EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
11-13 अप्रैल 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत का ऋण-GDP अनुपात 74 प्रतिशत से 90 प्रतिशत हुआ

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने हाल ही में ऋण और सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का अनुपात जारी किया है. IMF के अनुसार भारत के मामले में कोविड-19 महामारी से पहले 2019 के अंत में ऋण अनुपात सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 74 प्रतिशत था, और 2020 के अंत में ये बढ़कर जीडीपी का लगभग 90 प्रतिशत हो गया है.

वर्ष 2021 तक भारत के ऋण-GDP अनुपात में स्थिरता आ सकती है. वर्ष 1991 से अब तक भारत का ऋण-GDP अनुपात तकरीबन स्थिर ही रहा है और बीते एक दशक में यह औसतन 70 प्रतिशत दर्ज किया गया है, किंतु इस वर्ष इसमें बढ़ोतरी होने की संभावना है.

ऋण-GDP अनुपात क्या होता है?

ऋण-GDP अनुपात अथवा सार्वजनिक ऋण अनुपात किसी भी देश के सकल घरेलू उत्पाद के साथ ऋण का अनुपात होता है. इस अनुपात का उपयोग किसी देश की ऋण चुकाने की क्षमता का आकलन करने के लिये किया जाता है. अतः जिस देश का ऋण-GDP अनुपात जितना अधिक होता है, उसे अपने सार्वजनिक ऋण को चुकाने में उतनी ही अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

इस प्रकार एक देश का ऋण-GDP अनुपात जितना अधिक बढ़ता है, उसके डिफाॅल्ट (ऋण चुकाने में असमर्थ) होने की संभावना उतनी अधिक हो जाती है. यही कारण है कि सभी देशों की सरकारों द्वारा अपने ऋण-GDP अनुपात को हर स्थिति में कम करने के प्रयास किये जाते हैं.

हालाँकि कई अर्थशास्त्री मानते हैं कि अपनी स्वयं की मुद्रा छापने में सक्षम संप्रभु देश कभी भी डिफाॅल्ट नहीं हो सकते हैं, क्योंकि वे अधिक-से-अधिक मुद्रा छाप कर अपने ऋण का भुगतान कर सकते हैं. किंतु यह नियम उन देशों पर लागू नहीं होता है जो अपनी स्वयं की मौद्रिक नीति को नियंत्रित नहीं करते हैं, जैसे कि यूरोपीय संघ (EU) में शामिल देश, जिन्हें नई मुद्रा प्राप्त करने के लिये यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) पर निर्भर रहना पड़ता है.

विश्व बैंक द्वारा किये गए एक अध्ययन के अनुसार, लंबी अवधि तक 77 प्रतिशत से अधिक ऋण-GDP अनुपात आर्थिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है.

ऋण-GDP अनुपात में बढ़ोतरी का कारण

युद्ध, आर्थिक अस्थिरता, आपदा और अशांति की स्थिति में सरकारों के लिये इस अनुपात को स्थिर रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है. इस स्थिति में सरकारें विकास और कुल मांग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिक ऋण लेती हैं जिससे उन देशों का ऋण-GDP अनुपात बढ़ता जाता है.

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF): एक दृष्टि

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) 189 देशों का एक संगठन है. इसका गठन वर्ष 1945 में किया गया था. इसका प्राथमिक उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक प्रणाली की स्थिरता सुनिश्चित करना है.

IMF विश्व में मौद्रिक सहयोग को बढ़ावा देने, वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुविधाजनक बनाने, रोज़गार के अवसर सृजित करने, सतत् आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और गरीबी को कम करने की दिशा में कार्य करता है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने महिला सशक्तीकरण पर AICTE लीलावती पुरस्कार 2020 प्रदान किये

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने 11 अप्रैल को महिला सशक्तीकरण के लिए विजेताओं को ‘AICTE लीलावती पुरस्कार 2020’ प्रदान किया. नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में AICTE के चेयरमैन प्रोफेसर अनिल सहस्रबुद्धे ने भी हिस्सा लिया.

‘महिला सशक्तीकरण’ थीम पर आधारित, AICTE ने कुल 456 प्रविष्टियों में से विजेताओं को चुना, जिन्होंने 6 उप-विषयों में प्रतिस्पर्धा की, जिसमें महिला स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, स्वच्छता, साक्षरता, महिला उद्यमिता और कानूनी जागरूकता शामिल हैं.

प्रत्येक उप-विषय के तहत शीर्ष 10 प्रविष्टियों को प्रजेंटेशन के लिए प्रोफेसर सुषमा यादव, कुलपति, बीपीएस महिला विश्वविद्यालय खानपुर कला, हरियाणा और डॉ. विनीता एस. सहाय, निदेशक, आईआईएम बोधगया की अध्यक्षता वाली दो कमेटियों के समक्ष आमंत्रित किया गया था.

