EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
5-6 जुलाई 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

पुष्कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई को उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्या ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. श्री पुष्‍कर राज्‍य के ग्‍यारहवें मुख्‍यमंत्री होंगे. श्री धामी के साथ ग्‍यारह अन्‍य मंत्रियों ने भी शपथ ली.

इससे पहले श्री धामी को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया था. श्री धामी उत्‍तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में खटीमा विधानसभा क्षेत्र से दोबारा विधायक चुने गए हैं.

श्री धामी, तीरथ सिंह रावत का स्थान लेंगे. श्री रावत ने कार्यभार संभालने के चार महीने बाद इस्तीफा दे दिया था. वह राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं थे. संविधान के प्रावधानों के अनुसार मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण से 6 महीने के अन्दर रज्य विधानसभा का सदस्य चुना जाना चाहिए था.

अतुल केशप ने भारत में अमरीका के नए राजदूत का कार्यभार संभाला

अतुल केशप ने भारत में अमरीका के नए राजदूत का कार्यभार संभाल लिया है. हाल ही में उन्होंने श्रीलंका और मालदीव में अमरीका के राजदूत के रूप में कार्य किया था.

अमरीकी विदेश विभाग ने कहा है कि भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक अतुल केशप काफी समय से राजनयिक रहे हैं और उनकी नियुक्ति से दोनों देशों के बीच निकट संबंध मज़बूत करने में मदद मिलेगी.

श्री केशप ने कहा कि भारत में अमरीकी मिशन में काम करना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्हें भारतीय मूल का अमरीकी नागरिक होने पर गर्व है और भारत-अमरीका भागीदारी को मज़बूत करने के लिए वे काम करते रहेंगे.


4 जुलाई 2021: अमेरिका का 245वां स्वतंत्रता दिवस

अमेरिका प्रत्येक वर्ष 4 जुलाई को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है. इस वर्ष अमेरिका का 245वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. 1776 में इसी दिन संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्‍ट्र निर्माताओं ने स्‍वतंत्रता संबंधी घोषणा-पत्र पर हस्‍ताक्षर किए थे. इसमें 13 अमरीकी उपनिवेशों के ब्रिटिश साम्राज्‍य से मुक्‍त हो जाने की घोषणा की गई. घोषणा-पत्र पर हस्‍ताक्षर करने वालों में थॉमस जैफर्सन और बेंजामिन फ्रैंकलिन शामिल थे. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

कोविन वैश्विक सम्मेलन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोविन वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करेंगे. भारत ने दुनिया में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए आम जनता की बेहतरी के लिए कोविन ऐप बनाया है. एक जुलाई को डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोविन ऐप देश में टीकाकरण में काफी सहायक है. श्री मोदी ने कहा कि कई देशों ने कोविन ऐप के प्रति रूचि दिखाई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन कोविन वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे.

मानव तस्करी विधेयक 2021 पर सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित

केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय ने मानव तस्करी (बचाव, देखभाल और पुनर्वास) विधेयक 2021 पर सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित की है. इस विधेयक का उद्देश्य व्यक्तियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की तस्करी को रोकना है. ये विधेयक पीड़ितों को देखभाल, संरक्षण और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराएगा.

‘ई–संजीवनी’ ने 70 लाख परामर्श पूरे किए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा – ‘ई–संजीवनी’ ने 7 मिलियन (70 लाख) परामर्श पूरा करके एक और मील का पत्थर पार कर लिया है. ‘ई-संजीवनी’ ओपीडी एक मरीज और डॉक्टर के बीच का एक टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म है, जो जनता को उनके घरों में ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है.

स्‍वामी विवेकानंद की पुण्‍यतिथि

भारत के महानतम आध्‍यात्मिक गुरुओं और अग्रणी बुद्धिजीवियों में प्रमुख स्‍वामी विवेकानंद की 4 जुलाई को पुण्‍यतिथि थी. स्‍वामी विवेकानंद का निधन पश्चिम बंगाल के बेलूर मठ में 4 जुलाई, 1902 को मात्र 39 वर्ष की आयु में हुआ था. उनके गुरू रामकृष्‍ण परमहंस स्‍वामी विवेकानंद को ध्‍यान सिद्ध मानते थे. स्‍वामी विवेकानंद का जन्‍म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता के एक संपन्‍न परिवार में हुआ था.

सेना प्रमुख ब्रिटेन और इटली की यात्रा पर

थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे 4-7 जुलाई तक ब्रिटेन और इटली की यात्रा पर हैं. इस यात्रा के दौरान वे दोनों देशों के सेना प्रमुखों से भारत के साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. अपनी यात्रा के अंतिम चरण में जनरल नरवणे इटली के प्रसिद्ध कसीनो शहर में भारतीय सेना के स्‍मृति स्‍थल का उद्घाटन भी करेंगे. जनरल नरवणे राजधानी रोम में इटली की सेना के काउंटर आईईडी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस भी जाएंगे.

राष्‍ट्रीय ध्‍वज का डिजाइन बनाने वाले स्‍वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की पुण्‍यतिथि

उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज का डिजाइन बनाने वाले जानेमाने स्‍वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की पुण्‍यतिथि पर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है.

फिलिपींस में वायुसेना के एक विमान दुर्घटनाग्रस्‍त

फिलिपींस में वायुसेना के एक विमान दुर्घटनाग्रस्‍त होने से कई लोगों की मौत हो गयी. सैन्य विमान सी-130 मिंडानाव में कागायन डी ओरो से नब्‍बे यात्रियों को लेकर सुलुप्रांत जा रहा था. विमान ने जोलो द्वीप में रनवे पर नियंत्रण खो दिया जिससे यह दुर्घटना हुई.

इंग्‍लैंड ने भारत से महिला क्रिकेट एकदिवसीय सीरीज जीती

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में मेजबान इंग्‍लैंड को चार विकेट से हरा दिया. वॉरसेस्‍टर में खेले गये ईद मैच में भारतीय टीम ने तीन गेंद बाकी रहते 220 रन का लक्ष्‍य हासिल कर लिया. कप्‍तान मिताली राज ने 86 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए. इसके साथ ही मिताली एक दिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. इससे पहले यह उपलब्धि इंग्‍लैंड की कप्‍तान चार्लोट एडवर्ड के नाम थी. मेजबान इंग्‍लैंड ने श्रृंखला के पहले दो मैच जीते थे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top