EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-2 जुलाई 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने GCI सूचकांक में शीर्ष 10 देशों में जगह बनाई

अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) ने हाल ही में वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक (GCI) 2020 जारी किया था. इस सूचकांक में भारत ने 37 स्थानों की बढ़त के साथ शीर्ष 10 देशों में जगह बनाई है. प्रमुख साइबर सुरक्षा मानकों पर खड़ा उतरने के लिए भारत को यह उपलब्धि हासिल हुई है.

भारत ने GCI 2020 में दुनियाभर में दसवें स्थान पर पहुंचने के लिए संभावित अधिकतम 100 अंकों से कुल 97.5 अंक हासिल किए. भारत ने पिछले कुछ वर्षों में सभी पांच स्तंभों पर लगातार काम किया है, जिसके परिणामस्वरूप वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक में इसकी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है.

अमेरिका पहले स्थान पर

साइबर सुरक्षा के लिहाज से सूची में सबसे ऊपर अमेरिका है. उसके बाद ब्रिटेन व सऊदी अरब एक साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि तीसरे स्थान पर एस्टोनिया है.

GCI का आकलन

GCI (Global Cybersecurity Index) का आकलन कानूनी उपायों, तकनीकी उपायों, संगठनात्मक उपायों, क्षमता विकास और सहयोग सहित साइबर सुरक्षा के पांच मानकों पर प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है.

WHO ने चीन को मलेरिया मुक्‍त घोषित किया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चीन को मलेरिया से मुक्त देश घोषित कर दिया है. चीन में पिछले 70 सालों से इस जानलेवा बीमारी को पूरी तरह से खत्म करने के प्रयास किए जा रहे थे. इसकी अधिकारिक घोषणा WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने 30 जून को की.

पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में चीन पहला देश है जिसे तीन दशकों से ज्यादा समय में मलेरिया मुक्त प्रमाणन से सम्मानित किया गया है. इस स्थिति को हासिल करने वाले क्षेत्र के अन्य देशों में ऑस्ट्रेलिया (1981), सिंगापुर (1982) और ब्रुनेई दारुस्सलाम (1987) शामिल हैं.

1967 में, चीनी सरकार ने 523 प्रॉजेक्ट शुरू किया जो एक राष्ट्रव्यापी शोध कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य मलेरिया के लिए नया इलाज खोजना था. इस प्रयास में, 60 संस्थानों के 500 से ज्यादा वैज्ञानिकों को शामिल करते हुए, 1970 के दशक में आर्टीमिसिनिन की खोज की गई, जो आर्टीमिसिनिन-आधारित संयोजन चिकित्सा (एसीटी) का मुख्य यौगिक है, जो आज उपलब्ध सबसे प्रभावी मलेरिया की दवाएं हैं.

1990 के अंत तक, चीन में मलेरिया के मामलों की संख्या 117,000 तक गिर गई थी और मौतों में 95 प्रतिशत की कमी आई थी. 2003 के बाद से 10 वर्षों के भीतर, मामलों की संख्या सालाना लगभग 5,000 तक गिर गई थी. विश्व स्तर पर, 40 देशों और क्षेत्रों को WHO से मलेरिया मुक्त प्रमाणन प्रदान किया गया है, जिसमें हाल ही में, अल सल्वाडोर (2021), अल्जीरिया (2019), अर्जेंटीना (2019), पराग्वे (2018) और उज्बेकिस्तान (2018) शामिल हैं.


जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक इटली के माटेरा में आयोजित की गयी

जी-20 देशों के विदेश और विकास मंत्रियों की बैठक 29 जून को इटली के माटेरा में आयोजित की गयी थी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

बैठक में उन्‍होंने कहा कि कोविड का विश्‍व में गरीबी, भुखमरी और बीमारियों से निपटने में काफी असर पडा है. इससे वैश्‍विक विकास एजेंडा पीछे चला गया है और कई क्षेत्रों में संवेदनशीलता बढ गई है.

डॉक्‍टर जयशंकर ने बैठक से हटकर 12 देशों के विदेश मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया. अमरीका के विदेश मंत्री एन्‍टनी ब्‍लिंकेन के साथ बैठक में उन्‍होंने हिन्‍द प्रशांत और अफगानिस्‍तान की स्थिति पर चर्चा की. विदेश मंत्री ने फ्रांस के विदेश मंत्री जीन यवेस ली द्रियान के साथ सकारात्‍मक बैठक की.

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत की विकास परियोजनाएं विशेष रूप से बिजली, जल, कृष‍ि और सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित परियोजनाएं जारी रहेंगी.


