EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
11-12 मार्च 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

आजादी के अमृत महोत्सव का साबरमती आश्रम से शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में साबरमती आश्रम से ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ का शुभारंभ करेंगे. इसका शुभारंभ 12 मार्च को महात्मा गांधी के 1930 के ऐतिहासिक दांडी मार्च की वर्षगांठ पर साबरमती आश्रम से पदयात्रा कर करेंगे. 12 मार्च डांडी यात्रा की तारीख है जो 5 अप्रैल तक पुरी हुई है.

आजादी का अमृत महोत्सव: एक दृष्टि

आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम भारत की स्वतंत्रता की 75वी सालगिराह को बड़े पैमाने पर मानाने के लिए आयोजित हो रहा है. इस कार्यक्रम के दौरान देश मे 75 स्थानों पर 75 महोत्सव 75 सप्ताह तक आयोजित किये जायेंगे.

इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के अतीत और नए विकास को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है, जिनके बलिदानो पर देश के इतिहास में ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया है.

प्रधानमंत्री श्री मोदी ऐतिहासिक, दांडी मार्च की सालगिरह पर नयी दांडी यात्रा को प्रस्थान करवाएंगे. जिसमें 81 गांधी अनुयायी शामिल होंगे. वे साबरमती आश्रम से दक्षिण गुजरात के दांडी तक का 386 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च 21 दिनों में पूरा करेंगे.

साबरमती से रवाना होने के बाद सोलह मार्च को नाडियाड पहुंचने तक पदयात्रा जारी रहेगी. इसके साथ ही गुजरात के 81 नौजवानों का एक और जत्था कल साबरमती से पदयात्रा पर रवाना होगा और ये लोग भी दांडी तक जाएंगे.

इस यात्रा के दौरान भारत में स्वच्छता, पर्यावरण, सुरक्षा और जल संरक्षण के क्षेत्र में हो रहे सामाजिक-आर्थिक बदलावों को देशभक्ति गीतों, नाटक और नृत्य आदि द्वारा प्रदर्शित किये जायेंगे.

ऐतिहासिक दांडी मार्च क्या है?

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ऐतिहासिक दांडी मार्च 12 मार्च 1930 को साबरमती आश्रम से भारत में तत्कालीन ब्रिटिश शासकों द्वारा लगाए गए नमक कानून के विरोध में शुरू किया था.
  • दांडी मार्च के दौरान महात्मा गांधी ने 81 अन्य पैदल यात्रियों के साथ दक्षिण गुजरात के समुद्र तट के दांडी में पहुंचने के बाद, नमक कानून को तोड़ दिया था.
  • दांडी मार्च भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था, जिसने भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ देश भर में बड़े पैमाने पर आजादी का आंदोलन खड़ा किया था.

उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस्‍तीफा

उत्तराखंड में 10 मार्च को तीरथ सिंह रावत ने नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने देहरादून स्थित राजभवन में उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. श्री तीरथ सिंह रावत राज्य के 10वें मुख्यमंत्री हैं.

उत्तराखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत प्राप्त है. 70 सदस्यीय राज्य विधानसभा में BJP के 56 सदस्‍य हैं. 10 मार्च को हुई BJP के विधायक दल की बैठक में विधायक दल के नेता के लिए तीरथ सिंह रावत के नाम की घोषणा वर्तमान मुख्‍यमंत्री त्रिंवेन्‍द्र सिंह रावत ने की. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

तीरथ सिंह रावत: एक दृष्टि

वह गढ़वाल से लोकसभा सदस्‍य और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्‍यक्ष रह चुके हैं. वर्तमान में वह पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं. वह 2012 से 2017 तक चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये थे.

त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस्‍तीफा

उत्‍तराखण्‍ड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 9 मार्च को अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्या को दिया था. राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्‍वीकार कर उन्हें नए मुख्‍यमंत्री के कार्यभार संभालने तक अपने पद पर बने रहने को कहा था.

उत्‍तराखण्‍ड में बहुमत प्राप्त दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने मार्च 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपना नेता (मुख्‍यमंत्री) चुना था. लेकिन पार्टी ने मुख्यमंत्री के रूप में किसी और को मौका देने का फैसला किया था. इसी सन्दर्भ में मुख्‍यमंत्री रावत को इस्तीफा देने के लिए कहा गया था. वह डोईवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गये हैं.


मार्च माह का दूसरा बृहस्पतिवार: विश्व किडनी दिवस

प्रत्येक वर्ष मार्च माह के दूसरे बृहस्पतिवार को ‘विश्व किडनी दिवस’ (World Kidney Day) मनाया जाता है. इस वर्ष (2021 में) 11 मार्च को यह दिवस मनाया गया. यह वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता अभियान है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य किडनी के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है.

इस वर्ष विश्व किडनी दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘Living Well with Kidney Disease’ है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

हरियाणा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पारित नहीं हुआ

हरियाणा विधानसभा में भाजपा-JJP गठबंधन सरकार के खिलाफ में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पारित नहीं हो सका. यह अविश्‍वास प्रस्‍ताव मुख्‍य विपक्षी दल कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्‍द्र सिंह हुड्डा द्वारा लाया गया था. इस अविश्‍वास प्रस्‍ताव के पक्ष में 32 वोट और विरोध में 55 वोट पडे. 90 सदस्‍यों वाली विधानसभा में इस समय 88 सदस्‍य हैं जिनमें भाजपा के 40 और JJP के 10 सदस्‍य हैं. इसके अलावा विपक्षी दल कांग्रेस के 30, 7 निर्दलीय सदस्‍य और हरियाणा लोकहित पार्टी के एक सदस्‍य हैं.

चिदभवानंदजी की ई-भगवदगीता का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 11 मार्च को स्‍वामी चिदभवानंदजी की ‘ई-भगवदगीता’ का शुभारंभ किया. इसकी पांच लाख से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं. स्‍वामीजी तमिलनाडु में तिरूचिरापल्‍ली में श्री रामकृष्‍ण तपोवन आश्रम के संस्‍थापक है. उन्‍होंने साहित्‍य की विभ‍िन्‍न विधाओं में एक सौ 86 पुस्‍तकें लिखी हैं. श्रीमदभगवदगीता पर मीमांसा उनकी प्रमुख पुस्‍तकों में शामिल है. तमिल भाषा में गीता पर उनकी टीका 1951 में और अंग्रेजी में 1965 में प्रकाशित हुई थी. इस पुस्‍तक का तेलगू, उडिया और जर्मन तथा जापानी भाषा में भी अनुवाद किया जा चुका है.

क्वाड देशों के नेताओं का पहला शिखर सम्मेलन

क्वाड देशों – भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमरीका के नेताओं का पहला शिखर सम्मेलन 12 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिये आयोजित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस शिखर सम्मेलन की पहली बैठक में हिस्सा लेंगे.

APEDA ने व्यापार मेला आयोजित किया

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने 10 से 12 मार्च तक पहला वर्चुअल व्यापार मेला आयोजित किया. यह व्यापार मेला कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था. इस मेले का आयोजन ‘India Rice and Agro Commodity’ थीम के तहत कियागया था.

भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘DUSTLIK II’

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 10 से 19 मार्च तक संयुक्त सैन्य-अभ्यास ‘DUSTLIK II’ आयोजित किया जा रहा है. यह सैन्य-अभ्यास उत्तराखंड के रानीखेत में चौबटिया में आयोजित किया गया है. यह दोनों सेनाओं के वार्षिक द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास का दूसरा संस्करण है. पहला संस्करण वर्ष 2019 में उज्बेकिस्तान में हुआ था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top