EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
9-10 मई 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

16वां भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया

16वां भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन 8 मई को वर्चुअल बैठक आयोजित की गयी थी. यह बैठक पुर्तगाल के पोरतो में यूरोपीय परिषद की शिखर बैठक के इतर आयोजित की गयी थी. बैठक में यूरोपीय संघ के सभी 27 सदस्‍य देशों के नेता, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (जर्मनी) और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल (बेल्जियम) ने हिस्स्सा लिया.

इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया. प्रधानमंत्री मोदी को इस बैठक में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था. बैठक का आयोजन पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्‍टा की पहल पर किया गया था. पुर्तगाल यूरोपीय संघ का वर्तमान अध्‍यक्ष देश है.

16वां भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन: मुख्य बिंदु

  • पहली बार प्रधानमंत्री ने यूरोपीय संघ+27 के प्रारूप में नेताओं के साथ बैठक की. बैठक के दौरान नेताओं ने लोकतांत्रिक, मौलिक स्वतंत्रता, कानून सम्मत नियम और बहुपक्षवाद पर आधारित भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.
  • प्रतिभागियों ने विदेश नीति और सुरक्षा, कोविड-19, जलवायु और पर्यावरण तथा व्यापार संपर्क और प्रौद्योगिकी विषयों पर विचार-विमर्श किया.
  • भारत और यूरोपीय संघ ने ‘संतुलित और व्यापक मुक्त व्यापार’ (FTA) तथा ‘निवेश समझौतो’ पर आठ वर्ष बाद बातचीत फिर शुरू करने के निर्णय का स्वागत किया. इन दोनों समझौतों को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिये जाने के लिए बातचीत जारी रखी जाएगी.
  • नेताओं ने 15वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के दौरान तय किये गये ‘भारत यूरोपीय संघ कार्ययोजना 2025’ को जल्‍दी लागू करने पर सहमति व्‍यक्त की.
  • बैठक में शामिल नेताओं ने महत्वाकांक्षी और व्यापक ‘संपर्क साझेदारी’ का शुभारंभ किया जिससे डिजिटल, ऊर्जा, परिवहन और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा मिलेगा. यह साझेदारी सामाजिक, आर्थिक, वित्तीय और पर्यावरणीय सुरक्षा तथा अंतरराष्ट्रीय कानूनों और प्रतिबद्धताओँ के सम्मान पर आधारित है. इससे हिन्द-प्रशांत क्षेत्र सहित विकासशील देशों में संपर्क पहल तेज करने में मदद मिलेगी.
  • इस दौरान भारत के वित्त-मंत्रालय और यूरोपियन निवेश बैंक द्वारा पुणे मेट्रो रेल परियोजना के लिए 15 करोड़ यूरो के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये गये.

भारत-यूरोपीय संघ व्यापर

यूरोपीय संघ, भारत के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण समूह है. यह 2018 में भारत का सबसे बड़ा कारोबारी सहयोगी रहा है. यूरोपीय संघ के साथ भारत का द्विपक्षीय कारोबार वर्ष 2018-19 में 115.6 अरब डालर था. जिसमें निर्यात 57.17 अरब डॉलर और आयात 58.42 अरब डॉलर रहा.

NASA के इन्जेन्यूटी हेलिकॉप्टर ने मंगल पर कई सफल उड़ानें पूरी की

अमेरिका की स्पेस एजेंसी (NASA) के हेलिकॉप्टर इन्जेन्यूटी (Ingenuity) ने मंगल ग्रह पर अब तक कई सफल उड़ानें पूरी कर ली हैं. NASA ने मंगल ग्रह के अध्ययन के लिए इन्जेन्यूटी हेलिकॉप्टर और परसेवरांस रोवर (Perseverance rover) के हाल ही में भेजा था.

NASA ने मंगल पर इन्जेन्यूटी हेलिकॉप्टर के उड़ान का हाल ही में विडियो जारी किया है. यह विडियो मंगल गृह की सतह से परसेवरांस रोवर (Perseverance rover) द्वारा रिकॉर्ड किया गया है. तीन मिनट के इस में जेजेरो क्रेटर (Jezero crater) में बहने वाली हवाओं को दिखाया गया है. परसेवरांस रोवर ने मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर पर लैंडिंग की थी.

हेलिकॉप्टर इन्जेन्यूटी ने अपनी पांचवी उड़ान (फ्लाइट) के दौरान मंगल ग्रह के करीब 10 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचा. इस हेलिकॉप्टर ने मंगल पर लैंड होने से पहले हाई-रेजॉलूशन तस्वीरें भी लीं.

