EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
27-28 जून 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

FATF की बैठक: पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बने रहने का फैसला

फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF) का वर्चुअल सत्र 21-25 जून को पेरिस में आयोजित की गयी थी. बैठक की अध्यक्षता जर्मनी ने की थी. बैठक में FATF ने एक बार फिर पाकिस्तान को संदिग्ध देशों की सूची (ग्रे-लिस्ट) में रखने का निर्णय लिया. छह बार दी गई आखिरी समय-सीमाओं के बावजूद पाकिस्तान आतंकवाद के वित्तपोषण पर काबू करने में नाकाम रहा है.

FATF की ग्रे-लिस्ट या ब्लैक-लिस्ट में डाले जाने पर पाकिस्तान को अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक और यूरोपीय संघ से आर्थिक मदद मिलने में कठिनाई होगी.

फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF): एक दृष्टि

  • FATF पैरिस स्थित अंतर-सरकारी संस्था है. इसका काम गैर-कानून आर्थिक मदद (आतंकी फाइनैंसिंग) को रोकने के लिए नियम बनाना है. इसका गठन 1989 में किया गया था.
  • वर्तमान में FATF की पूर्ण सदस्‍यता वाले देशों की संख्या 39 है. सउदी अरब को 21 जून 2019 को फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में समूह की वार्षिक आम बैठक में FATF की सदस्यता दी गयी. वह पूर्ण सदस्‍यता पाने वाला 39वां देश बना है.
  • FATF की ग्रे-लिस्ट या ब्लैक-लिस्ट में डाले जाने पर देश को अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं से कर्ज मिलने में काफी कठिनाई आती है.
  • FATF नियमों के मुताबिक, ग्रे-लिस्ट और ब्लैक-लिस्ट के बीच डार्क ग्रे-लिस्ट की भी कैटिगरी होती है. ‘डार्क ग्रे-लिस्ट’ का अर्थ है सख्त चेतावनी, ताकि संबंधित देश को सुधार का एक अंतिम मौका मिल सके.
  • FATF ने पाकिस्तान को फरवरी 2018 में इसे ग्रे-लिस्ट के डाला था. इससे पहले पाकिस्तान साल 2012 से 2015 तक FATF की ग्रे लिस्ट में रहा था.
  • FATF की वर्तमान ब्लैक-लिस्ट में ईरान और उत्तर कोरिया शामिल हैं.

FATF की पूर्ण सदस्‍यता वाले देश

अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, चीन, डेनमार्क, यूरोपीय आयोग, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल, हांगकांग, चीन, आइसलैंड, भारत, आयरलैंड, इजरायल, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, लक्समबर्ग, मलेशिया, मैक्सिको, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, रूसी संघ, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और सऊदी अरब

FATF का पर्यवेक्षक देश

इंडोनेशिया

FATF का वर्तमान अध्यक्ष देश

जर्मनी

इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट 2020: उत्तर प्रदेश को शीर्ष स्थान पर

केन्द्र सरकार ने 25 जून को इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट 2020 के परिणाम घोषित किये थे. स्मार्ट सिटी मिशन के छह वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ये परिणाम घोषित किये थे. इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश को शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में स्थान दिया गया.

  • इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट 2020 में मध्यप्रदेश को राज्यों की श्रेणी में दूसरा पुरस्कार मिला है, जबकि प्रदेश की पांच स्मार्ट सिटी को विभिन्न श्रेणियों में 11 पुरस्‍कार प्राप्त हुए हैं.
  • इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा. चंडीगढ़ को सर्वश्रेष्ठ केंद्र शासित प्रदेश का पुरस्कार दिया गया.
  • सूरत और इंदौर ने कई क्षेत्रों में अपने समग्र प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीता.

DRDO ने पिनाक और कैलिबर रॉकेट के नये संस्करण का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 25 जून को स्वदेश में विकसित ‘पिनाक’ रॉकेट के नये संस्करण का सफल परीक्षण किया था. यह परीक्षण कल ओडिसा के चांदीपुर से किया गया था. इस परीक्षण के तहत अलग-अलग लक्ष्यों पर निशाना साधने के लिए 25 पिनाक रॉकेट दागे गये और ये सभी लक्ष्य पर सटीक बैठे.

DRDO ने स्वदेश में ही विकसित 122 मिलीमीटर कैलिबर रॉकेट के नये संस्करण का भी चांदीपुर से सफल परीक्षण किया था. ये रॉकेट 40 किलोमीटर तक के लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं.

