EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
21-22 मई 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

गजा में इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच युद्धविराम लागू हुआ

गाजा पट्टी (Gaza strip) में इस्राइल और फिलिस्तीन (palestine) के बीच जारी लडाई 21 मई को समाप्त हो गयी। इस्राइल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में युद्ध विराम को मंजूरी दी। इसके साथ ही वहां दशकों में अब तक के सर्वाधिक भीषण संघर्ष की समाप्ति हुई है।

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतनयाहू से लडाई समाप्त करने के अनुरोध और मिस्र, कतर और संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता की पहल के बाद युद्धविराम के पक्ष में सहमति हुई है।

10 मई को शुरू हुई लडाई में दोनों पक्षों के कई नागरिकों की मौत हो गयी थी। यह तनाव इजराइली पुलिस और धुर दक्षिणपंथी यहूदी समूहों से फलस्तीनियों की हिंसक झड़प से शुरू हुआ था. झड़प दोनों ओर से गाजा पट्टी (Gaza strip) पर भारी बमबारी हुई थी.

फिलिस्‍तीन की सत्‍ता पर काबिज आतंकवादी संगठन हमास (Hamas) ने इजरायल के हवाई हमलों के जवाब में तेल अवीव (Tel Aviv) पर रॉकेट से हमला किया है.

ग़ज़ा पट्टी
ग़ज़ा पट्टी (Gaza strip) इस्रायल के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक 6-10 किंमी चौड़ी और करीब 45 किमी लम्बा क्षेत्र है. इसके तीन ओर इसरायल का नियंत्रण है और दक्षिण में मिस्र है. गाजा पर फलस्तीनी चरमपंथी गुट ‘हमास’ का नियंत्रण है.

चीन और रूस के बीच परमाणु ऊर्जा सहयोग परियोजना का शुभारंभ किया गया

चीन और रूस ने परमाणु ऊर्जा सहयोग परियोजना का शुभारंभ किया है. चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 19 मई को वर्चुअल माध्यम से इस परियोजना का शुभारंभ किया.

इस परियोजना में तियानवान (Tianwan) परमाणु ऊर्जा संयंत्र और शुदापु (Xudapu) परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण किया जायेगा. इसके तहत तियानवान परमाणु ऊर्जा संयंत्र के यूनिट 7 और यूनिट 8, तथा शुदापु परमाणु ऊर्जा संयंत्र के यूनिट 3 और यूनिट 4 का निर्माण होना है.

चीन और रूस के बीच परमाणु ऊर्जा सहयोग समझौता

चीन और रूस के बीच परमाणु ऊर्जा सहयोग से संबंधित यह एक अहम परियोजना है. इस परियोजना के लिए जून 2018 में दोनों देशों के बीच एक समझौता हुआ था.

इन चार परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का निर्माण पूरा होने और परिचालन में आने के बाद वार्षिक बिजली उत्पादन 37 अरब 6 करोड़ किलोवॉट तक पहुंच जाएगा. यह प्रति वर्ष 3 करोड़ 6 लाख 80 हज़ार टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने के बराबर है.


अंटार्कटिका में विश्‍व का सबसे बड़ा बर्फ का पहाड़ ‘A-76’ टूटा

अंटार्कटिका से बर्फ का एक विशाल पहाड़ (हिमखंड/ ग्‍लेशियर्स) टूटकर अलग हो गया है. यह दुनिया में सबसे बड़ा हिमखंड है. यह हिमखंड 170 किलोमीटर लंबा है और करीब 25 किलोमीटर चौड़ा है. इस हिमखंड के टूटने की तस्‍वीर को यूरोपीय यूनियन के सैटलाइट कापरनिकस सेंटीनल ने ली है.

यह हिमखंड अंटारकर्टिका के पश्चिमी हिस्‍से में स्थित रोन्‍ने ‘आइस सेल्‍फ’ (ice shelves) से टूटा है. यह हिमखंड टूटने के बाद अब समुद्र में स्‍वतंत्र होकर तैर रहा है. इस महाकाय हिमखंड का पूरा आकार 4320 किलोमीटर है. इसे A-76 नाम दिया गया है.