चौथी फ्लाइट के दौरान NASA को हेलिकॉप्टर की आवाज भी सुनाई दी. यह आवाज थी इन्जेन्यूटी के रोटर ब्लेड्स की थी. यह 262 फीट दूर खड़े परसेवरांस रोवर से रिकॉर्ड की हुई थी. पृथ्वी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी ग्रह पर आवाज रिकॉर्ड की गयी हो.

नासा का मार्स मिशन (Mars Mission) 2020

अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी (NASA) ने मंगल ग्रह के अध्ययन के लिए जुलाई 2020 में मार्स मिशन (Mars Mission) 2020 शुरू की थी. इस मिशन में नासा ने इन्जेन्यूटी हेलिकॉप्टर और परसेवरांस रोवर (Perseverance rover) को मंगल गृह पर भेजा था. इस मिशन को ‘एटलस वी लॉन्च वाहन’ (Atlas V Launch Vehicle) से प्रक्षेपित किया गया था.


कोविड पीड़ितों के उपचार के लिए दवा ‘टू-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज’ के उपयोग को मंजूरी दी गयी

भारतीय औषधि महानियंत्रक ने कोविड पीड़ितों के उपचार के लिए देश में विकसित दवा ‘टू-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज’ (2-Deoxy – D – Glucose) के उपयोग को मंजूरी दी है. इस दवा को संक्षिप्त में 2DG भी कहते हैं. इस दवा को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है.

यह दवा एक पाउडर के रुप में है जिसे पानी में घोलकर लेना होता है. इसका विकास DRDO की एक प्रयोगशाला नाभिकीय औषधि तथा संबद्ध विज्ञान संस्थान ने डॉ. रेड्डीज लेबॉरेट्रीज के साथ मिलकर किया है.

अब तक के परीक्षणों से पता चला है कि यह दवा कोरोना मरीजों को तेज़ी से स्वस्थ करती है और इसके सेवन से ऑक्सीजन पर निर्भरता भी कम रह जाती है.

2DG क्‍या करता है?

यह दवा ग्‍लूकोज का एक वेरिऐंट है. जब इस दवा को कोरोना के मरीज को दिया हैं तो ये वायरस से ग्रस्‍त कोशिका में ज्‍यादा मात्रा में चला जाता है. जिससे कोरोना वायरस को एनर्जी की जरूरत होती है. पर यह दवा वायरस को एनर्जी नहीं दे पाता. जिससे शारीर में उस वायरस की वृद्धि को नियंत्रित किया जाता है.


एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की ली

तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री के रूप में एमके स्टालिन ने शपथ ली ही. राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलाई. वे तमिलनाडु के 8वें मुख्यमंत्री बने हैं. वे तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के पुत्र और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) राजनीतिक दल के प्रमुख हैं.


तेलंगाना सरकार ने ग्लाइफोसेट के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया, जानिए क्या है ग्लाइफोसेट

तेलंगाना सरकार ने कृषि में ग्लाइफोसेट (Glyphosate) के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध की लगा दिया है. इसके अधिक उपयोग से मिट्टी और मानव स्वास्थ्य को नुकसान हो रहा है. राज्य सरकार ने प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर कीटनाशक अधिनियम 1968 के तहत दंडित किये जाने की बात कही है.

ग्लाइफोसेट एक प्रकार का खरपतवार नाशक (herbicide) है जो आमतौर पर HTBt कपास की फसल में खरपतवार को मारने के लिए उपयोग किया जाता है. ग्लाइफोसेट के उपयोग पर प्रतिबंध है क्योंकि यह कैंसरकारक (carcinogenic) है.


एन. रंगास्वामी ने पुदुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

एन. रंगास्वामी ने पुदुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. लेफ्टिनेंट गवर्नर तमिलिसाई सुन्दरराजन ने उन्हें शपथ दिलाई. रंगास्वामी राजनितिक दल AINRC के प्रमुख हैं. पुदुचेरी में AINRC (All India NR Congress) और भारतीय जनता पार्टी के गठ्वंधन ने सरकार का गठन किया है.


8 मई: विश्व थैलेसीमिया दिवस

प्रत्येक वर्ष 8 मई को दुनियाभर में ‘विश्व थैलेसीमिया दिवस’ (World Thalassemia Day) के रूप में मनाया जाता है. 2021 में विश्व थैलेसीमिया दिवस का मुख्य विषय (theme)- ‘Addressing Health Inequalities Across the Global Thalassemia Community’ है. पढ़ें पूरा आलेख…»


8 मई: विश्व रेडक्रॉस दिवस

प्रत्येक वर्ष 8 मई को ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस’ (Red Cross Day) के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 में विश्व रेडक्रॉस दिवस का मुख्य विषय (theme) ‘Together we are #unstoppable!’ है. पढ़ें पूरा आलेख…»


