EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
11-12 मई 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2021: आरयना साबेलेंका और अलेग्जेंडर ज्वेरेव ने जीता

मैड्रिड ओपन (Madrid Open) टेनिस टूर्नामेंट 2021 हाल ही में संपन्न हो गया. यह प्रतियोगिता 27 अप्रैल से 9 मई तक स्पेन के मैड्रिड में खेला गया था. मैड्रिड ओपन एक पेशेवर WTA टेनिस टूर्नामेंट है जो आउटडोर क्ले कोर्ट पर खेला जाता है.

मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2021: मुख्य विजेता

  1. पुरुष एकल: इस प्रतियोगता के पुरुषों के सिंगल्स फाइनल में जर्मनी के अलेग्जेंडर ज्वेरेव (Alexander Zverev) ने इटली के मैटियो बर्टेनी (Matteo Berrettini) को हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।
  2. महिला एकल: महिला सिंगल्स में बेलारूस की आरयना साबेलेंका (Aryna Sabalenka) ने ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी (Ashleigh Barty) को हराकर खिताब जीता.
  3. पुरुष युगल: पुरुषों के डबल्स फाइनल में स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबलॉस की जोड़ी ने क्रोसिया के निकोला मैक्टिक और मेट पैविस की जोड़ी को हराया.
  4. महिला युगल: महिला डबल्स के फाइनल में, चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजीकोवा (Barbora Krejcikova) और केटरीना सिनियाकोवा (Katerina Siniakova) की जोड़ी ने कनाडा की गैबरिएला डाबरोवस्की और फ्रांस की डेमी शूरस को हराया.

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉडर्स 2021, राफेल नडाल को वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर चुना गया

लॉरियस वर्ल्ड स्पॉर्ट्स अवॉर्ड (Laureus World Sports Awards) 2021 की 6 मई को की गयी थी. पुरस्कार समारोह स्पेन के सेविले (Seville) में वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया था.

इस वर्ष यानी 2021 का ‘लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवार्ड’ स्पेन के टेनिस खिलाडी राफेल नडाल को और ‘लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर अवार्ड’ जापान के टेनिस खिलाडी नाओमी ओसाका को दिया गया.

लॉरियस स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2021: मुख्य विजेताओं सूची

  1. लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर: राफेल नडाल (टेनिस, स्पेन)
  2. लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर: नाओमी ओसाका (टेनिस, जापान)
  3. लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर: FC बायर्न म्यूनिख (फुटबॉल, जर्मनी)
  4. लॉरियस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: बिली जीन किंग (टेनिस, यूएसए)

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स: एक दृष्टि

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स प्रत्येक वर्ष खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाडीयों को दिया जाता है. पुरस्कार विजेताओं का निर्णय मतों के आधार पर किया जाता है.

ये पुरस्कार छह श्रेणियों में पुरुष और महिलाओं खिलाड़ियों को दिया जाता हैं- स्पोर्ट्सवुमन, स्पोर्ट्समैन, टीम, ब्रेकथ्रू, कमबैक और एक्शन. पहली बार लॉरियस स्पोर्ट्स अवार्ड्स वर्ष 2000 में दिया गया था.


अनुपम खेर को ‘न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

अनुपम खेर को ‘न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ (New York City International Film Festival) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है. उन्हें यह पुरस्कार लघु फिल्म श्रेणी में फिल्म ‘हैप्पी बर्थडे’ (Happy Birthday) में अभिनय के लिए दिया गया है. पुरस्कार समारोह में इस फिल्म ने ‘सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म’ का पुरस्कार भी जीता.

फिल्म ‘हैप्पी बर्थडे’ का निर्देशन प्रसाद कदम द्वारा किया गया है. इस फिल्म का निर्माण FNP मीडिया द्वारा किया गया है. अनुपम के अलावा, हैप्पी बर्थडे में अहाना कुमरा ने अभिनय किया है.


चीन से अंतरिक्ष में भेजा गया रॉकेट ‘लॉन्ग मार्च 5B’ अनियंत्रित होकर हिंद महासागर में गिरा

चीन से अंतरिक्ष में भेजा गया रॉकेट ‘लॉन्ग मार्च 5B’ अनियंत्रित होकर 9 मई को हिंद महासागर (मालदीव के पास समुद्र) में गिर गया. राकेट का अधिकांश मलबा वायुमंडल में जल गया था.

