EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
3-4 जून 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अरूण कुमार मिश्रा राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नये अध्‍यक्ष नियुक्त किये गये

अरूण कुमार मिश्रा राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के नये अध्‍यक्ष नियुक्त किये गये हैं. उन्होंने अपना पदभार 2 जून को संभाल लिया. जस्टिस एचएल दत्तू के दिसंबर 2020 में सेवानिवृत्त होने के बाद से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष पद खाली था.

अरूण कुमार मिश्रा उच्‍चतम न्‍यायालय के सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश हैं. न्‍यायमूर्ति मिश्रा सितम्‍बर 2020 में सेवानिवृत्‍त हुए थे.

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चयन समिति की सिफारिश के आधार पर न्‍यायमूर्ति मिश्रा को आयोग का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया था. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता वाली इस चयन समिति में गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला, राज्‍यसभा के उपसभापति हरिवंश और राज्‍यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल थे.

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग: एक दृष्टि

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) एक स्वतंत्र वैधानिक संस्था है. इसका गठन 12 अक्टूबर, 1993 को किया गया था. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है. इसका आदर्श वाक्य ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ है.

यह संविधान द्वारा दिये गए मानवाधिकारों जैसे – जीवन का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार और समानता का अधिकार आदि की रक्षा करता है और उनके प्रहरी के रूप में कार्य करता है.

WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष: हर्षवर्धन का कार्यकाल पूरा, केन्या के डॉक्टर पैट्रिक नये अध्यक्ष

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने 2 जून को विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के तोर पर अपना कार्यकाल पूरा कर लिया. कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष पद की कमान उन्हें 23 मई 2020 को दी गई थी. WHO के कार्यकारी बोर्ड के सभी 34 सदस्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ होते हैं. साल में दो बार इसकी बैठक होती है.

केन्या के केन्या के स्वास्थ्य मंत्रालय के कार्यकारी डायरेक्टर जनरल डॉक्टर पैट्रिक एमोथ (Dr Patrick Amoth) नये अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं. यह घोषणा 02 जून को WHO के कार्यकारी बोर्ड के 149वें सत्र के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष डॉ हर्षवर्धन ने की थी. अध्यक्ष का पद क्षेत्रीय समूहों के बीच एक वर्ष के लिए रोटेशन के आधार पर होता है.


इसाक हेर्जोग इजरायल के 11वें राष्ट्रपति चुने गये

इसाक हेर्जोग (Isaac Herzog) इजरायल के 11वें राष्ट्रपति चुने गये हैं. 2 जून को हुए राष्ट्रपति चुनाव में इसाक हेर्जोग ने जीत हासिल की थी. इन चुनाव में देश की संसद नेसेट में 120 सांसदों ने नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए वोट डाले. राष्ट्रपति पद की दौड़ में इसाक के सामने शिक्षाविद मिरियम पेरेत्ज खड़ी थीं. पेरेत्ज राष्ट्रवादी विचारधारा की हैं.

इसाक हेर्जोग

इसाक हेर्जोग इजरायल की लेबर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और विपक्ष के नेता हैं. इससे पहले 2013 के संसदीय चुनाव में वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ चुनाव में खड़े हुए थे लेकिन हार गए थे.

हेर्जोग का सात साल का कार्यकाल 9 जुलाई से शुरू होगा. वर्तमान राष्ट्रपति रेउवेन रिवलिन के का कार्यकाल जुलाई 2021 में समाप्त हो रहा है.


ईरान की नौसेना का सबसे बड़ा युद्धपोत ‘खर्ग’ आग लगाने के बाद डूबा

ईरान की नौसेना के सबसे बड़े युद्धपोत ‘खर्ग’ में 2 जून को आग लग जाने के बाद यह डूब गया. यह युद्धपोत ओमान की खाड़ी में था. आग लगने के बाद जहाज पर सवार सभी सैनिक जीवनरक्षक जैकेट के सहारे जान बचाने में सफल रहे.

इस जहाज का नाम खर्ग द्वीप के नाम पर रखा गया है जो ईरान का मुख्य तेल टर्मिनल है. यह जहाज ओमान की खाड़ी में तेहरान से करीब जास्क बंदरगाह के पास डूब गया.

खर्ग ईरानी नौसेना के उन चुनिंदा जहाजों में से एक था जो समुद्र में अन्य जहाजों को ईंधन मुहैया कराते हैं. यह भारी माल भी ले जा सकता था और इसमें कई हेलीकॉप्टरों के लिए लॉन्च पैड भी थे. इस जहाज का निर्माण ब्रिटेन में हुआ था और ईरान में 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद लंबी बातचीत कर 1984 में इसे नौसेना में शामिल किया गया था.


भारत और जापान के बीच सतत शहरी विकास के क्षेत्र में सहयोग समझौते को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने भारत और जापान के बीच सतत शहरी विकास के क्षेत्र में सहयोग समझौते (MoC) को 1 जून को मंजूरी दी. इसके अन्तर्गत कार्यक्रमों को बनाने और लागू करने के लिए एक संयुक्त कार्यदल गठित (JWG) किया जाएगा, और जिसकी बैठक वर्ष में एक बार होगी, जिसे बारी-बारी से भारत और जापान में आयोजित किया जाएगा.

