EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
23-24 जून 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

विश्व निवेश रिपोर्ट 2021: FDI प्राप्त करने वाला दुनिया का 5वां सबसे बड़ा देश बना भारत

भारत ने साल 2020 के दौरान 64 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त किया है. इसके साथ ही यह FDI हासिल करने वाला दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश बन गया है. संयुक्त राष्ट्र की संस्था UNCTAD (UN Conference on Trade and Development ) द्वारा हाल ही में जारी द्वारा जारी विश्व निवेश रिपोर्ट (World Investment Report 2021) 2021 यह जानकारी दी गई है.

  • रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की दूसरी लहर ने देश की समग्र आर्थिक गतिविधियों को बुरी तरह से प्रभावित किया, लेकिन इसके मजबूत फंडामेंटल्स ने मध्यम अवधि के लिए उम्मीद की किरण को बनाए रखा है.
  • रिपोर्ट के अनुसार 2020 में भारत में FDI 27 प्रतिशत बढ़कर 64 अरब डॉलर हो गया, जो 2019 में 51 अरब अमेरिकी डॉलर था.
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी की वजह से 2020 में वैश्विक विदेशी निवेश प्रवाह बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इस दौरान विदेशी निवेश प्रवाह 35 प्रतिशत गिरकर 1 लाख करोड़ डॉलर रह गया, जो कि एक साल पहले की अवधी में डेढ़ लाख करोड़ डॉलर था.
  • विश्व निवेश रिपोर्ट 2021 के अनुसार वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह 2021 में 10 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की उम्मीद है.

भारतीय तटरक्षक बल के लिए दो प्रदूषण नियंत्रण जलपोतों के निर्माण को मंजूरी

भारतीय तटरक्षक बल के लिए दो प्रदूषण नियंत्रण जलपोतों का निर्माण किया जायेगा. इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने 22 जून को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए.

  • यह निर्माण लगभग 583 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा. ये जलपोत नवंबर 2024 और मई 2025 तक तैयार हो जायेंगे.
  • यह स्वदेशी रूप से विकसित और निर्मित कार्यक्रम के तहत है, जो रक्षा पूंजी खरीद की शीर्ष प्राथमिकता है.
  • इस समझौते से समुद्र में तेल रिसाव जैसी आपदाओं से निपटने में भारतीय तटरक्षक बल की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और प्रदूषण से निपटने में मदद मिलेगी.
  • हेलीकॉप्टर संचालन की क्षमता वाले इन जलपोतों में आधुनिक प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों के अलावा कई उन्नत सुविधाएं होंगी.

भारत ने कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान में नया कीर्तिमान बनाया

भारत ने कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान में किसी एक दिन में सबसे अधिक डोज देने का नया कीर्तिमान बनाया है.

  • 21 जून को देश में 86.16 लाख से ज्यादा डोज दिए गए. इससे पहले 5 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 43 लाख से अधिक डोज दिए गए थे.
  • इतना ही नहीं ये विश्व रिकॉर्ड है, क्योंकि अब तक दुनिया का कोई भी देश एक दिन में 55 लाख से ज्यादा टीके नहीं लगा पाया था. हालांकि, चीन रोज दो करोड़ टीके लगाने का दावा करता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं इस दावे को मान्यता नहीं देती हैं.
  • भारत में 16 जनवरी को हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाने के साथ कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई थी. देशभर में अब तक 28.87 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं. इनमें से 5.20 करोड़ लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुके हैं.
  • अगर रोज 86 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई जाए तो देश की 18 साल से अधिक 95 करोड़ की आबादी को पूरी तरह वैक्सीनेट करने के लिए करीब साढ़े छह महीने और लगेंगे.

