EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
5 मार्च 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया

संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष (International Year of Millets) घोषित किया है. संयुक्त राष्ट्र ने यह घोषणा भारत की पहल पर किया है.

अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष: एक दृष्टि

  • ‘अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023’ का प्रस्ताव भारत ने बांग्लादेश, केन्या, नेपाल, नाइजीरिया, रूस और सेनेगल के साथ रखा था. इसका समर्थन 70 देशों ने किया. 193 सदस्यीय आम सभा ने सर्वसम्मति से इसकी स्वीकृति दे दी.
  • बाजरा स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के दौरान विश्वभर में बाजरे के फायदे का प्रचार-प्रसार किया जाएगा. साथ ही जलवायु परिवर्तन के दौर में इसकी पैदावार को बढ़ावा दिया जाएगा.
  • प्रस्ताव के पारित होने के साथ ही भारत के स्थायी मिशन ने बाजरा से बने ‘मुरुक्कू’ का सभी सदस्यों में वितरण किया. यह नाश्ते में खाए जाने वाला एक भारतीय व्यंजन है.

EPFO ने वित्‍त वर्ष 2020-21 के लिए 8.5 प्रतिशत वार्षिक ब्‍याज दर की सिफारिश की

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) के केन्‍द्रीय न्‍यासी बोर्ड ने वित्‍त वर्ष 2020-21 के लिए 8.5 प्रतिशत वार्षिक ब्‍याज दर की सिफारिश की है. श्रममंत्री संतोष कुमार गंगवार की अध्‍यक्षता में श्रीनगर में 4 मार्च को हुई EPFO के केन्‍द्रीय ट्रस्‍टी बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया. सरकारी गजट में ब्‍याज दर को आधिकारिक तौर पर अधिसूचित जाने के बाद EPFO उपभोक्‍ताओं के खातों में ब्‍याज जमा किया जायेगा.

वर्ष 2014 के बाद से EPFO लगातार 8.5 प्रतिशत या उससे अधिक दर से ब्‍याज दे रहा है. विभिन्‍न आर्थिक उतार-चढ़ाव के दौरान कई वर्षों से 8.5 प्रतिशत न्‍यूनतम क्रेडिट रिस्‍क के साथ अपने सदस्‍यों को अधिक आय वितरित करने में सक्षम रहा है.

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) ने अपने भविष्‍य निधि, पेंशन और बीमा सुविधाओं का विस्‍तार करते हुए भूतपूर्व जम्‍मू-कश्‍मीर भविष्‍य निधि अधिनियम के तहत आने वाले मौजूदा संस्‍थानों के कर्मचारियों को यह सुविधाएं देने का फैसला किया है.


भारतीय मुक्केबाज मैरीकॉम को AIBA के ‘चैंपियंस एंड वेटरंस समिति’ का अध्यक्ष चुना गया

भारत की दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (AIBA) ने ‘चैंपियंस एंड वेटरंस समिति’ का अध्यक्ष चुना है. AIBA के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने वोटिंग द्वारा मैरीकॉम का चुनाव किया. AIBA अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने इसकी घोषणा 3 मार्च को की.

चैंपियंस एंड वेटरंस समिति

चैंपियंस एंड वेटरंस समिति का गठन दिसंबर 2020 में किया गया था. इसका गठन विश्व मुक्केबाजी में बदलाव और बेहतरी के उद्देश्य से किया गया है. इसमें दुनियाभर के सम्मानजनक दिग्गज और उन चैंपियन मुक्केबाजों को शामिल किया गया है जो अपना अनुभव साझा करना चाहते हैं.

एमसी मैरीकॉम

एमसी मैरीकॉम छह बार की विश्व चैंपियन हैं. वह इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं. वे दूसरी और आखिरी बार ओलंपिक में भाग लेंगी.


4 मार्च: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

प्रत्येक वर्ष 4 मार्च को देश में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस’ (National Safety Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य जागरूकता न होने की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है. इस साल यानी 2021 में 50वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया.

4 से 10 मार्च तक ‘राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह’

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के साथ ही 4 से 10 मार्च तक ‘राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह’ (National Safety Week) के रूप में मनाया जाने लगा है. इस सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव के तरीकों से लोगों को अवगत कराया जाता है.

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह को मनाने की पहल ‘राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद’ (National Safety Council) ने की थी. 4 मार्च के ही दिन भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना हुई थी.

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC): एक दृष्टि

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना 4 मार्च 1966 को मुंबई सोसायटी अधिनियम के तहत हुई थी. यह एक स्वशासी निकाय है जो सार्वजनिक सेवा के लिए गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी संगठन के रूप में कार्य करता है. 1972 में इस संगठन ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने का निर्णय लिया था. बाद में इसे नेशनल सेफ्टी सप्ताह के रूप में मनाया जाने लगा.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

मेरीटाइम इंडिया सम्मिट के अवसर पर चाबहार दिवस

मेरीटाइम इंडिया सम्मिट के अवसर पर 4 मार्च को चाबहार दिवस मनाया जा रहा है. इसका आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा. इसमें रूस, कजाखिस्तान, अफगानिस्तान, आर्मेनिया, ईरान और उज्बेकिस्तान के मंत्री भाग लेंगे. चाबहार बंदरगाह ईरान के दक्षिणी तट पर स्थित है. अफ़ग़ानिस्तान तथा मध्य एशिया तक भारत का पहुँच बनाने के लिए यह बंदरगाह काफी महत्वपूर्ण है.

विदेश मंत्री ने बांग्‍लादेश की यात्रा की

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने 4 मार्च को बांग्‍लादेश की यात्रा की. यात्रा का उद्देश्‍य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्‍लादेश यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करना था. श्री मोदी बंग बंधु शेख मुजीर्बुरहमान के जन्‍मशती समारोह में हिस्‍सा लेंगे. बांग्‍लादेश की मुक्ति के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों के और मजबूत होने की उम्‍मीद है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 5 मार्च को सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार (CERAWeek global energy and environment leadership award) से सम्‍मानित किया जायेगा. श्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स वीक 2021 में मुख्य भाषण भी देंगे. कार्यक्रम का आयोजन अमेरिकी-ब्रिटिश सूचना प्रदाता कंपनी ‘आईएचएस मार्किट’ (IHS Market) द्वारा किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री स्‍वीडन के प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल सम्‍मेलन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 5 मार्च को स्‍वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के साथ वर्चुअल सम्‍मेलन करेंगे. वे द्विपक्षीय संबंधों के मुद्दों पर व्‍यापक बातचीत करेंगे. दोनों नेता कोविड काल के बाद सहयोग और बढ़ाने सहित वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. दोनों नेताओं के बीच 2015 से यह पांचवीं वार्ता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top