EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
16-17 अक्टूबर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

प्रधानमंत्री ने सात नई रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों को राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 अक्तूबर को सात नई रक्षा कंपनी को राष्ट्र को समर्पित किया. इन 7 नई कंपनियों का गठन आयुध निर्माणी बोर्ड (Ordnance Factory Board – OFB) का विघटन कर किया गया है. OFB के अंतर्गत 41 निर्माण और 9 सहायक निकाय थे.

OFB को 01 अक्टूबर, 2021 से भंग कर दिया गया था. यह भारत में हथियारों और सैन्य उपकरणों का प्रमुख उत्पादक था. 1 अक्टूबर के बाद, इसकी 41 फैक्ट्रियों को 7 नवगठित रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (DPSUs) में स्थानांतरित कर दिया गया. OFB के निगमीकरण का उद्देश्य आयुध आपूर्ति में स्वायत्तता, जवाबदेही और दक्षता में सुधार लाना है.

ये सात नई सरकारी स्वामित्व वाली कॉर्पोरेट संस्थायें वाहन, गोला-बारूद और विस्फोटक, हथियार और उपकरण, ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स गियर, सैनिक आराम के आइटम, पैराशूट और सहायक उत्पाद का उत्पादन करेंगी.

सात नये सार्वजनिक उपक्रम

OFB की 41 फैक्ट्रियों को जिन सात नई कॉरपोरेट इकाइयों में बांटा गया है. ये इकाई हैं:

  1. गोला बारूद और विस्फोटक समूह (मुनिशन इंडिया लिमिटेड)
  2. वाहन समूह (बख्तरबंद वाहन निगम लिमिटेड)
  3. हथियार और उपकरण समूह (उन्नत हथियार और उपकरण इंडिया लिमिटेड)
  4. ट्रूप कम्फर्ट आइटम्स ग्रुप (ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड)
  5. सहायक समूह (यंत्र इंडिया लिमिटेड)
  6. ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स समूह (इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड)
  7. पैराशूट समूह (ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड)

आयुध निर्माणी बोर्ड क्या है?

भारत के आयुध निर्माणी बोर्ड (Ordnance Factory Board) भारतीय सशस्त्र बलों के लिए सैन्य उपकरणों और हथियारों का मुख्य उत्पादक और आपूर्तिकर्ता था. 240 साल पुराने इस द्वारा देश के 41 आयुध कारखानों को नियंत्रित किया जाता था. यह रक्षा मंत्रालय के अधीन एक अधीनस्थ कार्यालय के रूप में कार्य कर रहा था.

मूडीज़ ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रेटिंग को ‘नकारात्मक’ से ‘स्थिर’ के रूप में प्रोन्नत किया

मूल्यांकन एजेंसी ‘मूडीज़’ ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रेटिंग (Moody’s India Rating) को ‘नकारात्मक’ से ‘स्थिर’ के रूप में प्रोन्नत किया है. मूडीज ने भारत को BAA3 रेटिंग दी हुई है.

मुख्य बिंदु

  • मूडीज इन्वेस्टर सर्विसेज ने भारत सरकार की साख को लेकर परिदृश्य में बदलाव किया और इसे नकारात्मक से स्थिर श्रेणी में किया है. साथ ही देश की विदेशी मुद्रा तथा स्थानीय मुद्रा दीर्घकालीन निर्गमकर्ता रेटिंग और स्थानीय मुद्रा रेटिंग (सीनियर अनसिक्योर्ड) BAA3 पर बरकरार रखी गयी है.
  • मूडीज के अनुसार भारत में बेहतर पूंजी और नकदी की अच्छी स्थिति से बैंक तथा गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों के स्तर पर जोखिम पूर्व के अनुमान के मुकाबले कम हुए हैं.
  • उल्लेखनीय है कि मूडीज इनेवेस्टर्स सर्विस ने 2020 भारत की साख को ‘BAA2’ से कम कर ‘BAA3’ कर दिया था. इससे पहले मूडीज ने मई 2021 के दौरान भारत की रेटिंग को घटाकर नकारात्मक (निगेटिव) ‘BAA3-‘ कर दिया था.

पढ़ें पूरा आलेख…»


विदेश मंत्री ने किरगिज गणराज्‍य, कजा‍खस्‍तान और आर्मीनिया की यात्रा पूरी की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर 10 से 14 अक्तूबर तक किरगिज गणराज्‍य कजा‍खस्‍तान और आर्मीनिया की यात्रा पर थे.

