EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
5-6 अप्रैल 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ARWU रैंकिंग: IISC देश के सभी प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में पहले स्थान पर

शिक्षण संस्थानों की ARWU (Academic Ranking of World Universities) 2020 रैंकिंग हाल ही में जारी की गयी है. इस रैंकिंग में लगभग 15 भारतीय विश्वविद्यालयों को स्थान मिला है.

भारत में शीर्ष संस्थानों की ARWU रैंकिंग 2020 के अनुसार, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) देश के सभी प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में पहले स्थान पर रहा है. इस रैंकिंग में IIT मद्रास दुसरे स्थान पर है. कलकत्ता विश्वविद्यालय ने भारतीय विश्वविद्यालयों के बीच पहला स्थान और देश के शीर्ष उच्च शिक्षण संस्थानों में तीसरा स्थान हासिल किया.

ARWU रैंकिंग में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को पहला स्थान दिया गया है. दूसरे स्थान पर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी है जबकि कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी नेतीसरा स्थान प्राप्त किया है.

ARWU रैंकिंग को शंघाई रैंकिंग के रूप में भी जाना जाता है. इसे शंघाई रैंकिंग कंसल्टेंसी द्वारा तैयार किया जाता है. यह 2009 से विश्व विश्वविद्यालयों की अकादमिक रैंकिंग जारी कर रहा है.

मियामी ओपन टेनिस 2021

मियामी ओपन टेनिस चैंपियनशिप के महिला एकल का खिताब ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने लगातार दूसरी बार जीत ली है. बार्टी ने फाइनल में कनाडा की बायन्‍सा आन्‍द्रेस्‍यू को हराकर खिताब अपने नाम किया.

प्रतियोगिता के पुरुष एकल का खिताब पोलैंड के ह्यूबर्ट हरकाज ने जीता. हरकाज ने फाइनल में इटली के जेनिक सिनर को पराजित किया. हुरकज यह खिताब जीतने वाले पोलैंड के पहले खिलाड़ी हो गए हैं. हुरकज ने इस वर्ष दस में से सभी दस मैच जीते हैं.

पुरुष डबल्स का खिताब क्रोएशिया के निकोला मैक्टिक और मेट पेविक की जोड़ी ने जीत लिया है. इस जोड़ी ने फाइनल में ब्रिटेन के डैन इवांस और नील स्कुप्सकी को हराया. महिला डबल्स में जापान की इना शिबाहारा और शुको आओयामा की जोड़ी का मुकाबला ब्राजील की लुइसा स्टीफेनी और अमरीका की हेले कार्टर की जोड़ी से होगा.


छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया

छत्तीसगढ़ में 3 अप्रैल को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला कर दिया. इस हमले में कई सुरक्षाबल शहीद हो गये. यह घटना छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के जगरगुंडा क्षेत्र में घटी.

जंगली इलाकों की वजह से सुकमा और खासतौर पर दंतेवाड़ा, बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाके नक्सलियों का सॉफ्ट टार्गेट रहे हैं.


जापान में चेरी ब्लॉसम मौसम समय से पहले खत्म हुआ

हर साल बसंत के मौसम में जापान की जमीन खूबसूरत गुलाबी चेरी ब्लॉसम (Cherry Blossom) के फूलों से ढकी रहती है. इस साल यह मौसम पहले के मुकाबले जल्दी आ गया है और जल्दी ही खत्म भी हो गया.

चेरी ब्लॉसम का इतना जल्दी खिलाना अपने आप में एक रेकॉर्ड है. वैज्ञानिकों के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम पर यह असर पड़ा है. जापान में इतने पहले चेरी ब्लॉसम 1,200 साल से पहले हुआ था.

चेरी ब्लॉसम की पीक की तारिख मौसम और बारिश जैसी चीजों पर निर्भर करता है. लेकिन ट्रेंड से पता चलता है कि यह पहले होता जा रहा है. इस साल क्योटो में इसका पीक 26 मार्च को और राजधानी टोक्यो में 22 मार्च को आया. क्योटो में पीक सदियों से अप्रैल के मध्य में रहा है.

चेरी ब्लॉसम क्या है?

चेरी ब्लॉसम एक फूल है. जापान में इसे ‘सकूरा’ (Sakura) कहा जाता है. पर्यटक चेरी ब्लॉसम को देखने दूर-दूर से आते हैं. चेरी ब्लॉसम के मुख्य रूप से उत्तरी गोलार्ध में समशीतोष्ण जलवायु वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं. इसमें जापान, भारत, नेपाल, पाकिस्तान, चीन, कोरिया, अमेरिका, ब्रिटेन, इंडोनेशिया आदि शामिल हैं.


भारत के पहले पर्यावरण मंत्री दिग्विजय सिंह झाला का निधन

पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री दिग्विजय सिंह झाला का 4 अप्रैल को निधन हो गया. वह 88 वर्ष के थे. दिग्विजय सिंह झाला भारत के पहले पर्यावरण मंत्री (India’s First Environment Minister) रहे थे. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा पर्यावरण मंत्रालय की स्थापना किये जाने के बाद वे 1982 से 1984 तक भारत के पहले पर्यावरण मंत्री बने थे.

