EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
15-16 जून 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

फ्रेंच ओपन टेनिस: नोवाक जोकोविच पुरुष और बारबोरा क्रायसिकोवो महिला एकल के विजेता बने

फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट (French Open Tennis tournament) 2021 का समापन हो गया. यह टूर्नामेंट 24 मई से 13 जून तक पेरिस में खेला गया था. इस टूर्नामेंट के मुख्य विजेताओं के सूची इस प्रकार है:

पुरुष एकल: फ्रेंच ओपन 2021 के पुरुष एकल के विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच रहे. उन्होंने फाइनल में यूनान के स्टीफानोस सितासिपास को पराजित किया. जोकोविच ने दूसरी बार फ्रेंच ओपन टेनिस में पुरुष एकल का खिताब जीता है.
जोकोविच का यह 19वां ग्रेंड स्लेम खिताब है. वह रोजर फेडरर और राफेल नडाल के 20 ग्रेंड स्लेम खिताबों से एक खिताब पीछे हैं. जोकोविच ओपन युग के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने चारों ग्रेंड स्लेम खिताब कम से कम दो बार जीते हैं.

महिला एकल: इस टूर्नामेंट के महिला एकल का खिताब गैर वरीयता प्राप्त चेकगणराज्य की बारबोरा क्रायसिकोवो ने फाइनल में रूस की अनास्तासिया पावल्यूचेनकोवा को पराजित कर जीता.

महिला डबल्स: महिला डबल्स का खिताब चेकगणराज्य की बारबोरा क्रायसिकोवो और चेकगणराज्य की ही कैटरीना सिनियाकोवा की जोड़ी ने जीता. प्रतियोगिता के फाइनल में उन्होंने पोलेंड की इगा स्विएटेक और अमेरिका की बेथानी माटेक सेंड्ज की जोड़ी को पराजित किया.

फ्रांस की मेरी पियर्स के बाद क्रायसिकोवा ऐसी महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने फ्रेंच ओपन में सिंगल्स और डबल्स दोनों खिताब जीते हैं. मेरी पियर्स ने वर्ष 2000 में यह उपलब्धि हासिल की थी.

पुरुष डबल्स: फ्रांस के पियरे-ह्यूग्स हर्बर्ट और निकोलस माहुत की जोड़ी ने पुरुष डबल्स का ख़िताब जीता.

नफ्ताली बेनेट इस्राइल के नये प्रधानमंत्री बने

इस्राइल के नये प्रधानमंत्री के रूप में श्री नफ्ताली बेनेट (Naftali Bennett) को शपथ दिलाई गई है. 13 जून को संसद में विश्वास मत के दौरान बेनेट के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के पक्ष में 60 और विरोध में 59 वोट पड़े. 120 सदस्यों के सदन में मतदान के दौरान एक सांसद अनुपस्थित रहे.

पूर्व प्रधानमंत्री बेनयामिन नेतनयाहु की सत्ता समाप्त

श्री बेनेट की जीत ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनयामिन नेतनयाहु (Benjamin Netanyahu) की 12 साल की सत्ता को समाप्त कर दिया है. 71 वर्षीय नेतनयाहु सबसे लंबे समय तक इस्राइल के प्रधानमंत्री रहे हैं. अपनी पीढ़ी के सबसे प्रभावशाली राजनेता नेतनयाहू दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी के प्रमुख बने रहेंगे और विपक्ष के नेता होंगे.

नफ्ताली बेनेट दक्षिणपंथी यामिना पार्टी के नेता हैं

मौजूदा सरकार आठ राजनीतिक दलों के गठबंधन से बना है जिसका नेतृत्‍व मध्‍यमार्गीय यायर लैपिड (Yair Lapid) और प्रखर राष्‍ट्रवादी नफ्ताली बेनेट कर रहे हैं. 49 वर्षीय नफ्ताली बेनेट इस्राइल के पूर्व रक्षा मंत्री और दक्षिणपंथी यामिना पार्टी के नेता हैं. वह इजराइल के 13वें प्रधानमंत्री बने हैं.

श्री बेनेट सत्ता बंटवारे के समझौते के तहत सितंबर 2023 के प्रधानमंत्री के पद पर रहेंगे. उसके बाद वे अगले दो वर्षों के लिए यायर लैपिड को सत्ता सौंपेगे. इस वर्ष मार्च में हुए चुनाव के बाद किसी भी दल को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं मिला था.


भारतीय मूल की पत्रकार मेघा राजगोपालन को वर्ष 2021 का पुलित्जर पुरस्कार

वर्ष 2021 के पुलित्जर पुरस्कारों (Pulitzer Prize) की घोषणा 11 जून को की गई. भारतीय मूल की अमेरिकी पत्रकार मेघा राजगोपालन को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्होंने सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण कर बताया था कि कैसे चीन लाखों उइगुर मुसलमानों को कैद कर रखा है.

अमेरिका की डार्नेला फ्रेजियर को ‘पुलित्जर स्पेशल साइटेशन’ का अवार्ड मिला. उन्होंने मिनेसोटा में उस घटना को रिकॉर्ड किया था, जिस दौरान अश्वेत-अमेरिकन जॉर्ज फ्लॉएड की जान चली गई थी. इसके बाद दुनियाभर में नस्लीय हिंसा के विरोध में भारी प्रदर्शन हुए थे.

भारतीय मूल के पत्रकार नील बेदी को स्थानीय रिपोर्टिंग कैटेगरी में पुलित्जर पुरस्कार दिया गया है. उन्होंने फ्लोरिडा में सरकारी अधिकारियों के बच्चों की तस्करी को लेकर टंपा बे टाइम्स के लिए इंवेस्टीगेशन स्टोरी की थी.