किरगिज: उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत किरगिज से की थी. विदेश मंत्री के रूप में किरगिज की यह उनकी पहली यात्रा थी. उन्होंने किर्गिज गणराज्य के विदेश मंत्री रुसलान कजाकबायेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी. इस वार्ता में दोनों देश विभिन्‍न विकास परियोजनाओं के लिए 20 करोड़ अमरीकी डॉलर की ऋण सुविधा पर सहमत हुए.

कजाख्स्‍तान: किरगिज के बाद विदेश मंत्री कजाख्स्‍तान पहुंचें थे. वे कजाख्स्‍तान के नूर सुल्‍तान में एशिया में संपर्क और आपसी विश्‍वास बढ़ाने के उपायों पर गठित मंच की छठी मंत्रिस्‍तरीय बैठक में शामिल हुए थे. कजाख्स्‍तान इस मंच का वर्तमान अध्‍यक्ष है और उसी ने इसे स्‍थापित करने की पहल की थी.

आर्मीनिया: 13 और 14 अक्‍तूबर को विदेश मंत्री आर्मीनिया के दौरे पर थे. आर्मीनिया के स्‍वतंत्र होने के बाद किसी भारतीय विदेश मंत्री की यह पहली यात्रा थी. उन्‍होंने वहां के विदेश मंत्री ऐरारत मिर्जायान के साथ बैठक की थी. बैठक में उन्होंने दिवपक्षीय सहयोग को बढाने के मुद्दे पर चर्चा की. इन नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्‍यापार, शिक्षा और सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान को बढावा देने के मुद्दे पर भी सहमति जताई. दोनों नेताओं ने अंतर्राष्‍ट्रीय उत्‍तर दक्षिण परिवहन गलियारा सहित संपर्क मजबूत करने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया.


वर्ष 2021 का ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट जारी, भारत 101वें स्थान पर

वर्ष 2021 का ग्लोबल हंगर इंडेक्स (Global Hunger Index) रिपोर्ट 14 अक्टूबर को जारी किया गया था. यह इंडेक्स वेलहंगर लाइफ और कंसर्न वर्ल्डवाइड द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है.

रिपोर्ट में भारत

इस रिपोर्ट में भारत 116 देशों में 101वें स्थान पर है. 2018 में भारत 103वें, 2019 में 102वें और 2020 में 94वें स्थान पर रहा था. भारत का GHI स्कोर 2000 में 38.8 था, जो 2012 से 2021 में 28.8 से 27.5 के बीच रहा.

रिपोर्ट के अनुसार, चाइल्ड वेस्टिंग (कम वजन के बच्चे) में भारत की हिस्सेदारी 1998-2002 के बीच 17.1 फीसदी से बढ़ कर 2016-2020 में 17.3 फीसदी हो गई.

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

  • जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि इस सूची में पांच से कम GHI स्कोर के साथ चीन, ब्राजील और कुवैत समेत 18 देश शीर्ष स्थान पर हैं.
  • भारत के पड़ोसी देशों में नेपाल 76वें स्थान पर है. वहीं, बांग्लादेश 76वें स्थान पर, म्यांमार 71वें स्थान पर और पाकिस्तान 92वें स्थान पर हैं.
  • रिपोर्ट के अनुसार दुनिया 2030 तक शून्य भूखमरी को प्राप्त करने में सक्षम नहीं होगी. शून्य भूखमरी संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख सतत विकास लक्ष्यों में से एक है.

GHI क्या है और GHI स्कोर की गणना किस प्रकार की जाती है?

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) रिपोर्ट में चार संकेतक जैसे कि अल्पपोषण, चाइल्ड वेस्टिंग, चाइल्ड स्टंटिंग और बाल मृत्यु दर के आधार पर देशों की रैंकिंग की जाती है. चाइल्ड वेस्टिंग से तात्पर्य पांच साल से कम उम्र के उन बच्चों से है जिनका वजन कम होता है. चाइल्ड स्टंटिंग में पांच साल से कम उम्र के वे बच्चे शामिल होते हैं, जिनकी ऊंचाई उनके वजन के अनुसार नहीं होता है.


चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता को पराजित कर IPL 2021 का विजेता बना

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जीत लिया है. 15 अक्तूबर को इस प्रतियोगिता के फाइनल में CSK ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 27 रन से हराकर यह खिताब अपने नाम किया. इस मैच में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 192 रन का स्कोर बनाया था. इसके जवाब में KKR, 9 विकेट पर 165 रन ही बना सका.

CSK चौथी बार IPL का विजेता बना है. CSK ने इससे पहले 2010, 2011 और 2018 में खिताब जीते थे जबकि KKR 2012 और 2014 में विजेता बना था. मुंबई इंडियन्स सर्वाधिक पांच बार IPL का चैंपियन बना है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी का टी20 में अपना 300वां मैच था.


