EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
29-31 जुलाई 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

32वां ओलम्पियाड खेल 2020 टोक्यो में आयोजित किया जा रहा है

टोक्यो ओलंपिक 2020 (32वां ओलम्पियाड के खेल) का आयोजना 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 के बीच टोक्यो, जापान में किया जा रहा है. इन खेलों का उद्घाटन 23 जुलाई को जापान की राजधानी टोक्‍यो में नव-निर्मित नेशनल स्टेडियम में किया जायेगा. पढ़ें पूरा आलेख…»

अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की भारत यात्रा

अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 27-28 जुलाई को भारत यात्रा पर आये थे. विदेश मंत्री का पद सम्‍भालने के बाद श्री ब्लिंकन की यह पहली भारत यात्रा थी. यात्रा के दौरान परस्‍पर हित के विभिन्‍न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई.

एंटनी ब्लिंकन की भारत यात्रा: मुख्य बिंदु

अमरीका के विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. श्री मोदी ने चार देशों के समूह-क्वाड को मजबूत करने, कोविड महामारी से निपटने और जलवायु परिवर्तन से जुड़े प्रयासों के लिए अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सराहना की.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने श्री एंटनी के साथ बैठक की. बैठक दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि तथा अफगानिस्‍तान में लोकतांत्रिक स्थिरता के लिए प्रयास करने, क्‍वाड्रिलेटरल सिक्‍योरिटी डायलॉग – क्‍वाड को प्रगाढ करने और समकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने पर बल दिया.

अमरीका ने भारत के कोविड रोधी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ढाई करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता की घोषणा की


हड़प्पा काल के शहर धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया

संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने गुजरात के हड़प्पा काल के शहर धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है. अब तक भारत के कुल 40 स्थलों को विश्व धरोहर में शामिल किया जा चुका है.

गुजरात में धोलावीरा को लेकर अबतक चार स्थल को शामिल किया जा चूका है. अन्य तीस स्थल में पावागढ़ के निकट चंपानेर, पाटन में रानी की वाव और एतिहासिक शहर अहमदाबाद शामिल हैं.

रूद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर विश्व धरोहर स्थल में शामिल

यूनेस्को ने हाल ही में भारत के तेलंगाना में रूद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया था.  रामप्पा मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में किया गया था और इसका नाम इसके शिल्पकार रामप्पा के नाम पर रखा गया है. सरकार ने 2019 के लिए यूनेस्को को इसे विश्व धरोहर स्थल के तौर पर मान्यता देने का प्रस्ताव दिया था.

धोलावीरा: एक दृष्टि

धोलावीरा की खोज 1968 में की गयी थी.  यह गुजरात के कच्छ के ग्रेट रण में खादिर द्वीप पर स्थित है. यह सिंधु घाटी सभ्यता का पांचवां सबसे बड़ा पुरातात्विक स्थल है. यह शहर लगभग 3,000 ईसा पूर्व का है.

इस साइट पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा खुदाई से पता चला है कि शहर के घरों का निर्माण चूने के पत्थरों से किया गया था और ये सभी एक सीवेज नेटवर्क से जुड़े थे. खुदाई के दौरान यहाँ पर बारिश के पानी को स्टोर करने के लिए टैंक, सजावटी मोती, लाल मिट्टी के बर्तन और सूक्ष्म पाषाण उपकरण मिले हैं.

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल

1983 में पहली बार भारत के चार ऐतिहासिक स्थलों को यूनेस्को ने ‘विश्व धरोहर स्थल’ में शामिल किया था. ये चार स्थल थे – ताज महल, आगरा किला, अजंता और एलोरा गुफाएं. वर्तमान में, भारत की कुल 40 साइटें विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं, जिनमें से 28 को सांस्कृतिक श्रेणी में, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित श्रेणी में स्थान दिया गया है. भारत दुनिया की धरोहरों में छठे स्थान पर है.


दिल्ली पुलिस के कमिश्नर के पद पर राकेश अस्थाना की नियुक्ति

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर के पद पर राकेश अस्थाना की नियुक्ति की गयी है. वे पूर्व पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव का स्थान लेंगे जो 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे. राकेश अस्थाना इस समय सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक (डीजी) पद पर तैनात हैं.

राकेश अस्थाना 1984 बैच के गुजरात कैडर के एक भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं. अस्थाना ने पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के विशेष निदेशक के रूप में कार्य किया था. कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने अस्थाना की सेवानिवृत्ति की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए उनकी सेवा बढ़ा दी है.


विख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन

प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी नन्‍द कुमार महादेव नाटेकर का 28 जुलाई को निधन हो गया. वे नन्‍दू नाटेकर के नाम से लोकप्रिय थे.

15 वर्ष के बैडमिंटन करियर में उन्‍होंने छह बार राष्‍ट्रीय एकल खिताब सहित सौ से अधिक राष्‍ट्रीय और अन्‍तर्राष्‍ट्रीय खिताब जीते थे.

1956 में, नाटेकर ने कुआलालंपुर में सेलांगोर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब जीता और यह एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी द्वारा पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब था.

