EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7-8 जुलाई 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

राष्ट्रपति ने आठ राज्‍यों में नए राज्यपालों की नियुक्‍ति की स्‍वीकृति दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने आठ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति और बदलाव के आदेश दिए हैं. राष्‍ट्रपति ने 6 जुलाई को इन नियुक्तियों की स्‍वीकृति दी. वर्तमान राज्यपालों में से कुछ को नए राज्यों में स्थानांतरित कर दिया गया है, कुछ अन्य में नई नियुक्तियां की गई हैं. राष्‍ट्रपति भवन की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार:

  1. कर्नाटक: केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है.
  2. मध्‍यप्रदेश: मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्‍यप्रदेश के नए राज्‍यपाल होंगे.
  3. मिजोरम: डॉक्‍टर हरि बाबू कम्‍भमपति मिजोरम के राज्‍यपाल होंगे.
  4. हिमाचल प्रदेश: राजेंद्र विश्‍वनाथ आर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है.
  5. गोवा: मिजोरम के राज्‍यपाल पीएस श्रीधरन पिल्‍लई को गोवा का नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है.
  6. त्रिपुरा: हरियाणा के राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण आर्य त्रिपुरा के राज्‍यपाल बनाए गए हैं.
  7. झारखंड: त्रिपुरा के राज्‍यपाल रमेश बैस झारखंड के राज्‍यपाल बनाए गए हैं. वे द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे.
  8. हरियाणा: हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल बंडारू दत्‍तात्रेय को हरियाणा का राज्‍यपाल बनाया गया है.

दिग्गज फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार का निधन

दिग्गज फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जुलाई को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनका वास्तविक नाम मोहम्मद युसूफ खान था. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी पत्नी सायरा बानो के साथ बिताए.

दिलीप कुमार ने ‘मुगल-ए-आजम’, ‘नया दौर’, ‘बाबुल’, ‘दीदार’, ‘मधुमती’, ‘देवदास’, ‘गंगा जमुना’ जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया था. उनके द्वारा अभिनीत पहली फिल्म ‘ज्वार भाटा’ (1944) था.

भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 1991 में प्रतिष्ठित पद्म भूषण और 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. 1994 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया था. वह 1954 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले पहले अभिनेता थे. पाकिस्तान सरकार ने भी दिलीप कुमार को 1998 में निशान-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया था.


राष्ट्रीय अभियान ‘निपुण भारत’ का शुभारंभ

शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 5 जुलाई को पठन और संख्यात्मक कौशल में प्रवीणता के लिए राष्ट्रीय पहल ‘निपुण भारत’ कार्यक्रम की शुरूआत की थी. इस दौरान एक लघु वीडियो, गीत और निपुण भारत के कार्यान्वयन संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी किए गये.

निपुण भारत क्या है?

  • निपुण (NIPUN) का का पूरा नाम “National Initiative for Proficiency in reading with Understanding and Numeracy” है.
  • निपुण भारत अभियान, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के तहत विद्यालय शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से किया जाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास है.
  • निपुण भारत अभियान का उद्देश्य आमतौर पर सभी के लिए आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक कौशल के अनुकूल माहौल बनाना है.
  • इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वर्ष 2026-27 तक तीसरी कक्षा की पढाई पूरी करने वाले सभी बच्चे लिखने, पढने और संख्यात्मक कौशल में अपेक्षित प्रवीणता हासिल कर सकें.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020: एक दृष्टि

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में शिक्षा की पहुंच, समानता, गुणवत्ता, वहनीय शिक्षा और उत्तरदायित्व जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति का शुभारंभ स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा 29 जुलाई 2020 को किया गया था.
  • नई शिक्षा नीति के निर्माण के लिये जून 2017 में पूर्व इसरो प्रमुख डॉ के कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था. इस समिति ने मई 2019 में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मसौदा’ प्रस्तुत किया था.
  • ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ वर्ष 1968 और वर्ष 1986 के बाद स्वतंत्र भारत की तीसरी शिक्षा नीति है. नई शिक्षा नीति में वर्तमान में सक्रिय 10+2 के शैक्षिक मॉडल के स्थान पर शैक्षिक पाठ्यक्रम को 5+3+3+4 प्रणाली के आधार पर विभाजित करने की बात कही गई है.
  • तकनीकी शिक्षा, भाषाई बाध्यताओं को दूर करने, दिव्यांग छात्रों के लिये शिक्षा को सुगम बनाने आदि के लिये तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया गया है.

