EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7 फरवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

गुजरात उच्च न्यायालय की हीरक जयंती

गुजरात उच्च-न्यायालय की हीरक जयंती मनाई जा रही है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 फरवरी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हीरक जयंती समारोह को सम्बोधित किया. उन्होंने उच्च-न्यायालय की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया.

गुजरात हाईकोर्ट ने एक मई 2020 को अपनी स्थापना के 60 साल पूरे किये थे. प्रधानमंत्री हीरक जयंती समारोह के एक कार्यक्रम मे उपस्थित रहने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के ज्यादा फैलाव से समारोह रद्द कर दिया गया था.

गुजरात उच्च न्यायलय: एक दृष्टि

गुजरात उच्च न्यायलय की स्थापना 1960 में उस समय के बॉम्बे राज्य में से गुजरात राज्य का गठन किये जाने पर की गई थी. पहले वह अहमदाबाद के निकट नारोल में स्थापित की गई थी. बाद में अहमदाबाद में इनकम टेक्‍स सर्किल के निकट स्थानांतरित हुई थी. अब 1998 से गुजरात उच्च न्यायलय सोला स्थित बड़े केम्पस में कार्यरत है.

मध्य प्रदेश में निमोनिया के कारण शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने निमोनिया के कारण शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान की शुरुआत की है. मध्य प्रदेश में लगभग 4,000 स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र निमोनिया संबंधी जागरूकता और इलाज के लिए स्थापित किए गए हैं.

राज्य में इसके लिए, सांस (SAANS) अभियान 5 फरवरी को शुरू की गयी. SAANS का पूरा नाम सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइस निमोनिया सेक्‍सेसफुली है.

इसके तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है. राज्य सरकार ने प्रशिक्षण मॉड्यूल भी विकसित किया है जिसे PGIMER, चंडीगढ़ और यूनिसेफ की साझेदारी में विकसित किया गया है. इनका उपयोग स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कौशल को बढ़ाने के लिए किया जाएगा, जिसमें डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं.


रूस ने जर्मनी, पोलैंड और स्‍वीडन के राजनयिकों को निष्‍कासित किया

रूस ने जर्मनी, पोलैंड और स्‍वीडन के राजनयिकों को निष्‍कासित कर दिया है. रूसी विदेश मंत्रालय ने जर्मनी, पोलैंड और स्‍वीडन के दूतावासों में अपना औपचारिक विरोध भी दर्ज कराया है.

एलेक्‍सी नवेलनी की रिहाई की मांग के लिए प्रदर्शन

जर्मनी, पोलैंड और स्‍वीडन के राजनयिकों ने एलेक्‍सी नवेलनी की रिहाई की मांग के लिए आयोजित प्रदर्शनों में भाग लिया था. एलेक्‍सी नवेलनी रुसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के सबसे बड़े आलोचक रहे हैं. दुनियाभर के नेताओं ने नवेलनी को मास्‍को की एक अदालत में सुनाई गई सजा की निंदा करते हुए उसकी रिहाई की मांग की है.

इन प्रतिनिधियों ने कथित रूप से उन सार्वजनिक प्रदर्शनों में भाग लिया था जिनके कारण रूस में पिछले दो सप्‍ताह के दौरान हजारों लोग सड़कों पर उतर आये थे.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

गुवाहाटी में चाह बगीचा धन पुरस्कार

केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने गुवाहाटी में चाह बगीचा धन पुरस्कार मेले के तीसरे चरण में शामिल हुईं. इस कार्यक्रम में असम सरकार चाय बागान क्षेत्रों से जुड़े लगभग सात लाख पचास हजार लोगों को तीन-तीन हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी गई. चाह बगीचा धन पुरस्कार योजना, असम सरकार द्वारा वर्ष 2017 में शुरू की गई थी. इस योजना के अंतर्गत चाय बागान क्षेत्रों से जुड़े लोगों को वित्तीय सहायता दी जाती है.

जम्‍मू कश्‍मीर में 4G इंटरनेट सेवा बहाल

जम्‍मू कश्‍मीर में 18 महीने बाद 4G इंटरनेट सेवा बहाल कर दिया गया है. केन्‍द्र सरकार ने जम्‍मू कश्‍मीर का विशेष दर्जा समाप्‍त कर इसे दो केन्‍द्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने के साथ ही पांच अगस्‍त 2019 से 4G सेवा स्‍थगित कर दी थी. जनवरी, 2020 में राज्‍य में 2G सेवा बहाल की गई थी.

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.9 खरब डॉलर के रिकॉर्ड स्‍तर पर

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 29 जनवरी को समाप्‍त हुए सप्‍ताह में 4.85 अरब अमरीकी डॉलर बढकर 5.9 खरब अमरीकी डॉलर के रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच गया है. विदेशी मुद्रा संपत्ति (FCA) 5.3 अरब डॉलर बढ़कर 5.47 खरब डॉलर हो गया है. डॉलर के हिसाब से विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में यूरो, पाऊंड और येन में मौजूद विदेशी मुद्रा भंडार जैसी गैर अमरीकी विदेशी मुद्राओं की दर में उतार-चढ़ाव शामिल है.

बंगलादेश फिल्म समारोह 2021 कोलकाता में शुरू

बंगलादेश फिल्म समारोह 2021 का तीसरा संस्करण 5 फरवरी को कोलकाता में शुरू हुआ. बंगलादेश के सूचना मंत्री डॉ. हसन महमूद ने समारोह का उद्घाटन किया. पांच दिन तक चलने वाले इस समारोह में बंगलादेश की 32 फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी.

शेख मुजीबुर्रहमान के ऐतिहासिक भाषण के उपलक्ष्‍य में विशेष कार्यक्रम

बांग्‍लादेश के उपायुक्‍त ने बंग बंधु शेख मुजीबुर्रहमान के ऐतिहासिक भाषण के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्‍य में कोलकाता में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है. बंग बंधु की जन्‍म शताब्‍दी समारोह और बांग्‍लादेश की आजादी के स्‍वर्ण जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

आसियान-भारत पर्यटन मंत्रियों की आठवीं बैठक

आसियान-भारत पर्यटन मंत्रियों की 8वीं बैठक की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गयी. केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कंबोडिया के पर्यटन मंत्री डॉक्‍टर थॉन्‍ग खोन के साथ इस बैठक की सह-अध्यक्षता की. यह बैठक आसियान के पर्यटन मंत्रियों की 24वीं बैठक के साथ हुई. बैठक में मंत्रियों ने आसियान देशों और भारत के बीच समझौते के अंतर्गत पर्यटन क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की. आसियान 10 दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का अंतर-सरकारी संगठन है.

फोर्ब्स मैगजीन ने अंडर 30 की सूची में पौलोमी पाविनी शुक्ला को शामिल किया

फोर्ब्स मैगजीन ने ‘इंडिया 30 अंडर 30 2021’ (India 30 Under 30 2021) की सूची हाल ही में जारी की है. इस सूची में उत्तर प्रदेश से लखनऊ की रहने वाली पौलोमी पाविनी शुक्ला को भी शामिल किया गया है. पौलोमी शुक्ला द्वारा अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए किए गए काम के लिए इस सूची में शामिल किया गया है. फोर्ब्स की इस सूची में 30 ऐसे भारतीयों को शामिल किया जाता है, जिन्होंने 30 साल की उम्र में ही अपने-अपने क्षेत्र में एक अलग मुकाम हासिल किया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top