EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
6 मार्च 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 जारी, बड़े शहरों में बंगलुरु और छोटे शहरों में शिमला शीर्ष पर

भारत सरकार ने ‘जीवन जीने की सुगमता सूचकांक’ (Ease of Living Index) 2020 जारी की है. यह सूचकांक आवास व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 4 मार्च को जारी की. सूचकांक के तहत कुल 111 शहरों की रैंकिंग जारी की गई है. इस सूचकांक के अनुसार, देश में रहने के लिहाज से बड़े शहरों में बंगलुरु और छोटे शहरों में शिमला सबसे बेहतर शहर है.

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 के मुख्य बिंदु

सूचकांक में 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों में बंगलुरु शीर्ष पर है. इस सूची में पुणे दूसरे और अहमदाबाद तीसरे स्थान पर है. वहीं इस सूची में बरेली, धनबाद और श्रीनगर आखिरी पायदान वाले शहरों में शामिल हैं.

10 लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में शिमला पहले स्थान पर है और बिहार का मुजफ्फरपुर आखिरी स्थान पर आता है.

दस लाख से अधिक आबादी वाले शीर्ष 10 शहर
बंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद, चेन्नई, सूरत, नबी मुंबई, कोयंबतूर, वडोदरा, इंदौर, ग्रेटर मुंबई

दस लाख से कम आबादी वाले शीर्ष 10 शहर
शिमला, भुवनेश्वर, सिलवासा, काकीनाडा, सलेम, वेल्लोर, गांधीनगर, गुरुग्राम, दावणगेरे, तिरुचिरापल्ली

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स: एक दृष्टि

  • ‘ईज ऑफ लिविंग’ से तात्पर्य जीवन जीने की सुगमता से है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के साथ ही ‘ईज ऑफ लिविंग’ को भी बेहतर करने पर जोर दिया है. सरकार शहरी विकास पर खर्च का निर्धारण भी इसी सूची को प्राथमिकता में रखते हुए करती है.
  • ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स पहली बार 2018 में जारी किया गया था. यह सूची सरकार, पहचान और संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, किफायती आवास, भूमि योजना, पार्क, परिवहन, जल आपूर्ति, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण की गुणवत्ता जैसे 15 मानकों के आधार पर तैयार की जाती है.

नगर पालिका कार्य निष्पादन सूचकांक (MPI) 2020

आवास व शहरी मंत्रालय ने नगर पालिका कार्य निष्पादन सूचकांक (MPI) 2020′ का ड्राफ्ट भी तैयार किया है. इसमें 10 लाख से अधिक आबादी वाली नगर निकायों में इंदौर सबसे आगे हैं. इसके बाद सूरत और भोपाल का स्थान आता है. वहीं गुवाहाटी, कोटा और श्रीनगर जैसे शहर आखिरी पायदान पर हैं.

10 लाख से कम आबादी वाले नगर निकायों की सूची में नई दिल्ली नगर निकाय शीर्ष पर है. वहीं 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निकायों में शिलॉन्ग, इम्फाल और कोहिमा आखिरी पायदान पर हैं.

मेरीटाइम इंडिया समिट-2021 अओजित किया गया

मेरीटाइम इंडिया समिट-2021 आयोजन 2 से 4 मार्च तक किया गया था. वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस सम्मेलन का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. इस सम्मलेन का आयोजन बंदरगाह पोत और जलमार्ग मंत्रालय डिजीटल मंच ‘www.maritimeindiasummit.in’ पर किया गया था.

सम्‍मेलन में भारतीय नौवहन क्षेत्र के लिए अगले दशक की योजना पर चर्चा हुई और वैश्विक नौवहन क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया. इस शिखर सम्मलेन का विषय ‘भारतीय समुद्री क्षेत्र में व्यापार के संभावित अवसरों की खोज करना और आत्मनिर्भर भारत बनाना’ था.

मैरीटाइम इंडिया सम्‍मेलन के अवसर पर चाबहार दिवस

मैरीटाइम इंडिया सम्‍मेलन के अवसर पर 4 मार्च को चाबहार दिवस मनाया गया था. वर्चुअल माध्‍यम से आयोजित इस सम्‍मेलन में अफगानिस्‍तान, आर्मेनिया, ईरान, कजाखस्‍तान, रूस और उज्‍बेकिस्‍तान के मंत्रियों ने भाग लिया. विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया.

चाबहार बंदरगाह: एक दृष्टि

  • चाबहार बंदरगाह (Chabahar Port) दक्षिण-पूर्वी ईरान में स्थित ओमान की खाड़ी के तट एक बंदरगाह है. यह पाकिस्तान के गवादर बंदरगाह के पश्चिम की तरफ मात्र 72 किलोमीटर की दूरी पर हैं. इस बंदरगाह का विकास भारत के सहयोग से किया गया है.
  • इस बंदरगाह की भौगोलिक स्थिति इस प्रकार है कि पाकिस्तान के रास्ते का उपयोग किये बिना भारत अफगानिस्तान, यूरोप तथा मध्य एशिया के साथ व्यापर कर सकता है. भारत ने मई 2016 में ईरान और अफगानिस्तान के साथ एक त्रिपक्षीय कनेक्टिविटी समझौते पर हस्ताक्षर था.
  • चाबहार बंदरगाह के पहले चरण (शाहिद बेहेश्ती) के क्रियान्वयन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर फरवरी, 2018 किये गये थे. इस समझौते के तहत भारतीय कंपनी ‘इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड’ इसके संचालन का अंतरिम प्रभार दिया गया था.

कारों में चालक के साथ वाली सीट के लिए एयरबैग को अनिवार्य किया गया, एयरबैग क्या होता है?

