EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25-26 अगस्त 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

तोक्‍यो में पैरालिंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है

ओलिंपिक खेलों के सफल आयोजन के बाद जापान की राजधानी तोक्‍यो में  पैरालिंपिक खेलों के आयोजन किया जा रहा है. जापान के राजा नारुहितो इन खेलों के शुभारंभ की घोषणा 24 अगस्त को की.

उद्घाटन समारोह तोक्‍यो के ओलिंपिक स्‍टेडियम में आयोजित किया गया. उद्घाटन समारोह की थीम – ‘हमारे पास पंख हैं’ था. उद्घाटन समारोह में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता टेकचंद भारत के ध्‍वजवाहक थे.

तोक्‍यो पैरालिंपिक खेलों में भारत के 54 खिलाड़ी तीरंदाजी, एथलेटिक्‍स, बैडमिंटन, तैराकी और भारोत्‍तोलन सहित नौ प्रतिस्‍पर्धाओं में भाग लेंगे.

U20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पीयनशिप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पीयनशिप (World Athletics U20 Championships) 2021 का आयोजन 18 से 22 अगस्त तक केन्‍या की राजधानी नैरोबी में किया गया था. इस चैम्पीयनशिप में मेजवान देश केन्‍या ने 8 स्वर्ण 1 रजत और 7 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक जीते. वह पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा. इस चैंपियनशिप में भारत ने कुल 2 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 3 पदक जीते.

इस चैम्पीयनशिप में भारतीय रिले टीम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा. भारतीय टीम ने यह पदक मिश्रित 4×400 मीटर रिले स्पर्धां में जीता है. इस टीम में बरथ श्रीधर, प्रिया मोहन, सुमी और कपिल शामिल थे.

भारत के अमित खत्री ने 10 हजार मीटर पैदल चाल में रजत पदक हासिल किया. अमित खत्री ने यह दूरी 42 मिनट 17.49 सेकेंड में पूरी की. जबकि इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक केन्या के हेरिस्टोन वानयोनी ने जीता.

शैली सिंह ने लंबी कूद (लॉन्ग जंप) में रजत पदक अपने नाम किया. उनहोंने 6.59 मीटर की लंबी कूद लगाई. वह केवल 1 सेंटीमीटर से स्वर्ण पदक से चूक गईं.

विश्व एथलेटिक्स के इतिहास में भारत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

विश्व एथलेटिक्स के इतिहास में भारत ने इससे पहले तक मात्र 4 पदक जीते थे. 2002 में डिस्कस थ्रो में भारतीय एथलीट सीमा अंतिल ने कांस्य पदक जीता था. भारत की ओर से 2014 में डिस्कस थ्रो में नवजीत कौर ढिल्लों ने कांस्य पदक, नीरज चोपड़ा ने 2016 में भाला फेक में स्वर्ण पदक और 400 मीटर दौड़ में हिमा दास ने 2018 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था.


44वां जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2021: भारत ने कुल 11 पदक जीते

जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप (Junior U20 World Wrestling Championships) 2021 का आयोजन रूस के उफा में 18 से 22 अगस्त तक किया गया था. इस प्रतियोगिता में 9 स्वर्ण 2 रजत और 8 कांस्य पदक सहित कुल 19 पदक के साथ रूस पहले स्थान पर रहा. भारत ने इस चैंपियनशिप में 4 रजत और 7 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते. वह पदक तालिका में 11वें स्थान पर रहा.

पुरुष पहलवानों ने कुल 6 पदक अपने नाम किए, जिसमें एक रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं. पुरुषों की फ्रीस्टाइल में, भारत पदक तालिका में छठे और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा. ईरान 178 अंक, रूस 142 अंक, यूएसए 129 अंक, अजरबैजान 122 अंक और भारत 101 अंक के साथ शीर्ष पांच स्थान पर रहे.

जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने तीसरा स्थान हासिल किया. अमेरिका के 143 अंक, रूस के 134 अंक, भारत के 134 अंक, बेलारूस के 96 अंक और तुर्की के 92 अंक सहित ये देश शीर्ष पांच में रहे. भारतीय महिला पहलवानों ने 3 रजत पदक सहित कुल 5 पदक जीते.


वित्त मंत्री ने ‘राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन’ योजना का शुभारंभ किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 अगस्त, 2021 को चार वर्षीय राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (National Monetisation Pipeline – NMP) योजना का शुभारंभ किया.

राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना: मुख्य बिंदु

  • यह केंद्रीय मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की परिसंपत्ति मुद्रीकरण पाइपलाइन है. यह पाइपलाइन नीति आयोग द्वारा अवसंरचना से संबंधित मंत्रालयों के परामर्श से विकसित की गई है.
  • NMP के तहत वित्तीय वर्ष 2022 से लेकर वित्तीय वर्ष 2025 तक की चार साल की अवधि में केंद्र सरकार की मुख्‍य परिसंपत्तियों के जरिए 6.0 लाख करोड़ रुपये की कुल मुद्रीकरण क्षमता का अनुमान लगाया गया है.
  • मुद्रीकरण का उद्देश्य नई बुनियादी ढांचागत सुविधाओं या अवसंरचना के निर्माण के लिए निजी क्षेत्र के निवेश का उपयोग करना है. यह रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए अत्‍यंत आवश्यक है जिससे आर्थिक विकास की गति को तेज करने के साथ-साथ समग्र जन कल्याण के लिए ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों को निर्बाध रूप से एकीकृत करना भी संभव हो सकेगा.
  • इस योजना के तहत सड़क, रेलवे और बिजली क्षेत्र की संपत्ति मुद्रीकृत होने वाली संपत्ति के कुल अनुमानित मूल्य का 66% से अधिक होगी. शेष अनुमानित मूल्य खनन, दूरसंचार, बंदरगाहों, विमानन, प्राकृतिक गैस, गोदामों और स्टेडियमों और पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइनों जैसे क्षेत्रों से आएगा.
  • यह योजना भारत के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए और अधिक मूल्य बनाने में मदद करेगा और सरकारी स्वामित्व को स्थानांतरित किए बिना निजी भागीदारी के नवीन तरीकों की खोज करेगा.

रूस में इंटरनेशनल आर्मी-गेम्स की शुरुआत

रूस में 22 अगस्त से 4 सितम्बर तक इंटरनेशनल आर्मी-गेम्स (International Army Games) 2021 का आयोजन किया जा रहा है. भारतीय सेना की 101 सदस्य-दल इन खेलों की अलग-अलग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी.

इन प्रतियोगिताओं में उच्च पर्वतीय क्षेत्र, बर्फ़ के बीच सैन्य कार्रवाई, स्नाइपर फायरिंग, बाधायुक्त मार्ग में कॉम्बैट इंजीनियरिंग कौशल, आर्मी स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता (ASMC), एल्ब्रस रिंग, पोलर स्टार इत्यादि शामिल हैं.

2019 में पहले नंबर पर रहा था भारत

इससे पहले वर्ष 2019 में राजस्थान के जैसलमेर में हुई आर्मी स्काउट्स मास्टर प्रतियोगिता में भारत आठ देशों में पहले स्थान पर आया था. टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए ट्रैक एंड फील्ड में पहली बार गोल्ड मेडल लाने वाले नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर हैं. भारतीय सेना ने मिशन ओलंपिक के तहत सूबेदार नीरज चोपड़ा सहित कुल 20 खिलाड़ियों को टोक्यो ओलंपिक के लिए खास तौर से ट्रैनिंग दी थी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

प्रधान मंत्री ने रूसी राष्ट्रपति और जर्मनी की चांसलर से बात की

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से बात की. इस बातचीत में कोविड के खिलाफ सहयोग भी शामिल था.

चालू वित्‍त वर्ष में चार अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्‍य

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत चालू वित्‍त वर्ष में चार अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए मिशन मोड में काम कर रहा है. पीयूष गोयल कल औद्योगिक समूहों के साथ निर्यात बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श कर रहे थे. उन्‍होंने कहा कि 2020-21 की तुलना में इस वर्ष अप्रैल से अगस्‍त तक निर्यात में 71 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

अफगानिस्‍तान की स्थिति पर जी-7 की आपात बैठक

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अफगानिस्‍तान की स्थिति पर चर्चा के लिए जी-7 की आपात बैठक बुलाई है. इस बैठक में वे अफगानिस्‍तान के लोगों के समर्थन पर सहमति बनाने का प्रयास करेंगे. ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और जी-7 के अन्‍य नेताओं ने अमरीकी सेना की वापसी के मुद्दे पर अमरीका से नाराजगी व्‍यक्‍त की है. अमरीकी फैसले से नाराज देशों में जापान भी शामिल है, जो नाटो का सदस्‍य नहीं है.

बिहार में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव

बिहार में मुखिया, सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्यों के के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है. त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव इसी साल 24 सितम्बर से 12 दिसम्बर तक 11 चरणों में होंगे.

असंगठित श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल

केन्द्रीय श्रम मंत्रालय असंगठित श्रमिकों के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेस (NDUW) तैयार करने के लिए ई-श्रम पोर्टल शुरू करने जा रहा है. करेगा.

अफगानिस्तान से नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’

भारत ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने के अपने अभियान को ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ नाम दिया है.

मालाबार नौसेना अभ्यास

भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाएं 26 अगस्त, 2021 से मालाबार नौसेना अभ्यास (Malabar Naval Exercise) आयोजित कर रही है. यह समुद्री अभ्यास गुआम द्वीप से किया जाएगा, जो अमेरिका का एक क्षेत्र है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top