EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
11-12 अगस्त 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारतीय वायुसेना में MR-SAM वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को शामिल किया गया

MR-SAM वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को 10 सितम्बर को भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया गया. रक्षा अनुसन्धान और विकास संगठन (DRDO) ने राजस्थान के जैसलमेर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भारतीय वायु सेना की 2204 स्‍कवॉडर्न को यह वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली सौंपी.

MR-SAM वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली: एक दृष्टि

MR-SAM सतह से हवा में मार करने वाली वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली है, जिसकी लंबाई 4.5 मीटर है. यह खराब मौसम में भी 70 किलोमीटर की रेंज में कई लक्ष्यों को एक साथ भेदने में पूरी तरह से सक्षम है. इसमें एक कमांड कंट्रोल सिस्टम, ट्रैकिंग रडार, मिसाइल और मोबाइल लॉन्चर सिस्टम को शामिल किया गया है.

यह रक्षा प्रणाली विरोधी लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों, यूएवी, निर्देशित और बिना निर्देशित युद्ध सामग्री, सब-सोनिक और सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों जैसे हवाई खतरों के खिलाफ हवाई सुरक्षा प्रदान करता है. यह अत्यंत द्रुत गति से भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों की रक्षा करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है.

भारत और इजरायल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित

MR-SAM को भारत और इजरायल की कंपनियों ने मिल कर बनाया है. इस प्रणाली के विकास के लिए इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के बीच एक समझौते पर 2009 में हस्ताक्षर किए गए थे. इसे IAI और DRDO द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है. इसका प्रयोग देश की तीनों सेनाएं कर सकेंगी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘ऑसइंडेक्स’

भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच 6 से 10 सितम्बर तक द्विपक्षीय अभ्यास ‘ऑसइंडेक्स’ आयोजित किया गया था. यह द्विपक्षीय अभ्यास का चौथा संस्करण था. इस अभ्यास में भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी ने हिस्सा लिया.

इस अभ्यास में भारत के जहाज IN शिवालिक और कदमत शामिल हुए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से एंजेक क्लास फ्रिगेट HMAS वाररामुंगा ने हिस्सा लिया था. ऑस्ट्रेलिया के इस जहाज ने हाल ही में भारतीय नौसेना इकाइयों के साथ मालाबार अभ्यास में भाग लिया था.

‘ऑसइंडेक्स’ अभ्यास

ऑसइंडेक्स, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आयोजित होने वाला द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास है. इस अभ्यास की शुरुआत 2015 में हुई थी. ‘ऑसइंडेक्स’ का तीसरा संस्करण 2019 में बंगाल की खाड़ी में हुआ था, जिसमें पहली बार पनडुब्बी रोधी अभ्यास भी शामिल हुआ था.

यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं को अंतर-संचालन को और मजबूत करने, सर्वोत्तम प्रथाओं से लाभ उठाने और समुद्री सुरक्षा संचालन के लिए प्रक्रियाओं की एक सामान्य समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है. इसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देना भी है.


भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों की 13वीं शिखर बैठक आयोजित की गयी

ब्रिक्स देशों की 13वीं शिखर बैठक 9 सितम्बर को आयोजित की गयी थी. इस बैठक की  अध्‍यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वर्चुअल माध्‍यम से किया. भारत वर्तमान (2021) में ब्रिक्‍स का अध्‍यक्ष देश है. इस बैठक का विषय – ‘BRICS@15: निरंतरता, एकीकरण और आम सहमति के लिए ब्रिक्‍स के अंतर्गत सहयोग’ (BRICS@15: Intra-BRICS Cooperation for Continuity, Consolidation and Consensus) था.

इस बैठक में ब्राजील के राष्‍ट्रपति जायर बोलसानारो, रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन, चीन के राष्‍ट्रपति षी जिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति साइरिल रामाफोसा ने हिस्सा लिया.

