EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
9-10 अप्रैल 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

RBI ने मार्च माह के सर्वेक्षण आधारित उपभोक्ता विश्वास सूचकांक जारी किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 9 अप्रैल को उपभोक्ता विश्वास सूचकांक (Consumer Confidence Index) जारी किया था. यह सूचकांक एक सर्वेक्षण पर आधारित है जो मार्च 2021 में कराया गया था. सर्वेक्षण के अनुसार मार्च महीने में उपभोक्ता विश्वास सूचकांक गिरकर 53.1 पर आ गया जबिक यह जनवरी में 55.5 पर था.

उपभोक्ता विश्वास सूचकांक क्या है?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का यह सूचकांक उपभोक्ताओं के बाजार और सरकार पर भरोसे की मजबूती व कमजोरी को दर्शाता है. सूचकांक के 100 से ऊपर रहने पर आशावादी और नीचे आने पर निराशावादी रुख का पता चलता है.

सर्वेक्षण के मुख्य बिंदु

  • उपभोक्तओं के विश्वास में यह गिरावट कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ अर्थव्यवस्था की स्थिति नाजुक होने की आशंका, नौकरी, आय और महंगाई बढ़ने से घटा है.
  • सर्वेक्षण में शामिल लोगों अगले एक साल को लेकर पूरी तरह से आशावादी हैं. इस सर्वेक्षण के अनुसार, भविष्य को लेकर भी उपभोक्ताओं के भरोसे में कमी आई है और यह 117.1 से घटकर 108.8 पर आ गया है.
  • RBI का यह सर्वे 13 बड़े शहरों में 27 फरवरी से लेकर 8 मार्च के बीच किया गया था. सर्वे में शामिल उपभोक्ताओं से मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों, रोजगार सृजन, महंगाई और आय व खर्च के मुद्दों पर उनकी धारणा और अपेक्षा जानी गई थी.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जापान के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 अप्रैल को भारत और जापान के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) को मंजूरी दी थी. दोनों देशों के बीच यह समझौता ज्ञापन नवम्बर 2020 में हस्ताक्षर किये गये थे. इस समझौता ज्ञापन पर राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला (NARL) और जापान के क्योटो विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित अनुसंधान संस्थान फॉर सस्टेनेबल ह्यूमनोस्फीयर (RISH) के बीच हस्ताक्षर किये गये थे.

भारत-जापान समझौता ज्ञापन (MoU): मुख्य बिंदु

  • समझौता ज्ञापन के अनुसार, भारत के NARL और जापान के RISH प्रौद्योगिकी, वायुमंडलीय विज्ञान, सहयोगी वैज्ञानिक प्रयोगों और अन्य अध्ययन के क्षेत्रों में अपना सहयोग जारी रखेंगे. दोनों संसथान वैज्ञानिक सामग्री, सूचना, प्रकाशन, छात्रों, संकाय सदस्यों और शोधकर्ताओं का आदान-प्रदान भी करेंगे.
  • इस समझौता ज्ञापन में जापान में मध्य और ऊपरी वायुमंडल राडार, मेसोस्फीयर-स्ट्रैटोस्फियर-ट्रोपोस्फीयर रडार, इक्वेटोरियल एटमॉस्फियर रडार जैसी सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति होगी.

आतंकवाद से निपटने के लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र को 0.5 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त योगदान दिया

भारत ने आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र ट्रस्ट फंड (United Nations Trust Fund for Counter-Terrorism) में 500,000 अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त योगदान दिया है.

इस योगदान के बाद आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र में भारत का योगदान 1 मिलियन डॉलर से अधिक हो गया है. इस राशि के साथ, भारत का अब तक का कुल योगदान 1.05 मिलियन डॉलर है.


दुती चंद को छत्तीसगढ़ वीरनी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता दुती चंद को छत्तीसगढ़ वीरनी पुरस्कार दिया जाएगा. पुरस्कार समारोह का आरंभिक संस्करण वर्चुअल माध्यम से 14 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्थापित यह पुरस्कार खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय महिलाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है.

