EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
8-9 फरवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

जम्‍मू-कश्‍मीर पुनर्गठन संशो‍धन विधेयक-2021 पारित

राज्‍यसभा ने जम्‍मू-कश्‍मीर पुनर्गठन संशो‍धन विधेयक-2021 पारित कर दिया है। यह जम्‍मू कश्‍मीर पुनर्गठन संशोधन अध्‍यादेश 2021 का स्‍थान लेगा। इसके अंतर्गत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFOS) के अधिकारियों का AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केन्‍द्रशासित प्रदेश) काडर में विलय कर दिया है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस संबंध में अधिसूचना ‘जम्मू कश्मीर पुनगर्ठन संशोधन अध्यादेश 2021’ को जनवरी में मंजूरी दी थी. केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने इस अधिसूचना को राष्ट्रपति के मंजूरी के लिए भेजा था.

इस नयी व्‍यवस्‍था से अब देश के अन्‍य राज्‍यों में नियुक्‍त इन सेवाओं के अधिकारी जम्‍मू कश्‍मीर में तैनात किए जा सकेंगे और जम्‍मू कश्‍मीर में नियुक्‍त ऐसे अधिकारियों को दूसरे राज्‍यों में भेजा जा सकेगा. इस संबंध में केंद्र सरकार के नियमों के तहत जरूरी संशोधन किए जाएंगे. जिन अधिकारियों को अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित काडर मिला हैं वह केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के तहत ही काम करते रहेंगे.

उत्‍तराखंड में हिमस्खलन और बाढ़ की दुर्घटना

उत्‍तराखंड में 7 फरवरी को हिमस्खलन और बाढ़ की घटना घटी. इस घटना से चमोली जिले का तपोवन (जोशी मठ) क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ. तपोवन क्षेत्र के पास ऋषिगंगा पनबिजली परियोजना के निकट बर्फीली चट्टानें खिसकने से धौलीगंगा का जल स्‍तर तेजी से बढ़ा है और इससे आस-पास के इलाके में बाढ़ आ गयी.

बाढ़ के कारन ऋषि गंगा नदी पर बनी इस परियोजना का बांध टूटकर बाढ़ के पानी में बह गया. इस घटना के कारण परियोजना में काम कर रहे कई मजदूरों की मौत हो गयी. इस बीच, ग्‍लेशियर से बनी झील के टूटने के तुरंत बाद इस क्षेत्र की कुछ नदियों में अचानक बाढ़ आ गई है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया में 4700 करोड़ रुपए की परियोजना राष्‍ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया में 4700 करोड़ रुपए की परियोजना राष्‍ट्र को समर्पित किया. वे भारतीय तेल निगम लिमिटेड के हल्दिया तेल शोधक की दूसरी कैटालिटिक डीवैक्सिंग इकाई की आधारशिला भी रखी. श्री मोदी हल्दिया में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के एलपीजी आयात टर्मिनल, गेल की डोभी-दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन और रानीचक में भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चार लेन वाले रोड ओवरब्रिज-सह-फ्लाई ओवर का उद्घाटन भी किया.

कैटेलिटिक डीवैक्सिंग इकाई से आयात को कम करना संभव होगा जिससे आत्‍मनिर्भर भारत की भावना को बल मिलेगा और विदेशी मुद्रा की बचत होगी. डोभी-दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन से एक राष्‍ट्र-एक गैस ग्रिड के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने में मदद मिलेगी. एलपीजी आयात टर्मिनल की वार्षिक क्षमता दस लाख टन की होगी और इससे पूर्वी तथा पूर्वोत्‍तर भारत में एलपीजी की बढ़ती आवश्‍यकता को पूरा किया जा सकेगा. रानीचक में रोड ओवरब्रिज सह-फ्लाईओवर के उद्घाटन से हल्दिया पत्‍तन द्वार में यातायात अधिक व्‍यवस्‍थित हो सकेगा.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

सबसे ज्यादा कोविड टीके लगाने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश

अमरीका और ब्रिटेन के बाद भारत दुनिया का तीसरा देश है जहां सबसे ज्यादा कोविड के टीके लगाये गए हैं. भारत के 12 राज्यों में 2-2 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है. केवल उत्तर प्रदेश में 6.74 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है.

प्रधानमंत्री ने असम में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में शोणितपुर जिले के ढेकियाजुली में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. प्रधानमंत्री ने प्रदेश के राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों के नेटवर्क को बेहतर बनाने के मदद करने के उद्देश्य से ‘असम-माला’ का शुभारंभ किया. असम माला राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों को परस्पर जोड़ने के साथ सभी तरह के परिवहन की निर्बाध सुविधा प्रदान करेगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वनाथ और चराइदेव में स्थापित किये जा रहे दो मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों का भी शिलान्यास किया.

देश की पहली भू-तापीय बिजली परियोजना लद्दाख में लगाई जाएगी

देश की पहली भू-तापीय बिजली परियोजना पूर्वी लद्दाख के पूगा गांव में लगाई जाएगी. वैज्ञानिकों ने पूगा की पहचान देश में भू-तापीय ऊर्जा के केन्द्र के रूप में की है. प्रायोगिक परियोजना के पहले चरण में एक मेगावाट बिजली उत्‍पादन क्षमता सृजित की जाएगी.

IIHR द्वारा बेंगलुरू में राष्‍ट्रीय बागवानी मेले का आयोजन

भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्‍थान (IIHR), 8 से 12 फरवरी तक बेंगलुरू के निकट राष्‍ट्रीय बागवानी मेले का आयोजन कर रहा है. मेले का उद्घाटन आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के श्री रविशंकर गुरूजी ने किया. मेले का शीर्षक ‘स्‍टार्ट अप एंड स्‍टैंडअप इंडिया’ है जिसका उद्देश्‍य किसानों को सफल उद्यमी बनाना है.

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली विधि विशेष प्रावधान द्वितीय संशोधन विधेयक

आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्‍यसभा में ‘राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली विधि विशेष प्रावधान द्वितीय संशोधन विधेयक – 2021’ पेश किया. यह विधेयक, ‘राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली विधि विशेष प्रावधान द्वितीय संशोधन अध्‍यादेश 2020’ का स्‍थान लेगा. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 30 दिसंबर 2020 को यह अध्‍यादेश जारी किया गया था. इस संशोधन के जरिये ‘राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली विधि विशेष प्रावधान द्वितीय अधिनियम 2011’ को संशोधित किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश में लैंडहोल्डिंग की पहचान करने के लिए यूनिकोड

उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी प्रकार के लैंडहोल्डिंग को चिह्नित करने के लिए एक 16 अंकों का यूनिकोड जारी करने की प्रणाली शुरू की है. यूनिकोड के माध्यम से एक व्यक्ति अब एक क्लिक के साथ भूमि का विवरण जान सकेगा. भूमि की यूनिकोड संख्या 16 अंकों वाली होगी. यूनिकोड, लोगों को धोखेबाजों के जाल में फंसने से बचाएगा.

भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारत-अमरीका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास ट्वेंटी’ 8 फरवरी से राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया जा रहा है. दोनों देशों की सेनाओँ के द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास का यह 16वां संस्करण है. यह अभ्यास 21 फरवरी तक चलेगा. दोनों देशों की सेनाओँ का पिछला संयुक्त अभ्यास अमरीका के सीएटल में हुआ था. इसकी शुरुआत 2004 में अमेरिकी सेना के प्रशांत पार्टनरशिप कार्यक्रम के तहत हुई थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top