EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7-8 अगस्त 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

राष्ट्रपति ने भारतीय ‘नौसेना उड्डयन’ को ‘राष्ट्रपति कलर’ से सम्मानित किया

भारतीय सैन्य बलों के सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारतीय ‘नौसेना उड्डयन’ (नेवल एविएशन) को ‘राष्ट्रपति कलर’ से सम्मानित किया. उन्होंने 6 सितम्बर को INS हंसा बेस, गोवा में आयोजित औपचारिक परेड में यह सम्मान दिया.

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने युद्धपोत आईएनएस विक्रांत के गौरवशाली योगदान को याद किया, जिसने 1971 में बांग्लादेश की मुक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

नौसेना उड्डयन

‘भारतीय नौसेना उड्डयन’ ने ऑपरेशन कैक्टस, ऑपरेशन जुपिटर, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम में शामिल होकर खुद को प्रतिष्ठित किया है.

‘राष्ट्रपति कलर’ क्या है?

‘राष्ट्रपति कलर’ राष्ट्र के लिए असाधारण सेवा के सम्मान में एक सैन्य इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है. 27 मई 1951 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारतीय सशस्त्र बलों को ‘राष्ट्रपति कलर’ से सम्मानित करने की शुरुआत भारतीय नौसेना से की थी.

इससे पहले दक्षिणी नौसेना कमान, पूर्वी नौसेना कमान, पश्चिमी नौसेना कमान, पूर्वी बेड़े, पश्चिमी बेड़े, पनडुब्बी शाखा, INS शिवाजी और भारतीय नौसेना अकादमी को ‘राष्ट्रपति कलर’ से सम्मानित किया जा चुका है.

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने तीन देशों की आधिकारिक यात्रा संपन्न की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 2 से 5 सितंबर तक तीन देशों स्लोवेनिया, क्रोएशिया और डेनमार्क की यात्रा पर थे. उनकी यात्रा तीन मध्य यूरोपीय देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने और यूरोपीय संघ के साथ बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से थे.

भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की चौथी बैठक

विदेश मंत्री ने 4 सितम्बर को डेनमार्क के विदेश मंत्री जेप्पे कोफोड के साथ भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की चौथी बैठक की सह-अध्यक्षता की. दोनों विदेश मंत्रियों ने संयुक्त कार्य समूहों की कई क्षेत्रों में हुई निरंतर प्रगति की चर्चा की. बैठक में इस बार स्वास्थ्य क्षेत्र भी शामिल किया गया था. डॉ. जयशंकर और श्री कोफोड ने 2020 में हुई वर्चुअल बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप संयुक्त कार्य योजना के काम की समीक्षा की.

स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री के साथ कई मुद्दों पर चर्चा

इससे पहले, 3 सितम्बर को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री जानेज जानसा से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों बढ़ावा देने और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग करने के विषय पर चर्चा की. इसमें भारत-प्रशांत, यूरोपीय चुनौती और अफगान हालात प्रमुख थे. इससे पहले उन्होंने स्लोवेनिया के राष्ट्रपति बोरूट पाहोर से मुलाकात की थी. विदेश मंत्री ने स्लोवेनिया में नोवा विश्वविद्यालय में भारत अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया.

क्रोएशिया के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा

क्रोएशिया की अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री क्रोएशिया के विदेश मंत्री गॉर्डन ग्रिलिक रेडमैन के साथ बातचीत की. इस बातचीत में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों की 13वीं शिखर बैठक

ब्रिक्स देशों की 13वीं शिखर बैठक 9 सितम्बर को आयोजित की जा रही है. भारत 2021 में ब्रिक्‍स की अध्‍यक्षता कर रहा है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी वर्चुअल माध्‍यम से बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे. शिखर सम्‍मेलन का विषय है- BRICS@15: निरंतरता, एकीकरण और आम सहमति के लिए ब्रिक्‍स के अंतर्गत सहयोग.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘ऑसइंडेक्स’

भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच 6 से 10 सितम्बर तक द्विपक्षीय अभ्यास ‘ऑसइंडेक्स’ आयोजित किया जा रहा है. यह द्विपक्षीय अभ्यास का चौथा संस्करण है. इस अभ्यास में भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी हिस्सा ले रहे हैं.

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 633.558 अरब डॉलर

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फोरेक्स रिज़र्व) 16.663 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 633.558 अरब डॉलर पर पहुँच गया है. विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है.

भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SIMBEX-2021

भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SIMBEX-2021 का आयोजन 02 से 04 सितंबर, 2021 के दौरान किया गया था. यह इसका 28वां संस्करण था.

IOC के पूर्व अध्यक्ष जैक्स रोगे का निधन

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के पूर्व अध्यक्ष जैक्स रोगे का निधन हो गया. वह 2001 से 2013 तक IOC के अध्यक्ष थे. वह IOC के 8वें अध्यक्ष थे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top