EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
15-16 मई 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ब्रिक्स देशों के बीच पहली रोजगार कार्यसमूह (EWG) की बैठक आयोजित की गयी

ब्रिक्स (BRICS) देशों के बीच पहली रोजगार कार्यसमूह (Employment Working Group) की बैठक हाल ही में आयोजित की गयी थी. ब्रिक्स का अध्यक्ष होने के नाते इस बैठक की अध्यक्षता भारत (सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्र) ने की. भारत ने इसी साल ब्रिक्स का अध्यक्ष पद संभाला है.
ब्रिक्स सदस्य देशों के अलावा इस बैठक में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) तथा अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा एजेंसी (ISSA) के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया

ब्रिक्स की इस पहली EWG की बैठक में सामाजिक सुरक्षा समझौतों को प्रोत्साहन देने, श्रम बाजारों को आकार देने, श्रमशक्ति के रूप में महिलाओं की भागीदारी और श्रम बाजार में कार्यशील घंटे इत्यादि मुद्दों पर चर्चा हुई.

ब्रिक्स (BRICS) क्या है?

ब्रिक्स दुनिया की पाँच सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं – ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका से मिलकर बना एक समूह है. ब्रिक्स नाम इन पांचों देशों के नाम के पहले अक्षर B, R, I, C, S से बना है. इसकी औपचारिक स्थापना जुलाई 2006 में रूस के सेंट्स पीटर्सबर्ग में जी-8 देशों के सम्मेलन के दौरान हुई थी.

विश्व बैंक माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ रिपोर्ट: भारत प्रेषण का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता

विश्व बैंक ने हाल ही में माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ (Migration and Development Brief) रिपोर्ट का नवीनतम संस्करण जारी किया था. इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत प्रेषण का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता रहा हैं. विदेशों में रहा रहे लोगों द्वारा अपने देश भेजे गये धन को प्रेषण (रेमिटेंस) कहते हैं. भारत 2008 के बाद से प्रेषण का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता रहा है.

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

  • रिपोर्ट के अनुसार 2020 में वैश्विक स्तर पर प्रेषण प्रवाह 540 बिलियन अमरीकी डालर (USD) था, जो 2019 की तुलना में 1.9% कम है.
  • 2020 में भारत द्वारा प्राप्त प्रेषण 83 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक था, जो 2019 (83.3 बिलियन अमरीकी डालर) से 0.2 प्रतिशत की तुलना में कम है.
  • 2020 के शीर्ष पाँच प्रेषण प्राप्तकर्ता देश, भारत, चीन, मैक्सिको, फिलीपींस और मिस्र थे.
  • 2020 में सबसे अधिक पैसे भेजने वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका (USD 68 बिलियन) था. इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (USD 43 बिलियन), सऊदी अरब (USD 34.5 बिलियन), स्विट्जरलैंड (USD 27.9 बिलियन) और जर्मनी (USD 22 बिलियन) का स्थान है.
  • 2020 में भारत से USD 7 बिलियन धन विदेश भेजे गये थे, जो 2019 में USD 7.5 बिलियन था.

भारतीय संरक्षणवादी नुक्लू फोम को 2021 के व्हिटली अवार्ड से सम्मानित किया गया

नागालैंड के संरक्षणवादी कार्यकर्त्ता नुक्लू फोम (Nuklu Phom) सहित विश्व के पांच व्यक्ति को व्हिटली अवार्ड (Whitley Awards) 2021 से सम्मानित किया गया है. वह यह पुरस्कार जीतने वाले पहले और एक-मात्र भारतीय है. पुरस्कार समारोह का आयोजन ब्रिटेन के व्हिटली फंड फ़ॉर नेचर (WFN) ने 12 मई को किया था. पुरस्कार विजेताओं को 40,000 पाउंड की राशि प्रदान की जाती है.

नुक्लू फोम (Nuklu Phom) नागालैंड के संरक्षणवादी कार्यकर्त्ता हैं. वह अमूर बाज़ (Amur Falcons) पक्षी के संरक्षण के लिए जाने जाते है. उन्हें “नागालैंड के अमूर फाल्कन मैन” (Amur Falcon Man of Nagaland) के रूप में भी जाना जाता है. नागालैंड में करीब 10 लाख से अधिक अमूर बाज़ पाए जाते हैं. इस कारण नागालैंड को “Falcon Capital of the World” कहा जाता है.

