EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25-26 जून 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारतीय नौसेना और वायुसेना का अमरीकी नौसेना के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ संयुक्त अभ्यास

भारतीय नौसेना और वायुसेना का अमरीकी नौसेना के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ 23-24 जून को पैसेज नेवल अभ्यास (Passage Naval Exercise) आयोजित किया गया था. इसका आयोजन त्रिवेंद्रम के समीप हिंद महासागर में किया गया था. यह संयुक्त अभ्यास अमेरिका के साथ ‘स्ट्रैटेजिक आउटरीच एक्सरसाइज’ का हिस्सा था.

इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज- कोच्चि और तेग के साथ P-8I तथा मिग-29 लड़ाकू विमान ने हिस्सा लिया. अमेरिका ने अपने नौसेना के करियर स्ट्राइक ग्रुप में रोनल्ड रीगन विमानवाहक पोत को शामिल किया था.

इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य आपसी रिश्तों को मजबूत करना, समुद्री क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देना था. इसमें अमरीकी नौसेना और भारतीय नौसेना क्रॉस-डेक हेलिकॉप्‍टर संचालन और पनडुब्बी भेदी अभ्यास किया.

हिन्द महासागर की व्यापक शांति के लिए अभ्यास

दक्षिण चीन सागर में विवाद की वजह से हिन्द महासागर की व्यापक शांति को भी बार-बार खतरा उत्पन्न होता रहा है. इस खतरे को दूर करने के मकसद से भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया एक साथ आए हैं. इन देशों के समूह को क्‍वाड के नाम से जाना जाता है.

न्‍यूजीलैंड ने भारत को पराजित कर पहली विश्‍व क्रिकेट टेस्‍ट चैम्पिनशिप जीती

हाल ही में संपन्न हुई पहली विश्‍व क्रिकेट टेस्‍ट चैम्पिनशिप न्‍यूजीलैंड ने जीत ली है. इस चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 18 से 23 जून तक इंग्लैंड के साउथम्‍प्‍टन में खेला गया था. इस मैच में न्‍यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा कर इस टेस्‍ट चैम्पिनशिप का विजेता बना. यह मैच बारिश के कारण 5 दिनों के स्थान पर 6 दिन तक खेला गया.

न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को ‘प्‍लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया, जबकि केन विलियमसन (न्यूज़ीलैंड) को ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़’ चुना गया. फाइनल मैच में भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली ने जबकि न्‍यूजीलैंड की कप्तानी केन विलियम्‍सन ने की थी.

प्रथम टेस्‍ट चैम्पियनशिप आयोजन

  • क्रिकेट टेस्‍ट चैम्पियनशिप का आयोजन पहली बार हुआ था. टेस्‍ट खेलने वाले विभिन्‍न देशों के बीच दो वर्ष तक इस चैम्पियनशिप के अंतर्गत टेस्‍ट मैच खेले गए थे.
  • भारत और न्‍यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया इस चैम्पियनशिप में तीसरे स्थान पर रहा.
  • भारत के शीर्ष स्पिन गेंदबाज रवि चन्‍द्रन अश्‍विन ने इस टेस्‍ट चैम्पियनशिप में सर्वाधिक विकेट लिए हैं. उन्‍होंने कुल 71 खिलाडियों को आउट किया.
  • अगली विश्‍व क्रिकेट टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 के बीच होगी.

टॉयकैथॉन-2021 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन

टॉयकैथॉन-2021 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से 22 से 24 जून तक किया गया था. इसका उद्देश्‍य अभिनव खिलौनों और खेलों के लिए विभिन्न स्रोतों से नए विचार और सुझाव आमंत्रित करना था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जून को इसके प्रतिभागियों के साथ बातचीत की थी. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि परम्परा और प्रौद्योगिकी आत्मनिर्भर भारत की ताकत हैं. उन्होंने कहा कि खिलौने और गेम्‍स, परम्परा तथा प्रौद्योगिकी को एक साथ जोड़ते हैं. उन्होंने खिलौना और खेल उद्योग को ‘टॉयकोनॉमी’ की संज्ञा दी.

इस साल 5 जनवरी को शिक्षा मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, सूक्षम, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय, डीपीआईआईटी, वस्त्र मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा एआईसीटीई द्वारा टॉयकैथॉन 2021 की शुरूआत संयुक्त रूप से की थी.

इस दौरान, देश भर से लगभग 1.2 लाख प्रतिभागियों ने टॉयकैथॉन 2021 के लिए 1700 से अधिक विचार प्रस्तुत किए हैं. इनमें 15 67 विचारों को टॉयकैथॉन ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया है.

क्या है टॉयकैथॉन?

टॉयकैथॉन-2021 का उद्देश्य भारत में खिलौना उद्योग को बढ़ावा देना है, ताकि खिलौना बाजार के व्यापक हिस्से पर भारत अग्रणी हो सके.

