EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
21-22 जून 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

इब्राहिम रईसी ईरान के नए राष्ट्रपति चुने गये

इब्राहिम रईसी ईरान के नए राष्ट्रपति चुने गये हैं. उन्हें 19 जून को ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में विजेता घोषित किया गया था. 60 वर्षीय रईसी ईरान के राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल को अगस्त में संभालेंगे. वह हसन रूहानी (Hassan Rouhani) का स्थान लेंगे.

इब्राहिम रईसी वह मार्च 2019 से ईरान के मुख्य न्यायाधीश भी हैं. वो राजनीतिक क़ैदियों को मौत की सज़ा दिए जाने के फ़ैसलों से जुड़े रहे हैं और उन पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू है.

ईरान और इसराइल

इसराइल के विदेश मंत्रालय ने रईसी को ईरान का सबसे कट्टरपंथी राष्ट्रपति कहा हैं. ईरान और इसराइल के बीच लंबे समय से छद्म युद्ध चल रहा है. दोनों देशों के बीच परिस्थिति बेहद जटिल है लेकिन तनाव की एक बड़ी वजह ईरान का परमाणु कार्यक्रम भी है.

ईरान ने पिछले साल हुई अपने शीर्ष परमाणु वैज्ञनिक की हत्या और इस साल अप्रैल में परमाणु संयंत्र पर हुए हादसे के लिए इसराइल को ज़िम्मेदार माना है. वहीं इसराइल का मानना है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए नहीं है. इसराइल मानता है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मक़सद परमाणु हथियार बनाना है.

ईरान और पश्चिमी देशों के बीच परमाणु समझौता

ईरान और पश्चिमी देशों के बीच 2015 में एक परमाणु समझौता हुआ था, जिसके बाद ईरान पर लगे सख़्त प्रतिबंध हटा लिए गए थे. हालांकि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 में अमेरिका को इस सौदे से बाहर कर लिया था और ईरान पर फिर से आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे. नए राष्ट्रपति जो बाइडन की सरकार अब फिर से समझौते में शामिल होने का रास्ता निकाल रही है.

RBI ने संकटग्रस्त PMC Bank के अधिग्रहण को सैद्धांतिक मंजूरी दी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने संकटग्रस्त पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (PMC Bank) के अधिग्रहण सैद्धांतिक मंजूरी दी है. RBI की मंजूरी के तहत सेंट्रम फाइनेंशियल सर्विसेज (Centrum Financial Services) PMC बैंक का अधिग्रहण करेगी.

भारत-पे के साथ मिलकर बनेगा स्मॉल बैंक

RBI ने सेंट्रम फाइनेंशियल सर्विसेस के भारत-पे (BharatPe) के साथ साझेदारी में स्मॉल फाइनेंस बैंक बनाने को सैद्धांतिक मंजूरी दी है. इस मंजूरी के हिस्से के तौर पर RBI बैंकिंग रेग्यूलेशन एक्ट-1949 की धारा-22(1) के तहत बैंकिंग बिजनेस शुरू करने का लाइसेंस देने पर विचार करेगा.

RBI ने PMC बैंक पर प्रतिवंध लगाया था

सितंबर, 2019 में RBI ने PMC बैंक के निदेशक मंडल को भंग करते हुए उसे नियामकीय अंकुशों के तहत डाल दिया था. बैंक पर ये अंकुश रियल एस्टेट कंपनी HDIL को दिए गए ऋण के बारे में सही जानकारी नहीं देने और अन्य गड़बड़ियों का पता लगाने के बाद लगाए गए थे. जून 2020 में RBI ने इस सहकारी बैंक पर नियामकीय प्रतिबंधों को और बढ़ाकर 22 दिसंबर 2020 तक कर दिया था.


बोत्सवाना में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा खोजा गया

बोत्सवाना में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा खोजे जाने का दावा किया गया है. यह खोज देबस्वाना डायमंड कंपनी द्वारा की गयी है. देबस्वाना डायमंड, डी बीयर्स (De Beers) और सरकार के बीच एक संयुक्त उद्यम है.