ब्रिक्स देशों की 13वीं शिखर बैठक: मुख्य बिंदु

  • ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन पर नई दिल्ली घोषणा में ब्रिक्स देशों ने शांति, विधि सम्मत शासन, मानवाधिकार का सम्मान औऱ मौलिक स्वतंत्रता और सभी के लिए लोकतंत्र के साझा मूल्यों की वचनबद्धता व्यक्त की.
  • भारत ने अपनी अध्‍यक्षता में चार प्राथमिकता के क्षेत्रों का उल्‍लेख किया था. ये थे- बहुस्‍तरीय प्रणाली का सुधार, आतंकवाद का मुकाबला, टिकाऊ विकास लक्ष्‍यों को हासिल करने के लिए डिजिटल और प्रौद्योगिकीय माध्‍यम का उपयोग तथा सदस्‍य देशों के बीच लोगों का सम्‍पर्क बढ़ाना.
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ब्रिक्‍स शिखर बैठक की दूसरी बार अध्‍यक्षता करेंगे. इससे पहले उन्‍होंने 2016 में गोवा शिखर बैठक की अध्‍यक्षता की थी. इस वर्ष ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता भारत, ब्रिक्‍स की 15वीं वर्षगांठ के समय कर रहा है.

जानिए क्या है ब्रिक्स और इसकी अहमियत…»


देश के सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थानों की NIRF 2021 रैंकिंग जारी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थानों की NIRF (National Institutional Ranking Framework)  2021 रैंकिंग 9 सितम्बर को जारी की थी. यह रैंकिंग शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है.

NIRF 2021 रैंकिंग: मुख्य बिंदु

  • NIRF 2021 में IIT मद्रास देश का सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान बना हुआ है. यह लगातार तीसरे साल है, जब IIT मद्रास ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. आईआईटी मद्रास को ‘ओवरआल’ और ‘इंजीनियरिंग’ श्रेणी में देश में प्रथम स्थान दिया गया है.
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु ने देश के सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थानों की श्रेणी में दूसरे स्थान पर है. तीसरे स्थान पर IIT बॉम्बे है. इसके बाद क्रमश: IIT दिल्ली, IIT कानपुर और IIT खड़गपुर, IIT रुड़की, IIT गुवाहाटी हैं. JNU और BHU ने नौवीं और दसवीं रैंक हासिल की है.
  • रिसर्च इंस्टीट्यूट्स की श्रेणी में इस साल IISC बेंगलुरु प्रथम, IIT मद्रास दूसरे और IIT बॉम्बे तीसरे स्थान पर रहे.
  • कॉलेज की श्रेणी में दिल्ली के महिला कॉलेज मिरांडा हाउस ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. दिल्ली के ही एक अन्य महिला कालेज लेडी श्रीराम और चेन्नई के लोयोला कॉलेज ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया.
  • मेडिकल श्रेणी में दिल्ली का एम्स सूची में शीर्ष पर रहा है. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर को तीसरा स्थान मिला है.
  • विश्वविद्यालय की श्रेणी में IISc बेंगलुरु प्रथम है. इसके बाद क्रमश: जेएनयू, बीएचयू, कलकत्ता विश्वविद्यालय, अमृता विश्व विद्यापीठम कोयंबटूर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली हैं.
  • इंजीनियरिंग श्रेणी में IIT मद्रास छठे वर्ष भी शीर्ष स्थान पर काबिज है. इसके बाद IIT दिल्ली, IIT बॉम्बे, IIT कानपुर और IIT खड़गपुर पांचवें स्थान पर हैं.
  • प्रबंधन श्रेणी में IIM अहमदाबाद पहले स्थान पर है. इसके बाद क्रमश: IIM बेंगलुरु, IIM कलकत्ता, IIM कोझिकोड और IIM दिल्ली है.

