EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25-26 जुलाई 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

32वां ओलम्पियाड खेल 2020 टोक्यो में आयोजित किया जा रहा है

टोक्यो ओलंपिक 2020 (32वां ओलम्पियाड के खेल) का आयोजना 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 के बीच टोक्यो, जापान में किया जा रहा है. इन खेलों का उद्घाटन 23 जुलाई को जापान की राजधानी टोक्‍यो में नव-निर्मित नेशनल स्टेडियम में किया जायेगा. पढ़ें पूरा आलेख…»

भारतीय सेना ने स्कीइंग अभियान ‘आर्मेक्स-21’ का आयोजन किया

भारतीय सेना ने स्कीइंग अभियान ‘आर्मेक्स-21’ अभियान का आयोजन किया था. यह अभियान 10 मार्च 2021 को लद्दाख के काराकोरम दर्रे से शुरू किया गया था जो 06 जुलाई 2021 को उत्तराखंड के मलारी में समाप्त हुआ था.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में 23 जुलाई को आयोजित एक समारोह में ‘आर्मेक्स-21’ का औपचारिक रूप से समापन किया. समापन समारोह में थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

भारतीय सेना के स्कीइंग अभियान के दौरान दल ने 5,000-6,500 मीटर ऊंचाई के कई दर्रों, ग्लेशियरों, घाटियों और नदियों के जरिए यात्रा करके कुल 1,660 किलोमीटर की दूरी तय की. अभियान के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा और भीतरी इलाकों के अब तक अज्ञात क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की गई है.


संदेश झिंगन को पुरुष और बाला देवी को महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया

संदेश झिंगन को पुरुष और नंगंगोम बाला देवी को महिला ‘AIFF फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21’ चुना गया है. यह अवार्ड अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) क्लब के कोचों के वोटों के आधार पर दिया गया है.

संदेश झिंगन

झिंगन भारतीय फुटबॉल टीम के सेंट्रल डिफेंडर हैं. पहली बार किसी सेंट्रल डिफेंडर को यह अवॉर्ड मिला है. इससे पहले उन्हें 2014 में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिल चुका है.
मौजूदा समय में संदेश झिंगन एक प्रोफेशनल फुटबॉल खिलाड़ी हैं और एटीके मोहन बगान क्लब की ओर से खेलते हैं. झिंगन को 2015 में सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह मिली थी. उन्होंने पांच बार सीनियर टीम की कमान भी संभाली है. फुटबॉल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर भारत सरकार से झिंगन को वर्ष 2020 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था.

नंगंगोम बाला देवी

नंगंगोम बाला देवी भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम फॉरवर्ड से खेलती हैं. बाला फिलहाल स्कॉटलैंड में रेंजर्स विमेंस एफसी क्लब के लिए खेल रहीं हैं. वह यूरोप के किसी विदेशी क्लब के साथ एक पेशेवर अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर हैं.


जलवायु परिवर्तन पर जी-20 देशों के पर्यावरण मंत्रियों का शिखर सम्मेलन

जलवायु परिवर्तन पर हाल ही में जी-20 देशों के पर्यावरण मंत्रियों का शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था. इस सम्मेलन में भारतीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने हिस्सा लिया था.

  • श्री यादव ने जलवायु परिवर्तन पर जी-20 जलवायु शिखर सम्मेलन के अलग-अलग सत्रों में कहा कि भारत पेरिस समझौते के अनुसार जलवायु परिवर्तन रोकने के अपने वायदे को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
  • उन्होंने वर्ष 2030 तक 450 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादित करने, जैव ईंधन को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन संबंधी अन्य पहलों के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को सामने रखा.
  • श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रीय परिस्थितियों और क्षमताओं के अनुरूप ही पेरिस समझौते में जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग उत्तरदायित्व निर्धारित किए गए हैं. उन्होंने कहा कि ये लक्ष्य बदले नहीं जाने चाहिए.
  • उन्होंने कहा है कि मौजूदा दशक में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सभी देशों को तुरंत समेकित रूप से काम करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कटौती करनी होगी और पेरिस समझौते का पालन करना होगा.

आषाढ़ पूर्णिमा: धम्म चक्र दिवस, महात्मा बुद्ध से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

प्रत्येक वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा को धम्म चक्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. बुद्ध पूर्णिमा के बाद, धम्म चक्र दिवस बौद्ध धर्म में दूसरा सबसे पवित्र दिन है. इस वर्ष यानी 2021 में यह दिवस 24 जुलाई को मनाया गया था. धम्म चक्र दिवस क्या है पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

अमेरिकी विदेश मंत्री की पहली भारत यात्रा

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनियों बिलंकन अपनी पहली भारत यात्रा पर 27 जुलाई को नई दिल्ली आएंगे. अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान बिलंकन विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से विचार-विमर्श करेंगे. मुलाकात दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर चर्चा होगी जिसमें कोरोना महामारी के बाद सामान्य स्थिति की बहाली तथा हिन्द-प्रशांत क्षेत्र, अफगानिस्तान और संयुक्त राष्ट्र में सहयोग के मुद्दे शामिल हैं.

सांसद शांतनु सेन राज्य सभा के मानसून सत्र के लिए निलंबित

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद शांतनु सेन को राज्य सभा से शेष मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से कागजात छीन लिए थे. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी. नियम 256 (2) के तहत कोई भी सांसद जिसने सभापीठ के अधिकार की अवहेलना की है उसे शेष संसदीय सत्र के लिए सदन से निलंबित किया जा सकता है.

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 612.73 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

16 जुलाई, 2021 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 612.73 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया है. विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है. इस दौरान देश में विदेशी मुद्रा संपत्ति (FCA): $568.748 बिलियन; गोल्ड रिजर्व: $37.333 बिलियन; IMF के साथ SDR: $1.548 बिलियन; IMF के साथ रिजर्व की स्थिति: $5.1 बिलियन था.

ओरछा और ग्वालियर शहरों के लिए यूनेस्को की ऐतिहासिक शहरी परिदृश्य परियोजना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओरछा और ग्वालियर शहरों के लिए यूनेस्को की ऐतिहासिक शहरी परिदृश्य परियोजना की शुरुआत की है. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने दिसम्बर 2020 में मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक किला शहर ग्वालियर और ओरछा को विश्व धरोहर शहरों की सूची में शामिल किया गया था.

एम्स्टर्डम में दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड स्टील ब्रिज

नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड स्टील ब्रिज बनाया गया है. यह एम्स्टर्डम के शहर के केंद्र – औदेज़िज्ड्स एच्टरबर्गवाल में सबसे पुरानी नहरों में से एक पर स्थापित किया गया है. इस पुल की लंबाई करीब 40 फीट है. इसे बनाने में 6 टन स्टेनलेस स्टील का उपयोग किया गया है.

24 जुलाई 2021 को 161वां आयकर दिवस

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने 24 जुलाई 2021 को 161वां आयकर दिवस मनाया. भारत में, आयकर दिवस हर साल 24 जुलाई को मनाया जाता है, क्योंकि सर जेम्स विल्सन (Sir James Wilson) द्वारा भारत में पहली बार 24 जुलाई 1980 को आयकर पेश किया गया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top