1098 कैरेट का यह हीरा 73 मिमी लंबा, 52 मिमी चौड़ा और 27 मिमी मोटा है. इसका नामकरण अभी नहीं किया गया है. यह हीरा दुनिया के दूसरा सबसे बड़ा हीरा ‘लेसेदी-ला-रोना’ (Lesedi la Rona) से कुछ ही हल्का है जो 2015 में बोत्सवाना में ही मिला था. दुनिया का सबसे बड़ा हीरा ‘कूलिनन स्टोन’ (Cullinan) है. यह 1905 में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था, जो 3,106 कैरेट का है.

इस हीरे की कीमत के आकलन को अभी तक जारी नहीं किया गया है. हालांकि, 2017 में लंदन के एक जूलर को लेसेदी-ला-रोना को 53 मिलियन डॉलर में बेचा गया था.


भारत और यूरोपीय संघ के बीच नौसैनिक अभ्यास ‘EU NAVFOR’ आयोजित किया गया

भारत और यूरोपीय संघ के तीन देशों के बीच 19-20 जून को नौसैनिक अभ्यास ‘EU NAVFOR’ आयोजित किया गया था. इस अभ्यास का आयोजन अदन की खाड़ी में किया गया था जिसमें भारत के साथ इटली, स्पेन व फ्रांस की नौसेनाओं ने हिस्सा लिया. इसका उद्देश्य प्रमुख जलमार्गों में परिचालन संबंधी अंतर-क्षमता में सुधार और शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देना था.

चार नौसेनाओं के पांच युद्धपोत इस संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में भाग लिया. इसमें उन्नत वायु रक्षा और पनडुब्बी रोधी अभ्यास के अलावा खोज और बचाव मिशन शामिल थे. भारतीय नौसेना ने अभ्यास में अपने युद्धपोत INS त्रिकंद को तैनात किया है. फ्रांस ने अपने दो युद्धपोत भेजे थे.

अभ्यास में आधुनिक वायु रक्षा और पनडुब्बी रोधी अभियाओं के अलावा ‘क्रॉस डेक’ हेलीकॉप्टर परिचालन, ‘बोर्डिंग’ परिचालन, खोज और बचाव और अन्य समुद्री सुरक्षा अभियान शामिल थे.

EU NAVFOR क्या है?

EU NAVFOR, The European Union Naval Force का संक्षिप्त रूप है. यह सोमालिया के तट पर यूरोपीय संघ का समुद्री डकैतों के खिलाफ मिशन है.


21 जून: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, विश्व संगीत दिवस, विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 जून को ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ (International Day of Yoga) मनाया जाता है. इसका उद्देश्य योग के लाभ के बारे में जागरूकता फैलाना है. इस वर्ष यानी 2021 के ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के आयोजन का मुख्य विषय (थीम) ‘आरोग्‍य के लिए योग’ (Yoga for well-being) है. पढ़ें पूरा आलेख…»


20 जून: विश्‍व शरणार्थी दिवस

प्रत्येक वर्ष 20 जून को विश्‍व शरणार्थी दिवस (World Refugee Day) मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 में विश्‍व शरणार्थी दिवस का मुख्य विषय (थीम)- “Together we heal, learn and shine” है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

हरित हाइड्रोजन पर शिखर सम्‍मेलन

भारत में हरित हाइड्रोजन पर 22-23 जून को ऑनलाइन शिखर सम्‍मेलन आयोजित किया जा रहा है. सम्‍मेलन में भारत के अलावा ब्रिक्‍स देश – ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल होंगे. इस सम्‍मेलन में सहभागी देश हरित हाइड्रोजन का उपयोग बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में विचार साझा करेंगे. इसमें भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्‍पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड भी हिस्‍सा ले रही है. सम्‍मेलन में, ऊर्जा नीति में हाइड्रोजन के समावेश पर पैनल चर्चा भी होगी.

वैक्सीन अंतर्राष्ट्रीयवाद पर शिखर सम्मेलन

वैक्सीन अंतर्राष्ट्रीयवाद (vaccine internationalism) पर 18-21 जून को एक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. इसका आयोजन प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल द्वारा किया जा रहा है. यह शिखर सम्मेलन “कोविड -19 महामारी को जल्द से जल्द समाप्त करने और कोविड-19 टीकाकरण” के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top