1956 में अन्‍तर्राष्‍ट्रीय खिताब जीतने वाले नाटेकर पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे. वे पहले भारतीय खिलाड़ी थे जिन्‍हें अर्जुन पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था.


बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

बसवराज बोम्मई ने 28 जुलाई को कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. कर्नाटक के राज्‍यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उन्‍होंने पार्टी के वरिष्‍ठ नेता बीएस येदियुरप्‍पा का स्‍थान लिया है. श्री येदियुरप्‍पा ने मुख्‍यमंत्री के रूप में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद 26 जुलाई को इस्‍तीफा दे दिया था.

श्री बोम्‍मई को भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल का नेता चुना गया था. बसवराज बोम्‍मई हावेरी जिले के शैगोन विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं और येदियुरप्‍पा मंत्रिमंडल में गृहमंत्री और विधायी कार्य मंत्री रहे थे. बोम्‍मई 2008 में भाजपा में शामिल हुए थे. श्री बोम्‍मई पूर्व मुख्‍यमंत्री एस आर बोम्‍मई के पुत्र हैं.


29 जुलाई: अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस, भारत में बाघों की स्थिति पर मुख्य तथ्य

प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है. यह दिवस बाघ और उनके प्राकृतिक परिवास के सरंक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है. भारत में बाघों की स्थिति पर मुख्य तथ्य पढ़ें पूरा आलेख…»


28 जुलाई: विश्व हेपेटाइटिस दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम (मुख्य विषय)- ‘Hepatitis can’t wait’ है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

लोकसभा ने दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक 2021 पारित

लोकसभा ने 28 जुलाई को दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) (Insolvency and Bankruptcy Code Amendment Bill 2021) विधेयक 2021 पारित कर दिया. यह विधेयक दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता संहिता 2016 में संशोधन के लिए लाया गया है. यह कानून उस दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) अध्यादेश 2021 का स्थान लेगा, जिसे 4 अप्रैल 2021 को लागू किया गया था.

प्रधानमंत्री शिक्षा क्षेत्र में अनेक नए सुधारों का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्‍य में 29 जुलाई को शिक्षा क्षेत्र में अनेक नए सुधारों का शुभारंभ करेंगे. प्रधानमंत्री उच्‍च शिक्षा के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रमों में शामिल होने और अलग होने की बहुविकल्‍प प्रणाली एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट का भी शुभारंभ करेंगे.

दुशाम्बे में रक्षा मंत्रियों की बैठक

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए ताजिकिस्तान की राजधानी दुशाम्बे में हैं. बैठक में SCO के सदस्य देशों के बीच रक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा. बैठक को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एससीओ के दायरे में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने का भारत का संकल्‍प दोहराया.

जमा बीमा और क्रेडिट गांरटी निगम विधेयक-2021 को मंजूरी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने 28 जुलाई को जमा बीमा और क्रेडिट गांरटी निगम विधेयक-2021 को मंजूरी दी. इस विधेयक में प्रत्‍येक बैंक में जमा कर्ताओं की जमा राशि का अधिकतम पांच लाख रुपये सुरक्षित रहेगा. इस विधेयक में बचत खातों, सावधि जमा, चालू या अनुवर्ती जमा जैसे बैंकों की सभी राशियों पर बीमे का प्रावधान है. इसमें वाणि‍ज्यिक, सार्वजनिक, निजी क्षेत्र के बैंकों और भारत में विदेशी बैंक की सभी शाखाएं शामिल हैं.

नौवहन समुद्री सहायता विधेयक 2021 संसद में पारित

राज्यसभा ने 27 जुलाई को नौवहन समुद्री सहायता विधेयक 2021 (द मरीन एड्स टू नेविगेशन बिल) पारित कर दिया. यह विधेयक, लगभग नौ दशक पुराने लाइटहाउस अधिनियम, 1927 (Lighthouse Act, 1927) को बदलने के लिए लाया गया था. लाइटहाउस अधिनियम, 1927 नौवहन के दौरान प्रकाशस्तंभ के रख-रखाव एवं नियंत्रण के प्रावधानों से संबंधित एक अधिनियम है. इसे वर्ष 1927 में अंग्रेजों द्वारा अधिनियमित किया गया था.

इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर

अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु उत्प्रेरक कार्यक्रम (International Clean Air Catalyst Programme) के लिए मध्य प्रदेश का इंदौर शहर का चयन किया गया है. यह भारत का सबसे स्वच्छ शहर, अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु उत्प्रेरक कार्यक्रम के लिए चयनित होने वाला देश का एकमात्र शहर बन गया है.

किशोर न्‍याय-बाल देखभाल और संरक्षण संशोधन विधेयक 2021 पारित

राज्‍यसभा में ने 28  जुलाई को किशोर न्‍याय – बाल देखभाल और संरक्षण संशोधन विधेयक 2021 पारित कर दिया. लोकसभा इस विधेयक को पहले ही मंजूरी दे चुकी है. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह विधेयक अधिनियम का रूप लेगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top