EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
10 मार्च 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

प्रधानमंत्री ने भारत और बांग्लादेश के बीच मैत्री सेतु का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच ‘मैत्री सेतु’ का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बांग्‍लादेश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ इस पुल की आधारशिला रखी थी.

मैत्री सेतु: एक दृष्टि

  • ‘मैत्री सेतु’ त्रिपुरा में फेनी नदी पर बना 1.9 किलोमीटर लंबा पुल है. इस पुल का निर्माण नेशनल हाइवेज ऐंड इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन कर रहा है. परियोजना की लागत 133 करोड़ रुपए है.
  • यह पुल भारत के सबरूम (त्रिपुरा) को बांग्लादेश के रामगढ़ से जोड़ता है. इस सेतु के बन जाने के बाद बंगलादेश का चट्टोग्राम बंदरगाह और सबरूम के बीच की दूरी करीव 80 किलोमीटर हो गयी है.
  • ‘मैत्री सेतु’ से भारत के उत्तर पश्चिमी राज्यों तथा बंगलादेश के बीच यातायात को तेज़ी से बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही त्रिपुरा अब बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह तक पहुंच के साथ ‘गेटवे ऑफ नॉर्थ ईस्ट’ बन जायेगा.

उत्‍तराखण्‍ड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पद से इस्‍तीफा दिया

उत्‍तराखण्‍ड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 9 मार्च को अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्या को दिया. राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्‍वीकार कर उन्हें नए मुख्‍यमंत्री के कार्यभार संभालने तक अपने पद पर बने रहने को कहा हैं.

उत्‍तराखण्‍ड में बहुमत प्राप्त दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने मार्च 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपना नेता (मुख्‍यमंत्री) चुना था. लेकिन पार्टी ने मुख्यमंत्री के रूप में किसी और को मौका देने का फैसला किया है. इसी सन्दर्भ में मुख्‍यमंत्री रावत को इस्तीफा देने के लिए कहा गया था. वह डोईवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गये हैं.


भारतीय रेलवे ने सभी सेवाओं के लिए एक ही हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया

भारतीय रेलवे ने अपने सभी हेल्पलाइन नम्बरों को एक ही हेल्पलाइन नंबर ‘139’ में एकीकृत कर दिया है. इसके बाद अब रेलवे यात्रा से जुड़ी किसी भी पूछताछ, शिकायत या मदद के लिए अलग-अलग नंबर डायल नहीं करना पड़ेगा. इसके साथ ही पहले जारी 182, 138 जैसे हेल्पलाइन नंबर बंद कर दिए गए हैं.

जोनल रेलवे भी 139 के अलावा कोई और नंबर जारी नहीं करेंगे. इसी नंबर पर विभिन्न भाषाओं में खानपान, सुरक्षा, शिकायतें, सहायता, सतर्कता से जुड़ी सभी जानकारी मिलेंगी.

हेल्पलाइन 139 IVRS यानी इंटरऐक्टिव वायस रिस्पॉन्स सिस्टम पर आधारित होगा. इसमें ट्रेन से जुड़ी पूछताछ, PNR, ट्रेन की स्थिति, ट्रेन की आवाजाही के समय को SMS भेजकर पता लगाया जा सकता है. ट्रेन में सीट मौजूद है या नहीं, टिकट कैंसल कराना, ऑनबोर्ड सेवाएं जैसी सुविधाएं भी मिल सकेंगी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

प्रधानमंत्री ने श्रीमद् भगवद् गीता के श्लोकों की व्याख्या का विमोचन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीमद् भगवद् गीता के श्लोकों के बारे में 21 विद्वानों की व्याख्या के साथ ग्रंथ की पांडुलिपि का विमोचन किया है. यह ग्रंथ 11 खंडों में विभाजित है. इसे ‘धर्मार्थ न्यास’ ने प्रकाशित किया है. इस ग्रंथ में शंकर भाष्य से लेकर भाषानुवाद तक विभिन्न प्रकार की भारतीय सुलेख कला का उपयोग किया गया है.

दिल्ली सरकार ने 69 हजार करोड रूपये का बजट पेश किया

दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 69 हजार करोड रूपये का बजट पेश किया है. यह बजट वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा में प्रस्तुत किया. बजट में शिक्षा के लिए 16377 करोड रुपये, स्वास्थ्य के लिए 9934 करोड रुपये और परिवहन के लिए 9394 करोड रूपये का प्रावधान किया गया है.

10 मार्च: CISF का स्थापना दिवस

प्रतिवर्ष 10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का स्थापना दिवस मनाया जाता है. इसकी स्थापना आज के ही दिन 1969 में CISF अधिनियम 1968 के तहत की गयी थी. CISF एक अर्धसैनिक बल है जो गृह मंत्रालय के तहत कार्य करता है.

रविचंद्रन अश्विन को ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना है. उनका चुनाव इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की घरेलू श्रृंखला में प्रदर्शन के लिए किया गया है. ICC प्रत्येक माह यह सम्मान किसी एक क्रिकेट खिलाडी उनके प्रदर्शन के लिए देता है. यह लगातार दूसरा ऐसा महीना हैं जब किसी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने यह अवॉर्ड जीता है. इससे पहले जनवरी में ऋषभ पंत यह सम्मान दिया गया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top