भारतीय मूल की श्रीशा बांदला को अमेरिका में अंतरिक्ष यात्रा के लिए चुना गया

भारतीय मूल की श्रीशा बांदला को अमेरिका में अंतरिक्ष यात्रा के लिए चुना गया है. अमेरिकी अंतरक्षि यान कंपनी ‘वर्जिन गैलेक्टिक’ (Virgin Galactic) के रिचर्ड ब्रेनसन (Richard Branson) समेत छह लोग अंतरिक्ष की यात्रा करने जाएंगे. इन्हीं छह लोगों में श्रीशा का नाम भी शामिल है. इनकी ये उड़ान 11 जुलाई को न्यू मैक्सिको से होगी. श्रीशा का काम रिसर्च से संबंधित होगा. इस यात्रा पर जाने वाले छह लोगों में दो महिलाएं हैं. श्रीशा के अलावा एक अन्य महिला बेश मोसिस हैं.

अंतरिक्ष में जाने वाली तीसरी भारतीय मूल की महिला

34 वर्षीय श्रीशा एक एरोनॉटिकल इंजीनियर हैं. कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद वह तीसरी भारतीय मूल की महिला हैं, जो अंतरिक्ष में जाएंगी. श्रीशा बांदला का जन्म भारत के आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में हुआ था और वह टेक्सास के ह्यूसटन में पली बढ़ी हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

सेना प्रमुख इटली की यात्रा पर

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के बाद 7-8 जुलाई को इटली की यात्रा पर हैं. वे इतालवी सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और चीफ ऑफ स्टाफ के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे. इसके अलावा वे इटली के प्रसिद्ध शहर कैसिनो में भारतीय सेना स्मारक का उद्घाटन करेंगे. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मोंटे कैसिनो की लड़ाई में 5,000 से अधिक भारतीय सैनिकों ने इटली को फासीवादी ताकतों से बचाने के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी.

52वां IFFI गोवा में आयोजित किया जाएगा.

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का 52वां संस्करण एक 20 से 28 नवंबर 2021 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा. इस महोत्सव को भारत का सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव माना जाता है. समारोह में सर्वश्रेष्ट फिल्म को गोल्डन अवॉर्ड दिया जाता है, वहीं सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड सर्वश्रेष्ट निर्देशक/अभिनेता/अभिनेत्री को दिया जाता है. भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध हस्ती सत्‍यजीत रे की जन्‍मशती के अवसर पर फिल्‍मोत्‍सव निदेशालय उनकी फिल्‍मों का विशेष प्रदर्शन करेगा.

एसोचैम ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन की इमारत को ‘GEM 5’ से सम्मानित किया

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (एसोचैम) ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन की इमारत को पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन, कार्यालय भवन और स्टाफ क्वार्टर को ‘GEM 5’ स्टार रेटिंग से सम्मानित किया है. इसे बनाने में सस्टेनेबल बिल्डिंग डिजाइन को अपनाया गया है, जो पर्यावरण को न्यूनतम नुकसान पहुंचाता है. साथ ही यह अपशिष्ट का भी कम उत्पादन करता है.

सतीश कुमार सुपर हैवीवेट वर्ग में ओलिम्पिक के लिए क्वालिफाई किया

सतीश कुमार सुपर हैवीवेट वर्ग (91 किग्रा और उससे अधिक) में ओलिम्पिक के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए हैं. कुमार ने इस साल एशियाई मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर में मंगोलियाई मुक्केबाज ओटगोनबायर दैवी को सर्वसम्मति से हराकर टोक्यो ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है.

मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक

टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह जबकि समापन में बजरंग पुनिया को भारतीय ध्वजवाहक चुना गया है. टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त तक टोक्यो, जपान में आयोजित किया जायेगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top