लड़ाकू विमानों के लिए कैनोपी सेवरेन्‍स सिस्‍टम विकसित किया गया

पुणे के आर्मामेंट रिसर्च एण्‍ड डेवलेपमेंट इस्‍टैब्लिशमेंट (ARDA) ने लड़ाकू विमानों के लिए कैनोपी सेवरेन्‍स सिस्‍टम (CSS) विकसित किया है. सभी आधुनिक विमान अब इस CSS से लैस होंगे.

ARDA में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के प्रमुख वैज्ञानिक पीके मेहता की उपस्थिति में प्रौद्योगिकी हस्‍तांतरण प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कैनोपी सेवरेन्‍स सिस्‍टम (CSS) क्या है?

CSS एक जीवन रक्षक उपकरण है जो आपात संकट के समय पायलट को सुरक्षित निकलने में मदद करता है. यह पायलट को कम से कम समय में छतरी को अलग कर सुरक्षित निकलने का मौका देती है.

CSS में दो स्‍वतंत्र उपप्रणालियां काम करती हैं. पहली प्रणाली इनफ्लाइट एग्रेस सिस्‍टम उड़ान के दौरान आपात स्थितियों के लिए है और दूसरी ग्राउंड एग्रेस सिस्‍टम ऑन ग्राउंड आपात स्थितियों के लिए है.


लॉरेल हबर्ड ओलंपिक में खेलने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट बनेंगी

न्यूजीलैंड की लॉरेल हबर्ड ओलंपिक में खेलने वाली पहली ट्रांसजेंडर (पुरुष से महिला बनीं) एथलीट बनेंगी. हबर्ड ने 185 क्रिगा भार उठाकर न्यूजीलैंड की पांच सदस्यीय महिला भारोत्तोलन टीम में जगह बनाई है. वह महिलाओं के प्लस 87 किग्रा भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा पेश करेंगी. 43 वर्षीय हबर्ड मौजूदा खेलों में खेलने वाली सबसे उम्रदराज वेटलिफ्टर होंगी.

लॉरेल हबर्ड ने 2013 में अपना लिंग बदलवाया था. हबर्ड 2015 से ही ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने के लिए पात्र बन गई थी, जब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOA) ने अपने नियमों में बदलाव किया था. इसमें किसी भी ट्रांसजेंडर एथलीट को एक महिला के रूप में खेलने की मंजूरी दी गई. बशर्ते उनकी पहली प्रतियोगिता से कम से कम 12 महीने पहले उनके टेस्टोस्टेरोन का स्तर 10 नैनोमोल प्रति लीटर से कम हो. टेस्टोस्टेरोन एक हार्मोन है जो मांसपेशियों को बढ़ाता है.

हबर्ड ने इससे पहले तक उन्होंने पुरुषों की भारोत्तोलन स्पर्धाओं में भाग लिया था. उन्होंने 2017 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक और समोआ में 2019 प्रशांत खेलों में स्वर्ण पदक जीता था.


23 जून: संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस, अंतर्राष्‍ट्रीय ओलिम्पिक दिवस, अन्तर्राष्ट्रीय विधवा दिवस

प्रत्येक वर्ष 23 जून को ‘संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस’ (United Nations Public Service Day) मनाया जाता है. 2021 का संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस ‘Innovating the Future Public Service’ थीम पर मनाया गया. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

कर्नाटक में ड्रोन से दवा वितरण का पहला परीक्षण शुरू

कर्नाटक में ड्रोन से दवा वितरण का पहला परीक्षण शुरू किया गया है. यह परीक्षण बेंगलुरु स्थित थ्रॉटल एयरोस्पेस सिस्टम्स (TAS) ने चिक्काबलापुरा जिले शंबुका नगर में शुरू किया है.

ईरान 2015 में हुए परमाणु समझौते की समीक्षा के लिए तैयार

ईरान के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा है कि वह दुनिया की छह महाशक्तियों के साथ 2015 में हुए परमाणु समझौते की समीक्षा के लिए तैयार है. हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि वे अमरीकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन से मिलना नहीं चाहते.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top