भारत में एशिया का सबसे बड़ा हाई स्पीड टेस्टिंग ट्रैक की शुरुआत

भारत में एशिया का सबसे बड़ा हाई स्पीड टेस्टिंग ट्रैक ‘NATRAX’ (National Automotive Test Tracks) बनाया गया है. इसका उद्घाटन 28 जून को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया था. यह हाई स्पीड टेस्टिंग ट्रैक मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में है. इस ट्रैक पर 250 किमी की रफ्तार से सुपर कार (Super Car High Speed Testing Track) की टेस्टिंग हो सकेगी.

  • इंदौर के पीथमपुर में बने ट्रैक की लंबाई 11.30 किलोमीटर और चौड़ाई 16 मीटर है. है. दुनिया में सबसे लंबे ट्रैक की लंबाई 21 किलोमीटर है, जो जर्मनी में है. पीथमपुर ट्रैक दुनिया में पांचवां सबसे लंबा है.
  • इस ट्रैक पर 250 किमी की रफ्तार से हाई स्पीड कार की टेस्टिंग होगी. वहीं, कर्व पर 308 किलोमीटर की रफ्तार से टेस्टिंग संभव है. उद्घाटन से पहले लेंबागिनी कार की यहां स्पीड टेस्ट हुई थी.
  • यहां पर हाई स्पीड कैटेगरी की कार मर्सिडीज, टेस्ला, ऑडी, फेरारी, लेम्बोर्गिनी और बीएमडब्ल्यू की टेस्टिंग की जा सकती है.
  • इस ट्रैक पर वाहनों के हर तरह के परीक्षण किए जा सकते हैं, जैसे जैसे अधिकतम गति को आंकना, एक्सीलरेशन, तय गति पर ईंधन की खपत क्षमता, रियल रोड ड्राइविंग सिमुलेशन के माध्यम से उत्सर्जन परीक्षण, लेन बदलने के दौरान के दौरान वाहन की स्थिरता, उच्च गति की निरंतरता परखने की सुविधा है.

सरकार ने आत्‍मनिर्भर भारत पैकेज के अंतर्गत 6.28 लाख करोड़ रुपए के प्रोत्‍साहन पैकेज को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आत्‍मनिर्भर भारत पैकेज के अंतर्गत 6.28 लाख करोड़ रुपए के प्रोत्‍साहन पैकेज को मंजूरी दे दी है. मंत्रिमंडल ने 2.60 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना को भी स्वीकृति दी गई है.

सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना को इस वर्ष मई से बढाकर नवंबर तक करने को भी मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के चौथे चरण के अंतर्गत जुलाई से नवम्‍बर के लिए 198.78 लाख मीट्रिक टन अनाज का आवटंन किया गया है.

प्रत्‍येक गांव में ब्रॉडबैंड सुविधा के लिए भारतनेट के वास्‍ते अतिरिक्‍त राशि की भी मंजूरी दी है. विश्‍वसनीय, गुणवत्‍तापूर्ण और तेज गति के ब्रॉड बैंड के साथ सभी गांवों में भारतनेट के विस्‍तार से, विभिन्‍न केंद्रीय और राज्‍य सरकारों की एजेंसियों द्वारा उपलब्‍ध कराई जा रही ई सेवाओं की बेहतर पहुंच हो सकेगी.


अभिमन्यु मिश्रा ने सबसे कम उम्र में शतरंज ग्रेंड मास्टर का खिताब जीतने का कीर्तिमान बनाया

भारतीय मूल के अमरीकी अभिमन्यु मिश्रा ने सबसे कम उम्र में शतरंज ग्रेंड मास्टर का खिताब जीतकर इतिहास रचा है. उन्होंने यह उपलब्धि 12 साल चार महीने और 25 दिन की अवधि में हासिल की.

बुडापेस्ट में अभिमन्यु ने भारत के 15 वर्षीय जीएम लियोन को हराकर नौ राउंड में 2600 से अधिक प्रदर्शन रेटिंग हासिल की. उन्होंने सरगेई कर्जाकिन का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 2002 में 12 वर्ष सात महीने की आयु में चैंपियन बने थे.

ग्रैंड मास्टर का खिताब वैश्विक शतरंज संगठन FIDE द्वारा खिलाड़ियों को दिया जाता है. यह खिताब हासिल करने के लिए 2500 ELO की रेटिंग हासिल करनी पड़ती है.


