EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
27-28 जुलाई 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

32वां ओलम्पियाड खेल 2020 टोक्यो में आयोजित किया जा रहा है

टोक्यो ओलंपिक 2020 (32वां ओलम्पियाड के खेल) का आयोजना 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 के बीच टोक्यो, जापान में किया जा रहा है. इन खेलों का उद्घाटन 23 जुलाई को जापान की राजधानी टोक्‍यो में नव-निर्मित नेशनल स्टेडियम में किया जायेगा. पढ़ें पूरा आलेख…»

यूनेस्‍को ने तेलंगाना का काकतीय रुद्रेश्‍वर मंदिर को विश्‍व धरोहर में शामिल किया

यूनेस्‍को (UNESCO) ने तेलंगाना के काकतीय रुद्रेश्‍वर मंदिर को विश्‍व स्थल की मान्यता दी है. 800 साल पुराने इस मंदिर को रामप्‍पा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. 25 जुलाई, 2021 को यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 44वें बैठक में यह निर्णय लिया गया. वहीं इस मंदिर को विश्व धरोहर में शामिल करने के लिए सरकार द्वारा वर्ष 2019 के लिए यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में एकमात्र नामांकन के लिए प्रस्तावित किया गया था.

यूनेस्को की बैठक में आस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ के विश्व धरोहर दर्जे को बरकरार रखा गया है. यूनेस्को ने रीफ को विश्व धरोहर से बाहर करने का प्रस्ताव दिया था, क्योंकि जलवायु परिवर्तन के कारण उसे काफी नुकसान हुआ है. आस्ट्रेलिया ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि इसे वर्ष 2023 तक टाल दिया जाए. ग्रेट बैरियर रीफ उत्तरपूर्वी आस्ट्रेलिया तट पर स्थित दुनिया का सबसे बड़ा बड़े प्रवाल भित्ति पारिस्थितिकी तंत्र है.

काकतीय रुद्रेश्‍वर मंदिर: एक दृष्टि

  • इस मंदिर का निर्माण काकतिया वंश के महाराजा गणपति देव के आदेश पर सेनापति रेचारला रुद्र ने करवाया था.
  • मार्को पोलो ने काकतीय वंश के दौरान बने इस मंदिर को तमाम मंदिरों में सबसे चमकता तारा कहा था.
  • भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर में मुख्य रूप से रामलिंगेश्वर स्वामी की पूजा होती है. इस मंदिर में शिव, श्री हरि और सूर्य देवता की प्रतिमाएं स्‍थापित हैं.
  • इसका निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था. मंदिर को शिल्पकार रामप्पा का नाम दिया गया, जिसने 40 वर्षों के अथक प्रयास के बाद इसका निर्माण किया था.

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल

1983 में पहली बार भारत के चार ऐतिहासिक स्थलों को यूनेस्को ने ‘विश्व धरोहर स्थल’ में शामिल किया था. ये चार स्थल थे – ताज महल, आगरा किला, अजंता और एलोरा गुफाएं. वर्तमान में, भारत की कुल 39 साइटें विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं, जिनमें से 28 को सांस्कृतिक श्रेणी में, 7 प्राकृतिक और मिश्रित श्रेणी में 1 स्थान दिया गया है. भारत दुनिया की धरोहरों में छठे स्थान पर है.


वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप में भारत ने 5 गोल्ड समेत कुल 13 मेडल जीते

वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप (World Cadet Championships) 2021 का आयोजन 19 जुलाई से 25 जुलाई तक हंगरी के बुडापेस्ट में किया गया था. इस चैंपियनशिप में भारतीय दल ने 5 स्वर्ण पदक सहित कुल 13 पदक जीते.

इन खेलों के आखिरी दिन प्रिया मलिक ने इस चैंपियनशिप में महिलाओं के 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत भारतीय टेली को 13 तक पहुंचाया. इस चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक अमन गुलिया ने दिलाया था.

भारत को दूसरी सफलता 80 किलोग्राम वर्ग में सागर की तरफ से मिली. प्रिया मलिक के अलावा युवा पहलवान तनु ने भी कैडेट विश्व चैंपियनशिप में खिताब जीतकर इतिहास रचा है. 16 वर्षीय कोमल पांचाल ने भी 46 किलोग्राम भार वर्ग स्वर्ण पदक अपने नाम किया.


