EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
17-18 मई 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

इटेलियन ओपन टेनिस: इगा स्विटेक ने महिला और राफेल नडाल ने पुरुष एकल का ख़िताब जीता

इटेलियन ओपन टेनिस 2021 प्रतियोगिता (Italian Open Tennis tournament) 8 से 16 मई तक इटली के रोम में खेला गया था.

महिला एकल: इस प्रतियोगिता के महिला सिंगल्‍स का खिताब पोलैंड की इगा स्विटेक ने जीता. फाइनल में इगा ने चेक गणराज्‍य की कैरोलीना प्लिसकोवा को हराया. दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी इगा इस जीत से अब ताजा WTA रैंकिंग में पहली बार शीर्ष दस में शामिल हो गयी हैं.

पुरुष एकल: पुरुष सिंगल्‍स का ख़िताब स्पेन के राफेल नडाल ने फाइनल सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पराजित कर जीता. नडाल ने रिकॉर्ड 10वीं बार इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता है.

नडाल ने जोकोविच के सर्वाधिक खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की

नडाल ने 13 बार फ्रेंच ओपन, 12 बार बार्सिलोना ओपन और 11 बार मोंटे कार्लो की ट्रॉफी जीती है. इसके साथ ही नडाल ने 36वीं एटीपी मास्टर्स 1000 ट्रॉफी जीतकर जोकोविच के सर्वाधिक खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.

मेक्सिको की एंड्रिया मेजा मिस यूनिवर्स चुनी गयीं, भारत की एडलाइन तीसरे स्थान पर रहीं

मेक्सिको की एंड्रिया मेजा (Andrea Meza) को मिस 69वीं अंतरराष्ट्रीय मिस यूनिवर्स 2020 चुना गया है. 69वें मिस यूनिवर्स समारोह का आयोजन फ्लोरिडा में सेमिनोल हार्ड रॉक होटल में किया गया था. जहां पूर्व मिस यूनिवर्स जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) ने विश्व सुंदरी का ताज मैक्सिको की एंड्रिया मेजा को पहनाया.

मिस यूनिवर्स 2020 प्रतियोगिता में ब्राजिल की Julia Gama उप-विजेता रहीं. वहीं पेरू की Janick Maceta दूसरी उपविजेता और भारत की एडलाइन कैसलीनो (Adline Castelino) तीसरी उपविजेता बनीं.


चीन ने मंगल ग्रह पर अपना पहला रोवर ‘जुरोंग’ उतारने में सफलता पाई

चीन ने हाल ही में मंगल ग्रह पर अपना पहला रोवर उतारने में सफलता पाई है. इस रोवर का नाम जुरोंग है. चीन ने 23 जुलाई, 2020 को अन्तरिक्ष यान ‘तियानवेन-1’ को प्रक्षेपित किया था, जिसमें एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर जुरोंग शामिल था. यह प्रक्षेपण लॉन्ग मार्च 5 (Long March 5) रॉकेट के माध्यम से किया गया था.

चीन मंगल पर अपना रोवर उतारने वाला विश्व का तीसरा देश है. इससे पहले अमेरिका और रूस ने यह उपलब्धि प्राप्त की थी. रूस अपने रोवर को मंगल पर उतारने में सफल रहा था, लेकिन लैंड होने के कुछ समय बाद ही इस रोवर का संपर्क टूट गया था.

जुरोंग रोवर: एक दृष्टि

जुरोंग छह पहियों वाला रोवर है. यह मंगल के यूटोपिया प्लेनेशिया समतल तक पहुंचा है जोकि मंगल ग्रह के उत्तरी गोलार्ध का हिस्सा है. चीन ने इस रोवर में एक प्रोटेक्टिव कैप्सूल, एक पैराशूट और रॉकेट प्लेफॉर्म का इस्तेमाल किया है.


