EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
3-4 अप्रैल 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

WEF के वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट में भारत 140वें स्थान पर, आईसलैंड शीर्ष पर

विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum’s- WEF) ने हाल ही में ‘वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट’ (Global Gender Gap Index Report), 2021 जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर के 156 देशों के बीच भारत को 140वां स्थान मिला है. पिछले वर्ष (2020 में) जारी रिपोर्ट में भारत 153 देशों में से 112वें स्थान पर था.

वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट 2021: एक दृष्टि

  • दक्षिण एशियाई देशों में भारत का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है, भारत रैंकिंग में 156 देशों में 140वें स्थान पर है.
  • दक्षिण एशिया के देशों में बांग्लादेश 65वें, नेपाल 106वें, पाकिस्तान 153वें, अफगानिस्तान 156वें, भूटान 130वें और श्रीलंका 116वें स्थान पर है.
  • भारत के राजनीतिक सशक्तीकरण सूचकांक में 13.5 प्रतिशत की गिरावट आई है. महिला मंत्रियों की संख्या वर्ष 2019 में 23.1% थी जो वर्ष 2021 में घटकर 9.1% रह गई है.
  • राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के मामले में भारत विश्व में यह 51वें स्थान पर है. शिक्षा प्राप्ति सूचकांक में भारत को 114वें स्थान पर रखा गया है.
  • भारत में इस वर्ष आर्थिक भागीदारी में अंतर 3% बढ़ा है. पेशेवर और तकनीकी भूमिकाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी 29.2% तक घट गई है.
  • भारत में उच्च और प्रबंधकीय पदों पर भी महिलाओं की हिस्सेदारी 14.6% है तथा देश में केवल 8.9% फर्मों में ही शीर्ष पर महिला प्रबंधक हैं.
  • भारत में महिलाओं की अनुमानित आय पुरुषों की केवल 1/5 है, जो इस संकेतक पर देश को वैश्विक स्तर पर 10 पायदान नीचे रखता है.

ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स रिपोर्ट: एक दृष्टि

  • ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स रिपोर्ट वर्ष 2006 से जारी किया जा रहा है.
  • इस रिपोर्ट में चार प्रमुख आयामों- आर्थिक भागीदारी और अवसर, शैक्षिक उपलब्धि, स्वास्थ्य और जीवन रक्षा, और राजनीतिक सशक्तीकरण को लेकर लिंग आधारित अंतर की सीमा को मापा जाता है.

भारत का सबसे बड़ा प्रवाहमान सौर ऊर्जा संयंत्र रामगुंडम में स्‍थापित किया जायेगा

भारत का सबसे बड़ा प्रवाहमान (तैरता हुआ) सौर ऊर्जा संयंत्र (India’s biggest floating solar power plant) तेलंगाना के रामगुंडम में स्‍थापित किया जायेगा. इस संयंत्र की क्षमता 100 मेगावॉट होगी. इस परियोजना को रामगुंडम के ताप बिजली संयंत्र जलाशय में स्‍थापित किया जायेगा.

यह सौर परियोजना राष्‍ट्रीय ताप बिजली निगम (NTPC) द्वारा शुरू किया जायेगा. इसकी अनुमानित लागत 423 करोड़ रुपये है. इस संयंत्र में साढे चार लाख फोटोवोल्‍टिक पैनल होंगे जो जलाशय के 450 एकड़ के क्षेत्र में प्रवाहित रहेंगे.

NTPC ने अपनी कुल क्षमता का 30 प्रतिशत उत्‍पादन हरित ऊर्जा के लिए रखा है. प्रवाहमान सौर ऊर्जा परियोजना का उद्देश्‍य कार्बन उत्‍सर्जन को कम करना है.


वर्ष 2023 की विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता ताशकंद में आयोजित की जाएगी

वर्ष 2023 की पुरुषों की विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता (AIBA Men’s World Boxing Championship) उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में होगी. अंतर्राष्ट्रीय मुक्के बाजी संघ (AIBA) के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने अपनी उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान इसकी पुष्टि की.

उज्‍बेकिस्‍तान मुक्‍केबाजी संघ द्वारा सफल बोली लगाए जाने के बाद ताशकंद को 2023 के पुरुषों की विश्‍व मुक्‍केबाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी सौंपी गई है.


भारतीय सेना बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘शांतीर ओग्रोशेना-2021’ में भाग लेगी

भारतीय सेना बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘शांतीर ओग्रोशेना-2021’ (Shantir Ogroshena) में भाग लेगी. इस सैन्य अभ्यास का आयोजन बांग्लादेश में 4 से 12 अप्रैल तक किया जायेगा. इसका आयोजन बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के जन्म शताब्दी और बांग्लादेश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में किया जायेगा.

इस अभ्यास में भारतीय सेना के अलाबा भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश की सेनाएं हिस्सा लेंगे. अमेरिका, ब्रिटेन, तुर्की, सऊदी अरब, कुवैत और सिंगापुर के सैन्य पर्यवेक्षक भी इस अभ्यास के दौरान उपस्थित रहेंगे. भारत की ओर से डोगरा रेजिमेंट के 30 कर्मियों वाली भारतीय सेना की टुकड़ी इस अभ्यास में भाग लेगी.

इस अभ्यास का मुख्य विषय (थीम)– ‘Robust Peace Keeping Operations’ है.

