EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
15-18 अगस्त 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

15 अगस्त 2021: देशभर में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

देशभर में 15 अगस्त 2021 को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक लालकिले की प्राचीर से लगातार 8वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया.

राष्ट्र को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने अगले 25 वर्षों के लिए भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की और कई योजनाओं की घोषणा की.

प्रधानमंत्री के संबोधन के मुख्य बिंदु

  • प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के विभाजन की पीड़ा कभी भुलाई नहीं जा सकती और सरकार ने 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” घोषित किया है.
  • भारत प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्‍ट्रीय मास्‍टर प्‍लान शुरू करने जा रहा है. समग्र ढांचागत विकास की एक सौ लाख करोड़ रुपये की गतिशक्ति पहल से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराएं जाएंगे.
  • आजादी का अमृत महोत्सव 75 सप्ताह तक मनाया जाएगा. देश के हर कोने को जोड़ने के लिए उन्होंने 75 वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की घोषणा की.
  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में परिसीमन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद विधानसभा चुनाव कराया जायेगा.
  • भारत 7 साल पहले 8 अरब डॉलर मूल्य का मोबाइल फोन आयात करता था, लेकिन अब देश 3 अरब डॉलर मूल्य के इन्हीं उपकरणों का निर्यात कर रहा है.
  • देश में उदारीकरण नीतियों को आगे बढ़ाने का परिणाम है कि आज रिकॉर्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आ रहा है और देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.

प्रधानमंत्री ने ‘राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन’ की स्थापना की घोषणा की, ऊर्जा क्षेत्र में स्वतंत्र बनाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को ग्रीन हाइड्रोजन का नया वैश्विक केंद्र बनाने के लिए “राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन” की स्थापना की घोषणा की. इसी के साथ उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को ऊर्जा क्षेत्र में स्वतंत्र बनाने का लक्ष्य भी तय किया.

मुख्य बिंदु

  • प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत हर साल 12 लाख करोड़ रुपए से अधिक खर्च करता है. भारत को यह संकल्प लेना होगा कि देश की आजादी के 100 साल पूरे होने से पहले भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना होगा.
  • उन्होंने कहा इसके लिए देश को गैस आधारित अर्थव्यवस्था बनाना होगा.
  • भारतीय रेलवे ने 2030 तक नेट जीरो कार्बन इमिटर बनने का लक्ष्य रखा है. इन सारे प्रयासों के साथ ही देश ‘मिशन सर्कुलर इकोनॉमी’ पर भी बल दे रहा है.
  • जी-20 देशों के समूह में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जो अपने क्लाइमेट गोल्स को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
  • भारत ने इस दशक के अंत (2030) तक रिन्यूएबल एनर्जी के 450 गीगावाट (GW) का लक्ष्य तय किया है. इसमें से 100 गीगावाट (GW) के लक्ष्य को भारत ने तय समय से पहले प्राप्त भी कर लिया है.
  • भारत की कुल बिजली उत्पादन क्षमता अब 383.73 गीगावॉट हो गई है. इसके अतिरिक्त भारत एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर है- जो वर्ष 2022 के अंत तक 175 GW अक्षय ऊर्जा की क्षमता प्राप्त करन, अक्षय ऊर्जा में यह अब तक दुनिया की सबसे बड़ी विस्तार योजना है.
  • राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन की घोषणा सबसे पहले इस साल फरवरी में पेश 2021-22 के बजट में की गयी थी. वर्तमान में देश में जो भी हाइड्रोजन की खपत होती है, वह जीवाश्म ईंधन से आती है.
  • ऑक्सीजन के साथ दहन के दौरान हाइड्रोजन ईंधन एक शून्य-उत्सर्जन ईंधन है. इसका उपयोग फ्यूल सेल या आंतरिक दहन इंजन में किया जा सकता है. यह अंतरिक्ष यान प्रणोदन के लिए ईंधन के रूप में भी उपयोग किया जाता है.