ओडिशा की धावक दुतिचंद 2019 में इटली में आयोजित विश्व विश्वविद्यालय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला थी. 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में दुती चंद ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था.


9 अप्रैल: केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 56वां शौर्य दिवस मनाया

केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) प्रत्येक वर्ष 9 अप्रैल को ‘शौर्य दिवस’ (Valour Day) मनाती है. इस वर्ष यानी 2021 में 55वां शौर्य दिवस मनाया गया.

शौर्य दिवस का इतिहास

आज के ही दिन अप्रैल 1965 में पाकिस्तानी सीमा से लगे हुए भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए पाकिस्तान सेना ने ‘डेज़र्ट हॉक’ ऑपरेशन चलाया था. पाकिस्तान सीमा से लगे गुजरात के कच्‍छ केरण क्षेत्र में सरदार एवं टॉक पोस्टों पर CRPF की द्वितीय वाहिनी के दो कम्पनियां तैनात थी.

CRPF की एक इस टुकड़ी ने गुजरात में कच्‍छ केरण में सरदार पोस्‍ट पर बहादुरी से लड़ते हुए पाकिस्‍तानी ब्रिगेड के हमले को नाकाम किया था. CRPF के जवानों ने पाकिस्‍तान के 34 सैनिकों को मार गिराया था और चार को जीवित पकड़ा था. इस युद्ध में CRPF के 6 जवानों ने निडरता से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी और इतिहास में अमर हुए.

यह दुनिया के इतिहास में हुए अनेक युद्धों में से एकमात्र ऐसा युद्ध था जिसमें पुलिसबल की एक छोटी सी टुकड़ी ने दुश्मन की विशाल ब्रिगेड को घुटने टेक वापस लौटने पर मजबूर कर दिया.

CRPF के जवानों द्वारा दिखाई गई इस बहादुरी को हमेशा याद करने के लिए 9 अप्रैल का दिन शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है.

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF): एक दृष्टि

  • CRPF भारत में सबसे बड़ी केंद्रीय सशस्त्र अर्ध-सैनिक बल है. यह गृह मंत्रालय (MHA) के तहत काम करता है.
  • यह क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में 27 जुलाई 1939 को अस्तित्व में आया. भारतीय स्वतंत्रता के बाद यह 28 दिसंबर 1949 को CRPF अधिनियम के लागू होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया.
  • CRPF का मुख्य कार्य पुलिस कार्रवाई में राज्य/संघ शासित प्रदेशों की सहायता, कानून-व्यवस्था और आतंकवाद के खिलाफ कार्यवाही करना है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के बीच वर्चुअल शिखर वार्ता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 अप्रैल को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रट के साथ वर्चुअल शिखर वार्ता की. वार्ता के दौरान दोनों नेताओं आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे.

‘मार्स ओडिसी’ ने मंगल ग्रह पर बीस वर्ष पूरे किये

नासा के अंतरिक्ष यान ‘मार्स ओडिसी’ ने मंगल ग्रह पर बीस वर्ष पूरे कर लिये हैं. इसे वर्ष 2020 में 7 अप्रैल को छोडा गया था. ओडिसी के पहले यह जानकारी नहीं थी कि मंगल के कौन-से भाग में जल का स्रोत है.

ADB ने CKIC के लिए 484 मिलियन डॉलर स्वीकृत किया

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने तमिलनाडु में चेन्नई-कन्याकुमारी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (CKIC) के लिए 484 मिलियन डॉलर स्वीकृत किया है. CKIC, पूर्वी तटीय आर्थिक गलियारे (East Coast Economic Corridor) का एक हिस्सा है.

‘ओडिशा इतिहस’ के हिंदी अनुवाद का विमोचन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल को ओड़िशा के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में उत्कल केशरी हरेकृष्ण महताब द्वारा लिखित पुस्तक ‘ओडिशा इतिहस’ के हिंदी अनुवाद का विमोचन किया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top