पुलित्जर पुरस्कार (Pulitzer Prize): एक दृष्टि

  • पुलित्जर पुरस्कार, संयुक्त राज्य अमेरिका का एक प्रमुख पुरस्कार है. इसकी स्थापना 1917 में हंगरी मूल के अमेरिकी प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर ने की थी.
  • यह पुरस्कार पत्रकारिता, साहित्य एवं संगीत रचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रदान किया जाता है. यह पत्रकारिता के क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है.
  • इस पुरस्कार की घोषणा प्रत्येक वर्ष कोलम्बिया विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है. यह पुरस्कार 21 श्रेणियों में प्रदान किया जाता है.
  • पुलित्जर लोकसेवा श्रेणी के पुरस्कार के विजेताओं को एक गोल्ड मेडल दिया जाता है और अन्य श्रेणी के पुरस्कारों में सभी को 15,000 डॉलर दिए जाते हैं.

स्विटजरलैंड में जलवायु परिवर्तन को रोकने के प्रमुख उपायों पर जनमत संग्रह

स्विटजरलैंड में जलवायु परिवर्तन को रोकने के प्रमुख उपायों पर 13 जून को के एक राष्ट्रव्यापी मतदान (जनमत संग्रह) कराया गया था. इस जनमत संग्रह में मतदाताओं ने जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के प्रमुख उपायों को खारिज कर दिया.

जनमत संग्रह के मुख्य बिंदु

  • मतदाताओं ने सिंथैटिक कीटनाशकों को प्रतिबंध करने वाले प्रस्ताव को भी नामंजूर कर दिया. यह प्रस्ताव पारित होने पर स्विटजरलैंड सिंथैटिक कीटनाशकों पर पाबंदी लगाने वाला पहला यूरोपीय देश बन जाता.
  • जनमत संग्रह में कार ईंधन शुल्क तथा हवाई टिकटों पर कर लगाने के सरकार के प्रयासों को भी खारिज कर दिया गया. यह उपाय जलवायु परिवर्तन पर पैरिस समझौते के अंतर्गत लक्षयों को पूरा करने के लिए किए गये थे.
  • इसके अलावा सरकार के कोविड-19 कानून के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया. इसके तहत सरकार कोविड बीमारी से लड़ने में अधिक खर्च कर सकेगी.

46वां जी-7 देशों का शिखर सम्मेलन 2021 ब्रिटेन के कॉर्नवाल में आयोजित किया गया

जी-7 देशों का शिखर सम्मेलन 11-13 जून को ब्रिटेन के कॉर्नवाल में आयोजित किया गया था. यह इस सम्मेलन का 46वां संस्करण था. यह सम्मेलन ब्रिटेन की मेजवानी में आयोजित किया गया था जिसकी अध्यक्षता ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने की थी. इस वर्ष के शिखर सम्‍मेलन का विषय- ‘बिल्‍ड बैक बेटर’ यानी बेहतर भविष्‍य की ओर था.

इस वार्षिक सम्‍मेलन में सभी सदस्‍य देश – फ्रांस, इटली, कनाडा, अमरीका, जापान, जर्मनी और ब्रिटेन के नेता ने हिस्‍सा लिया.

सम्मलेन के मुख्य बिंदु

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने मुख्य विचार-विमर्श की शुरूआत करते हुए कहा कि महामारी से उबरने के बाद वैश्विक रूप से सबके लिए समान व्यवस्था कायम करना और बेहतर स्थिति बहाल करना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जी-7 समूह एकजुट होकर जलवायु परिवर्तन की समस्याओं का समाधान करते हुए स्वच्छ और हरित विश्व का लक्ष्य हासिल करने की ओर बढ़ सकता है.

चीन के साथ प्रतिस्पर्धा के लिए एक बुनियादी ढांचा योजना का अनावरण

जी-7 के नेताओं ने चीन के वैश्विक अभियान के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक बुनियादी ढांचा योजना (Build Back Better World- B3W) का अनावरण किया.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने जी-7 शिखर सम्मेलन में लोकतांत्रिक देशों पर बंधुआ मजदूरी प्रथाओं को लेकर चीन के बहिष्कार का दबाव बनाने की योजना तैयार की है.

भारत को अतिथि देशों के रूप में आमंत्रण

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आमंत्रित किया था. वर्तमान में ब्रिटेन इस समूह का अध्‍यक्ष देश है.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 12 जून को जी-7 देशों के शिखर सम्‍मेलन के ऑनलाईन आउटरीच सत्रों में हिस्सा लिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया. जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भारत की स्‍पष्‍ट प्रतिबद्धता के बारे में श्री मोदी ने भारतीय रेलवे द्वारा 2030 तक शून्‍य उत्‍सर्जन का लक्ष्‍य निर्धारित करने की चर्चा की.

‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ का नारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन 2021 के दौरान ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ (One Earth One Health) का नारा दिया जिसका जर्मनी की चांसलर एंगेला मकेर्ल ने समर्थन किया.

प्रधानमंत्री ने कोविड संबंधी प्रौद्योगिकियों पर पेटेंट (TRIPS) छूट के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका द्वारा WTO में दिए गए प्रस्ताव के लिए जी-7 के समर्थन का आह्वान भी किया.

पढ़ें पूरा आलेख…»


14 जून: विश्व रक्तदान दिवस, नोबल प्राइज विजेता कार्ल लैंडस्टेनर की जयंती

प्रत्येक वर्ष 14 जून को ‘विश्व रक्तदान दिवस’ (World Blood Donor Day) मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 में विश्व रक्तदान दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘Give blood and keep the world beating’ है. पढ़ें पूरा आलेख…»

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top