सरकार ने नगालैंड में निक्की गुट के साथ संघर्ष विराम समझौता किया

केन्द्र सरकार ने नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड- निक्की सुमी (Nikki Sumi) गुट के साथ एक वर्ष के लिए संघर्ष विराम समझौता किया है. यह समझौता नगा शांति प्रकिया को रफ्तार देने के लिए किया गया है.

मुख्य बिंदु

  • इस गुट के दो सौ से अधिक सदस्‍यों ने 83 हथियारों के साथ समर्पण कर शांति प्रक्रिया में हिस्सा लिया. केन्द्र सरकार NSCN (IM) गुट के साथ पहले ही एक समझौते पर हस्ताक्षर कर चुकी है. NSCN (NK), NSCN (R), और NSCN (K) जैसे अन्य नगा गुटों के साथ केन्द्र सरकार का संघर्ष विराम समझौता हुआ है.
  • अगस्त 2019 में केन्द्र सरकार ने NLFT-SD के साथ एक समझौता किया था जिसके तहत त्रिपुरा में इस गुट के 88 कार्यकर्ता 44 हथियारों के साथ समर्पण कर मुख्य धारा में शामिल हुए थे.
  • जनवरी 2021 में बोडो समझौते पर हस्ताक्षर होने पर उग्रवादी गुटों के 2250 से अधिक कार्यकर्ताओं ने 423 हथियारों के साथ असम में आत्मसमर्पण किया और मुख्य धारा में शामिल हुए.
  • इस साल फरवरी में असम के विभिन्न भूमिगत कारबी गुटों के एक हजार चालीस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 338 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद सितम्बर 2021 में कारबी आंगलौंग समझौते पर हस्ताक्षर हुए.

उत्तराखंड, पंजाब और तमिलनाडु में नए राज्‍यपाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन राज्यों – उत्तराखंड, पंजाब और तमिलनाडु में नए राज्‍यपाल को नियुक्त किया है.

उत्तराखंड: लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इससे पहले मौजूदा राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दे दिया था. गुरमीत सिंह डेप्‍युटी चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ भी रह चुके हैं.

पंजाब: बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वह पहले तमिलनाडु के राज्यपाल थे.

तमिलनाडु: नागालैंड के मौजूदा राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का नए राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उन्हें नयी नियुक्ति होने तक उनके प्रभार के अलावा नगालैंड के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया है.


10 सितम्बर: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस

प्रत्येक वर्ष 10 सितम्बर को दुनियाभर में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है. इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) द्वारा आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोकथाम लगाने एवं इस समस्या के प्रति लोगों में जागरुकरता लाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का मुख्य विषय (them)- ‘Creating Hope Through Action’ है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दिया

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने 11 सितम्बर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपा.

अफगानिस्‍तान की अधिकतर आबादी गरीबी रेखा के नीचे

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की एक रिपोर्ट में कहा है कि अफगानिस्‍तान की 97 प्रतिशत आबादी वर्ष 2022 तक गरीबी की रेखा के नीचे जा सकती है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि देश का सकल घरेलू उत्‍पाद भी 13 प्रतिशत कम हो सकता है.

अमरीकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट

न्‍यूयार्क में अमरीकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2021 में पुरूषों के डबल्‍स के फाइनल में अमरीका के राजीव राम और ब्रिटेन के जो सेलिसबरी की जोड़ी ने ब्रिटेन की जेमी मरे और ब्राजी के ब्रूनो सोअर्स की जोड़ी को हराकर खिताब पर कब्‍जा किया.

भूविज्ञान के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और रूस के बीच समझौता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भूविज्ञान के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और रूस के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) को मंजूरी दी. रूस की ज्वाइंट स्टॉक कंपनी रोसजियोलोजिया और खनन मंत्रालय के भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए.

इकबाल सिंह लालपुरा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

पूर्व आईपीएस अधिकारी इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. लालपुरा ने आईपीएस अधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान एसएसपी अमृतसर, एसएसपी तरंतारन और अतिरिक्त महानिरीक्षक सीआईडी अमृतसर के रूप में कार्य किया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top