‘पिनाक’ रॉकेट का नया संस्करण: एक दृष्टि

‘पिनाक’ एक स्वदेशी मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्च सिस्टम है. नये पिनाका रॉकेट की मारक क्षमता 45 किलोमीटर है. इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है.


विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर की ग्रीस यात्रा

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर 25-26 जून को ग्रीस की यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान उन्होंने ग्रीस के प्रधानमंत्री कीरियाकोस मित्सोताकिस और विदेशमंत्री निकोस डेनडियास से वार्ता की. इस वार्ता में दोनों देशों ने अनेक क्षेत्रों में सहयोग जारी रहने पर संतोष प्रकट किया. इनमें व्यापार और निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्‍कृति, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्र शामिल हैं.

डॉक्‍टर एस जयशंकर की ग्रीस यात्रा के मुख्य बिंदु

  • दोनों देशों के बीच अगले दौर के विचार-विमर्श और संयुक्‍त व्‍यापार समिति की शीघ्र ही वार्ता पर भी सहमति हुई.
    हिंद-प्रशांत क्षेत्र सहित नई भौगोलिक-राजनीतिक और आर्थिक वास्‍तविकताओं के संदर्भ में आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की.
  • ग्रीस के विदेश मंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय सौर गठजोड़ संबंधी समझौते पर हस्‍ताक्षर किए और उसे विदेश मंत्री एस. जयशंकर को सौंपा.
  • दोनों देश इस बात पर भी सहमत हुए कि अक्षय ऊर्जा को ऊर्जा आपूर्ति का महत्‍वपूर्ण अंग बनाने के लिए संबंधित सरकारों के ऊर्जा लक्ष्‍य हासिल करने के लिए दोनों देश एक-दूसरे की सहायता करेंगे.
  • डॉक्‍टर जयशंकर ने एथेंस में महात्‍मा गांधी की प्रतिमा का भी अनावरण किया.
  • विदेश मंत्री ग्रीस के बाद इटली भी जाएंगे जहां वे जी-20 समिट के लिए आयोजित मंत्री स्‍तरीय बैठक में भाग लेंगे.

26 जून: अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निरोध दिवस

प्रत्येक वर्ष 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निरोध दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष का मुख्य विषय (थीम)- ‘Share Facts on Drugs, Save Lives’ है. पढ़ें पूरा आलेख…»


27 जून: अन्तर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस

प्रत्येक वर्ष 27 जून को अन्तर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 के MSME दिवस की थीम ‘MSME 2021: Key to an inclusive and sustainable recovery’ है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत-चीन सीमा समन्‍वय और परामर्श कार्यबल की कल 22वीं बैठक

भारत-चीन सीमा संबंधी मामलों की समन्‍वय और परामर्श कार्यबल की कल 22वीं बैठक में किसी अप्रिय घटना को टालने के बारे में भी दोनों देश सहमत हुए. दोनो पक्ष वरिष्‍ठ कमांडरों की अगली बैठक जल्‍द से जल्‍द कराने पर भी राजी हुए, ताकि तनाव वाले क्षेत्रों से सैनिकों की पूरी तरह वापसी सुनिश्चित हो सके.

दस राज्यों में जल्दी ही वनों संबंधित सर्वे

वनों में जलाशयों के संरक्षण और जानवरों के लिए चारा की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के मकसद से देश के दस राज्यों में जल्दी ही वनों संबंधित सर्वे का काम शुरू किया जाएगा. इन राज्यों में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल है. इसमें लीडार तकनीक का उपयोग किया जायेगा. लीडार अथवा लेजर अवरक्त रडार (LiDAR) तकनीक का प्रयोग हेलीकॉप्टरों में किया जाता है, जिनके ऊपर लेजर से लैस उपकरण होते हैं.

सौरभ चौधरी ने आईएसएसएफ विश्व कप में कांस्य पदक जीता.

निशानेबाजी में विश्‍व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी सौरभ चौधरी ने क्रोएशिया के ओसिजेक में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. सौरभ ने पांच सौ इकयासी अंकों के साथ क्वालीफाई करने के बाद आठ खिलाडियों के फाइनल में दो सौ बीस अंक बनाए.

साजन प्रकाश टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक

साजन प्रकाश आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए हैं. साजन ने रोम में आयोजित सेटे कोली ट्रॉफी में पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई में 1 मिनट 56.38 सेकेंड का समय निकालकर यह उपलब्धि हासिल की.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top