EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
12-13 अक्टूबर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्‍कार डेविड कार्ड, जोशवा अंगरिस्‍ट और गुइडो इंबेंस को दिया गया

वर्ष 2021 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कनाडाई नागरिक डेविड कार्ड (David Card), इस्राइली-अमरीकी जोशवा अंगरिस्‍ट (Joshua Angrist) और डच-अमरीकी गुइडो इंबेंस (Guido Imbens) को दिया जायेगा. उन्हें यह पुरस्कार श्रम बाजार और प्राकृतिक अनुभवों में अंतर्दृष्टि के लिए दिया गया है.

उन्हें यह यह, श्रम बाजार में नई अंतर्दृष्टि और प्राकृतिक अनुभवों ने कारण और प्रभाव के बारे में क्‍या निष्‍कर्ष निकाले जा सकते हैं, यह दिखाने के लिए दिया गया है.

अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार Royal Swedish Academy of Sciences द्वारा प्रदान किया जाता है. पढ़ें पूरा आलेख…»

भारत और ब्रिटेन ने स्वच्छ ऊर्जा अभियान की योजना बनाई

भारत और ब्रिटेन ने बिजली क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्य योजना तैयार की है. यह कार्य योजना हाल ही में आयोजित तीसरी भारत-यूके ऊर्जा मंत्रिस्तरीय ऊर्जा वार्ता (India-UK Energy for Growth Partnership – Ministerial Energy Dialogue) में बनाया गया. इस वार्ता की सह-अध्यक्षता भारतीय पक्ष से केंद्रीय ऊर्जा और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने की थी.

वार्ता के मुख्य बिंदु

  • बातचीत में ऊर्जा मंत्रियों ने सौर, अपतटीय पवन, भंडारण, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और वैकल्पिक ईंधन सहित नवीकरणीय ऊर्जा पर ध्यान देने के साथ अपने-अपने देशों में चल रही ऊर्जा संक्रमण गतिविधियों पर विस्तार से बात की.
  • मई 2021 में भारत-यूके वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों द्वारा शुरू किए गए भारत-ब्रिटेन के भविष्य के संबंधों के लिए रोडमैप 2030 का स्वागत किया.
  • दोनों पक्षों ने रोडमैप 2030 के हिस्से के रूप में बिजली और स्वच्छ परिवहन, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित वित्त और स्वच्छ ऊर्जा अनुसंधान पर एक आगे की कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया और सहमति व्यक्त की, जिसमें स्मार्ट ग्रिड, ऊर्जा भंडारण, हरित हाइड्रोजन, चार्जिंग अवसंरचना, बैटरी भंडारण सहित कई विषयों को शामिल किया गया.

डेनमार्क की प्रधानमंत्री की भारत यात्रा, दोनों देशों के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेड्रिकसन 8 से 10 अक्तूबर तक भारत की यात्रा पर थीं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस वार्ता में भारत और डेनमार्क ने आपसी सहयोग बढ़ाने के चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. ये समझौते कौशल विकास तथा उद्यमशीलता, परम्‍परागत ज्ञान डिजिटल पुस्‍तकालय, संभाव्‍य उपयोगों के साथ उष्‍णकटिबंधीय जलवायु के लिए प्राकृतिक उत्‍कृष्‍टता केंद्र की स्‍थापना और भूजल संसाधनों तथा जल निकायों के मानचित्रण के बारे में हैं.

डेनमार्क की प्रधानमंत्री की भारत यात्रा: मुख्य बिंदु

भारत में कृषि उत्पाद और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि संबंधित टेक्नोलॉजी में भी सहयोग करने का निर्णय लिया. इसके अंतर्गत फूड सेफ्टी, कोल्‍ड चेन, फूड प्रोसेसिंग, फर्टीलाइजर्स, फिशरीज, एक्‍वा कल्‍चर आदि अनेक क्षेत्रों की टेक्‍नोलॉजी पर काम किया जाएगा. दोनों देश स्‍मार्ट वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट वेस्‍ट टू बेस्‍ट और एफीशियंस सप्‍लाई चेन जैसे क्षेत्र में भी सहयोग करेंगे.

भारत और डेनमार्क के बीच प्रगाढ़ व्यापार और निवेश संबंध हैं. भारत में 200 से अधिक डेनमार्क की कम्पनियां और डेनमार्क में भारत की 60 से अधिक कम्पनियां काम कर रही हैं.


प्रधानमंत्री ने भारतीय अंतरिक्ष संघ का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 अक्तूबर को ‘भारतीय अंतरिक्ष संघ’ (Indian Space Association – ISpA) का शुभारंभ किया था. ISpA अंतरिक्ष और उपग्रह कंपनियों का प्रमुख उद्योग संगठन है जो भारतीय अंतरिक्ष उद्योग का सामूहिक प्रतिनिधि होगा.

