EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
19-20 जून 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

IMD वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2021: स्विट्जरलैंड पहले और भारत 43वें स्थान पर

इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD) ने हाल ही में वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2021 जारी किया था. इस बार के सूचकांक में कोविड-19 महामारी का दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़े प्रभाव का आकलन किया गया था.

मुख्य बिंदु

  • कुल 64 देशों की सूची में स्विट्जरलैंड पहले स्थान पर है. इस सूची स्वीडन दूसरे, डेनमार्क तीसरे जबकि नीदरलैंड चौथे और सिंगापुर पांचवें स्थान पर रहा.
  • भारत ने सूचकांक में 43वें स्थान को बरकरार रखा है. IMD ने कहा कि भारत पिछले तीन साल से अपनी वही स्थिति बनाये हुए है लेकिन इस साल उसने सरकारी दक्षता में उल्लेखनीय सुधार किया है.
  • शीर्ष प्रदर्शन करने वाली एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में सिंगापुर (पाचवें), हांगकांग (सातवें), ताइवान (आठवें) और चीन (16वें) स्थान पर हैं.
  • ब्रिक्स देशों में भारत (43वें), चीन (16वें), रूस (45वें), ब्राजील (57वें) और दक्षिण अफ्रीका (62वें) स्थान पर है.

IMD विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता रैंकिंग

IMD विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता रैंकिंग में 64 अर्थव्यवस्थाओं को शामिल किया जाता है. इसमें यह आकलन किया जाता है कि कोई देश अपने लोगों की सुख समृद्धि को बढ़ाने में कहां तक आगे बढ़ा है. इसे IMD World Competitiveness Center द्वारा जारी किया जाता है.

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की पहली शिखर बैठक

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बीच पहली शिखर बैठक 17 जून को जेनेवा में आयोजित की गयी थी. इस बैठक में अमरीका-रूस संबंधों में सुधार पर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में परमाणु हथियार नियंत्रण पर बातचीत फिर शुरू करने और एक दूसरे के यहां राजदूतों की बहाली पर सहमति व्यक्त की है. पिछले वर्ष दोनों देशों ने अपने राजदूतों को वापस बुला लिया था.
हालांकि साइबर सुरक्षा, रूस में विपक्ष के नेता अलेक्सेई नवेलनी और यूक्रेन सहित अन्य मुद्दों पर किसी सहमति का कोई ठोस संकेत नहीं मिला.


प्रख्यात एथलीट मिल्खा सिंह का निधन, ‘फ्लाइंग सिख’ नाम से जाने जाते थे

फ्लाइंग सिख के नाम से प्रख्यात भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह का 18 जून को 91 साल की आयु में निधन हो गया. मिल्खा सिंह भारत को खेल इतिहास के सबसे सफल एथलीट माना जाता है.

मिल्खा सिंह का जन्म 1929 में गोविंदपुरा (जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है) में हुआ था. वह विभाजन के बाद भारत आ गये थे भारतीय सेना में शामिल हो गए. भारत सरकार ने उन्हें 1958 में पद्मश्री से सम्मानित किया था.

‘फ्लाइंग सिख’ नाम से जाने जाते थे

1960 में पाकिस्तान में आयोजित इंटरनेशनल एथलीट कंपिटिशन में मिल्खा सिंह का प्रदर्शन देखने के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति फील्ड मार्शल अयूब खान ने मिल्खा सिंह को फ्लाइंग सिख का नाम दिया था.

कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय

  • मिल्खा सिंह ने 1956 में मेलबर्न में आयोजित ओलिंपिक खेल में भाग लिया था लेकिन कोई पदक जीत नहीं पाए थे.
  • उन्होंने 1958 में कटक में आयोजित नेशनल गेम्स में 200 मीटर और 400 मीटर स्पर्धा में रिकॉर्ड बनाए.
  • 1958 में टोक्यो में आयोजित एशियाई खेलों में उन्होंने 200 मी और 400 मी की दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीता.
  • मिल्खा सिंह ने 1958 में इंग्लैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में 400 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था. वह स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने.
  • 1962 में जकार्ता एशियाई खेलों उन्होंने में 400 मीटर और 4×400 रिले में स्वर्ण पदक जीते.

मिल्खा सिंह के जीवन पर साल 2013 में बॉलीवुड हिंदी फिल्म- भाग मिल्खा भाग बनी थी. इसका निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया, जबकि लेखन प्रसून जोशी का था. मिल्खा सिंह की भूमिका में फरहान अख्तर ने निभाई थी.


वैश्विक शांति सूचकांक 2021: आइसलैंड पहले और भारत 135वें स्थान पर

इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) ने 17 जून को 15वां वैश्विक शांति सूचकांक (15th Global Peace Index), 2021 जारी किया था. इस सूचकांक में विश्व के 163 स्वतंत्र देशों को उनको शांति के स्तर के अनुसार रैंकिंग प्रदान की गई है.

यह सूचकांक तीन मुख्य संकेतकों के आधार पर तैयार किया गया है. ये संकेतक हैं- समाज में बचाव एवं सुरक्षा का स्तर, घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का विस्तार और सैन्यीकरण का स्तर.