व्हिटली अवार्ड्स (Whitley Awards): एक दृष्टि

व्हिटली अवार्ड्स के वार्षिक पुरस्कार है जिसे Whitley Fund for Nature (Whitley Fund for Nature) द्वारा प्रदान किया जाता है. इस पुरस्कार से उल्लेखनीय योगदान देने वले संरक्षण कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाता है. इस पुरस्कार को “ग्रीन ऑस्कर” (Green Oscar) भी कहा जाता है. व्हिटली फंड फ़ॉर नेचर की स्थापना एडवर्ड व्हिटली (Edward Whitley) ने 1994 में की थी.


अन्तरिक्ष यान वोयेजर-1 ने अन्तरिक्ष से आती के ध्वनि का पता लगाया

अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी (NASA) के अन्तरिक्ष यान (spacecraft) वोयेजर-1 (Voyager-1) ने अन्तरिक्ष से आती से आती भिनभिनाने की ध्वनि (humming sound) का पता लगाया है. इस ध्वनि का पता वोयेजर के प्लाज्मा वेव सिस्टम इंस्ट्रूमेंट द्वारा पता लगाया गया है.

वैज्ञानिकों ने इसे तारे के बीच अन्तरिक्ष (interstellar space) में थोड़े मात्रा में गैस की मौजूदगी के कारण बताया है. इस आवाज को “प्लाज्मा वेव परसिस्‌टन्‍ट्‌” (persistent plasma waves) नाम दिया गया है. यह ध्वनि तब सुनी गयी जब वोयेजर-1 ने हेलियोस्फीयर से बाहर निकलकर इंटरस्टेलर स्पेस में प्रवेश किया.

वोयेजर-1 (Voyager-1) क्या है?

वोयेजर-1 (Voyager-1), अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी (NASA) का एक अन्तरिक्ष यान (spacecraft) है, जिसे 1977 में प्रक्षेपित किया गया था. इसे बाहरी सौर मंडल और रास्ते में आने वाले शनि और बृहस्पति जैसे ग्रहों का अध्ययन करने के लिए भेजा गया था. वोयेजर-1 अन्तरिक्ष यान 44 वर्षों से लगातार सेवा कर रहा है.


मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल के प्रीमियम लीग 2021 का खिताब विजेता बना

मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियम लीग का खिताब 2021 जीत लिया है. पिछले चार सीजन में तीसरी बार है जब मैनचेस्टर सिटी ने खिताब अपने नाम किया.

मैनचेस्टर की टीम दूसरे स्थान पर मौजूद मैनचेस्टर यूनाइटेड से 10 अंक आगे है और लीग के अपने तीन मैच रहते हुए ही चैंपियन बनी. मैनचेस्टर सिटी ने 12 मई को खेले गए मुकाबल में लीसेस्टर सिटी 2-1 से हराया था.


15 मई 2021 को 26वां अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 15 मई को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस’ (International Day of Families) मनाया जाता है. इस वर्ष 15 मई 2021 को 26वां ‘अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस’ मनाया गया. इस वर्ष इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- ‘Families and New Technologies.’ है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

कोविडशील्‍ड वैक्‍सीन की दूसरी डोज का अंतराल बढाया गया

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोविडशील्‍ड वैक्‍सीन की दूसरी डोज 12 से 16 सप्‍ताह के अंतराल पर देना सुनिश्चित किया है. टीकाकरण पर राष्‍ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह और राष्‍ट्रीय विशेषज्ञ समूह के सुझाव पर यह निर्णय लिया गया है. इससे पहले दो डोज के बीच में छह से आठ सप्‍ताह का अंतर रखा जा रहा था.

नेपाल में केपी शर्मा ओली दोबारा प्रधानमंत्री नियुक्‍त

नेपाल में राष्‍ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने केपी शर्मा ओली को दोबारा प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया है. विपक्षी दल समय सीमा तक गठबंधन सरकार बनाने में असफल रहने के बाद नेपाल के संविधान की धारा 76 के तहत अल्‍पमत सरकार का गठन किया गया है. श्री ओली को 30 दिन के अंदर बहुमत साबित करना होगा. इससे पहले श्री ओली प्रतिनिधि सभा में विश्‍वास मत हार गए थे.

अदार पूनावाला, विश्व के 50 महानतम नेताओं की सूची में शामिल

फॉर्च्यून पत्रिका द्वारा जारी, 2021 के लिए ‘विश्व के 50 महानतम नेताओं’ की सूची में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. भारत से, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदार पूनावाला शीर्ष 10 नामों में एकमात्र भारतीय हैं. उन्हें 10वें स्थान पर रखा गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top