मुख्य बिंदु

भारतीय अंतरिक्ष संघ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के अनुरूप देश को स्‍वालम्‍बी, प्रौद्योगिकी-सक्षम और प्रमुख अंतरिक्ष शक्ति बनाने में सहयोग देगा.

ISpA के संस्थापक सदस्यों में नेल्को (टाटा समूह), भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, मैपमायइंडिया, वनवेब, वालचंदनगर इंडस्ट्रीज और अनंत टेक्नोलॉजी लिमिटेड शामिल हैं. मुख्य सदस्यों में BEL, गोदरेज, ह्यूजेस इंडिया, सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स, एज़िस्टा-BST एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड और मैक्सार इंडिया शामिल हैं.

ISpA के प्रथम अध्यक्ष जयंत पाटिल (एलएंडटी-एनएक्सटी रक्षा के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष) होंगे.

ISpA क्या है?

ISpA देश में अंतरिक्ष और उपग्रह कंपनियों के लिए एक प्रमुख उद्योग निकाय के रूप में कार्य करेगा. यह भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगा, जिसमें भारत में क्षमता निर्माण और अंतरिक्ष आर्थिक हब और इन्क्यूबेटरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.


फीफा ने अंडर-17 महिला विश्व कप का आधिकारिक शुभंकर ‘इभा’ का अनावरण किया

फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने 11 अक्तूबर को अंडर-17 महिला विश्व कप भारत (FIFA U-17 Women’s World Cup India) 2022 के आधिकारिक शुभंकर ‘इभा’ का अनावरण किया. अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन भारत में 11 से 30 अक्तूबर 2022 तक किया जाएगा.

इभा एशियाई शेरनी है जो महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है. ‘इभा एक मजबूत, चंचल और आकर्षक एशियाई शेरनी है जिसका उद्देश्य टीम वर्क, लचीलापन, दयालुता और दूसरों को सशक्त बनाने के जरिए महिलाओं और लड़कियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करना है.


सुनील छेत्री ने गोल करने के मामले में ब्राजील के फुटबॉलर पेले की बराबरी की

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्‍तान सुनील छेत्री अंतर्राष्‍ट्रीय मैचों में गोल करने के मामले में ब्राजील के फुटबॉलर पेले (Pele) की बराबरी कर ली है. उन्होंने यह कीर्तिमान मालदीव में आयोजित साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (SAFF Championship) चैम्पियनशिप 2021 में नेपाल के खिलाफ एक मैच में बनाया. इस मैच में भारत ने नेपाल को 1-0 से पराजित किया. भारत के लिए इकलौता गोल कप्तान सुनील छेत्री ने किया.

37 साल के छेत्री का यह 123वां मुकाबला था. यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 77वां गोल रहा. इस गोल के जरिए उन्होंने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले के रिकॉर्ड की बराबरी की. पेले ने 92 मैच में 77 गोल किये थे.

छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में संयुक्त रूप से सबसे अधिक गोल करने वाले तीसरे एक्टिव खिलाड़ी बन गए हैं. वह संयुक्त अरब अमीरात के अली मबखौत (77) के बराबर हैं.

छेत्री से आगे सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Christiano Ronaldo) और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (Lionel Messi) हैं. रोनाल्डो ने 112 जबकि मेसी ने 79 गोल किए हैं.


11 अक्टूबर: अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 11 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 के अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘डिजिटल पीढ़ी. हमारी पीढ़ी.’ (Digital generation. Our generation.) है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2011 में बालिकाओं के अधिकारों को मान्यता देने के लिए 11 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया था. प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर 2012 को मनाया गया था.


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का 28वां स्थापना दिवस

12 अक्तूबर 2021 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का 28वां स्थापना दिवस मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से एक कार्यक्रम को संबोधित किया. आयोग की स्थापना मानवाधिकार संवर्द्धन और संरक्षण के उद्देश्य से 12 अक्तूबर, 1993 को की गयी थी.

यह आयोग किसी भी प्रकार से मानवाधिकार उल्लंघन का संज्ञान लेता है और इन मामलों में जांच पड़ताल करता है. यह सरकारी प्राधिकरणों को पीड़ित लोगों के लिए समुचित मुआवजे का भुगतान और दोषी लोक सेवकों के खिलाफ कानूनी उपायों की भी संस्तुति करता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

प्रधानमंत्री जी-20 नेताओं के विशेष सम्‍मेलन में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 12 अक्तूबर को अफगानिस्‍तान पर जी-20 नेताओं के विशेष वर्चुअल सम्‍मेलन में भाग लेंगे. जी-20 समूह के वर्तमान अध्यक्ष इटली ने यह बैठक बुलाई है. इस समूह में विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं. बैठक के एजेंडे में अफगानिस्‍तान में मानवीय जरूरतों और बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच के अलावा आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष, सुरक्षा, मानवाधिकार और प्रवासन के मुद्दों पर विचार विमर्श शामिल है.