मुख्य पुरस्कार विजेता

‘महिला उद्यमिता’ उप विषय में सोना कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु से SWEAT (सोना महिला उद्यमिता और प्रशिक्षण) ने प्रतियोगिता जीती.

‘डिजिटल साक्षरता’ उप विषय के तहत भारतीय विद्यापीठ ने प्रतियोगिता जीती.
‘साक्षरता’ उप विषय के तहत यह पुरस्कार इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट पुणे ने जीता.

AICTE लीलावती पुरस्कार: एक दृष्टि

  • AICTE लीलावती पुरस्कार राष्ट्र में नारीत्व को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जात है. केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 11 अप्रैल 2020 को वर्चुअल तरीके से लीलावती पुरस्‍कार-2020 की शुरूआत की थी.
  • यह अनूठा कार्यक्रम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने महिला सशक्तिकरण के लिए शैक्षिक पहल के रूप में शुरू किया गया था.

74वें बाफ्टा पुरस्कार 2021 की घोषणा, नोमैडलैंड को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

74वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म एंड टेलीविज़न आर्ट्स अवॉर्ड्स (BAFTA) पुरस्कारों की घोषणा 12 अप्रैल को की गयी. पुरस्कार समारोह का आयोजन रॉयल अल्बर्ट हॉल, लंदन में किया गया था.

यह पुरस्कार हर साल ब्रिटिश सिनेमा घरों में प्रदर्शित किसी भी देश की फीचर फिल्म और वृत्त-चित्रों को दिया जाता है. 74वें बाफ्टा पुरस्कार समारोह में निर्देशक क्लो झाओ की फिल्म की फिल्म ‘नोमैडलैंड’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया.

फिल्म ‘नोमैडलैंड’ को तीन और पुरस्कार भी मिले हैं. फ्रांसिस मैकडोरमैंड को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है. 83 वर्षीय एंथनी हॉप्किंस को ‘द फादर’ फिल्म के लिए सवेश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है.

बाफ्टा पुरस्कार 2021 के प्रमुख विजेताओं की सूची

  • सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म: नोमैडलैंड (निर्देशक क्लो झाओ)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: क्लो झाओ (फिल्म नोमैडलैंड, बाफ्टा में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब जीतने वाली पहली महिला)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: फ्रांसिस मैकडोरमैंड (फिल्म नोमैडलैंड)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: एंथनी हॉप्किंस (फिल्म द फादर)

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के पति प्रिंस फिलिप का 9 अप्रैल को निधन हो गया. वे 99 वर्ष के थे.

फिलिप का जन्म वर्ष 1921 में कॉर्फू टापू पर हुआ था. उनके पिता एंड्रू डेनमार्क और ग्रीस के प्रिंस थे. वह हेलेनीस के किंग जॉर्ज के छोटे बेटे थे. प्रिंस फिलिप की मां क्वीन विक्टोरिया की परपोती और प्रिंसेज ऐलिस लॉर्ड लूइस माउंटबेटन की बेटी थी.

प्रिंस फिलिप को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग (Duke of Edinburgh) का सम्मान हासिल था. प्रिंस फिलिप से महारानी एलिजाबेथ की शादी वर्ष 1947 में हुई थी. दोनों की शादी को 73 साल का समय हो चुका है.


11 अप्रैल: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस

प्रत्येक वर्ष 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस (National Safe Motherhood Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के मातृत्व स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है. यह दिवस मनाने वाला भारत दुनिया का पहला देश है.

कस्तूरबा गांधी की जयंती

भारत में यह दिवस कस्तूरबा गांधी की जयंती पर मनाई जाती है. सरकार ने 11 अप्रैल 2003 को कस्तूरबा गांधी की जयंती पर यह दिवस घोषित किया था. सरकार ने यह घोषणा ‘The White Ribbon Alliance for Safe Motherhood, India (WRAI)’ के अनुरोध पर किया था.


10 अप्रैल: विश्व होम्योपैथिक दिवस

प्रत्येक वर्ष 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथिक दिवस (World Homeopathy Day) मनाया जाता है. इस दिवस के मनाने का उद्देश्य होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली के बारे में जागरूकता पैदा करना है.

होम्योपैथिक के संस्थापक डॉक्टर हैनिमैन का जन्मदिन

विश्व होम्योपैथिक दिवस होम्योपैथिक के संस्थापक डॉक्टर क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमूअल हैनिमैन के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है. हैनिमैन का जन्म जर्मनी में 10 अप्रैल 1755 को हुआ था. इस वर्ष (2021 में) हैनिमैन की 266वीं जयंती मनाई गयी.

विश्व होम्योपैथिक दिवस 2020 का विषय (थीम)

भारत में, विश्व होम्योपैथी दिवस आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मनाया जाता है. हर साल आयुष मंत्रालय विश्व होम्योपैथिक दिवस का विषय (थीम) निर्धारित करता है और देशभर में यह विशेष दिवस के रूप में मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2021 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘Homeopathy- Roadmap for Integrative Medicine’ है.

