EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
29-30 सितम्बर 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

आकाश मिसाइल के प्राइम संस्करण का सफल परीक्षण

भारत ने 27 सितम्बर को आकाश मिसाइल के प्राइम संस्करण का सफल परीक्षण किया था. यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से किया गया. परीक्षण के दौरान मिसाइल ने मानव रहित डमी आकाशीय लक्ष्य को इंटरसेप्ट किया और सटीक निशाना साध कर उसे ध्वस्त कर दिया.

‘आकाश प्राइम’ मौजूदा आकाश मिसाइल सिस्टम के मुकाबले स्वदेशी उन्नत सटीकता वाले उपकरण से लैस है. इसके अलावा अधिक ऊंचाई पर कम तापमान में भी इसका प्रदर्शन भरोसेमंद है. मौजूदा आकाश मिसाइल के ग्राउंड सिस्टम में बदलाव कर इसका फ्लाइट टेस्ट किया गया है.

आकाश मिसाइल: एक दृष्टि

आकाश मिसाइल एक मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली वायु रक्षा प्रणाली है. इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है. यह मिसाइल भारतीय सेना में पहले से शामिल है. इस मिसाइल का उत्पादन भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) द्वारा किया जाता है.

आकाश मिसाइल की मारक क्षमता 50-80 किमी तक है. यह मिसाइल दुश्मन के लड़ाकू जेट और बैलिस्टिक मिसाइलों जैसे हवाई लक्ष्यों को बेअसर कर सकती है.

वरिष्ठ नागरिकों को मदद देने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन-14567 शुरू

सरकार ने देश में वरिष्ठ नागरिकों को मदद देने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन-14567 शुरू की है. इस हेल्पलाइन नंबर का नाम ‘एल्डर लाइन’ दिया गया है.

एल्डर लाइन: मुख्य बिंदु

‘एल्डर लाइन’ का मकसद सभी वरिष्ठ नागरिकों और उनकी भलाई चाहने वालों को पूरे देश में एक मंच के साथ जोड़ना है, जिससे वे बिना किसी हिचक और परेशानी के अपनी चिंताओं को साझा कर सकें.

इस हेल्पलाइन पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, पेंशन मुद्दों, कानूनी मुद्दों पर मुफ्त जानकारी ली जा सकेगी. यह एल्डर लाइन नंबर वरिष्ठ नागरिकों को भावनात्मक रूप से समर्थन देता है और यहां तक कि दुर्व्यवहार के मामलों में मदद करता है.

हेल्पलाइन नंबर की मदद से सीनियर सिटीजन उन समस्याओं के बारे में जानकारी और मार्गदर्शन पा सकेंगे, जिनका सामना वे दिन-प्रतिदिन के आधार पर करते हैं.

एल्डर लाइन टाटा ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई हेल्पलाइन है. भारत की सबसे पुरानी परोपकारी संस्था टाटा ट्रस्ट ने 2017 में तेलंगाना सरकार के सहयोग से हैदराबाद में विजयवाहिनी चैरिटेबल फाउंडेशन के माध्यम से शहर में वरिष्ठ नागरिकों की मदद करने के लिए इसकी शुरुआत की थी.

आज टाटा ट्रस्ट और एनएसई फाउंडेशन, तकनीकी भागीदार के रूप में, एल्डर लाइन चलाने में सरकार का सहयोग कर रहे हैं. अब तक, 17 राज्यों ने एल्डर लाइन खोल दी है और अन्य राज्य भी कतार में हैं.


अमेरिका ने यूरोप को हराकर 43वां राइडर कप गोल्फ टूर्नामेंट जीता

राइडर कप गोल्फ टूर्नामेंट 2021 का खिताब संयुक्त राज्य अमेरिका ने जीता लिया है. अमेरिकी खिलाड़ी कॉलिन मोरिकावा के 19-9 की जीत हासिल करने के बाद यह कप अमेरिकी ने जीता है. यह 28-पॉइंट फॉर्मेट शुरू होने क बाद से राइडर कप के अब तक के इतिहास में सबसे बड़ा अंतर है. यह राइडर कप गोल्फ टूर्नामेंट का 43वां संस्करण था जो 24 से 26 सितम्बर को अमेरिका में खेला गया था.

राइडर कप: एक दृष्टि

राइडर कप गोल्फ खेल से संबंधित है. यह यूरोप और अमेरिका की टीमों के बीच खेला जाना वाला गोल्फ की द्विवार्षिक प्रतियोगिता है. राइडर कप का नाम अंग्रेजी व्यवसायी सैमुअल राइडर के नाम पर पड़ा जिन्होंने ट्रॉफी को दान दिया था.


वर्ष 2021 के शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कारों की घोषणा: मुख्य विजेताओं की सूची

वर्ष 2021 के शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कारों की घोषणा 26 सितम्बर को की गयी थी. पुरस्कारों की घोषणा काउंसिल ऑफ साइंटिफिक ऐंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) के 80वें स्थापना दिवस समारोह में की गयी.