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने की तिथि से इस पर अमल शुरू हो जायेगा, जिसकी अवधि पांच वर्ष होगी. बाद में इसे अगले पांच-पांच सालों के लिए स्वत: ही बढाये जाने का प्रावधान है.

इस समझौते से शहरी नियोजन, स्मार्ट सिटी विकास, सस्ते आवास, शहरी बाढ प्रबंधन, जल-मल निकासी तथा अपशिष्ट जल प्रबंधन के अलावा शहरी परिवहन जैसे सतत शहरी विकास के क्षेत्रों में रोजगार के नये अवसर भी उपलब्ध होंगे.


आयातित कोविड टीकों के बैच परीक्षण के नियमों में ढील

भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने देश में कोविड टीकों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए पूरक परीक्षण और आयातित कोविड टीकों के बैच परीक्षण के नियमों में ढील दी है. यह छूट कोविड-19 टीकाकरण पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की सिफारिश पर दी गयी है.

DCGI ने केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला द्वारा वैक्सीन के हर बैच के परीक्षण और नैदानिक परीक्षणों को पूरा करने की आवश्यकता संबंधी नियमों में छूट दी है. यह छूट उन टीकों को दी गई है जो पहले से ही अमरीका के FDA, यूरोप के EMA, ब्रिटेन के MHRA और जापान के PMDA द्वारा अनुमोदित हैं या जो विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए सूचीबद्ध हैं.

हालांकि, DCGI ने कहा है कि वैक्सीन बैच के विश्लेषण के प्रमाण-पत्र की जांच और समीक्षा अभी भी कसौली स्‍थित केन्‍द्रीय जांच प्रयोगशाला द्वारा की जाएगी. सुरक्षा परिणामों के लिए पहले एक सौ लाभार्थियों पर 7 दिनों के लिए टीकों के मूल्यांकन की आवश्यकता के साथ-साथ आवेदन दाखिल करने की अन्य प्रक्रियाएं और समय-सीमा भी अपरिवर्तित रहेगी.


भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्‍स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की गयी

ब्रिक्‍स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक 1 जून को वीडियो कांफ्रेंसिंग माध्यम से आयोजित की गयी थी. ब्रिक्‍स का अध्यक्ष देश होने के नाते इस बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की. बैठक में ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस अलबर्टो फ्रांको फ्रांका, दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री ग्रेस नालेदी मंदिसा पंडोर, रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव और चीन के विदेश मंत्री वांग यि ने अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्‍व किया.

बैठक में विदेश मंत्रियों ने राजनीति और सुरक्षा, अर्थव्‍यवस्‍था और वित्‍त तथा जन-जन और सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान के तीन स्‍तंभों पर अंतर-ब्रिक्‍स सहयोग पर विचार विमर्श किया. उन्‍होंने कोविड महामारी के सामाजिक और आर्थि‍क प्रभाव पर भी विचारों का आदान प्रदान किया. उन्‍होंने वैश्‍व‍िक और क्षेत्रीय मुद्दों, सतत विकास और आतंकवाद से निपटने के बारे में भी बातचीत की.


3 जून 2021: चौथा विश्व साइकिल दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 3 जून को दुनियाभर में ‘विश्व साइकिल दिवस’ (World Bicycle Day) मनाया जाता है. यह दिवस परिवहन के एक सरल, किफायती, भरोसेमंद और पर्यावरण की सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है. पढ़ें पूरा आलेख…»


2 जून 2020: तेलंगाना का सातवां स्‍थापना दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 2 जून को तेलंगाना राज्य अपना स्‍थापना दिवस मनाता है. वर्ष 2014 में इसी दिन आंध्रप्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना भारत का 29वाँ राज्य बना था. पढ़ें पूरा आलेख…»


1 जून: वैश्विक अभिभावक दिवस

प्रत्येक वर्ष 1 जून को वैश्विक अभिभावक दिवस (Global Day of Parents) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उदेश्य माता-पिता के प्रति सम्‍मान प्रकट करना है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत और अजेंटीना के बीच खनिज संसाधनों के लिए समझौते को मंजूरी

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और अजेंटीना गणराज्य के बीच खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौते को मंजूरी दी. इसके माध्यम से खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग के लिए संस्थागत व्यवस्था उपलब्ध होगी और खनिजों को निकालने और उनके विकास के काम में सहयोग बढेगा.

12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला

केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द करने और इस वर्ष यह परीक्षा न कराने का फैसला किया है. CBSE ने पिछले साल की तरह परीक्षा देने के इच्‍छुक विद्यार्थियों को उचित माहौल होने पर परीक्षा देने का विकल्‍प उपलब्‍ध कराने का भी निर्णय किया है.

बिहार में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में लड़कियों के लिए 33% आरक्षण

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राज्य के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में लड़कियों के लिए 33% आरक्षण की घोषणा की है. इसके अलावा बिहार सरकार राज्य में इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय और मेडिकल विश्विद्यालय की स्थापना के लिए एक विधेयक तैयार कर रही है.

Covaxin का बच्चों पर ट्रायल शुरू हुआ

Covid-19 के लिए स्वदेश विकसित वैक्सीन ‘Covaxin’ का बच्चों पर ट्रायल शुरू हुआ है. यह ट्रायल एम्स पटना (AIIMS Patna) में शुरू हुआ है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top