EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
26-27 मई 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

सुबोध कुमार जयसवाल को केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो का निदेशक नियुक्‍त किया गया

भारतीय पुलिस सेवा के 1985 बैच के अधिकारी सुबोध कुमार जयसवाल को केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (CBI) का निदेशक नियुक्‍त किया गया है. उन्होंने 26 मई को अपना कार्यभार संभाल लिया.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में उच्‍च अधिकार प्राप्‍त समिति की बैठक में सुबोध कुमार जयसवाल को CBI का निदेशक नियुक्‍त करने फैसला लिया गया. इस समिति में भारत के प्रधान न्‍यायाधीश एनवी रमन्‍ना और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल थे. भारत के प्रधान न्यायाधीश और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष इस समिति के सदस्य होते हैं.

CBI निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला का दो साल का कार्यकाल तीन फरवरी 2021 को पूरा हो गया था. तब से एजेंसी बिना नियमित प्रमुख के काम कर रही थी. CBI के एडिशनल डायरेक्टर प्रवीण सिन्हा को शुक्ला का कार्यकाल पूरा होने के बाद एजेंसी का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया था.

इससे पहले श्री जायसवाल केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक थे. वह महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक भी रह चुके हैं.

भारत और इजराइल ने कृषि में सहयोग के लिए 3 साल की कार्य योजना पर हस्ताक्षर किये

भारत और इजराइल ने कृषि में सहयोग के लिए तीन साल की कार्य योजना ‘INDO-ISRAEL Agricultural Project’ (IIAP) पर हस्ताक्षर किए हैं. दोनों देशों के बीच यह पांचवां IIAP है. यह कार्य योजना 2023 तक जारी रहेगा. भारत और इजरायल के बीच 1993 से कृषि क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंध हैं और इस तरह के चार संयुक्त कार्य कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा किया है.

5वा भारत और इजराइल ने कृषि में सहयोग कार्य योजना (IIAP): मुख्य बिंदु

  • पिछले कार्य योजना में भारतीय किसानों को इजरायल के खेत और जल प्रौद्योगिकियों के बारे में जागरूक करने के लिए 13 उत्कृष्टता केंद्र (Centres of Excellence) स्थापित किए गए थे.
  • इस कार्य योजना का उद्देश्य मौजूदा उत्कृष्टता केंद्रों को विकसित करना, नए केंद्र स्थापित करना, उत्कृष्टता केंद्रों को आत्मनिर्भर मोड में लाना और निजी क्षेत्र की कंपनियों और सहयोग को प्रोत्साहित करना होगा.
  • यह कार्यक्रम किसानों की शुद्ध आय में वृद्धि को बढ़ावा देगा और उनकी आजीविका को बेहतर करेगा. पारंपरिक खेतों को IIAP मानकों के आधार पर आधुनिक-प्रगतिशील कृषि क्षेत्र में बदल देगा.

विश्व स्वास्थ्य संगठन की 74वीं विश्व स्वास्थ्य सभा आयोजित की गयी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की 74वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (World Health Assembly) 24 मई को आयोजित की गयी. इस स्वास्थ्य सभा की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने की. डॉ. हर्ष वर्धन WHO के कार्यकारी बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष है.

स्वास्थ्य सभा में WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने WHO की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी, जिनमें कोविड प्रबंधन के लिए उठाए गए कदम भी शामिल थे.

74वीं विश्व स्वास्थ्य सभा: मुख्य बिंदु

  • 74वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के सामने कार्यकारी बोर्ड (EB) के 147वें और 148वें सत्र का ब्यौरा पेश किया गया.
  • डॉ. हर्ष वर्धन ने कोवैक्स सुविधा के माध्यम से कोविड-19 टीकों तक निष्पक्ष और समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए और अधिक प्रयास करने की अपील की.
  • 2013 से 2030 की अवधि के दौरान गैर-संचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए वैश्विक कार्य योजना के कार्यान्वयन की रूपरेखा तय की गयी.
  • स्वास्थ्य सभा को 2021-2030 के लिए ग्लोबल पेशेंट सेफ्टी एक्शन प्लान (वैश्विक रोगी सुरक्षा कार्य योजना) को स्वीकार करना चाहिए.
  • खाने-पीने की वस्तुओं से एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस को सीमित करने और रोकने के लिए कोडेक्स कोड ऑफ प्रैक्टिस की समीक्षा में सदस्य राष्ट्रों की भागीदारी का स्वागत किया.

डॉ. हर्ष वर्धन WHO के कार्यकारी बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष
मई 2020 में आयोजित WHO के 73वें विश्व स्वास्थ्य सभा की बैठक में डॉ. हर्षवर्धन को WHO के कार्यकारी बोर्ड (Executive Board) का अध्यक्ष चुना गया था.


25 मई: विश्व थायराइड दिवस

प्रत्येक वर्ष 25 मई को दुनियाभर में ‘विश्व थायराइड दिवस’ (World Thyroid Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य थायराइड की रोकथाम और इसके उपचार के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

कांगो गणराज्य स्थित माउंट न्यारागोंगो ज्वालामुखी में विस्फोट

कांगो गणराज्य में स्थित ज्वालामुखी ‘माउंट न्यारागोंगो’ (Mount Nyiragongo) में 24 मई को अचानक विस्फोट हो गया. माउंट न्यारागोंगो गोमा नाम के शहर में है. इससे पहले ये ज्वालामुखी 2002 में फूटा था. माउंट न्यारागोंगो ज्वालामुखी दुनिया के सबसे ज्यादा एक्टिव ज्लालामुखियों में से एक है. इस ज्वालामुखी ने सबसे ज्यादा खौफ 1977 में बरपाया था जब 600 से ज्यादा लोग मारे गये थे.

भारत-दक्षिण अफ्रीका ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला रद्द

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस साल सितम्‍बर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली ट्वेंटी-ट्वेंटी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला को रद्द करने का फैसला किया है. BCCI ने बताया कि ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप से पहले व्यस्त कार्यक्रम को देखते श्रृंखला रद्द करने का फैसला लिया गया है.

कोवैक्सीन टीके को आपात उपयोग सूची में शामिल करने के लिए आवेदन

हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में कोवैक्सीन टीके को आपात उपयोग सूची में शामिल करने के लिए आवेदन दिया है. WHO ने 15 फरवरी को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड वैक्सीन को आपात उपयोग की अनुमति प्रदान की थी. संगठन ने अब तक विश्व की 7 वैक्सीन को आपातकालीन इस्‍तेमाल की अनुमति दी है. रूस की स्पूतनिक वैक्सीन ने भी आपात उपयोग की अनुमति के लिए आवेदन किया है.

परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री कुमार बनर्जी का निधन

परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री कुमार बनर्जी का 23 मई को निधन हो गया. वह 75 वर्ष के थे. उन्होंने परमाणु प्रतिष्ठान का नेतृत्व किया जब भारत और अमेरिका ने अपने परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. उन्हें 1989 में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार और 2005 में पद्म-श्री से सम्मानित किया गया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top