भारत और अमरीका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी बैठक

भारत और अमरीका के बीच 15 अक्तूबर को आर्थिक और वित्तीय साझेदारी बैठक आयोजित की गयी थी. यह बैठक वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन और अमरीका के वित्‍तमंत्री जेनेट येलेन की अध्‍यक्षता में आयोजित की गयी थी.

इस बैठक में जलवायु संकट पर प्रमुख रूप से चर्चा हुई. बैठक का पहला सत्र जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए आर्थिक संसाधन जुटाने पर केन्द्रित रहा था. दोनों देशों ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की मदद से हर साल 100 अरब डॉलर जुटाने की प्रतिबद्धता दोहराई.

भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी वर्ष 2010 में दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्‍य से शुरू की गई थी.


16 अक्टूबर: विश्व खाद्य दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस विश्व में लोगों को खाद्यान्न की महत्ता समझने और उसकी बर्बादी रोकने को प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया है.

वर्ष 2021 के विश्व खाद्य दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘स्वस्थ कल के लिए अब सुरक्षित भोजन’ है. विश्व खाद्य दिवस, संयुक्त राष्ट्र संघ की खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के स्थापना दिवस के सम्मान में मनाया जाता है. इसकी स्थापना 16 अक्टूबर, 1945 को की गयी थी. FAO का मुख्यालय इटली के रोम में स्थित है.


15 अक्तूबर: अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस

प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को ‘अंतराष्‍ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस’ मनाया जाता है. इस दिवस को मानाने का उद्देश्य कृषि विकास, ग्रामीण विकास, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन में महिलाओं के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है. 2021 के इस दिवस की थीम (मुख्य विषय) ‘सभी के लिए अच्छे भोजन की खेती कर रही ग्रामीण महिलाएं’ है. 15 अक्टूबर को भारत में ‘राष्ट्रीय महिला किसान दिवस’ (National Women Farmer’s Day) मनाया जाता है.


15 अक्टूबर: डॉक्‍टर एपीजे अब्दुल कलाम जयंती, विश्व छात्र दिवस

15 अक्टूबर को पूर्व राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर एपीजे अब्‍दुल कलाम की जयंती मनाई जाती है. डॉक्‍टर कलाम एक असाधारण गुरू, अदभुत प्रेरक और प्रख्‍यात वैज्ञानिक थे. डॉक्‍टर एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम डॉक्टर अबुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम है. उन्हें ‘मिसाइल मैन’ के नाम से भी जाना जाता है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

केंद्रीय गृह मंत्री ने पोर्ट ब्लेयर जेल का दौरा किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोर्ट ब्लेयर में राष्ट्रीय स्मारक सेल्युलर जेल का दौरा किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. वे वीर सावरकर की कारावास कोठरी में भी गए और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

आसियान के विशेष दूत म्यांमा की यात्रा पर जायेंगे

आसियान के विशेष दूत और ब्रुनेई के विदेश मंत्री एरीवान युसूफ के अगले सप्ताह म्यांमा की यात्रा पर जाने की संभावना है. वे म्यांमा के सैन्य शासन से शांति योजना पर कायम रहने का आग्रह करेंगे जिस पर पहले सहमति बनी थी. इस बीच म्‍यांमा की सैन्‍य हुकूमत ने कहा है कि वह आसियान के विशेष दूत एरीवान यूसोफ को आंग सान सू ची सहित किसी भी ऐसे नेता से मिलने की अनुमति नहीं देगी जिन पर अभी मुकदमा चल रहा है.

सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में भारत

मॉलदीव के माले में सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का सामना नेपाल से हो रहा है. भारत की टीम 12वीं बार इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है. नेपाल की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है. भारत सात बार यह खिताब जीत चुका है.

सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर ने कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा किया

भारत के राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर राम नाथ कोविंद ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक का पहला दौरा किया. सैनिकों के साथ विजयादशमी मनाने के लिए राष्ट्रपति ने युद्ध स्मारक पर शस्त्र पूजा में भाग लिया.

जैव विविधता संरक्षण के लिए कुनमिंग जैव विविधता कोष

चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने विकासशील देशों में जैव विविधता संरक्षण का समर्थन करने के लिए 23.3 करोड़ डॉलर के जैव विविधता कोष की घोषणा की. इसका नाम “कुनमिंग जैव विविधता कोष” (Kunming Biodiversity Fund) दिया गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top