1 जुलाई: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, डॉ बिधान चंद्र रॉय का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctors Day) मनाया जाता है. भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र रॉय के जन्मदिन पर यह दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 के डॉक्‍टर्स दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘रक्षकों को बचाओ’ (Save The Saviours) है. पढ़ें पूरा आलेख…»


1 जुलाई: सनदी लेखाकार दिवस (चार्टर्ड अकाउंटेंट डे)

प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को सनदी लेखाकार दिवस (Chartered Accountants Day) मनाया जाता है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की स्थापना के अवसर पर यह दिवस मनाया जाता है. ICAI की स्थापना 1949 में आज के दिन ही हुई थी. पढ़ें पूरा आलेख…»


30 जून: अंतर्राष्‍ट्रीय एस्‍टॉरायड दिवस है

प्रत्येक वर्ष 30 जून को अंतर्राष्‍ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (International Asteroid Day) मनाया जाता है. क्षुद्रग्रह (एस्‍टॉरायड) सूर्य की परिक्रमा करने वाले छोटे चट्टानी पिंड हैं जिन्‍हें अक्‍सर सूक्ष्‍म उपग्रह भी कहा जाता है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं

सरकार ने 2021-22 की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में राष्ट्रीय बचत पत्र और लोक भविष्यनिधि सहित लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने का फैसला किया है. वित्त मंत्रालय ने कहा है कि लोक भविष्यनिधि पर 7.1 प्रतिशत और राष्ट्रीय बचत पत्र पर 6.8 प्रतिशत की वर्तमान ब्याज दर जारी रहेगी.

GST करदाताओं को सम्‍मानित करने का फैसला

सरकार ने GST की सफलता में योगदान करने वाले करदाताओं को सम्‍मानित करने का फैसला किया है. सरकार 54439 करदाताओं को सम्‍मानित करेगी. इनमें से 88 प्रतिशत से अधिक सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमी है. देश की ऐतिहासिक कर सुधार- GST प्रणाली को लागू हुए चार वर्ष पूरे हो गए हैं. इसे पहली जुलाई, 2017 को लागू किया गया था.

कुडनकुलम में पांचवीं परमाणु ऊर्जा इकाई का निर्माण शुरू

तमिलनाडु के कुडनकुलम (Kudankulam) में पांचवीं परमाणु ऊर्जा इकाई का निर्माण शुरू हुआ है. कुडनकुलम परमाणु परियोजना रूस के सहयोग से लगाया जा रहा है. इस परियोजना में छह इकाइयां हैं जिनमें से प्रत्येक में 1,000 मेगावाट उत्पादन क्षमता है. यह भारत का पहला लाइट वाटर रिएक्टर होगा.

‘डिजिटल इंडिया’ के आज छह वर्ष पूरे

1 जुलाई को केन्‍द्र सरकार के प्रमुख कार्यक्रम ‘डिजिटल इंडिया’ के छह वर्ष पूरे हो गये. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस महत्‍वाकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ 1 जुलाई 2015 को किया था. कार्यक्रम का लक्ष्‍य भारत को डिजिटल रूप से सक्षम और ज्ञान आधारित अर्थव्‍यवस्‍था बनाना है.

DCGI सिप्ला को मॉडर्ना की COVID-19 वैक्सीन आयात करने की अनुमति दी

भारत के दवा नियामक (DCGI) ने भारतीय दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) को भारत में सीमित आपातकालीन उपयोग के लिए मॉडर्ना की COVID-19 वैक्सीन आयात करने की अनुमति दी है. यह भारत में कोवैक्सिन, कोविशील्ड और स्पुतनिक के बाद चौथी COVID-19 की वैक्सीन होगी.

परिसीमन आयोग का जम्‍मू-कश्‍मीर दौरा

सेवानिवृत्‍त न्‍यायमूर्ति रंजन प्रकाश देसाई की अध्‍यक्षता वाले परिसीमन आयोग ने मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुशील चन्‍द्र की उपस्थिति में 6 से 9 जुलाई तक जम्‍मू-कश्‍मीर का दौरा करने का निर्णय लिया है. यह जम्‍मू कश्‍मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के अंतर्गत प्रारंभिक सूचना एकत्र करेगा और परिसीमन प्रक्रिया के संबंध में लोगों की प्रतिक्रिया भी एकत्र करेगा.

नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत का कार्यकाल बढ़ाया गया

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमिताभ कांत का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है. उनका कार्यकाल अब जून 2022 में समाप्त होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा अनुमोदित किए जाने के बाद कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा विस्तार आदेश जारी किया गया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top