फ़िलीपीन्स ने आनुवंशिक रूप से संशोधित ‘गोल्डन राइस’ के व्यावसायिक उत्पादन को अनुमति दी

फ़िलीपीन्स ने आनुवंशिक रूप से संशोधित (genetically modified) ‘गोल्डन राइस’ (golden rice) के व्यावसायिक उत्पादन को अनुमति दी है. वह इसके व्यावसायिक उत्पादन के लिए अनुमोदन प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है.

गोल्डन राइस

‘गोल्डन राइस’ बचपन के कुपोषण (malnutrition) को कम करने में मदद करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चावल की एक किस्म है. इस चावल को फिलीपीन के चावल अनुसंधान संस्थान (Philippine Rice Research Institute) ने अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (International Rice Research Institute – IRRI) के साथ साझेदारी में विकसित किया है. इसके चमकीले पीले रंग के कारण इसे गोल्डन राइस नाम दिया गया है.


26 जुलाई: करगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ

प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के रूप में मनाया जाता है. यह दिन वर्ष 1999 में करगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय और देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों की याद में मनाया जाता है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने त्‍यागपत्र दिया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को अपने पद से त्‍यागपत्र दे दिया. उन्होंने अपना त्यागपत्र राज्यपाल थावर चंद गहलोत को सौंपा. येदियुरप्पा कर्नाटक के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था. वह कर्नाटक के चार बार मुख्यमंत्री बने थे.

भारत और रूस के बीच  ‘इंद्र-2021’ अभ्यास आयोजित किया जायेगा

भारत और रूस के बीच 1-15 अगस्त तक ‘इंद्र-2021’  (INDRA-2021) का आयोजन किया जायेगा. यह अभ्यास दक्षिणी रूस के वोल्गोग्राड क्षेत्र में प्रुडबोई अभ्यास रेंज में आयोजित किया जेयेगा. इस युद्ध अभ्यास में भारत की तीनों सेनाओं के लगभग 250 सैन्यकर्मी शामिल होंगे.

चेरापूंजी में ग्रीन सोहरा वनीकरण अभियान

गृह मंत्री अमित शाह ने मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) में ग्रीन सोहरा वनीकरण अभियान शुरू किया है. वृक्षारोपण और वनीकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस अभियान के लिए “Evergreen Northeast” नारा दिया गया है. यह अभियान असम राइफल्स और मेघालय द्वारा चलाया जाएगा.

फैक्‍ट्रिंग विनियमन संशोधन विधेयक 2021 और

लोकसभा ने फैक्‍ट्रिंग विनियमन संशोधन विधेयक 2021 और राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्‍थान विधेयक 2021 पारित किया है. इस विधेयक सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम क्षेत्र के हित में संशोधन किए गए हैं. विधेयक में फैक्‍ट्रिंग कारोबार की परिभाषा सरल बनाई गई है, जिसमें बैंक, गैर-बैंकिंग वित्‍तीय कम्‍पनियां या कोई अन्‍य कारोबारी संस्‍था शामिल हैं.

अमरीकी सेना इस साल के अंत तक इराक से चली जाएगी

अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की है किे अमरीकी सेना इस साल के अंत तक इराक से चली जाएगी, हालांकि वह इराक की सेना को प्रशिक्षण और परामर्श देती रहेगी. श्री बाइडन और इराक के प्रधानमंत्री मुस्‍तफा अल काधिमी के बीच व्‍हाइट हाउस में बातचीत के बाद अमरीकी सेना के मिशन की समाप्ति की घोषणा की गई.

अमरीका के विदेश मंत्री भारत की यात्रा पर

अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन 27-28 जुलाई को भारत की यात्रा पर हैं. विदेश मंत्री का पद सम्‍भालने के बाद श्री ब्लिंकन की यह पहली भारत यात्रा है. यात्रा के दौरान परस्‍पर हित के विभिन्‍न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी और दोनों देशों के संबंधों को मजबूती देने पर विचार-विमर्श होगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top