होम्योपैथी: एक दृष्टि

होम्योपैथी को वैकल्पिक चिकित्सा के रूप में जाना जाता है. इसकी दवाओं का असर भले ही धीरे होता है, लेकिन यह रोगों को जड़ से दूर करता है. सबसे खास बात यह कि होम्योपैथी दवाओं के साइड-इफेक्ट नहीं के बराबर होते हैं.


12 अप्रैल: अंतरराष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान का दिवस

प्रत्येक वर्ष 12 अप्रैल को पूरे विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान का दिवस’ (International Day of Human Space Flight) मनाया जाता है. यह दिवस अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मानवता के लिए अंतरिक्ष युग की शुरूआत करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस को मनाने की घोषणा 2011 में की थी. इस दिन को सोवियत संघ में कॉस्मोनॉटिक्स दिवस (Cosmonautics Day) के रूप में मनाया जाता है. 2001 से अमेरिका इस दिन को ‘विश्व अंतरिक्ष पार्टी’ (World Space Party) के रूप में मना रहा है.

यूरी गैगरीन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी

12 अप्रैल, 1961 को पूर्व सोवियत संघ के नागरिक यूरी गैगरीन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी. उन्होंने वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष-यान से यह उड़ान भरी थी. गैगरीन अंतरिक्ष पर जाने वाले और पृथ्वी की सफलतापूर्वक परिक्रमा करने वाले पहले व्यक्ति थे. इस ऐतिहासिक घटना ने मानव के लिए अंतरिक्ष अन्वेषण का रास्ता खोल दिया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर आतंकवादी हमला

ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर 11 अप्रैल को आतंकवादी हमला हुआ. इससें पहले ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने बताया था कि नतांज संयंत्र के बिजली वितरण ग्रिड में समस्‍या के कारण दुर्घटना हुई पर इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. बाद में संगठन के प्रमुख ने इसे परमाणु आतंकवाद और तोड़-फोड़ की घटना बताया.

नासा का इन्जेन्यूटी मार्स हेलीकॉप्टर

अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा का इन्जेन्यूटी (Ingenuity) मार्स हेलीकॉप्टर तकनीकी कारणों से 14 अप्रैल के बाद अपनी पहली उड़ान भरने का प्रयास करेगा. पहले यह 11 अप्रैल को मंगल ग्रह पर उड़ान भरने वाला था. इन्जेन्यूटी पृथ्वी के अतिरिक्त किसी अन्य ग्रह में उड़ान भरने वाला पहला नियंत्रित विमान बनने का इतिहास बनाएगा.

रेमेडिसविर इंजेक्शन के निर्यात पर रोक

केंद्र सरकार ने रेमेडिसविर (Remdesivir) इंजेक्शन के निर्यात पर रोक लगा दी है. इस इंजेक्शन का उपयोग कोविड रोगियों के इलाज में किया जाता है. आने वाले दिनों में रेमेडिसविर की मांग में होने वाली संभावित वृद्धि को देखते हुए इसके निर्यात पर रोक लगायी गयी है. भारत की 7 कंपनियां अमेरिका के गिलियड साइंसेज (Gilead Sciences) के साथ समझौते के तहत रेमेडिसविर इंजेक्शन का उत्पादन कर रही हैं.

11 से 14 अप्रैल: टीका उत्सव

11 से 14 अप्रैल तक देश में टीका उत्सव (Teeka Utsav) के रूप में मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से “टीका उत्सव” आयोजित करने की अपील की थी. यह उत्सव 4 दिन तक चलेगा. इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों का COVID-19 वैक्सीन का टीकाकरण करना है.

संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए ‘लिटिल गुरु’ एप्प

इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र (IGCC) ने बांग्लादेश में एक संस्कृत लर्निंग एप्प ‘लिटिल गुरु’ (Little Guru) लॉन्च किया. यह एप्प भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (Indian Council of Cultural Relations – ICCR) द्वारा दुनिया भर के छात्रों, धार्मिक विद्वानों, वैज्ञानिकों और इतिहासकारों के बीच संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है.

ला सोरियरेरे ज्वालामुखी में विस्फोट

हाल ही में ला सोरियरेरे (La Sourfriere Volcano) ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है. पूर्वी कैरिबियाई द्वीप पर स्थित यह ज्वालामुखी 1979 से निष्क्रिय था. कैरेबियन अमेरिका महाद्वीपों का एक क्षेत्र है जिसमें कैरेबियन सागर शामिल है. कैरेबियन सागर पश्चिम में मैक्सिको और दक्षिण पश्चिम में मध्य अमेरिका से घिरा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top