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 अक्तूबर को पहली राष्ट्रीय अवसंरचना मास्टर प्लान ‘प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना’ का शुभारंभ करेंगे. गति शक्ति योजना का लक्ष्य सात मूलभूत ढांचा क्षेत्रों सहित 16 मंत्रालयों को एक मंच पर लाना है, ताकि विभिन्न हितधारक मंत्रालयों के बीच परियोजनाएं तैयार करने में समन्वय स्थापित किया जा सके. इस योजना से रसद लागत में कटौती करने और आपूर्ति श्रृंखलाओं में सुधार लाने में मदद मिलेगी. इससे भारतीय उत्पादों को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकेगा.

क्‍वाड देशों के मालाबार नौसैनिक अभ्‍यास का दूसरा चरण शुरू

चार देशों भारत, अमरीका, जापान और ऑस्‍ट्रेलिया के संगठन क्‍वाड का मालाबार नौसैनिक अभ्‍यास का दूसरा चरण 12 से 15 अक्‍तूबर तक बंगाल की खाड़ी में चल रहा है. इस चरण में भूमि और पनडुब्‍बी रोधी युद्धक अभ्‍यासों और शस्‍त्र संचालन पर विशेष ध्‍यान दिया जाएगा. दूसरे चरण के अभ्‍यास में भारतीय नौसेना का आईएनएस रणविजय, आईएनएस सतपुड़ा, समुद्री निगरानी विमान पी-81 और एक पनडुब्‍बी को शामिल किया गया है.

प्रतिरोपित लीवर का फिर से इस्‍तेमाल किया गया

दिल्‍ली के निजी अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने प्रतिरोपित लीवर का फिर से इस्‍तेमाल करते हुए इसका नये रोगी के शरीर में प्रतिरोपण किया है. देश में इस तरह का यह पहला प्रतिरोपण है. पहले ये प्रतिरोपण एक रोगी में किया गया था जिसका आपरेशन के कुछ दिनों बाद ब्रेन डैड हो गया. इसके बाद डॉक्‍टरों ने इस लीवर को एक नये रोगी के शरीर में प्रतिरोपित करने का फैसला किया.

अमरीका और तालिबान प्रतिनिधियों के बीच वार्ता

अमरीका और तालिबान प्रतिनिधियों के बीच 11 अक्तूबर को कतर के दोहा में वार्ता बैठक आयोजित की गयी थी. अगस्त में अफगानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी के बाद यह पहली बैठक थी. यह वार्ता, आतंकी गुटों को लेकर चिंता, अमरीकी नागरिकों को अफगानिस्‍तान से निकालने और मानवीय सहायता पर केंद्रित थी. अमरीका ने कहा है कि वार्ता का मतलब तालिबान को मान्‍यता देना नहीं है.

पाकिस्‍तान में परमाणु बम के जनक कहे जाने वाले अब्‍दुल कादिर खान का निधन

पाकिस्‍तान में परमाणु बम के जनक कहे जाने वाले 85 वर्षीय अब्‍दुल कादिर खान का इस्‍लामाबाद में निधन हो गया. 2004 में पाकिस्‍तान द्वारा वैश्विक स्‍तर पर बडे परमाणु प्रसार घोटाले में अपनी भूमिका स्‍वीकारने के बाद वह एकांतवास में थे. टेलीविजन से अपने संबोधन में उन्‍होंने ईरान, उत्‍तर कोरिया और लीबिया को अवैध रूप से  परमाणु प्रौद्योगिकी उपलब्‍ध कराने की जिम्‍मेदारी स्‍वीकार की थी.

11 अक्टूबर: विश्व मोटापा दिवस

प्रत्येक वर्ष 11 अक्टूबर को विश्व मोटापा दिवस मनाया जाता है. वर्ल्ड ओबीसिटी फेडरेशन ने 2015 में विश्व मोटापा दिवस मनाए जाने की शुरुआत की थी. मोटापे की वजह से डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट फेलियर, अस्थमा, कोलेस्ट्रॉल, अत्यधिक पसीना आना, जोड़ों में दर्द, बांझपन आदि का खतरा बढ़ जाता है.

12 अक्टूबर: विश्व आर्थराइटिस दिवस

प्रत्येक वर्ष 12 अक्टूबर को विश्व आर्थराइटिस (गठिया) दिवस के रूप में मनाया जाता है. आर्थराइटिस को जोड़ों का रोग माना जाता है, जिसमें व्यक्ति के जोड़ों में सूजन और जकड़न होती है.

लंबी दूरी की मालगाड़ियाँ ‘त्रिशूल’ और ‘गरुड़’ शुरू

भारतीय रेलवे ने दो लंबी दूरी की मालगाड़ियाँ ‘त्रिशूल’ और ‘गरुड़’ शुरू की हैं. ये मालगाड़ियों की सामान्य संरचना की तुलना में दोगुनी या कई गुना लंबी हैं और महत्वपूर्ण वर्गों में माल की ढुलाई होने से क्षमता की कमी का समाधान होता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top