सरकार ने अब कारों में चालक के साथ वाली सीट के लिए एयरबैग की व्‍यवस्‍था करना अनिवार्य कर दिया है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 5 मार्च को इस संबंध में अधिसूचना जारी की.

जारी अधिसूचना के अनुसार, 1 अप्रैल 2021 से तैयार किए जाने वाले नये मॉडलों में चालक के बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति के लिये भी एयर बैग की व्‍यवस्‍था करनी होगी. 31 अगस्‍त से मौजूदा मॉडलों में भी एयरबैग फिट करना अनिवार्य होगा.

चालक के साथ वाली यात्री सीट पर एयरबैग न होने से दुर्घटना की स्थिति में जोखिम बढ़ जाता है. मंत्रालय की अधिसूचना सड़क सुरक्षा पर उच्‍चतम न्‍यायालय की समिति के सुझावों पर आधारित है.

कार में एयरबैग क्या होता है?

  1. एयरबैग कार में लगा एक सुरक्षा कवच है. दुर्घटना के दौरान ये एक सुरक्षा कवर की तरह काम करते हैं. ये एयरबैग कार के स्टियरिंग व्हील, दरवाजे, डैशबोर्ड, छत ईत्यादि में लगा हो सकता है.
  2. एयरबैग कॉटन का बना होता है और इस पर सिलिकॉन की कोटिंग की जाती है. दुर्घटना के समय जब यह फूलता है तो उस वक़्त इसमें नाइट्रोजन गैस भर जाती है.
  3. किसी कार के दुर्घटना होते वक्त एयरबैग खुल जाता है. जब कोई कार किसी चीज से टकराता है तब उस कार का एक्सिलेरोमीटर सर्किट सक्रीय हो जाता है. यह सर्किट एयरबैग से लगे सेंसर को सिगनल देता है. सिगनल मिलते ही (लगभग 1/20 सेकंड) बंद एयरबैग फूल जाता है.

प्रधानमंत्री को ‘सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 5 मार्च को ‘सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार’ (CERAWeek global energy and environment leadership award) 2021 प्रदान किया गया. उन्हें यह पुरस्कार वार्षिक अन्तर्राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में प्रदान किया गया.

सेरावीक कॉन्फ्रेंस 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार ‘सेरावीक कॉन्फ्रेंस (CERAWeek Conference) 2021’ के दौरान प्रदान किया गया. यह सम्मेलन डिजिटल तरीके से 1 से 5 मार्च तक आयोजित किया गया था. कार्यक्रम का आयोजन अमेरिकी-ब्रिटिश सूचना प्रदाता कंपनी ‘आईएचएस मार्किट’ (IHS Market) द्वारा किया गया था. इस वार्षिक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में ऊर्जा उद्योग के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ, प्रौद्योगिकी, आर्थिक और उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोग और ऊर्जा प्रौद्योगिकी के नवोन्मेषकर्ता ने हिस्सा लिया.

इस सम्मेलन के नामी वक्ताओं में पर्यावरण के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी, ‘बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ के सह अध्यक्ष और ‘ब्रेकथ्रू इनर्जी बिल गेट्स’ के संस्थापक और सऊदी अरामको के अध्यक्ष एवं सीईओ अमीन नासेर थे.

सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार: एक दृष्टि

सेरावीक की स्थापना 1983 में डॉक्‍टर डैनियल येरगिन ने की थी. सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार-2016 में शुरू किया गया था. यह वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के बारे में नेतृत्व की प्रतिबद्धता तथा ऊर्जा क्षमता, सामर्थ्य और पर्यावरणीय प्रबंधन के लिए समाधान तथा नीतियों को मान्यता देता है.


पोलार्ड ने 1 ओवर में 6 छक्‍के लगाने का रिकॉर्ड बनाया

वेस्‍टइंडीज के क्रिकेटर किरोन पोलार्ड ने 1 ओवर में 6 छक्‍के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. यह रिकॉर्ड वेस्‍टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की T-20 अन्तर्राष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में बनाया. एक ओवर की हर बॉल पर छक्‍का जड़ने वाले वह दुनिया के 8वें बल्‍लेबाज हैं. वहीं, अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे पहले 1 ओवर में 6 छक्‍के जड़ने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के बल्‍लेबाज हर्शल गिब्‍स के नाम पर दर्ज है. उन्होंने मार्च 2007 में वनडे विश्व कप में नीदरलैंड के स्पिनर दान वान बूंगे की 6 गेंदों पर 6 छक्‍के लगाये थे.

एक ओवर में 6 छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाजों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कोच रवि शास्‍त्री का नाम भी दर्ज है. T-20 वर्ल्ड कप-2007 के दौरान युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार छह छक्के लगाए थे. इस मैच में उन्होंने मात्र 12 गेंदों में अर्द्धशतक लगाया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2021

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2021, 6 से 9 मार्च 2021 तक वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जा रहा है. इस मेले में यूके, यूएसए, यूएई, चीन, फ्रांस, ईरान, नेपाल, स्पेन, श्रीलंका, यूक्रेन, इटली सहित 15 देश शामिल हो रहे हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस मेले का उद्घाटन किया.

भारत–स्वीडन आभासी शिखर सम्मेलन

भारत और स्वीडन के बीच 5 मार्च को आभासी शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के साथ वार्ता की. इस वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों के मुद्दों पर व्‍यापक चर्चा हुई. दोनों नेता कोविड काल के बाद सहयोग और बढ़ाने सहित वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान कीये. दोनों नेताओं के बीच 2015 से यह पांचवीं वार्ता थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top