ

21 अक्टूबर 2020 को ‘आजाद हिंद सरकार’ की 78वीं वर्षगांठ थी. सुभाष चंद्र बोस ने 1943 में इसी दिन आजाद हिंद सरकार का गठन किया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अक्टूबर 2018 को 75वीं वर्षगांठ पर दिल्ली के लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया था. इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को ही प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण की परंपरा रही थी. ऐसा पहली बार हुआ था जब 21 अक्टूबर को भी लालकिले से तिरंगा फहराया गया था.

आजाद हिंद सरकार क्या है?

  • 21 अक्तूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की अस्थायी सरकार की स्थापना की थी. इस सरकार को आजाद हिन्द सरकार कहा जाता था. इस सरकार के पास अपना बैंक, अपनी फौज अपनी मुद्रा, डाक टिकट, गुप्तचर विभाग और दूसरे देशों में दूतावास भी थे.
  • इस सरकार को जर्मनी, जापान, फिलिपींस, कोरिया, चीन, इटली, आयरलैंड समेत 9 देशों ने मान्यता भी दी थी. बोस ही इस सरकार के राज्याध्यक्ष (प्रधानमंत्री) थे. उन्होंने ब्रिटेन और अमेरिका के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था. फौज को आधुनिक युद्ध के लिए तैयार करने में जापान ने मदद की थी.
  • जापान ने ही अंडमान और निकोबार द्वीप आजाद हिंद सरकार को सौंपे. बोस ने अंडमान का नाम बदलकर शहीद द्वीप और निकोबार का स्वराज द्वीप रखा था.
  • हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमलों के बाद जापान ने आत्मसमर्पण कर दिया और यहीं से आजाद हिंद फौज का पतन शुरू हुआ. सैनिकों पर लाल किले में मुकदमा चला था.

21 अक्टूबर: पुलिस स्‍मृति दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को भारत में पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day) मनाया जाता है. 1959 में चीनी सैनिकों द्वारा लद्धाख में हॉट स्प्रिंग्स में शहीद हुए पुलिस जवानों की याद में यह दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य देश के प्रति पुलिसकर्मियों की निष्‍ठा और सर्वोच्‍च बलिदान के प्रति सम्‍मान व्‍यक्‍त करना है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत ने सौ करोड कोविडरोधी टीके लगाने की उपलब्धि हासिल की

भारत ने राष्‍ट्रव्‍यापी कोविडरोधी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सौ करोड टीके लगाने की उपलब्धि हासिल कर ली है. भारत ने सौ करोड़ वैक्‍सीन डोज का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत में COVAXIN, COVISHIELD और Sputnik V को कोविडरोधी टीके के रूप में मंजूरी दी गयी है. टीकाकरण के लिए पंजीकरण Co-WIN पोर्टल पर किया जाता है.

ब्रिटेन की विदेश मंत्री भारत की यात्रा पर

ब्रिटेन की विदेश मंत्री एलिजाबेथ ट्रस 22-24 अक्तूबर तक भारत की यात्रा पर हैं. सुश्री ट्रस विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और आपसी हित के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर  बातचीत करेंगी.

52वां अंतरराष्‍ट्रीय भारतीय फिल्‍म महोत्‍सव

52वां अंतरराष्‍ट्रीय भारतीय फिल्‍म महोत्‍सव (IFFI) 20 से 28 नवम्‍बर तक गोवा में आयोजित होगा. महोत्‍सव के दौरान मार्टिन स्‍कोरेस और इस्‍तेवान जाबो को सत्‍यजीत रे जीवन काल उपलब्धि पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाएगा. महोत्‍सव की पहली फिल्‍म के लिए कार्लो सोरा निर्देशित किंग ऑफ ऑल द वर्ल्‍ड को चुना गया है.

गति शक्ति नेशनल मास्‍टरप्‍लान को मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने गति शक्ति नेशनल मास्‍टरप्‍लान को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शुभारंभ इस महीने की 13 तारीख को किया था.

IMF की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ संगठन छोड़ने की घोषणा की

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की मुख्य अर्थशास्त्री और अनुसंधान विभाग की निदेशक गीता गोपीनाथ जनवरी 2022 में संगठन छोड़ देंगी. वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में वापस आएंगी. वह संगठन में अपने कार्यकाल के दौरान सार्वजनिक सेवा अवकाश पर थीं और यह अवकाश जनवरी 2022 में समाप्त होगा. भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री जनवरी, 2019 में मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में IMF में शामिल हुई थीं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top