दिग्विजय सिंह झाला सौराष्ट्र में वांकानेर की पूर्ववर्ती रियासत के प्रमुख थे. उनको भारत में वन्यजीवन संरक्षण में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है.


बड़े कारोबारियों के लिए 1 अप्रैल से HSN कोड अनिवार्य किया गया

सभी कारोबारियों के लिए 1 अप्रैल 2021 से GST रिटर्न दाखिल करने के लिए HSN कोड को अनिवार्य कर दिया गया है. सालाना पांच करोड़ तक के कारोबार करने वाले सभी कारोबारियों को चार डिजिट और पांच करोड़ से अधिक टर्नओवर वालों को छह डिजिट के HSN कोड का उल्लेख करना होगा.

HSN कोड क्या होता है?

HSN का पूर्ण रूप Harmonised System of Nomenclature है. इस कोड के माध्यम से विभिन्न उत्पादों को वर्गीकृत किया जाता है. इस कोड में उन उत्पादों का विवरण दिया रहता है. पहले दो अंक उत्पादों के प्रकार को दर्शाते हैं. यह खाद्य वस्तुओं, गैर-खाद्य वस्तुओं, खराब होने वाले सामान, ज्वलनशील सामान आदि हो सकता है.

भारत ने मुख्य रूप से सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के लिए वस्तुओं को वर्गीकृत करने के लिए 1986 में HSN कोडिंग प्रणाली को अपनाया था. HSN प्रणाली पूरी दुनिया में एक सामंजस्यपूर्ण व्यापार प्रक्रिया को बनाए रखने में मदद करती है.


4 अप्रैल: अन्तर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता एवं खनन कार्य में सहायता दिवस

प्रत्येक वर्ष 4 अप्रैल को पूरे विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता एवं खनन कार्य में सहायता दिवस’ (International Day for mine Awareness and Assistance in Mine Action- IMAD) मनाया जाता है. यह दिवस बारूदी सुरंगों (landmines) की वजह से पैदा हुए खतरे से सुरक्षा प्रदान करने, स्वास्थ्य और जीवन से सम्बंधित परेशानियों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

IMAD 2021 का विषय (थीम)

इस वर्ष यानी 2021 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘Perseverance, Partnership, and Progress’ है.

IMAD का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ‘अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता एवं खनन कार्य में सहायता दिवस’ को प्रत्येक वर्ष एक दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा वर्ष 2005 में की थी. इस दिवस को पहली बार 4 अप्रैल 2006 को मनाया गया था.


5 अप्रैल: राष्ट्रीय समुद्री दिवस से संबंधित

प्रत्येक वर्ष 5 अप्रैल को देशभर में ‘राष्ट्रीय समुद्री दिवस’ (National Maritime Day) मनाया जाता है. इस वर्ष (5 अप्रैल 2021 को) राष्ट्रीय समुद्री दिवस का 58वां संस्करण मनाया गया. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को भारतीय जहाजरानी उद्योग की गतिविधियों और देश की अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका से अवगत कराना है.

राष्ट्रीय समुद्री दिवस-2021 का विषय (थीम)

राष्ट्रीय समुद्री दिवस के 58वें संस्करण का विषय ‘Sustainable Shipping beyond COVID-19’ है.

राष्ट्रीय समुद्री दिवस का इतिहास

5 अप्रैल, 1919 को पहला भारतीय जहाज मुंबई से ब्रिटेन की यात्रा पर निकला था. सिंधिया स्टीम नेवीगेशन कंपनी लिमिटेड का पहला स्टीम शिप ‘एसएस लॉयल्टी’ (SS Loyalty) मुंबई से लंदन की पहली समुद्री यात्रा पर रवाना हुआ था. इसकी याद में 1964 से हर साल 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाने लगा.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एक राष्ट्रीय रजिस्टर

सड़क परिवहन मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एक राष्ट्रीय रजिस्टर (National Register for Driving Licenses) बनाये जाने की घोषणा की है. यह देश में ड्राइविंग लाइसेंस के दोहराव को हटाने के लिए किया जा रहा है.

श्रीनगर में ट्यूलिप फेस्टिवल

जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 3 से 7 अप्रैल तक ट्यूलिप फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है. श्रीनगर शहर में डल झील के किनारे एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन 25 मार्च, 2021 से आम जनता और पर्यटकों के लिए खोला गया था.

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत यात्रा पर

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 5-6 अप्रैल को भारत यात्रा पर हैं. भारत यात्रा के दौरान श्री लावरोव विदेश मंत्री सुब्रमण्‍यम जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे. यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा होगी. भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी. श्री लावरोव भारत यात्रा के बाद पाकिस्तान जाएंगे.

भारत में 2020 में सबसे अधिक रियल-टाइम ऑनलाइन लेन-देन

ब्रिटेन स्थित भुगतान प्रणाली कंपनी ACI ने हाल ही में डिजिटल भुगतान पर एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2020 में सबसे अधिक रियल-टाइम ऑनलाइन लेनदेन दर्ज किये गये.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top