जानिए कौन है वितालिक बुतेरिन जिन्होंने इंडिया कोविड रिलीफ फंड में 1 अरब डॉलर दान किए

ईथेरियम (Ethereum) के सह-संस्थापक कोफाउंडर विटालिक बुटेरिन (Vitalik Buterin) ने भारत के कोविड रिलीफ फंड में 1 अरब (बिलियन) डॉलर की राशि दान में दी है. यह व्यक्तिगत रूप से दिया गया अब तक का सबसे बड़ा दान है.
बुतेरिन ने जो दान दिया है वो क्रिप्टोकरेंसी में है. इनमें 500 इथेर (ETH) सिक्के और 50 ट्रिलियन से ज्यादा शिबा इनु सिक्के (Shiba Inu coin) शामिल हैं.

कौन है वितालिक बुतेरिन?

27 वर्षीय वितालिक बुतेरिन रूस में जन्मे कनाडा के नागरिक हैं. वह क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म इथेरियम के सह-संस्थापक हैं. बुतेरिन की कुल संपत्ति लगभग 21 बिलियन डॉलर है.

बुतेरिन ने अपने पिता से बिटकॉइन के बारे में जाना. बुतेरिन के पिता एक सॉफ्ट फर्म के मालिक हैं. बुतेरिन ने 17 साल की उम्र में ही बिटकॉइन मैगजीन की शुरुआत कर दी थी. वह यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे थे लेकिन बाद में पढ़ाई छोड़ दी.

क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिलता है. यही वजह है कि बुतेरिन की संपत्ति में बीते एक सप्ताह में ही एक अरब डॉलर से बढ़कर 21 अरब डॉलर हो गई है.

ईथेरियम (Ethereum) क्या है?

ईथीरियम (Ethereum) एक क्रिप्टोकरेंसी (आभासी मुद्रा) है. इसका निर्माण वितालिक बुतेरिन और गाविन वुड (Gavin Wood) द्वारा किया गया था. ईथेरियम, बिटकॉइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है.


RBI ने अब यूनाइटेड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पश्चिम बंगाल के बागनान स्थित यूनाइटेड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (United Co-operative Bank Ltd) का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है. RBI ने पर्याप्त पूंजी के अभाव और कमाई को लेकर सही प्रोसपेक्ट नहीं होने का हवाला देते हुए यह फैसला किया है.

बैंकिंग लाइसेंस रद्द होने के बाद 13 मई, 2021 के बिजनेस ऑवर खत्म होने के बाद से यह बैंक किसी तरह का बैंकिंग बिजनेस नहीं कर सकता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

बिग 12 आउटडोर ट्रैक और फील्ड चैंपियनशिप

ऊंची कूद एथलीट तेजस्विनी शंकर ने अमरीका में बिग 12 आउटडोर ट्रैक और फील्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है. शंकर ने 2.28 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण जीता.

म्यामांर में जातीय संघर्ष

हाल के दिनों में म्यामांर में जातीय संघर्ष में विद्रोही करेन गुरिल्ला छापामारों ने कई सैनिकों की हत्या कर दी है. इस महीने करेन नेशनल यूनियन (KNU) के ठिकानों पर सेना की कार्रवाई के बाद से दोनों पक्षों के बीच संघर्ष तेज़ हो गया है. म्यामांर में यह संघर्ष उस समय शुरू हुआ जब KNU ने थी-मू हता में सलवीन नदी के पास सेना की एक चौकी पर कब्जा कर लिया.

चक्रवाती तूफान ‘तौकते’

अरब सागर में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ (Tauktae) ने देश में दस्तक दी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने की इसे 2021 का पहला चक्रवात बताया है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात इस तूफ़ान से सबसे अधिक प्रभावित राज्य होंगे.

रमेश पोवार को महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रमेश पोवार को महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है. मदन लाल की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (Cricket Advisory Committee) ने उनके नाम की सिफारिश की थी. उन्‍होंने डब्ल्यूवी रमन की जगह ली है. पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, पोवार ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 एकदिवसीय मैच खेले हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top