देश के खिलौना बाजार का आकार 1 अरब डॉलर से ज्‍यादा है, जिसमें से 80 प्रतिशत खिलौने आयात किए जाते हैं. टॉयकैथॉन सरकार की और से घरेलू खिलौना उद्योग और स्थानीय निर्माताओं के लिए एक सिस्‍टम बनाने का प्रयास है, जो इस्‍तेमाल नहीं हो पाए संसाधनों का दोहन कर घरेलू उद्योग को बढ़ावा दे सके.


प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 जून को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक दलों के मुख्य नेताओं और उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने हिस्सा लिया.

पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 की कई उपधाराओं को खत्म करने के केन्द्र के फैसले के बाद कश्मीर के नेताओं के साथ सरकार की यह पहली बैठक थी.


कर्णाम मल्लेश्वरी को दिल्ली खेल विश्वविद्यालय का प्रथम कुलपति नियुक्त किया गया

दिल्‍ली सरकार ने पूर्व ओलम्पिक पदक विजेता कर्णम मल्‍लेश्‍वरी को दिल्‍ली खेल विश्‍वविद्यालय का पहला कुलपति नियुक्‍त किया है.

पूर्व भारत्‍तोलक आंध्रप्रदेश की सुश्री मल्‍लेश्‍वरी पहली भारतीय महिला हैं जिन्‍होंने सन 2000 के सिडनी ओलम्पिक्‍स में कांस्‍य पदक जीता था.


2020 ओलंपिक खेलों की भारतीय ओलंपिक टीम के आधिकारिक थीम सॉन्ग का शुभारंभ

2020 के टोक्यो  ओलंपिक खेलों की भारतीय ओलंपिक टीम के आधिकारिक थीम सॉन्ग “लक्ष्‍य तेरा सामने है …” का शुभारंभ किया गया है. इसका शुभारंभ खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने 23 जून को किया. इस गाने को लोकप्रिय पार्श्व गायक मोहित चौहान ने संगीतबद्ध किया और गाया है. इस गीत को सुश्री प्रार्थना गहिलोटे ने लिखा हैं.

2020 का टोक्यो  ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू हो रहे हैं. अबतक सौ से अधिक भारतीय खिलाड‍़‍ियों ने इन खेलों के लिए क्‍वालीफाई किया है.

#चियर-फोर-इंडिया (#Cheer4India) अभियान

खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए क्विज, सेल्फी प्वाइंट, वाद-विवाद और ओलंपिक पर चर्चा जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से एक राष्ट्रव्यापी #चियर-फोर-इंडिया (#Cheer4India) अभियान शुरू किया है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

मध्य प्रदेश ने कोविड-19 वैक्सीन डोज लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

मध्य प्रदेश ने कोविड-19 के टीकाकरण के महाअभियान में एक दिन में 16 लाख 91 हजार 967 लोगों को वैक्सीन डोज लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. अब यह कारनामा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है.

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिये ड्रोन से सर्वेक्षण अनिवार्य

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने विकास, निर्माण, संचालन और रखरखाव के सभी चरणों के दौरान राजमार्ग परियोजनाओं की मासिक वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ड्रोन का उपयोग अनिवार्य कर दिया है. इसका उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और नवीनतम तकनीक का लाभ उठाना है.

ग्रीन हाइड्रोजन पर दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन

भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा समेकित कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने 23 जून को ग्रीन हाइड्रोजन पर दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया. इस ऑनलाइन कार्यक्रम में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स देशों) के अग्रणी विशेषज्ञों ने भाग लिया.

नवीकरणीय उर्जा के रूप में हाइड्रोजन ईंधन का प्रयोग

सीएनजी के साथ हाइड्रोजन का मिश्रण कर इसे परिवहन ईंधन के रूप में उपयोग करने के लिए दिल्ली में एक पायलट परियोजना चल रही है. इस परियोजना के तहत दिल्ली में 50 बसों को हाइड्रोजन-सीएनजी के मिश्रण से चलाया जा रहा है और इसके परिणाम भी काफी सराहनीय हैं. इसका उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल वैकल्पिक ईंधन के प्रयोग को बढ़ावा है.

शंघाई सहयोग संगठन की दुशांबे में बैठक

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक 23-24 जून को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित की गयी थी. बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हिस्सा था. बैठक में सभी सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शामिल थे.

सबसोनिक क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का सफल परीक्षण

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 24 जून को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से मिसाइल ‘निर्भय’ (Nirbhay) का सफल परीक्षण किया. यह मिसाइल की आठवीं परीक्षण उड़ान थी. निर्भय की पहली टेस्ट फ्लाइट 2013 में हुई थी. यह एक लंबी दूरी की, सबसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसे DRDO द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है.

5 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की समीक्षा

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतमाला परियोजना के तहत बनाये जा रहे 5 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और 17 एक्सप्रेस कंट्रोल्ड ग्रीन्डफील्ड नेशनल हाईवे की समीक्षा की है. 8000 किलोमीटर लंबे इन 22 ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स पर अनुमानित 3.26 लाख करोड़ रूपये खर्च होंगे. ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे वो एक्सप्रेसवे होते हैं जो हरे-भरे इलाकों से निकाले जाते हैं. इन्हें ‘ग्रीन कॉरिडोर’ भी कहा जाता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top