मुख्य बिंदु

  • नैशनल स्‍नो एंड आइस डेटा सेंटर के मुताबिक इस हिमखंड के टूटने से समुद्र के जलस्‍तर में वृद्धि होगी. यह हिमखंड समुद्र के धाराओं की गति को धीमा कर सकता है.
  • अंटारर्कटिका धरती के अन्‍य हिस्‍सों की तुलना में ज्‍यादा तेजी से गरम हो रहा है. अंटारकर्टिका में बर्फ के रूप में इतना पानी जमा है जिसके पिघलने पर दुनियाभर में समुद्र का जलस्‍तर 200 फुट तक बढ़ सकता है.
  • ग्लेशियर के बर्फ की परतें समुद्रस्तर को बढ़ाने से रोकने में बफर का काम करती हैं. जब ये टूटकर गिरती हैं तो ग्लेशियर से महासागर में भारी मात्रा में पानी जाता है. इसका असर पूरी दुनिया के तटीय इलाकों में होता है.
  • अगर वैश्विक तापमान 2 डिग्री सेल्सियस ही बढ़ जाता है तो आधा इलाका खतरे की जद में होगा. जीवाश्म आधारित ईंधन के स्रोतों पर निर्भरता कम करने के लिए 2030 तक का समय है जिससे तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़त तक सीमित किया जा सकता है.

यूनेस्को ने भारत के छह स्थानों को विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने भारत के छह स्थानों को विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने नौ स्थानों को यूनेस्को की संभावित विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल करने के लिए भेजा था, जिसमें छह को अस्थायी सूची के लिए मंजूरी दी गई है.

विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किये गये स्थान

  1. वाराणसी का गंगा घाट
  2. तमिलनाडु में कांचीपुरम का मंदिर
  3. मध्य प्रदेश में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
  4. महाराष्ट्र सैन्य वास्तुकला
  5. हीरे बेंकल मेगालिथिक साइट
  6. मध्य प्रदेश (जबलपुर) में नर्मदा घाटी के भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट

धरोहर स्थल क्या है?

विश्व धरोहर या विरासत सांस्कृतिक महत्व और प्राकृतिक महत्व के वह स्थल होते है जो बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं. दुनियाभर में कुल 1052 विश्व धरोहर स्थल हैं जो बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. इनमें से 814 सांस्कृति, 203 प्राकृतिक और 35 मिश्रित स्थल हैं.

यूनेस्को में शामिल भारत के धरोहर स्थल

यूनेस्को ने भारत में 36 स्थानों, शहर, इमारतों, गुफाओं आदि को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया है. इनमें 27 सांस्कृतिक, 8 प्राकृतिक और 1 मिश्रित धरोहर शामिल हैं. यूनेस्को में शामिल भारत के धरोहर स्थल इस प्रकार हैं:

ताजमहल, आगरा का किला, अजंता और एलोरा की गुफाएं, काजीरंगा अभयारण्य, केवलादेव उद्यान, महाबलीपुरम और सूर्य मंदिर कोणार्क, मानस अभयारण्य, हम्पी, गोवा के चर्च और फतेहपुर सीकरी, चोल मंदिर, खजुराहो मंदिर, पट्टादकल और एलिफेंटा की गुफाएं, सुंदरबन, सांची के बुद्ध स्मारक, हुमायूं का मकबरा और नंदा देवी का पुष्प उद्यान, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, चंपानेर पावागढ़, दिल्ली का लाल किला और जयपुर का जंतर मंतर, नालंदा विश्वविद्यालय, कार्बूजिए की वास्तुकला, कंचनजंघा पुष्प उद्यान और अहमदाबाद शहर, भीमबैठका, कुतुब मीनार, हिमालयन रेल और महाबोधि मंदिर, गुजरात की रानी की वाव, पश्चिमी घाट, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और राजस्थान का किला.


पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में विधान परिषद् के गठन को मंजूरी दी

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में विधान परिषद् के गठन को मंजूरी दी है. पश्चिम बंगाल में फिलहाल 294 सदस्यीय विधानसभा है लेकिन राज्य में विधान परिषद् नहीं है.

पश्चिम बंगाल राज्य कैबिनेट द्वारा पारित इससे संबंधित प्रस्ताव को अब राज्यपाल के पास भेजा जाएगा और उनकी मंजूरी के बाद आवश्यक मंजूरी के लिए इसे राज्य विधानसभा के पास भेजा जाएगा.

उल्लेखनीय है कि पहले पश्चिम बंगाल में विधानपरिषद् हुआ करती थी, परन्तु उसे 1969 में समाप्त कर दिया गया था. संवैधानिक प्रावधान के अनुसार विधान परिषद् का गठन करने या उसे भंग करने के लिए राज्य विधानसभा से प्रस्ताव पारित किया जाना जरूरी है.

विधान परिषद को राज्यों में लोकतंत्र की ऊपरी प्रतिनिधि सभा के नाम से जाना जाता है. इसके सदस्यों का चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से होता है.

विधान परिषद (State Legislative Council): एक दृष्टि

भारत के छः राज्यों में विधान परिषद, विधानमंडल का अंग है. यानी इन राज्यों में विधानसभा निचला सदन और विधानपरिषद उच्च सदन के रूप में गठित है. राज्यसभा की तरह विधान परिषद के सदस्य सीधे मतदाताओं द्वारा निर्वाचित नहीं होते. इसके सदस्य अप्रत्यक्ष चुनाव के द्वारा चुने जाते हैं. कुछ सदस्य राज्यपाल के द्वारा मनोनित किए जाते हैं.

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 171 किसी राज्य में विधानसभा के अलावा एक विधान परिषद के गठन का विकल्प प्रदान करता है. संविधान का अनुच्छेद 169 राज्य में विधान परिषद को समाप्त करने की शक्ति प्रदान की गयी है.

विधान परिषद सदस्य (MLC) का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है, जहां प्रत्येक दो वर्ष की अवधि पर इसके एक-तिहाई सदस्य कार्यनिवृत्त हो जाते हैं.

छह राज्यों में विधान परिषद का अस्तित्व

वर्तमान में छह राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद का भी गठन किया गया हैं. जम्मू-कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश बनाने से पहले यहाँ भी विधान परिषद अस्तित्व में था.

विधानपरिषद सदस्यों का चुनाव प्रक्रिया

  • विधान परिषद के लगभग एक तिहाई सदस्य विधानसभा के सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं.
  • एक तिहाई निर्वाचिका द्वारा, जिसमें नगरपालिकाओं के सदस्य, जिला बोर्डों और राज्य में अन्य प्राधिकरणों के सदस्य शामिल हैं, द्वारा चुने जाते हैं.
  • एक बटा बारह (1/12) सदस्यों का चुनाव निर्वाचिका द्वारा ऐसे व्यक्तियों द्वारा किया जाता है जिन्होंने कम-से-कम तीन वर्षों तक राज्य के उच्च शैक्षिक संस्थाओं में अध्यापन में लगे रहे हों.
  • एक बटा बारह सदस्यों का चुनाव पंजीकृत स्नातकों द्वारा किया जाता है जो तीन वर्ष से अधिक समय पहले पढ़ाई समाप्त कर लिए हैं.
  • शेष सदस्य राज्यपाल द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला, सहयोग आन्दोलन और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों में से नियुक्त किए जाते हैं.

अमेरिका में नस्ली हिंसा कानून को मंजूरी दी गयी

अमेरिका में नस्ली हिंसा कानून को मंजूरी दे दी गयी है. राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस कानून पर 20 मई को हस्ताक्षर दिए. नया कानून कांग्रेस के दोनों सदनों में जबरदस्‍त बहुमत से पास किया था.