प्रधानमंत्री ने वाहन स्क्रैप नीति का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अगस्त को वाहन स्क्रैप नीति (National Vehicle Scrappage Policy) का शुभारंभ किया. इसके तहत अनुपयुक्त और प्रदूषक वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस व्‍यवस्‍था से वैज्ञानिक ढंग से अनुपयुक्‍त वाहन तो हटेंगे ही, अर्थव्‍यवस्‍था में भी तेज़ी आएगी. उन्‍होंने कहा कि वाहनों का प्रदूषण रहित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि नई नीति से लगभग दस हजार करोड़ रुपये का निवेश आएगा और हजारों रोजगार भी उपलब्‍ध होंगे. श्री मोदी ने कहा कि नई नीति देश के नगरों में प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारे संकल्‍प का प्रतीक है.


भारतीय रिजर्व बैंक ने करनाला नागरी सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में करनाला नागरी सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है. RBI ने इस बैंक को सभी कामकाज बंद करने के निर्देश दिये हैं. सहकारिता आयुक्त और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार से भी बैंक बंद कराने और बैंक के लिए ऋणशोधक नियुक्त करने का आग्रह किया गया है. इस बैंक का लाइसेंस अपर्याप्त पूंजी और आय की संभावना न होने के कारण रद्द किया गया है.

बैंक के बंद होने पर हर जमाकर्ता को पांच लाख रुपए तक की सीमा के साथ जमा बीमा दावा हासिल करने का अधिकार होगा. 95 प्रतिशत जमाकर्ताओं को जमा बीमा और साख गारंटी निगम से अपनी पूरी जमा राशि मिल जाएगी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

तालिबान ने राजधानी काबुल सहित प्रमुख शहरों पर कब्जा किया

अफगानिस्तान में तालिबान ने राजधानी काबुल सहित प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया है. तालिबान ने काबुल में घुसने के कुछ घंटे बाद ही राष्ट्रपति भवन पर कब्ज़ा कर लिया. राष्ट्रपति अशरफ गनी और उपराष्ट्रपति अमरउल्ला सालेह अफगानिस्तान छोड़कर तजिकिस्तान रवाना हो गए हैं. अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान ने तेज़ी से अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न प्रान्तों और महत्वपूर्ण शहरों पर कब्ज़ा किया.

अफगानिस्तान की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र् सुरक्षा परिषद की बैठक

अफगानिस्तान की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र् सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित की जा रही है. परिषद की भारत की अध्यक्षता के दौरान अफगानिस्तान पर यह दूसरी बैठक है. एस्टोनिया और नॉर्वे में तत्काल सत्र बुलाने का अनुरोध किया था. संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस सुरक्षा परिषद को स्थिति की जानकारी देंगे.

कनाडा में मध्यावधि चुनाव की घोषणा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 20 सितम्‍बर को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री ट्रूडो ने गर्वनर जनरल मैरी सिमोन से मुलाकात कर संसद भंग करने का आग्रह किया. कनाडा के कानून के अनुसार देश के 44वें आम चुनाव के लिए प्रचार अभियान 36 दिन तक चलेगा. श्री ट्रूडो की लिबरल पार्टी दो वर्ष से अल्‍पमत की सरकार चला रही थी. अगले आम चुनाव अक्‍तूबर 2023 में होने थे.

भारत की कोमलिका बारी ने अंडर-21 विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप जीता

भारत की कोमलिका बारी ने विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में 21 वर्ष से कम आयुवर्ग (अंडर-21) की रिकर्व स्‍पर्धा जीत लिया है. भारत के जूनियर रिकर्व तीरंदाजों ने पुरुष और मिक्‍स्‍ड टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीते. अंडर-21 पुरुष रिकर्व टीम के फाइनल में, धीरज बोम्मा देवरा, आदित्य चौधरी और पार्थ सुशांत की भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top