संक्षिप्त घटना-क्रम

चीन ने ‘लॉन्ग मार्च 5B Y2’ (Long March 5B Y2) रॉकेट को 29 अप्रैल को अंतरिक्ष भेजा था जो अनियंत्रित होकर खो गया था. तब से अंतरिक्ष विज्ञानी इस रॉकेट के पृथ्वी से टकराने को लेकर चिंतित थे.

चीन इस राकेट के माध्यम से अंतरिक्ष में तियांगोंग (Tiangong) नाम का चीनी स्पेस स्टेशन बनाना चाहता था. इस अंतरिक्ष स्टेशन को 2022 तक पूरा किया जाना था.

Long March-5
Long March-5 का विकास चाइना एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी ने किया है. यह लगभग 9 मीटर लंबा और 4.5 मीटर चौड़ा है. इसका वजन 20 टन से अधिक है.


11 मई: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, पोखरण परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ

प्रत्येक वर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) मनाया जाता है. भारत ने 1998 में इसी दिन दूसरी बार सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण किया था. इस परमाणु परीक्षण को ‘शक्ति’ नाम से जाना जाता है. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस ‘शक्ति’ की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है. पढ़ें पूरा आलेख…»


9 मई 2021: गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 160वीं जयंती मनाई गयी

9 मई 2021 को गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की 160वीं जयंती मनाई गयी. रविंद्रनाथ टैगोर अकेले ऐसे भारतीय साहित्यकार हैं जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला है. उनकी काव्यरचना गीतांजलि के लिये उन्हे सन् 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था. वह नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम एशियाई और साहित्य में नोबेल पाने वाले पहले गैर यूरोपीय भी है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

हेमंता बिस्‍व सरमा ने असम के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली

हेमंता बिस्‍व सरमा ने असम के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली. राज्‍यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. सरमा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता हैं. श्री बिस्‍व सरमा को सर्वसम्‍मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था. निवर्तमान मुख्‍यमंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल ने उनके नाम का प्रस्‍ताव किया. इससे पहले सोनोवाल ने राजभवन में राज्‍यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी को त्यागपत्र सौंपा.

WHO ने चीन की सिनोफार्म कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चीन की सिनोफार्म कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. यह चीन की पहली कोरोना वैक्सीन है जिसे WHO ने मंजूरी दी है. इससे संयुक्त राष्ट्र समर्थित कार्यक्रम ‘कोवैक्स’ के तहत जरूरतमंद देशों को लाखों खुराक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. इससे पहले WHO ने AstraZeneca, Pfizer, BioNTech, Johnson & Johnson द्वारा विकसित COVID-19 टीकों को मंजूरी दी थी.

बाबर आज़म को अप्रैल 2021 के लिए ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब

पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आज़म को अप्रैल 2021 के लिए ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब दिया गया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई श्रृंखला उनके शानदार प्रदर्शन के लिए यह ख़िताब दिया गया है.

कामी रीता ने 25 बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर रिकॉर्ड बनाया

नेपाली पर्वतारोही, कामी रीता ने सबसे अधिक 25 बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर रिकॉर्ड बनाया है. 51 वर्षीय रीता ने 1994 में एवरेस्ट पर पहली बार फतह की थी और तब से लगभग हर साल यह यात्रा कर रहे हैं. माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है.

लुईस हैमिल्टन ने स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स 2021 का ख़िताब जीता

स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स 2021 का ख़िताब लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन) ने जीत लिया है. यह लुईस हैमिल्टन की लगातार पांचवीं स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स जीत है. मैक्स वेर्स्टाप्पेन (रेड बुल रेसिंग-नीदरलैंड) इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे.

नेपाल में, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली संसद में विश्वासमत प्राप्त करने में विफल रहे

नेपाल में, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली संसद में विश्वास मत हार गए हैं. 275 सदस्यों वाले निचले सदन ‘प्रतिनिधि सभा’ में एक विशेष सत्र में हुए मतदान में जीत के लिए श्री ओली को 136 मतों की ज़रुरत थी लेकिन वे 93 वोट ही जुटा सके. यह सत्र राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी के निर्देश पर बुलाया गया था. विश्वास मत हारने के बाद, श्रीमती भंडारी ने 11 मई से संसद का सत्रावसान कर दिया. पिछले सप्ताह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-माओवादी सेंटर द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद सरकार अल्पमत में आ गई थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top