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2019: मुख्य विजेताओं की सूची

  • जीवविज्ञान: डॉ अमित सिंह, और डॉ अरुण कुमार शुक्ला
  • रसायन विज्ञान: डॉ कनिष्क बिस्वास और डॉ टी गोविंदराजू
  • पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर व ग्रहीय विज्ञान: डॉ बिनॉय कुमार सैकिया
  • इंजीनियरिंग विज्ञान: डॉ देबदीप मुखोपाध्याय
  • गणित: डॉ अनीश घोष और डॉ साकेत सौरभ
  • औषधि विज्ञान: डॉ. जीमन पन्नियममकल और डॉ रोहित श्रीवास्तव
  • भौतिक विज्ञान: डॉ कनक साहा

शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार: एक दृष्टि

  • शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार (Shanti Swarup Bhatnagar Prize for Science and Technology) की स्थापना 1957 में वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसन्धान परिषद् (CSIR) के संस्थापक निदेशक डॉ शांति स्वरुप भटनागर की स्मृति में की गयी थी.
  • यह पुरस्कार प्रतिवर्ष वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसन्धान परिषद् (CSIR) द्वारा 45 वर्ष से कम आयु के वैज्ञानिक अथवा इंजिनियर को शोधकार्य को प्रदान दिया जाता है.
  • यह पुरस्कार जीव विज्ञानं, रसायन विज्ञान, मेडिकल साइंस, भौतिक विज्ञान, गणित, इंजीनियरिंग, वायुमंडल, महासागर तथा ग्रहीय विज्ञान के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है.
  • इस पुरस्कार में पांच लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है.

चौथी भारत-अमरीका स्वास्थ्य वार्ता आयोजित किया गया

चौथी भारत-अमरीका स्वास्थ्य वार्ता 28 सितम्बर को आयोजित किया गया था. इस वार्ता में दोनों देशों के बीच दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए गये. ये समझौते हैं- स्वास्थ्य और जैव चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग का समझौता तथा अंतरराष्ट्रीय उत्‍कृष्‍टता अनुसंधान केन्‍द्र के साथ सहयोग का समझौता.

इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत और अमरीका वैश्विक साझेदार हैं और उन्‍हें वैश्विक स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में सुधारों के लिए मिलकर काम करने की आवश्‍यकता है.


आंतकवाद पर अमरीकी कांग्रेस की नवीनतम रिपोर्ट

अमरीकी कांग्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्‍तान में कम से कम 12 विदेशी आंतकवादी संगठन हैं. आंतकवाद पर कांग्रेस की नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 5 आंतकी गुटों का लक्ष्‍य भारत है.

पाकिस्‍तान स्थित आंतकी गुटों को मोटे तौर पर 5 श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है- अंतरराष्‍ट्रीय, अफगानिस्‍तान केन्द्रित, भारत और कश्‍मीर केन्द्रित, घरेलू और शिया विरोधी गुट.

भारत केन्द्रित प्रमुख आंतकी गुटों में लश्‍करे तैय्यबा, जैश-ए-मोहम्‍मद, हरकत-उल-जिहाद इस्‍लामी और हिज्‍ब-उल-मुजाहिद्दीन शामिल हैं.


पहले हिमालयन फिल्‍म उत्सव का आयोजन किया गया

लद्दाख के लेह में 24 से 28 सितम्बर तक पहला हिमालयन फिल्‍म उत्सव का आयोजन किया गया था. सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इस उत्सव का उद्घाटन किया था.

इस फिल्‍म समारोह का आयोजन भारत की स्‍वाधीनता के 75 वर्ष के सिलसिले में चल रहे आजादी का अमृत महोत्‍सव के अंतर्गत किया गया था. इस समारोह का उद्देश्‍य स्‍थानीय फिल्‍म निर्माताओं को मंच प्रदान करना और लद्दाख को आकर्षक फिल्‍म केन्‍द्र के रूप में उजागर करना था.

इस उत्सव के दौरान 12 हिमालयी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों की फिल्‍में दिखाई गयीं. उद्घाटन समारोह में शेरशाह फिल्‍म दिखाई गयी थी. यह फिल्‍म परमवीर चक्र से सम्‍मानित कैप्‍टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है.


28 सितम्बर: विश्व रेबीज़ दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 28 सितम्बर को विश्व रेबीज़ दिवस (World Rabies Day) मनाया जाता है. इस दिवस के मनाने का उद्देश्य रेबीज बीमारी की रोकथाम के बारे में लोगों को जागरूकता फैलाना है. इस वर्ष यानी 2021 में ‘विश्व रेबीज़ दिवस’ की थीम (मुख्य विषय) ‘रेबीज: फैक्ट्स, नॉट फियर’ (Rabies: Facts, not Fear) है.


28 सितंबर: सूचना की सार्वभौमिक पहुंच के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस

प्रत्येक वर्ष 28 सितम्बर को सूचना की सार्वभौमिक पहुंच के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है. सूचना तक सार्वभौमिक पहुंच का अर्थ है कि सभी को जानकारी मांगने, प्राप्त करने और प्रदान करने का अधिकार. इस वर्ष यानी 2021 में IDUAI की थीम (मुख्य विषय) ‘जानने का अधिकार – सूचना तक पहुंच के साथ बेहतर तरीके से निर्माण करना’ है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

जयपुर में पैट्रोरसायन प्रौदयोगिकी संस्थान का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 सितम्बर को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जयपुर में पैट्रोरसायन प्रौदयोगिकी संस्थान का उद्घाटन करेंगे. वे राजस्थान में बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा जिलों में चार नये चिकित्सा महाविद्यालयों का शिलान्यास भी करेंगे. ये चिकित्सा महाविद्यालय केन्द्र प्रायोजित-नये विश्वद्यालय रैफरल अस्पताल स्थापित करने की योजना के तहत स्वीकृत किये गये हैं.

फुमियो किशिदा जापान के अगले प्रधानमंत्री

जापान के पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा ने सत्‍ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पद का चुनाव जीत लिया है और उनका अगला प्रधानमंत्री बनना तय है. किशिदा ने पार्टी के निवर्तमान नेता प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा की जगह ली है, जिन्होंने हाल ही में अपने त्यागपत्र घोषणा की थी.

विश्व हृदय दिवस

हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है. यह दिन हृदय रोगों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है. इसकी शुरुआत वर्ल्ड हार्ट फाउंडेशन ने की थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top