EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
10-11 अक्टूबर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स: भारत 90वें स्थान पर, जापान और सिंगापुर शीर्ष स्थान पर

हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स (Henley Passport Index) 2021 रिपोर्ट हाल ही में जारी की गयी थी. 199 देशों की इस पासपोर्ट रैंकिंग रिपोर्ट में भारत 90वें स्थान पर है. भारत की रैंकिंग में पिछले रैंकिंग रिपोर्ट से 6 स्थान की गिरावट आई है. इस सूचकांक में शीर्ष तीन स्थानों पर एशियाई देश हैं. ये तीन देश जापान, सिंगापुर, जर्मनी व दक्षिण कोरिया हैं. पढ़ें पूरा आलेख…»

टाटा सन्‍स ने ‘एयर इंडिया’ का अधिग्रहण किया

टाटा सन्‍स ने सरकार के स्वामित्व वाली विमानन कम्पनी ‘एयर इंडिया’ का अधिग्रहण कर लिया है. उसने एयर इंडिया में सरकार की 100% हिस्सेदारी के लिए 18 हजार करोड़ रुपये की बोली लगाई थी.

एयर इंडिया: एक दृष्टि

  • एयर इंडिया की स्थापना 1932 में महान व्‍यक्तित्‍व के धनी और समाजसेवी जे.आर.डी. टाटा ने की थी. यह भारत की पहली वाणिज्यिक एयर लाइन थी जो उस समय ‘टाटा एयर लाइन्स’ नाम से जानी जाती थी. 1946 में इसका नाम बदलकर ‘एयर इंडिया’ कर दिया गया.
  • हालांकि, 1953 में सरकार ने टाटा सन्‍स से एयर इंडिया का अधिग्रहण कर लिया था. वर्ष 2021 में एक बार फिर यह टाटा सन्‍स समूह के पास आ गई है.
  • जे.आर.डी. टाटा को भारतीय नागर विमानन का जनक माना जाता है. वह भारत के ऐसे पहले व्‍यक्ति थे जिन्‍हें पायलट का लाइसेंस मिला था. उन्‍हें भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया जा चुका है. जे.आर.डी. टाटा का निधन ने 89 वर्ष की आयु में, 29 नवम्‍बर 1993 में को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में हुआ था.

RBI की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक, रेपो दर 4%, रिवर्स रेपो दर 3.35% पर अपरिवर्तित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समि‍ति (MPC) की बैठक 7-9 अगस्त को मुंबई में आयोजित की गयी थी. बैठक की अध्यक्षता बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने की थी. यह चालू वित्त वर्ष (2021-22) की चौथी द्विमासिक (जुलाई-अगस्त) मौद्रिक नीति (4th Bi-Monthly Monetary Policy) समीक्षा बैठक थी. रिजर्व बैंक ने वर्तमान में रेपो रेट 4 प्रतिशत और रिवर्स रेपो रेट 3.35 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है. यह लगातार 8वीं बार था जब RBI ने नीतिगत दर पर यथास्थिति बनाए रखी. पढ़ें पूरा आलेख…»


WHO ने विश्व की पहली मलेरिया वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मलेरिया के खिलाफ विश्व की पहली वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी है. इस वैक्सीन का नाम ‘RTS,S/AS01’ है. WHO ने यह निर्णय घाना, केन्या और मलावी में 2019 से चल रहे एक पायलट प्रोग्राम (प्रायोगिक कार्यक्रम) की समीक्षा के बाद लिया है. यहां वैक्सीन की 20 लाख से अधिक खुराक दी गई थीं, जिसे पहली बार 1987 में दवा कंपनी GSK द्वारा बनाया गया था.

मुख्य बिंदु

  • वायरस और बैक्टीरिया के खिलाफ कई टीके मौजूद हैं, लेकिन यह पहली बार है जब WHO ने मानव परजीवी के खिलाफ व्यापक उपयोग के लिए एक टीके की सिफारिश की है. यह टीका प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम (Plasmodium falciparum) के खिलाफ काम करता है, जो पांच परजीवी प्रजातियों में से एक और सबसे घातक है.
  • उप-सहारा अफ्रीका मलेरिया से सबसे अधिक प्रभावित है. मलेरिया से एक वर्ष में दुनियाभर में चार लाख से अधिक लोगों की मौत होती है, जिनमें ज्यादातर अफ्रीकी बच्चे शामिल हैं.
  • मलेरिया के लक्षणों में बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द, ठंड लगना, बुखार और पसीना आना शामिल हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर दो मिनट में एक बच्चे की मलेरिया से मौत होती है.

वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्‍न विभागों से संबद्ध संसदीय समितियों का पुनर्गठन

वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्‍न विभागों से संबद्ध संसदीय स्‍थायी समितियों का पुनर्गठन कर दिया गया है. यह फैसला 13 सितम्‍बर से प्रभावी होगा.

