EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
18-19 अक्टूबर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

चीन ने अंतरिक्ष से धरती पर हमला करने में सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया

हाल ही में प्रकाशित एक अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार चीन ने अंतरिक्ष से धरती पर हमला करने में सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है. चीन ने यह परीक्षण अपने लॉन्‍ग मार्च रॉकेट की मदद से किया था.

इस परीक्षण में परमाणु क्षमता से लैस हाइपरसोनिक मिसाइल को धरती की निचली कक्षा में भेजा, इसके बाद मिसाइल ने पृथ्‍वी का चक्‍कर लगाया. फिर मिसाइल ने ध्‍वनि की पांच गुना से ज्‍यादा रफ्तार से अपने लक्ष्‍य को निशाना लगाया.

रिपोर्ट के मुताबिक चीन का यह ताजा सिस्‍टम अगर काम करने लगता है तो वह धरती पर कहीं भी अचानक से अंतरिक्ष से परमाणु बम गिराने में सक्षम हो जायेगा. यह अंतर‍िक्ष से धरती के उत्‍तरी और दक्षिणी हिस्‍से पर समान रूप से हमला कर सकती है.

हाइपरसोनिक मिसाइल

  • हाइपरसोनिक मिसाइलों को आधुनिक ‘ब्रह्मास्‍त्र’ कहा जाता है. इसकी रफ्तार ध्‍वनि से 5 गुना ज्‍यादा होती है. दुनिया में अभी ऐसा कोई एयर डिफेंस‍ सिस्‍टम नहीं है जो हाइपरसोनिक मिसाइलों को ट्रैक करके उसे रोक पाए. हालांकि रूस का दावा है कि उसका एस-500 एयर डिफेंस सिस्‍टम हाइपरसोनिक मिसाइलों को मार गिरा सकता है.
  • अभी तक हाइपरसोनिक मिसाइलों को बनाने की तकनीक अमेरिका, रूस, चीन और भारत के पास है. भारत ने सितम्बर 2020 में इस तकनीक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था.
  • भारत के डिफेंस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने ओडिशा के बालासोर में हाइपरसोनिक टेक्‍नॉलजी डिमॉन्‍स्‍ट्रेटर वीइकल (HSTDV) टेस्‍ट को अंजाम दिया था. इस परीक्षण के बाद भारत के पास अब बिना विदेशी मदद के हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित करने की क्षमता हो गई है.

जोनास गहर स्टोर नार्वे के नये प्रधानमंत्री नियुक्त किये गये

जोनास गहर स्टोर (Jonas Gahr Store) को नॉर्वे का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है. उन्होंने 14 अक्टूबर 2021 को प्रधान मंत्री का पदभार ग्रहण किया. उन्होंने मौजूदा प्रधान मंत्री एर्ना सोलबर्ग (Erna Solberg) का स्थान लिया है.

जोनास गहर स्टोर नॉर्वे की सेंटर-लेफ्ट लेबर पार्टी के नेता हैं. वह लेफ्ट झुकाव वाले गुट के गठबंधन का नेतृत्व करते हैं. सितंबर 2021 में हुए संसदीय चुनाव में, स्टोर ने जीत दर्ज की थी.


भारत छठवीं बार संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य चुना गया

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के सदस्य देश के रूप में भारत को फिर से चुना गया है. भारत छठवीं बार भारी बहुमत से UNHRC के लिए फिर से निर्वाचित हुआ है. UNHRC में भारत का कार्यकाल 2022 से 2024 तक रहेगा.

UNHRC का सदस्य देशों का चुनाव संयुक्त राष्ट्र में गुप्त मतदान के जरिए किया गया. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस चुनाव में अर्जेंटीना, बेनिन, कैमरून, इरिट्रिया, फिनलैंड, जाम्बिया, होंडुरास, भारत, कजाकिस्तान, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, मलेशिया, मोंटेनेग्रो, पराग्वे, कतर, सोमालिया, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका का चयन किया.

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) क्या है?

UNHRC संयुक्त राष्ट्र का एक निकाय है जो विश्व भर में मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए काम करता है. इस परिषद का गठन वर्ष 2006 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के जरिए किया गया था. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग इस काम को करता था. इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा में है.

UNHRC के सदस्य का चुनाव

UNHRC में 47 सदस्य देश होते हैं. इनका चुनाव संयुक्त राष्ट्र महासभा के जरिए किया जाता है. इस परिषद के सदस्य देशों की सीट का बंटवारा भौगोलिक आधार पर किया गया है. जिसमें अफ्रीका और एशिया पैसिफिक क्षेत्र से 13-13 सदस्य चुने जाते हैं. इसके अलावा दक्षिण अमेरिका और कैरिबियाई देशों से 8 सदस्य, पश्चिमी यूरोप से 7 और पूर्वी यूरोप से 6 सदस्यों का चुनाव किया जाता है.


