EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
29-30 जून 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने नई पीढ़ी की बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-P का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

भारत ने 28 जून को नई पीढ़ी की बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-P (Agni-P Missile) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ओडि़सा के बालासौर के निकट डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम द्वीप से किया. इस दौरान पूर्वी तट के निकट विभिन्‍न रडारों से मिसाइल पर नजर रखी गई।

अग्नि-P मिसाइल: एक दृष्टि

अग्नि-P (अग्नि प्राइम) एक बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 1000 किमी से 2000 किलोमीटर है. यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जो लगभग 1000 किलोग्राम का पेलोड या परमाणु शस्त्र ले जा सकती है.

अग्नि प्राइम मिसाइल दो स्टेज और सॉलिड फ्यूल पर आधारित है जिस कारण यह सड़क और मोबाइल लॉन्चर दोनों से फायर किया जा सकता है.

भारत ने पहली बार साल 1989 में मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 1 का परीक्षण किया था. अब अग्नि-P मिसाइल अग्नि 1 की जगह लेगा. अब तक अग्नि सीरीज की पांच मिसाइलों का सफलतापूर्वक विकास और परीक्षण किया जा चुका है.

अत्याधुनिक अग्नि प्राइम मिसाइल को 4000 किलोमीटर की रेंज वाली अग्नि 4 (Agni-4) और 5000 किलोमीटर की रेंज वाली अग्नि 5 मिसाइल (Agni-5 Missile) में इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक तकनीकों को मिलाकर बनाया गया है.

29 जून: राष्‍ट्रीय सांख्यिकी दिवस, पीसी महालानोबिस की जंयती

प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics Day) मनाया जाता है. 29 जून 2021 को 14वां सांख्यिकी दिवस मनाया गया. सांख्यिकी दिवस 2021 का मुख्य विषय (थीम)- ‘भूख समाप्त करें, खाद्य सुरक्षा प्राप्त करें और पोषण में सुधार करें और स्थायी कृषि को बढ़ावा दें’ है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

डॉ. रेड्डीज ने 2-डीजीटीएम का उत्‍पादन किया

जानी-मानी दवा निर्माता कंपनी डॉ. रेड्डीज ने 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज का उत्‍पादन शुरू कर दिया है। कंपनी बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों को इस दवा की आपूर्ति करेगी। यह दवा 2-डीजीटीएम के नाम से बेची जाएगी। कंपनी ने इस दवा को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के नाभिकीय औषधि तथा संबद्ध विज्ञान संस्‍थान के साथ मिलकर तैयार किया है। यह दवा कोविड के रोगियों के इलाज में इस्‍तेमाल की जाएगी।

दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप में 3 स्वर्ण पदक जीते

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पेरिस में खेली जा रही तीरंदाजी विश्व कप में 3 स्वर्ण पदक जीते। दीपिका ने कोमोलिका बारी और अंकिता भगत के साथ मिलकर रिकर्व महिला का स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही दीपिका ने अतनु दास के साथ मिलकर मिश्रित युगल का खिताब भी जीत लिया। दूसरा गोल्ड जीतने के कुछ देर बाद ही दीपिका ने दिन का तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण एकल रिकर्व महिला का खिताब भी अपने नाम कर लिया।

इटली में जी-20 देशों की मंत्री स्तरीय बैठक

विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में इटली मर हैं। वे वहां जी-20 देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में शामिल होंगे। इटली दिसंबर 2020 से जी-20 देशों के समूह का अध्यक्ष है। विदेश मंत्री स्तर की यह बैठक इस वर्ष होने वाले जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन के एक हिस्से के रूप में आयोजित की जा रहीं मंत्री स्तरीय बैठकों में से एक है। पहले चरण में विदेश मंत्री ने ग्रीस की यात्रा की थी।

महाराष्ट्र के सांगली जिले के किसानों ने ड्रैगन फ्रूट दुबई को निर्यात

महाराष्ट्र के सांगली जिले के के किसानों ने ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) की एक खेप का निर्यात दुबई को किया है। ड्रैगन फ्रूट ज्यादातर ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित राज्यों में उगाया जाता है।

जेरेमी केसल भारत के लिए नए ट्विटर के शिकायत अधिकारी

ट्विटर ने कैलिफोर्निया मूल के जेरेमी केसल (Jeremy Kessel) को भारत के लिए नए शिकायत अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है. केसल ट्विटर के वैश्विक कानूनी नीति निदेशक हैं. भारत के नए सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के तहत सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा शिकायत अधिकारी की नियुक्ति अनिवार्य कर दिया गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top