EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
13-15 मार्च 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ISRO ने साउंडिंग रॉकेट RH-560 का परीक्षण किया, हवाओं के बदलाव से जुड़े अध्ययन में मदद करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 13 मार्च को अपने साउंडिंग रॉकेट RH-560 का परीक्षण किया था. यह परीक्षण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा परीक्षण केंद्र से किया गया था.

इसरो के साउंडिंग रॉकेट की मदद से इसरो वायुमंडल में मौजूद तटस्थ हवाओं में ऊंचाई पर होने वाले बदलावों और प्लाज्मा की गतिशीलता का अध्यन किया जाएगा. यह रॉकेट हवाओं में व्यवहारिक बदलाव और प्लाज्मा गतिशीलता पर अध्यन की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा.

क्वाड देशों के नेताओं का पहला शिखर सम्मेलन

क्वाड देशों – भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमरीका के नेताओं का पहला शिखर सम्मेलन 12 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस शिखर सम्मेलन की पहली बैठक में हिस्सा लिया.

सम्‍मेलन में नेतागण साझा हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की और एक स्‍वतंत्र, खुले और समावेशी भारत-प्रशांत क्षेत्र को बनाये रखने की दिशा में सहयोग के व्‍यावहारिक क्षेत्रों पर विचारों पर आदान-प्रदान किया.

बैठक में इन देशों के शीर्ष नेतृत्‍व की ओर से भारत-प्रशान्‍त क्षेत्र में सुरक्षित सामान और सस्‍ता टीका उपलब्‍ध कराने में सहयोग के लिये और कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये की जा रही कोशिशों पर भी चर्चा हुई.

‘क्वाड’ क्या है?

  • ‘क्वाड’ (QUAD) का पूरा नाम Quadrilateral Security Dialogue (QSD) है. यह ‘भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान’ का चतुष्कोणीय गठबंधन है. यह चीन के साथ भू-रणनीतिक चिंताओं के मद्देनजर गठित की गयी है.
  • जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा भारत के परामर्श से 2007 में ‘क्वाड’ की शुरुआत की थी. 2008 में ऑस्ट्रेलिया द्वारा इस ग्रुप से बाहर आने के कारण यह संगठन शिथिल पड़ गया था, लेकिन बाद में वह पुन: इस वार्ता में शामिल हो गया.
  • 2017 में, इस अनौपचारिक समूह को पुनर्जीवित किया गया ताकि एशिया में चीन के आक्रामक उदय को संतुलित किया जा सके.
  • क्‍वाड संगठन का उद्देश्‍य इस क्षेत्र में वैध और महत्‍वपूर्ण हित रखने वाले सभी देशों की सुरक्षा और उनके आर्थिक सरोकारों का ध्‍यान रखना है.

मिताली राज अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी महिला खिलाड़ी बनीं

मिताली राज अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला खिलाड़ी बन गयी है. मिताली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में यह कामयाबी हासिल की.

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी इंग्लैंड की चार्लेट एडवर्ड्स थीं. मिलाती को उनसे आगे निकलने के लिए अब 299 रन की जरूरत है. ऐसा करके वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा अन्तर्राष्ट्रीय रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी.

अपना 311वां अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेल रही मिताली ने जून 1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया था. मिताली सबसे ज्यादा 6974 रन वनडे में बनाए हैं. वह वनडे अन्तर्राष्ट्रीय मैच में 7000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनने से सिर्फ 26 रन ही दूर हैं. वहीं 89 T20 इंटरनैशनल मैचों में उनके 2364 रन हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

ब्रिक्स संपर्क समूह की पहली बैठक भारत की अध्यक्षता में आयोजित की गयी

आर्थिक और व्यापार मुद्दों पर ब्रिक्स संपर्क समूह (CGETI) ने 9 से 11 मार्च तक अपनी पहली बैठक आयोजित की थी. यह बैठक भारत की अध्यक्षता में आयोजित की गयी थी. बैठक का मुख्य विषय (theme’ ‘BRICS@15: Intra BRICS Cooperation for Continuity, Consolidation, and Consensus’ था. 13वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2021 भी भारत की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा.

उत्तरप्रदेश सरकार में सार्वजनिक सड़कों पर सभी धार्मिक संरचनाओं को हटाने का आदेश

उत्तरप्रदेश सरकार ने सार्वजनिक सड़कों पर सभी धार्मिक संरचनाओं को हटाने का आदेश दिया है. आदेश के तहत राज्य के सार्वजनिक सड़कों, गलियों, सड़क के किनारे या फुटपाथ पर धार्मिक प्रकृति की किसी संरचना या निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी. यदि संरचना का निर्माण 1 जनवरी, 2011 को या उसके बाद हुआ है, तो उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top