चीन का अंतरिक्ष यान ‘शेनझू-13’ तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अपने साथ लेकर गया

चीन का अंतरिक्ष यान ‘शेनझू-13’ तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अपने साथ लेकर गया है. इस दल में दो अनुभवी अंतरिक्ष यात्री झाई झिगांग 55 वर्ष व वांग यापिंग 41 शामिल हैं. इसके अलावा एक महिला अंतरिक्ष यात्री ये गुआंगफू भी इस मिशन का हिस्सा हैं.

अंतरिक्ष स्टेशन ‘तियान’ के काम को पूरा करेगा

चीन ने 16 अक्तूबर को शेनझू-13 अन्तरिक्ष मिशन को लांच किया था. चीन अपना खुद का स्पेस स्टेशन ‘तियान’ अंतरिक्ष में स्थापित कर रहा है. इस मिशन का उद्देश्य इस चीनी स्पेस स्टेशन के काम को पूरा करना और अगले छह महीने तक ऑपरेट करना है. नए मिशन के तहत चीन ने शेनझू-13 अंतरिक्ष यान को लांग मार्च-2 से रवाना किया है.

सबसे लंबे समय का रिकॉर्ड

चीन के इस मिशन का उद्देश्य सबसे लंबा समय अंतरिक्ष में बिताने का रिकॉर्ड बनाने का भी है. इससे पहले चीन ने तीन महीने के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन भेजा था, जो हाल ही में पृथ्वी पर लौटे हैं. इस बार चीन ने छह महीने के लिए इस मिशन को लांच किया है.


चीन और रूस की नौसेनाओं के बीच ‘संयुक्त समुद्र -2021’ युद्धाभ्यास आयोजित किया गया

चीन और रूस की नौसेनाओं के बीच 14 से 17 अक्तूबर के बीच एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास (Naval Exercise) आयोजित किया गया था. इस युद्धाभ्यास का नाम ‘संयुक्त समुद्र -2021’ (Joint Sea 2021) था. यह युद्धाभ्यास रूस के सुदुर पूर्व में पीटर महान की खाड़ी में आयोजित किया गया था.

युद्धाभ्यास के दौरान संचार, बारूदी सुरंग रोधी, हवाई खतरों और पनडुब्बी रोधी कार्रवाई का अभ्यास किया गया इस दौरान समुद्री लक्ष्यों को संयुक्त रूप से निशाना बनाया गया.

पहली बार चीन ने अपने पनडुब्बी रोधी विमान और 10 हजार टन से अधिक जल विस्थापन क्षमता वाले विध्वंसकों को विदेश युद्धाभ्यास के लिए भेजा था.

अमेरिकी प्रभाव का मुकाबला करने के लिए चीन और रूस एकजुट

अमेरिका के वैश्विक स्तर पर प्रभाव का मुकाबला करने के लिए चीन और रूस एकजुट हैं और दोनों ने अफगानिस्तान और अन्य मुद्दों पर अमेरिकी विदेशी नीति की आलोचना की है.


भारत सैफ कप फुटबॉल टुर्नामेंट का विजेता बना

भारत ने दक्षिण एशियाई फुटबॉल परिसंघ सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप 2021 जीत ली है. 16 अक्तूबर को मालदीव के माले में खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय टीम ने नेपाल को 3-0 से हराकर यह चैंपियनशिप जीती. भारत आठवीं बार सैफ कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता है. इससे पहले टीम ने 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 में खिताब जीता था.

सुनील छेत्री ने गोल के मामले में लियोनल मैस्‍सी के 80 गोल की बराबरी की

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने मैच का पहला गोल किया था. इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैचों में लियोनल मैस्‍सी के 80 गोल की बराबरी कर ली. छेत्री ने 125 मैचों में जबकि मैस्‍सी ने 155 मैचों में 80 गोल किए. सर्वाधिक 115 गोल का रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो का है.


17 अक्टूबर: अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस

प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्व समुदाय में गरीबी दूर करने के लिए किये जा रहे प्रयासों के संबंध में जागरूकता बढ़ाना है. वर्ष 2021 के अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘एक साथ आगे बढ़ना: लगातार गरीबी को समाप्त करना, सभी लोगों और हमारे ग्रह का सम्मान करना’ है.


15 अक्तूबर: ग्लोबल हैंडवाशिंग डे

प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को ‘ग्लोबल हैंडवाशिंग डे’ (Global Handwashing Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य बीमारियों को रोकने और जीवन बचाने के लिए लोगों को साबुन से हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित करना है. ग्लोबल हैंडवाशिंग डे 2021 की थीम ‘हमारा भविष्य हाथ में है- आइए एक साथ आगे बढ़ें’ है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

ट्वेंटी-20 विश्वकप UAE और ओमान की मेजबानी में खेला जा रहा है

ट्वेंटी-20 विश्वकप 2021 17 अक्तूबर से 14 नवम्बर तक खेला जा रहा है. यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमारात (UAE) और ओमान की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है. यह विश्वकप पहले भारत में होना था लेकिन कोविड महामारी के कारण इसे UAE और ओमान में स्थानांतरित कर दिया गया था. भारत का पहला मैच 24 अक्‍टूबर को पाकिस्तान से होगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top