कोविड महामारी के दौरान अमरीका में एशियाई मूल और प्रशांत द्वीप क्षेत्र के लोगों के साथ बढती हिंसक घटनाओं से निपटने के लिए यह कानून बनाया गया है. नए कानून से न्‍याय विभाग को एशियाई लोगों के साथ नस्‍ली अपराधों के मामलों को तेजी से निपटाने में मदद मिलेगी.

पिछले वर्ष अमरीका में रहने वाले एशियाई मूल और प्रशांत द्वीप के लोगों के साथ नस्‍ली हिंसा की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई थी. इनमें जॉर्जिया में मार्च में गोलीबारी की घटना शामिल है, जिसमें एशियाई मूल की छह महिलाओं की मौत हो गई थी.


21 मई: अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस, संयुक्त राष्ट्र ने भारत की पहल पर घोषित किया है

प्रत्येक वर्ष 21 मई को अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) के रूप में मनाया जाता है. भारत की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 मई को अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया है. वर्ष 2020 से यह दिवस 21 मई को मनाया जाने लगा. पढ़ें पूरा आलेख…»


21 मई: आतंकवाद विरोधी दिवस, राजीव गांधी की पुण्यतिथि

भारत में प्रत्येक वर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस (Anti-Terrorism Day) मनाया जाता है. यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के दिन मनाया जाता है. पढ़ें पूरा आलेख…»


20 मई 2021 को चौथा विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 20 मई को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व मधुमक्खी दिवस’ (World Bee Day) मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 में विश्व मधुमक्खी दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘Bee Engaged – Build Back Better for Bees’ है. पढ़ें पूरा आलेख…»


21 मई: विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 मई को ‘विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस’ (World Day for Cultural Diversity) मनाया जाता है. इस दिवस को संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता का विश्व दिवस भी कहा जाता है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता को रद्द किया गया

एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया है. इसका आयोजन जून 2021 में श्रीलंका में किया जाना था. इससे पहले पिछले साल भी कोरोना महामारी के चलते इसे एक साल के लिए स्थगित किया गया था. एशिया कप हर दो साल में एक बार खेला जाता है.

पिनाराई विजयन ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

पिनाराई विजयन ने दूसरी बार केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. पिनाराई विजय CPI(M) के नेता हैं. केरल में हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में LDF (Left Democratic Front) गठ्वंधन ने बहुमत प्राप्त किया था.

घर में ही कोविड जांच के लिए कोविसेल्‍फ किट को मंजूरी

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने घर में ही कोविड जांच के लिए कोविसेल्‍फ किट को मंजूरी दे दी है. परिषद ने स्‍वत: कोरोना जांच के बारे में परामर्श जारी किया है. परिषद ने कहा कि रैपिड एंटीजन टेस्‍ट से घर में ही परीक्षण की सलाह केवल कोरोना लक्षण वाले और संक्रमण की पुष्टि हो चुके लोगों के निकट संपर्क में आए लोगों को दी जाती है. इस जांच के लिए यूज़र को अपने मोबाइल फोन पर ‘माई लैब’ ऐप डाउनलोड करना होगा.

गुजरात सरकार ने ‘ब्लैक फंगस महामारी’ घोषित किया

गुजरात सरकार ने म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) को महामारी अधिनियम 1857 के तहत ‘ब्लैक फंगस महामारी’ घोषित किया है. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. अब सरकारी, निजी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजो को इस बीमारी की जाँच, निदान और उपचार में आईसीएमआर और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देश का अनुसरण करना पड़ेगा. इस बीमारी के संदिग्ध और पुष्ट मामलो का ब्यौरा केंद्र सरकार को भेजना जरुरी होगा.

राहुल द्रविड़ श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के कोच

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में सीमित ओवरों की छह मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के कोच होंगे. तीन एकदिवसीय मैच 13, 16 और 19 जुलाई को खेले जाएंगे, जबकि टी-ट्वेंटी मैच 22 और 27 जुलाई को होंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top