वर्ष 2021 बांग्लादेश की स्वतंत्रता और रहमान के जन्म शताब्दी की 50वीं वर्षगांठ है. 16 दिसंबर, 1971 को लगभग 93,000 पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना और ‘मुक्ति बाहिनी’ सेना के आगे पीछे हट गई, जिसने बांग्लादेश के जन्म का रास्ता खोल दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 और 27 मार्च 2021 को बांग्लादेश का दौरा कर बांग्लादेश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती में भाग लिया था.


सेना ने अपने सैन्य फार्म को 1 अप्रैल 2021 से औपचारिक रूप से बंद किया

सेना ने अपने सैन्य फार्म (Military Farm) को 1 अप्रैल 2021 से औपचारिक रूप से बंद कर दिया है. ये सैन्य फार्म सैनिकों को गायों का स्वास्थ्यप्रद दूध उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किए गए थे.

सैन्य फार्म: एक दृष्टि

  • सैन्य फार्म की स्थापना सेना की इकाइयों को दूध की आपूर्ति के लिए 132 साल पहले ब्रिटिश काल में की गई थी.
  • स्वतंत्रता के बाद पूरे भारत में 30 हजार मवेशियों के साथ 130 सैन्य फार्म बनाए गए थे. पहला सैन्य फार्म 1 फरवरी 1889 को इलाहाबाद में स्थापित किया गया था.
  • ये सैन्य फार्म लगभग 20 हजार एकड़ भूमि पर फैले थे और सेना इनके रखरखाव पर सालाना लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च करती थी.
  • रक्षा मंत्रालय ने अगस्त 2017 में कई सुधारों की घोषणा की थी कि जिनमें सैन्य फार्म को बंद करना भी शामिल था.
  • इन फार्म में रखे गए मवेशियों को सेना ने बहुत ही साधारण मूल्य में अन्य सरकारी विभागों या सहकारी डेयरियों को देने का फैसला किया है.

2 अप्रैल: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस

प्रत्येक वर्ष 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ऑटिज्म से ग्रस्त लोगों को इससे लड़ने तथा इसका निदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि वे समाज में अन्य लोगो की तरह पूर्ण और सार्थक जीवन जी सकें.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2007 में 2 अप्रैल के दिन को विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के रूप में घोषित किया था. पहला विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2 अप्रैल 2008 को मनाया गया था. नीले रंग को ऑटिज्म का प्रतीक माना गया है.

इस वर्ष यानी 2021 में विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस का विषय (थीम) ‘Inclusion in the Workplace: Challenges and Opportunities in a Post-Pandemic World’ है.

ऑटिज्म (Autism): एक दृष्टि

  • ऑटिज्म एक आजीवन न्यूरोलॉजिकल विकार (disorder) है. इसके लक्षण जन्म से प्रथम तीन वर्षों में ही नज़र आने लगते. जिन बच्चों में यह रोग होता है उनका मानसिक विकास अन्य बच्चों से असामान्य होता है. यह जीवन-पर्यंत बना रहने वाला विकार है.
  • ऑटिज्म से ग्रसित व्यक्ति दूसरों से अलग स्वयं में खोया रहता है. ऑटिज्म के रोगी को मिर्गी के दौरे भी पड़ सकते हैं. यह बीमारी पूरी दुनिया में फैला हुआ है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

मार्च में GST 1.24 लाख करोड रुपए के संग्रह का नया कीर्तिमान

देश में मार्च में GST राजस्‍व के रूप में 1.24 लाख करोड रुपए के संग्रह का नया कीर्तिमान बना है. यह पिछले वर्ष मार्च में प्राप्‍त जीएसटी के मुकाबले 27 प्रतिशत अधिक है.

गुड फ्राइडे: ईसा मसीह को इसी सलीब पर चढ़ाया गया था

2 अप्रैल को विश्व में गुड फ्राइडे मनाया गया. इस दिन ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाया गया था. ईसा मसीह ने प्राणी मात्र के प्रति प्रेम और मानवता के कष्‍ट दूर करने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था. 3 अप्रैल को ईस्‍टर मनाया गया. ऐसी मान्‍यता है कि ईस्‍टर के दिन ईसा मसीह फिर से जीवित हो उठे थे.

कोरोनावायरस के खिलाफ पहला पशु टीका Carnivac-Cov

कोरोनावायरस के खिलाफ दुनिया में पहला पशु टीका रूस में पंजीकृत किया गया है. इस टीके का नाम ‘Carnivac-Cov’ रखा गया है. Carnivac-Cov वैक्सीन को पशु चिकित्सा और फाइटोसैनिटरी निगरानी के लिए संघीय सेवा की एक इकाई द्वारा विकसित किया गया है.

गुजरात में धार्मिक स्‍वतंत्रता कानून 2003 संशोधन विधेयक पारित

गुजरात विधानसभा ने धार्मिक स्‍वतंत्रता कानून 2003 संशोधन विधेयक पारित कर दिया है. इसमें विवाह के माध्‍यम से जबरन या धोखेबाजी से धर्मान्‍तरण कराने पर दंड का प्रावधान किया गया है. नये विधेयक में आरोपी के दोषी पाए जाने पर तीन से 10 वर्ष की जेल की सजा और पांच लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है.

बिम्‍सटेक की 17वीं मंत्री स्‍तरीय वर्चुअल बैठक

बिम्‍सटेक की 17वीं मंत्री स्‍तरीय वर्चुअल बैठक 1 अप्रैल को आयोजित की गयी. विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने इस बैठक में भारत का प्रतिनिधत्व किया. अपने संबोधन में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि यह संगठन दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों को आपस में जोड़ता है और यही इसकी सबसे अनोखी खूबी है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top