EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7-8 अप्रैल 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश होंगे

न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) होंगे. मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने अपने न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना के नाम की सिफारिश की थी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 6 अप्रैल को इनके नाम पर मंजूरी दी.

मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे 23 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे और 24 अप्रैल को न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे. जस्टिस रमन्ना का कार्यकाल 26 अगस्त 2022 तक होगा.

एनवी रमन्ना: एक दृष्टि

एनवी रमन्ना का पूरा नाम नाथुलापति वेंकट रमन्ना है. उन्हें 2014 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था. जून 2000 में जस्टिस रमन्ना आंध प्रदेश हाईकोर्ट के स्थायी जज के तौर पर नियुक्त हुए थे. सितंबर 2013 में वो दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे.

बंगाल की खाड़ी में बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘ला पेरोज’ का आयोजन किया गया

फ्रांस और क्वाड देशों का समुद्री अभ्यास ‘ला पेरोज’ (La Perouse) का आयोजन 5 से 7 अप्रैल तक किया गया था. इस अभ्यास का आयोजन बंगाल की खाड़ी में किया गया था. इस अभ्यास में फ्रांस और क्वाड (QUAD) देश (भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका) ने हिस्सा लिया.

ला पेरोज समुद्री अभ्यास में भारतीय नौसेना, फ़्रांसिसी नौसेना, रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी, जापान मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) और अमेरिकी नौसेना (USN) के जहाजों ने हिस्सा लिया.

भारतीय नौसेना का जहाज INS सतपुड़ा और INS किल्टन के साथ P8I लॉन्ग रेंज मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट ने पहली हिस्सा लिया. फ्रांस की ओर से टोननेर (Tonnerre) और फ्रिगेट सर्कुफ (Surcouf) शामिल हुए थे.

ला पेरोज समुद्री अभ्यास: एक दृष्टि

ला पेरोज समुद्री अभ्यास की शुरुआत फ्रांस द्वारा वर्ष 2019 में की गई थी. इसके प्रथम संस्करण में ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के जहाज़ शामिल हुए थे. इस अभ्यास का नाम 18वीं शताब्दी के फ्राँस नौसेना के एक खोजकर्त्ता के नाम पर रखा गया है.

क्वाड (QUAD) क्या है?

क्वाड भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान का एक समूह है. इसका उद्देश्य भारत-प्रशांत क्षेत्र में लोकतांत्रिक देशों के हितों की रक्षा करना तथा वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना है.


NASA का इन्जेन्यूटी हेलिकॉप्टर मंगल की सतह पर उतरा

अमेरिकी स्पेस एजेंसी (NASA) का हेलिकॉप्टर ‘इन्जेन्यूटी’ (Ingenuity) मंगल की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने में सफलता पाई है. इसके साथ ही पृथ्वी के अलावे किसी दूसरे ग्रह पर उतरने वाला यह पहला रोटरक्राफ्ट बन गया है.

मंगल पर रोटरक्राफ्ट की जरूरत इसलिए है क्योंकि वहां की सतह बेहद ऊबड़-खाबड़ है जहां न ऑर्बिटर देख सकते हैं और न रोवर जा सकते हैं. ऐसे में ऐसे रोटरक्राफ्ट की जरूरत होती है जो उड़ कर मुश्किल जगहों पर जा सके और हाई-डेफिनेशन तस्वीरें ले सके.

NASA के मुताबिक अगर एक्सपेरिमेंटल फ्लाइट के दौरान हेलिकॉप्टर टेक ऑफ और कुछ दूर घूमने में सफल रहा तो मिशन का 90% सफल रहेगा. अगर यह सफलता से लैंड होने के बाद भी काम करता रहा तो चार और फ्लाइट्स टेस्ट की जाएंगी.

मंगल पर रात को 130 डिग्री F तक तापमान गिर सकता है और पहली रात इसे झेलने के बाद अगले दिन टीम देखेगी कि Ingenuity का प्रदर्शन कैसा रहा. न सिर्फ यह देखा जाएगा कि क्या हेलिकॉप्टर चल रहा है, बल्कि इसके सोलर पैनल, बैटरी की हालत और चार्ज चेक करेगी और अगले कुछ दिन तक इन पैमानों को ही टेस्ट किया जाएगा.

नासा के पहले मंगल हेलीकॉप्टर का नाम ‘इन्जेन्यूटी’

नासा के पहले मंगल हेलीकॉप्टर का नाम इन्जेन्यूटी (Ingenuity) रखा गया है. यह नाम भारतीय मूल की 17 वर्षीय छात्रा वेनिजा रुपानी ने दिया था. रूपानी ने नासा के ‘नेम द रोवर’ प्रतियोगिता में भाग लेकर इस विषय पर एक निबंध लिखा था. उनके निबंध से ही उनके द्वारा बताए गए नाम को तय किया गया.


जम्मू-कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल ‘आर्क ब्रिज’

जम्मू-कश्मीर में विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल ‘आर्क ब्रिज’ बनाया जा रहा है. चिनाब नदी पर बनाये जा रहे इस पुल का काम 5 अप्रैल को पूरा हो गया.

आर्क ब्रिज: एक दृष्टि

चिनाब नदी पर बने रहे इस रेलवे पुल की लंबाई 1315 मीटर है. जबकि नदी के तल से इसकी ऊंचाई 359 मीटर है. ब्रिज के एक तरफ लगे पिलर की ऊंचाई 131 मीटर है. यह रेलवे पुल पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है.
इस पुल का निर्माण उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत चिनाब नदी पर किया गया है. इस रेलवे पुल की मदद से कश्मीर को रेलवे के माध्यम से देश के बाकी राज्यों और शहरों से जोड़ा जाएगा.


