EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
9-10 जून 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अनूप चंद्र पांडेय निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया

राष्ट्रपति ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी अनूप चंद्र पांडे को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) के रूप में सुनील अरोड़ा का कार्यकाल 12 अप्रैल को पूरा हो गया था. इसके बाद से निर्वाचन आयुक्त का एक पद रिक्त था. सुशील चंद्रा वर्तमान मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं, जबकि राजीव कुमार अन्य निर्वाचन आयुक्त हैं.

निर्वाचन आयोग (Election Commission)

देश का संविधान 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया. लेकिन भारत निर्वाचन आयोग को एक संवैधानिक संस्‍था के रूप में स्‍थापित करने वाला संविधान का अनुच्‍छेद 324 उन गिने-चुने प्रावधानों में से है जिन्‍हें पूरे दो महीने पहले 26 नवम्‍बर 1949 को ही लागू कर दिया गया था.

भारत निर्वाचन आयोग का गठन भारत के गणतंत्र बनने के एक दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हो गया था. निर्वाचन आयोग लोकसभा, राज्य सभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करवाता है.

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा 6 साल के निश्चित कार्यकाल के लिए या 65 साल की उम्र तक की जाती है. उनके वेतन और भत्ते, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के समतुल्य हैं.

जी-7 ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर 15 प्रतिशत वैश्विक कर लगाने के समर्थन का फैसला किया

विश्व के वि‍कसि‍त देशों के संगठन जी-7 ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर 15 प्रतिशत वैश्विक न्यूनतम कर लगाने के ऐतिहासिक समझौते के समर्थन का फैसला किया है. लंदन में जी-7 के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में यह भी सहमति हुई. ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनाक ने कल इस समझौते की घोषणा की.

मुख्य बिंदु

  • समझौते के अनुसार जिन देशों में कंपनियों के उत्पादों की बिक्री होती है, उन देशों को कंपनी के मुनाफे पर कम से कम 20 प्रतिशत कर लेने का अधिकार होगा. बड़ी और ज्यादा मुनाफा कमाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर अलग से 10 प्रतिशत कर लगाया जा सकता है.
  • जी-7 के मंत्रियों में यह भी सहमति हुई है कि कंपनियों की गतिविधियों से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि निवेशक फैसला कर सकें कि उन्हें कंपनियों में निवेश करना है या नहीं.
  • जी-7 के मंत्रियों ने कहा कि वे अलग-अलग देशों के आधार पर कम से कम 15 प्रतिशत वैश्विक न्यूनतम कर लागू कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

विश्‍व बैंक ने भारत के MSME को प्रोत्‍साहन देने के लिए 50 करोड डॉलर के सहायता को स्‍वीकृति दी

विश्‍व बैंक ने भारत के सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को प्रोत्‍साहन देने के लिए 50 करोड डॉलर के सहायता कार्यक्रम को स्‍वीकृति दी है. इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य पांच लाख पचास हजार उद्यमों के प्रदर्शन में सुधार करना है. MSME क्षेत्र की सहायता के लिए यह विश्‍व बैंक का दूसरा कार्यक्रम है.

देश में करीब 5.80 करोड MSME में से चालीस प्रतिशत से अधिक उद्यमों को औपचारिक स्रोतों से वित्‍तीय सुविधा उपलब्‍ध नहीं होती.

MSME क्षेत्र देश की अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ है. यह भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद का तीस प्रतिशत और निर्यात का चालीस प्रतिशत योगदान देता है.


मालदीव के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍ला शाहिद को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 76वें सत्र का अध्‍यक्ष चुना गया

मालदीव के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍ला शाहिद को 76वीं संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UN General Assembly) सत्र का अध्‍यक्ष चुना गया है. 193 सदस्‍यों की महासभा में 7 जून को हुए चुनाव में कुल पड़े 191 वोटों में से 143 श्री शाहिद के पक्ष में गये.

अब श्री शाहिद सितम्‍बर में शुरू होने वाले 76वें सत्र की अध्यक्षता करेंगे. वह तुर्की के राजनयिक वोलकन बोजकिर का स्थान लेंगे. नियमों के अनुसार, महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष को एशिया-प्रशांत राज्यों के समूह से चुना जाना था.

महासभा के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्येक वर्ष गोपनीय मतदान से होता है. बारी-बारी से क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व दिए जाने के स्थायी नियमों के अनुसार महासभा के 76वें सत्र के लिए अध्यक्ष का चुनाव एशिया-प्रशांत देशों के समूह से होना था.


नौसेना ने देश में तैयार तीन MK-3 हेलीकॉप्टर को अपने बेड़े में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने देश में तैयार तीन MK-3 उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर को 7 जून को बेड़े में शामिल कर लिया. इन तीन हेलीकॉप्टरों को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना कमान में शामिल किया गया. इनका उपयोग समुद्र में निगरानी और तटीय सुरक्षा के लिए किया जाएगा.

इन हेलीकॉप्टरों का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने किया है. ये हेलीकॉप्टर आधुनिक निगरानी रडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल उपकरणों से युक्त हैं, जिनके जरिए समुद्री सीमा में टोही गतिविधियों के साथ-साथ लंबी दूरी की तलाशी और बचाव अभियान कुशलतापूर्वक संचालित किए जा सकेंगे. MK-3 हेलीकॉप्टर भारी मशीन गन से भी लैस हैं.


सुनील छेत्री सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचे

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं. इस सूची में उन्होंने अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है.

छेत्री ने फीफा विश्व कप 2022 एवं एशियन कप 2023 के संयुक्त क्वालीफायर्स टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले में दो गोल कर ये उपलब्धि हासिल की. इस लिस्ट में पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले पायदान पर मौजूद हैं.

भारतीय फुटबॉल टीम ने कप्तान सुनील छेत्री के दो गोलों की मदद से ग्रुप-ई के दूसरे राउंड के मुकाबले में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स में छह साल में यह टीम की पहली जीत है.

सर्वकालिक सूची में 11वें पायदान पर

अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल मारने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालिक सूची में छेत्री 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं.


8 जून: विश्व महासागर दिवस

प्रत्येक वर्ष 8 जून को विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘The Ocean: Life and Livelihoods’ है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

विदेशमंत्री कुवैत की यात्रा पर

विदेशमंत्री डॉक्टर एस जयशंकर 9 से 11 जून तक कुवैत की यात्रा पर हैं. वे कुवैत के विदेशमंत्री और मंत्रिमंडल मामलों के राज्यमंत्री डॉक्टर अहमद नासेर अल मोहम्मद अल सबाह के निमंत्रण पर कुवैत गये हैं. विदेशमंत्री के तौर पर डॉक्टर जयशंकर की यह पहली कुवैत यात्रा है. भारत, कुवैत के साथ बडे व्यापारिक साझेदारों में से है और कुवैत भारत को तेल आपूर्ति करने वाला प्रमुख देश है. भारत और कुवैत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 वर्ष पूरे हो गए है.

भारत को इकोसॉक में वर्ष 2022-24 के लिए चुना गया

भारत को संयुक्‍त राष्‍ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (इकोसॉक) में वर्ष 2022-24 के लिए चुना गया है. यह परिषद संयुक्‍त राष्‍ट्र विकास प्रणाली का केन्‍द्रीय निकाय है तथा सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों बढावा देती है. संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने परिषद में भारत को लिए जाने के विश्वास मत के लिए सभी सदस्‍य देशों का आभार व्‍यक्‍त किया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top