मई और अक्टूबर माह का दूसरा शनिवार: विश्व प्रवासी पक्षी दिवस

प्रत्येक वर्ष मई और अक्टूबर माह के दूसरे शनिवार को विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (World Migratory Bird Day) मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2021 में यह दिवस 8 मई को मनाया गया. इस वर्ष (मई 2021) के विश्व प्रवासी पक्षी दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘Sing, Fly, Soar – Like a Bird!’ है. पढ़ें पूरा आलेख…»


5 मई 2021: विश्व एथलेटिक्स दिवस

5 मई 2021 को दुनियाभर में विश्व एथलेटिक्स दिवस (World Athletics Day) मनाया गया. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य एथलेटिक्स में युवाओं को भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करना है. इस दिवस की तिथि प्रत्येक वर्ष IAAF द्वारा निर्धारित की जाती है. इसे सामान्यतः मई महीने में ही मनाया जाता है. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत और कोलम्बिया के बीच विदेश विभाग स्तर पर नौवां परामर्श

भारत और कोलम्बिया के बीच विदेश विभाग स्तर पर नौवां परामर्श 7 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित किया गया था. इसमें परस्पर सहयोग के व्यापक क्षेत्रों की समीक्षा की गई. भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश विभाग में पूर्वी मामलों की सचिव रीवा गांगुली और कोलम्बिया का नेतृत्व विदेश उप-मंत्री श्री फ्रांसिस्को जेवियर ने किया.

CBSE ने CBSE दोस्‍त फॉर लाइफ मोबाइल ऐप शुरू किया

केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने विद्यार्थियों और अभिभावकों का मानसिक तनाव दूर करने के लिए एक नया मोबाइल ऐप शुरू किया है. इस ऐप का नाम ‘CBSE दोस्‍त फॉर लाइफ’ है और इसे कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है. इसके माध्‍यम से प्रशिक्षित परामर्शदाता नि:शुल्‍क परामर्श सत्र आयोजित करेंगे.

भारतीय नौकायन टीम ने ओलंपिक के लिए क्‍वालीफाई किया

नौकायन भारत के अरुण लाल जाट और अरविन्‍द सिंह की नौकायन टीम ने पुरुषों के लाइट वेट डबल स्‍कल मुकाबले में तोक्‍यो ओलंपिक के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है. भारतीय टीम ने 200 मीटर की दूरी 36.92 सेकंड में पूरी कर दूसरा स्‍थान हासिल किया. जापान पहले और उज्‍बेकिस्‍तान तीसरे स्‍थान पर रहा.

चिकित्‍सा ऑक्‍सीजन की उपलब्‍धता के लिए कार्यबल का गठन

उच्‍चतम न्‍यायालय ने देशभर में चिकित्‍सा ऑक्‍सीजन के वैज्ञानिक, तर्कसंगत और समान वितरण तथा उपलब्‍धता के आकलन के लिए कल 12 सदस्‍यों के एक कार्यबल का गठन किया है. यह कार्यबल, कोविड के इलाज में आवश्‍यक दवाईयों की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के उपाय भी बताएगा. इस कार्यबल में देशभर के प्रमुख विशेषज्ञों को सदस्‍यों के तौर पर शामिल किया गया है.

कोविड-19 प्रसार में चीन की भूमिका को लेकर दस्तावेज़

अमरीकी विदेश विभाग को मिले दस्तावेज से पता चलता है कि चीन में, कोविड-19 को शस्त्र का रुप देने पर चर्चा की गई थी. दस्तावेज़ के अनुसार चीनी कमांडरों ने यह भविष्यवाणी भी की थी कि तीसरा विश्युद्ध जैविक हथियारों से ही लड़ा जाएगा. इस सैन्य दस्तावेज़ के मुताबिक, चीनी सेना ने ऐसे जैविक हथियार बनाने की योजना तैयार की थी जिससे शत्रु देश की चिकित्सा व्यवस्था को ध्वस्त किया जा सके. ये दस्तावेज़ चीन के सैन्य वैज्ञानिकों और वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों ने 2015 में तैयार किए थे.

एरिना सबालेंका ने मैड्रिड ओपन महिला सिंगल्‍स का खिताब जीता

मैड्रिड ओपन टेनिस में, बेलारूस की एरिना सबालेंका ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को हराकर पहली बार महिला सिंगल्‍स का खिताब जीत लिया है. पुरुष फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज़्वेरेव का मुकाबला इटली के मैट्टियो बेरेट्टिन्नी से होगा.

पूर्व हॉकी खिलाड़ी महाराजा कौशिक और रविन्दर पाल का निधन

दो पूर्व हॉकी खिलाड़ी महाराजा कृषण कौशिक और रविन्दर पाल सिंह का निधन हो गया. वे 1980 में मास्को ओलिंपिक में स्वर्ण जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. छियासठ वर्षीय कौशिक भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमों के मुख्य कोच भी रहे. उन्हें अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top