राज्‍यसभा सदस्‍य वाई.एस.आर. कांग्रेस के वी. विजय साईं रेड्डी को वाणिज्‍य संबंधी संसदीय स्‍थाई समिति का सदस्‍य नियुक्‍त किया गया है. भारतीय जनता पार्टी के राज्‍यसभा सांसद डॉ. विनय पी सहस्रबुद्धे शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति के अध्यक्ष होंगे.

समाजवादी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद रामगोपाल यादव को स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण संबंधी समिति का अध्‍यक्ष बनाया गया है. कांग्रेस नेता और राज्‍यसभा सांसद आनंद शर्मा गृह संबंधी स्‍थाई समिति के अध्‍यक्ष नियुक्‍त किए गए हैं, जबकि लोकसभा सदस्‍य पीसी गड्डीगाउडर कृषि संबंधी स्‍थाई समिति के अध्‍यक्ष होंगे.

लोकसभा सदस्‍य जुएल ओरांव रक्षा संबंधी स्‍थाई समिति के अध्‍यक्ष बने हैं. लोकसभा सांसद पी.पी. चौधरी विदेशी मामलों संबंधी समिति की अध्यक्षता करेंगे. जयंत सिन्‍हा वित्‍त समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं.


9 अक्टूबर: विश्‍व डाक दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को विश्‍व डाक दिवस मनाया जाता है. विश्‍व डाक दिवस का उद्देश्‍य लोगों के रोजमर्रा के जीवन में डाक की भूमिका के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विकास में इसके योगदान के प्रति जागरूकता लाना है. विश्‍व डाक दिवस 2021 का मुख्य विषय (थीम) ‘पुनर्प्राप्त करने के लिए नया करें’ (Innovate to recover) है. पढ़ें पूरा आलेख…»


10 अक्टूबर: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है. विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ (World Federation for Mental Health) ने विश्व के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य देखभाल हेतु जागरूक बनाने के लिए वर्ष 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत की थी. इस वर्ष यानी 2021 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘mental health in an unequal world’ है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

डेनमार्क की प्रधानमंत्री की भारत यात्रा

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेड्रिकसन 9 से 11 अक्तूबर तक भारत की यात्रा पर थीं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस वार्ता में भारत और डेनमार्क ने आपसी सहयोग बढ़ाने के चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. दोनों देशों के बीच विज्ञान प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन और कौशल विकास के क्षेत्र में चार समझौतों पर सहमति बनी.

विदेश मंत्री किरगिज गणराज्‍य, कजा‍खस्‍तान और आर्मीनिया की यात्रा पर

देश मंत्री एस. जयशंकर की 10 से 13 अक्तूबर तक किरगिज गणराज्‍य कजा‍खस्‍तान और आर्मीनिया की यात्रा पर हैं. उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत किरगिज से की है. विदेश मंत्री के रूप में किरगिज की यह उनकी पहली यात्रा है. इसके बाद विदेश मंत्री कजाख्स्‍तान पहुंचेंगे. 12 और 13 अक्‍तूबर को विदेश मंत्री आर्मीनिया के दौरे पर रहेंगे. आर्मीनिया के स्‍वतंत्र होने के बाद किसी भारतीय विदेश मंत्री की यह पहली यात्रा होगी.

प्रधानमंत्री भारतीय अंतरिक्ष संघ का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्तूबर को भारतीय अंतरिक्ष संघ (ISpA) का शुभारंभ करेंगे. भारतीय अंतरिक्ष संघ अंतरिक्ष और उपग्रह कंपनियों का प्रमुख उद्योग संगठन है जो भारतीय अंतरिक्ष उद्योग का सामूहिक प्रतिनिधि होगा. भारतीय अंतरिक्ष संघ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के अनुरूप देश को स्‍वालम्‍बी, प्रौद्योगिकी-सक्षम और प्रमुख अंतरिक्ष शक्ति बनाने में सहयोग देगा.

वाणिज्य मंत्री ने अगले वर्ष 450 से 500 बिलियन डॉलर मूल्य का निर्यात करने को कहा

वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने निर्यात संवर्धन परिषद को अगले वर्ष 450 से 500 बिलियन डॉलर मूल्य का निर्यात करने को कहा है. उन्‍होंने विभिन्न निर्यात संवर्धन परिषदों के प्रमुखों के साथ मध्यावधि समीक्षा बैठक में यह बात कही. श्री गोयल ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि भारत का निर्यात मौजूदा वित्‍त वर्ष के पहले छह महीनों में फिर से बढ़कर 197 बिलियन डॉलर का हो गया है.

भारत व इंग्लैंड के बीच होगा ‘अजय वारियर’ संयुक्त सैन्याभ्यास

भारत व इंग्लैंड के बीच संयुक्त कंपनी स्तरीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘अजय वारियर’ 18 से 20 अक्टूबर तक उत्तराखंड के चौबटिया की दुर्गम पहाड़ियों पर होगा. यह अभ्यास मित्र देशों के साथ अंतरसंचालनीयता विकसित करने और विशेषज्ञता साझा करने की एक पहल का हिस्सा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top