वैश्विक शांति सूचकांक 2021: मुख्य बिंदु

  • विगत एक वर्ष के दौरान विश्व में शांति के स्तर में 0.07 प्रतिशत की दर से सुधार हुआ है. 87 देशों के शांति के स्तर में बढ़ोतरी जबकि 73 देशों के शांति के स्तर में गिरावट दर्ज की गई.
  • इस सूचकांक के अनुसार‚ यूरोप विश्व का सर्वाधिक शांतिपूर्ण क्षेत्र है. जबकि मध्य-पूर्व एवं उत्तरी अफ्रीका विश्व का सर्वाधिक अशांत क्षेत्र है.
  • वैश्विक शांति सूचकांक‚ 2021 के अनुसार‚ आइसलैंड (स्कोर-1.1) विश्व का सर्वाधिक शांतिमय देश है. इसके पश्चात न्यूजीलैंड दूसरे‚ डेनमार्क तीसरे‚ पुर्तगाल चौथे तथा स्लोवेनिया पांचवें स्थान पर रहे.
  • इस सूचकांक में अंतिम स्थान पर अफगानिस्तान (163वां) है. इसके पश्चात यमन को 162वां‚ सीरिया को 161वां‚ दक्षिण सूडान को 160वां तथा ईराक को 159वां स्थान प्राप्त हुआ.
  • इस सूचकांक में भारत को 135वें (स्कोर-2.553) स्थान पर है. भारत पिछले वर्ष के सूचकांक में 137वें स्थान पर था.
  • भारत के पड़ोसी देशों में भूटान को 22वां‚ नेपाल को 85वां‚ बांग्लादेश को 91वां‚ श्रीलंका 95वां तथा पाकिस्तान को 150वां स्थान प्राप्त हुआ है.

18 जून: ऑटिस्टिक प्राइड डे, ऑटिज्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 18 जून को ‘ऑटिस्टिक प्राइड डे’ (Autistic Pride Day) मनाया जाता है. यह दिवस ऑटिज्म से ग्रस्त लोगों को समाज में महत्व और गौरव की अनुभूति कराने के लिए मनाया जाता है. पढ़ें पूरा आलेख…»


19 जून: विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस

प्रत्येक वर्ष 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस (World Sickle Cell Day) मनाया जाता है. यह दिन सिकल सेल रोग, इसके उपचार के उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और दुनिया भर में इस रोग पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए मनाया जाता है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

2025 तक तपेदिक मुक्त भारत का लक्ष्य

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन “तपेदिक मुक्त भारत” 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा. भारत ने स्थायी विकास लक्ष्यों के लिए तय सीमा 2030 से 5 वर्ष पहले ही यह लक्ष्य हासिल करने की योजना बनाई है.

आम चुनाव 2019 पर आधारित एक मानचित्रावली जारी

निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव 2019 पर आधारित एक मानचित्रावली जारी की है. मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त सुशील चन्‍द्रा के साथ चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार और अनुप चंद्र पांडे ने यह मानचित्रावली जारी की. मानचित्रावली चुनाव से जुड़े रोचक तथ्‍यों, कानूनी प्रावधानों और उपाख्‍यानों के बारे में बताती है.

जाम्बिया के संस्‍थापक डॉक्‍टर केनेथ कोंडा का निधन

स्वतंत्र जाम्बिया के प्रथम राष्‍ट्रपति और संस्‍थापक डॉक्‍टर केनेथ कोंडा का निधन हो गया. उन्होंने 1964 से 1991 तक 27 वर्षों तक स्वतंत्र ज़ाम्बिया के पहले राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था. जाम्बिया ने अक्टूबर 1964 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अफ्रीकी नेता और गांधीवादी बताते हुए कहा कि डॉक्‍टर कोंडा का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता.

ईरान में राष्ट्रपति के चुनाव

ईरान में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 18 जून को मतदान हुआ. राष्‍ट्रपति पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं. जनमत सर्वेक्षणों में न्यायपालिका के प्रमुख इब्राहिम रायसी मतदाताओं की पहली पसंद बनकर उभरे हैं. केंद्रीय बैंक के पूर्व गवर्नर अब्‍दुलनासिर हेम्‍माती उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं.

चीन जैसे निरंकुश देश बहुपक्षीय संगठनों पर हावी होने का प्रयास कर रहे हैं

ब्रिटेन में हाउस ऑफ कॉमन्‍स की विदेशी मामलों की समिति की ने एक रिपोर्ट जारी किया है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन जैसे निरंकुश देश WHO और इंटरपोल जैसे बहुपक्षीय संगठनों पर हावी होने और इन्हें महत्वहीन करने का प्रयास कर रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन पर अंकुश के लिए ब्रिटेन को समान विचारधारा वाले देशों के साथ मिलकर उपाय करना होगा.

पर्यावरण के क्षेत्र में भारत और भूटान के बीच एक समझौता ज्ञापन

भारत और भूटान ने पर्यावरण के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किया है. यह जलवायु परिवर्तन, कचरा प्रबंधन आदि के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के नए रास्ते खोलेगा. इस MOU पर दोनों देशों एक पर्यावरण मंत्री द्वारा हस्ताक्षर किये गये.

ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया मुक्त व्यापार समझौते पर सहमत

ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते(FTA) पर सहमत हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस मुक्त व्यापार समझौते की व्यापक रूपरेखा पर सहमत हुए हैं.

सत्य नडेला को माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन नियुक्त किये गये

भारतीय मूल के सत्य नडेला को माइक्रोसॉफ्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. इससे पहले वे माइक्रोसॉफ्ट के CEO के रूप में कार्यरत थे. 53 वर्षीय सत्य नडेला जॉन थोम्पसन की जगह लेंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top