रूस में राष्ट्रपति कार्यकाल सीमा से संबंधित संविधान में संशोधन किया गया

रूस में संविधान में संशोधनों के आधार पर कानून में कई प्रावधान किए गए हैं. इनमें से एक नया संशोधन किसी व्यक्ति के राष्ट्रपति कार्यकाल की संख्‍या की सीमा से संबंधित है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस कानून पर हस्ताक्षर किए हैं. यह कानून विधि सूचना के आधिक‍ारिक इंटरनेट पोर्टल पर 5 अप्रैल को प्रकाशित हुआ.

यह संशोधन पदस्थ राष्ट्रपति पर लागू होता है. इस संशोधन के बाद अब मौजूदा राष्ट्रपति दो बार और चुनाव लड़ सकते हैं.


मियामी ओपन: एश्ले बार्टी ने महिला एकल और ह्यूबर्ट हरकाज ने पुरुष एकल का खिताब जीता

मियामी ओपन टेनिस चैंपियनशिप 2021, 22 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित किया गया था. यह प्रतियोगिता मियामी, फ्लोरिडा में हार्ड रॉक स्टेडियम में आयोजित किया जाता है.

महिला एकल: मियामी ओपन टेनिस चैंपियनशिप 2021 के महिला एकल का खिताब ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने लगातार दूसरी बार जीता. बार्टी ने फाइनल में कनाडा की बायन्‍सा आन्‍द्रेस्‍यू को हराकर खिताब अपने नाम किया.

पुरुष एकल: प्रतियोगिता के पुरुष एकल का खिताब पोलैंड के ह्यूबर्ट हरकाज ने जीता. हरकाज ने फाइनल में इटली के जेनिक सिनर को पराजित किया. हुरकज यह खिताब जीतने वाले पोलैंड के पहले खिलाड़ी हो गए हैं.
हुरकज ने इस वर्ष दस में से सभी दस मैच जीते हैं.

पुरुष डबल्स: पुरुष डबल्स का खिताब क्रोएशिया के निकोला मैक्टिक और मेट पेविक की जोड़ी ने जीता. इस जोड़ी ने फाइनल में ब्रिटेन के डैन इवांस और नील स्कुप्सकी को हराया.


7 अप्रैल: विश्व स्वास्थ्य दिवस

प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जानकारी और जागरूकता का प्रसार करना है. 7 अप्रैल 2021 को पूरे विश्व में 71वां विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया.

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम

इस वर्ष यानी 2021 में विश्व स्वास्थ्य दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘सभी के लिए निष्पक्ष और स्वस्थ विश्व का निर्माण’ है. 2020 में विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम- ‘सपोर्ट नर्सेस एवं मिडवाइव्स’ (Support Nurses And Midwives) था.

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास

यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation-WHO) की स्थापना की वर्षगांठ के दिन मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने 7 अप्रैल 1948 को WHO की स्थापना की थी. WHO ने 1948 में पहली बार जेनेवा में 7 अप्रैल को वार्षिक तौर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का फैसला किया था. विश्व स्वास्थ्य दिवस के रुप में वर्ष 1950 में पूरे विश्व में इसे पहली बार मनाया गया था.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO): एक दृष्टि

  • WHO संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है इसका मुख्य काम दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उन्हे सुलझाने में मदद करना है.
  • WHO का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनीवा शहर में है. स्थापना के समय इसके संविधान पर 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे. इसकी पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी.
  • अपनी स्थापना के बाद से WHO ने स्मॉल पॉक्स बिमारी को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई है. फिलहाल WHO एड्स, इबोला और टीबी जैसी खतरनाक बिमारियों की रोकथाम पर काम कर रहा है.
  • WHO के वर्तमान डायरेक्टर जनरल ट्रेड्रॉस एडोनम है जिन्होंने अपना पांच वर्षीय कार्यकाल 1 जुलाई 2017 को शुरू किया था.
  • दुनिया के 194 देश WHO के सदस्य हैं. WHO का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में है. भारत भी विश्व स्वास्थ्‍य संगठन का एक सदस्य देश है और इसका भारतीय मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दिया

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने देशमुख का इस्तीफा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेजा था जिसे स्वीकार कर लिया गया है. भ्रष्‍टाचार के आरोपों के कारण उन्होंने इस्‍तीफा दिया है.

लद्दाख को कार्बन उत्सर्जन मुक्‍त बनाने के लिए त्रिपक्षीय समझौते

लद्दाख को कार्बन उत्सर्जन मुक्‍त स्‍थल बनाने के लिए त्रिपक्षीय समझौते पर हस्‍ताक्षर किए गए हैं. ये समझौते केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, लेह पर्वतीय परिषद और भारतीय सौर ऊर्जा निगम के बीच हुए. समझौते के तहत लेह जिले के तारू में 50 मेगावॉट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना स्‍थापित करने संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गये हैं.

IMF ने 2022 के लिए भारत की विकासदर का अनुमान 12.5 प्रतिशत किया

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने वित्‍तवर्ष 2021-22 के लिए भारत की विकासदर का अनुमान बढाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया है. कोष ने ताजा वर्ल्‍ड इक्‍नॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि भारत का सकल घरेलू उत्‍पाद (GDP), इस वर्ष जनवरी में प्रकाशित पिछली रिपोर्ट में प्रदर्शित विकास दर की तुलना में, एक प्रतिशत अधिक रहने का अनुमान है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top