EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
19 अप्रैल 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अमेरिका और चीन में सहमति

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए चीन और अमेरिका ने दूसरे देशों के साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई हैं. यह सहमति चीन के जलवायु दूत शी झेनहुआ ​​और उनके अमेरिकी समकक्ष जॉन केरी के बीच शंघाई में हाल ही में हुई कई बैठकों के बाद बनी है. 18 अप्रैल को जारी एक संयुक्त बयान में दोनों ने उत्सर्जन कम करने के लिए भविष्य में उठाए जाने वाले विशेष कदमों पर भी अपनी सहमति जताई.

जलवायु परिवर्तन पर अमेरिका और चीन में सहमति: मुख्य बिंदु

  • दोनों देश ‘पेरिस समझौते’ के अनुरूप धरती के तापमान को तय सीमा के भीतर रखने के उद्देश्य से उत्सर्जन कम करने के लिए इस दशक में ठोस कार्रवाई करने पर अपनी चर्चा जारी रखेंगे.
  • दोनों देश विकासशील देशों को कम कार्बन उत्सर्जन करने वाले ऊर्जा के स्रोतों को अपनाने के लिए धन मुहैया कराने पर भी सहमत हुए हैं.
  • वैज्ञानिकों ने चेताया है कि दुनिया के तापमान को पूर्व-औद्योगिक स्तर की तुलना में दो डिग्री से भी कम बढ़ने का लक्ष्य रखना चाहिए.
  • दोनों देशों ने स्वीकार किया है कि पूंजी के प्रवाह को ज्यादा कार्बन उत्सर्जित करने वाली परियोजनाओं की बजाय कम-कार्बन परियोजनाओं की ओर मोड़ना चाहिए. दोनों देशों ने अपने उत्सर्जन को और भी कम करने का वादा किया है.

चीन को 588 बिजली घरों को बंद कर देना चाहिए

हाल की एक रिपोर्ट में कहा गया कि चीन को जलवायु पर अपने वादे पूरा करने के लिए कोयला से चलने वाले 588 बिजली घरों को बंद कर देना चाहिए. इस वक़्त अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए इसके कई इलाकों में कई नए कोयला चालित बिजली घर बनाए जा रहे हैं.

अमेरिका द्वारा वर्चुअल जलवायु सम्मेलन का आयोजन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन विश्व पृथ्वी दिवस यानी 22 अप्रैल को एक वर्चुअल जलवायु सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं. इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई देशों के प्रमुखों के भाग लेने की उम्मीद है. हालांकि अब तक यह साफ नहीं है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सम्मेलन में भाग लेंगे या नहीं.

ग्रामीण स्वास्थ्य सांख्यिकी रिपोर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में 76.1 फीसदी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में ग्रामीण स्वास्थ्य सांख्यिकी रिपोर्ट (Rural Health Statistics Report) जारी किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 76.1 फीसदी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी है.

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे 5,183 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 76.1 फीसदी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी है.
मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जरूरत की तुलना में 78.9 फीसदी सर्जन, 69.7 फीसदी प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, 78.2 फीसदी फिजीशियन और 78.2 फीसदी बच्चों के डॉक्टरों की कमी है.

ग्रामीण क्षेत्रों के CHC में विशेषज्ञों की कुल स्वीकृत पद की तुलना में 63.3 फीसदी पद खाली पड़े हैं. ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे केंदों पर 5,183 फिजिशियन की जरूरत है, जिसमें 3,331 पद खाली पड़े हैं. इसी तरह इन स्वास्थ्य केंदों में 5,183 सर्जन और 5,183 प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों की जरूरत है, लेकिन इन श्रेणियों में 4,087 और 3,611 पद खाली हैं.


इज़राइल और ग्रीस ने अपने सबसे बड़े रक्षा खरीद सौदे की घोषणा की

इज़राइल और ग्रीस ने अपने सबसे बड़े रक्षा खरीद सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौता 1.65 बिलियन अमरीकी डालर का है. इस सौदे की घोषणा यूएई, ग्रीस, साइप्रस और इजरायल के विदेश मंत्रियों के बीच साइप्रस में आयोजित एक बैठक में की गई.

इज़राइल-ग्रीस रक्षा खरीद सौदे के मुख्य बिंदु

  • समझौते में इजरायल के रक्षा ठेकेदार एलबिट सिस्टम्स द्वारा एक ग्रीक वायु सेना प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण और संचालन करने के लिए $ 1.65 बिलियन का अनुबंध शामिल है.
  • प्रशिक्षण केंद्र को इजरायल फ्लाइंग अकादमी के बाद तैयार किया जाएगा और यह इतालवी कंपनी लियोनार्डो द्वारा निर्मित 10 एम -346 प्रशिक्षण विमान से सुसज्जित होगा.
  • एल्बिट ग्रीक T-6 विमानों के आधुनिकीकरण और संचालन के लिए किट प्रदान करेगा, और प्रशिक्षण, सिमुलेटर और लॉजिस्टिक सहायता भी प्रदान करेगा.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

रूस का चंद्रमा मिशन ‘Luna 25’

रूस की सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी Roscosmos अक्टूब तक चंद्रमा पर ‘Luna 25’ को भेजेगा. यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के चारों ओर के एक्सोस्फियर का अध्ययन करेगा. आज तक चंद्रमा के इस क्षेत्र में कोई अंतरिक्ष यान नहीं गया है.

इटली ने भारत में पहला मेगा फूड पार्क शुरू किया

इटली ने भारत में पहला “मेगा फूड पार्क” (Mega Food Park) लांच किया है. जिस फूड पार्क में खाद्य प्रसंस्करण सुविधाएं शामिल हैं. यह देश में शुरू की गई पहली इतालवी-भारतीय खाद्य पार्क परियोजना है. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने 2008 में मेगा फूड पार्क योजना की शुरुआत की गई थी. मेगा फूड पार्क का उद्देश्य किसानों, प्रसंस्करणकर्त्ताओं/प्रोसिसिंग इंडस्ट्री तथा खुदरा विक्रेताओं को एक साथ लाना है ताकि कृषि उत्पादों को एक तंत्र के माध्यम से जोड़ा जा सके.

तुर्की ने खरीद के लिए क्रिप्टो मुद्राओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया

तुर्की ने खरीद के लिए क्रिप्टो मुद्राओं (बिटकॉइन) के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इससे पहले मोरक्को ने भी इसी तरह का कदम उठाया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top