EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
17-18 जुलाई 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राइल के तेल अवीव में पहला दूतावास खोला

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इस्राइल में अपना पहला दूतावास खोला है. UAE के राजदूत मोहम्मद अल खाजा ने अपने देश का झंडा इमारत पर फहराकर इसकी शुरुआत की. दूतावास के उद्घाटन समारोह में इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्गोज भी मौजूद थे.

मुख्य बिंदु

  • खाड़ी के किसी भी देश का इस्राइल में यह पहला दूतावास है. इससे पहले जून में इस्राइल ने UAE में अपना दूतावास खोला था. अमेरिका के प्रयासों से पिछले साल UAE और बहरीन ने अब्राहम समझौते के तहत इस्राइल के साथ संबंधों के सामान्य करने की शुरुआत की थी.
  • UAE का दूतावास तेल अवीव स्थित इस्राइल स्टॉक एक्सचेंज टावर में है. ज्यादातर देश तेल अवीव में ही अपने दूतावास खोलते हैं क्योंकि यरुशलम की स्थिति विवादित है. अमेरिका ने भी 2018 में अपना दूतावास यरुशलम में स्थापित किया था.
  • इस्राइल ने 1967 के युद्ध के समय पूर्वी यरुशलम को अपने नियंत्रण में ले लिया था. यरूशलम में इस्राइल की संसद, सुप्रीम कोर्ट और कई सरकारी कार्यालय हैं. जबकि फलस्तीनी इसे भविष्य के स्वतंत्र देश की राजधानी बताते हैं.

प्रधानमंत्री ने गांधी नगर रेलवे स्‍टेशन के ऊपर बनाए गए पांच सितारा होटल का उद्घाटन किया

गुजरात में गांधी नगर रेलवे स्‍टेशन के ऊपर एक पांच सितारा होटल का निर्माण किया गया है. इस होटल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 16 जुलाई को किया था.

मुख्य बिंदु

318 कमरों वाली नयी फाइव स्टार होटल नवनिर्मित गांधीनगर रेलवे स्टेशन के ऊपर बनाई गई है, जो इस प्रकार का देश में पहला होटल है.

300 व्यक्तियों के लिए प्रतीक्षा क्षेत्र, केंद्रीय वातानुकूलित बहुउद्देशीय हॉल, लक्जरी होटल के साथ जुड़े इस रेलवे स्टेशन में विषय आधारित प्रकाश व्यवस्था, सभी धर्मों के लिए प्रार्थना खंड और अलग से बेबी फीडिंग रूम, प्राथमिक चिकित्सा कक्ष, ऑडियो-वीडियो एलईडी स्क्रीन के साथ आर्ट गैलरी के लिए डिस्प्ले एरिया की व्यवस्था है.

इस रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण में गुजरात सरकार के गांधीनगर रेलवे और शहरी विकास कंपनी लिमिटेड (गरुड़) के 74 फीसदी और रेल मंत्रालय की 24 फीसदी भागीदारी है.


कृष्णा-गोदावरी नदी प्रबंधन बोर्डों के अधिकार क्षेत्र को अधिसूचित किया गया

केंद्र सरकार ने कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड (KRMB) और गोदावरी नदी प्रबंधन बोर्ड (GRMB) के अधिकार क्षेत्र को अधिसूचित कर दिया है. यह अधिसूचना आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत जारी किया गया है. जल शक्ति मंत्रालय ने 16 जुलाई को यह जानकारी दी.

इस अधिसूचना में गोदावरी और कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड को इन दोनों नदियों पर सूचीबद्ध परियोजनाओं के क्रियान्वयन, नियमन, संचालन और रखरखाव के लिए शक्तियां दी गयी हैं. केंद्र सरकार ने 2 जून 2014 को गोदावरी और कृष्णा नदियों पर परियोजनाओं के क्रियान्वयन, नियमन, रखरखाव और संचालन के लिए दो नदी बोर्ड का गठन किया था.

अधिसूचना का महत्व

इस अधिसूचना से दोनों राज्यों के बीच क्षेत्र में जल प्रबंधन को लेकर होने वाले टकराव के घटने की उम्मीद है. दो बोर्डों के अधिकार क्षेत्र अधिसूचित करने का फैसला नदी बोर्ड को APRA (आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम) 2014 में दी गई जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाने में सक्षम बनाएगा तथा दोनों राज्यों के बीच जल संसधान के विषयों का समाधान करेगा.


विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में हिस्सा लिया

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने 14 से 16 जुलाई तक न्‍यूयॉर्क की यात्रा पर थे. वह वहां संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की उच्‍च स्‍तरीय बैठकों में हिस्सा लेने गये थे. यह बैठक फ्रांस की अध्यक्षता में आयोजित की गयी थी.

मुख्य बिंदु

  • श्री श्रृंगला ने विदेश सचिव ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस से भेंट की. उन्‍होंने श्री गुतेरस को दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी.
  • उन्होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव को अगस्‍त में परिषद की अध्‍यक्षता के दौरान भारत की प्राथमिकताओं से अवगत कराया. इनमें समुद्री सुरक्षा, शांति रक्षा अभियान और आतंकवाद से निपटने की प्राथमिकताएं शामिल हैं.
  • विदेश सचिव ने कहा है कि भारत, लीबिया में स्थायी शांति बहाल करने के प्रयासों में लीबिया और वहां के लोगों के साथ है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में लीबिया की स्थिति में सुधार हुआ है.

शंघाई सहयोग संगठन परिषद के विदेश मंत्रियों की बैठक

शंघाई सहयोग संगठन परिषद के विदेश मंत्रियों की बैठक 14-15 जुलाई को ताजिकिस्‍तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित की गयी थी. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

इस वर्ष शंघाई सहयोग संगठन परिषद के गठन के 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं. विदेश मंत्रियों की इस बैठक में इस वर्ष संगठन की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्‍य में इसकी उप‍लब्‍धियों पर विचार किया गया.

भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन के इस बैठक से अलग चीन के विदेश मंत्री वांग ई के साथ मुलाकात की. दोनों मंत्रियों ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास मौजूदा स्थिति पर विचार-विमर्श किया और भारत-चीन संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. दोनों विदेश मंत्रियों ने सभी अनसुलझे मुद्दों का परस्‍पर स्‍वीकार्य समाधान ढूढने की बात कही.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

स्कूल इनोवेशन एंबेसडर ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ

केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जनजातीय कार्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने स्कूल इनोवेशन एंबेसडर ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया. इसका उद्देश्य 50 हजार स्कूली शिक्षकों को नवाचार, उद्यमिता, डिजाइन की रूपरेखा तैयार करने, प्रोडेक्‍ट डेवलेपमेंट और नयी सोच विकसित करने का प्रशिक्षित देना है.

तोक्‍यो ओलिम्पिक के लिए चीयर सॉंग जारी

खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज तोक्‍यो ओलिम्पिक की आधिकारिक टीम इंडिया के लिए चीयर सॉंग जारी किया. इस गीत को एआर रहमान और अनन्‍या ने संगीतबद्ध किया है.

अदानी समूह ने ‘मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ का अधिग्रहण किया

अदानी समूह ने ‘मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. इस अधिग्रहण के साथ, अदानी समूह भारत में एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के मामले में शीर्ष कंपनी बन गया है. मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन अदानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स द्वारा किया जाएगा जो अदानी एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है.

जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय

कानून मंत्रालय में न्याय विभाग द्वारा अधिसूचित एक आदेश के साथ ‘जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय’ का नाम बदलकर ‘जम्मू और कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय’ (High Court of Jammu & Kashmir and Ladakh) कर दिया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top