EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
6 फरवरी 2021

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

RBI मौद्रिक नीति समिति की बैठक, रेपो दर 4%, रिवर्स रेपो दर 3.35% पर अपरिवर्तित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 3-5 फरवरी को मुंबई में हुई. यह चालू वित्त वर्ष (2020-21) की छठी और अंतिम द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक थी. इस बैठक में समिति ने नीतिगत दरों में कोई परिवर्तन नहीं करने का निर्णय लिया है.

MPC की बैठक: मुख्य बिंदु

  • इस बैठक में RBI ने रेपो दर को 4 प्रतिशत और बैंक दर को 4.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है.
  • RBI ने अगले वित्त वर्ष में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) दर 10.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है.
  • चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर के अनुमान को 5.8 प्रतिशत से संशोधित कर 5.2 प्रतिशत कर दिया है.

रेपो रेट कम होने से कैसे लोगों को होता है फायदा?

रेपो रेट के कम होने से बैंकों को RBI से कम व्याज पर कर्ज मिलता है. इस सस्ती लागत का लाभ कर्ज लेने वाले ग्राहकों को मिलता है. इससे बैंकों को घर, दुकान, पर्सनल और कार के लिये लोन कम दरों पर देने का मौका मिलता है. ग्राहकों के चल रहे लोन पर EMI का भी कम होता है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI): एक दृष्टि

  • भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) भारत का केन्द्रीय बैंक है. यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है.
  • RBI की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को RBI ऐक्ट 1934 के अनुसार हुई. प्रारम्भ में इसका केन्द्रीय कार्यालय कोलकाता में था जो सन 1937 में मुम्बई आ गया.
  • पहले यह एक निजी बैंक था किन्तु सन 1949 से यह भारत सरकार का उपक्रम बन गया है.
  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत अनिवार्य रूप से मौद्रिक नीति के संचालन की जिम्मेदारी सौपीं गई है.

वर्तमान दरें: एक दृष्टि

नीति रिपो दर4%
रिवर्स रेपो दर3.35%
सीमांत स्‍थायी सुविधा दर (MCF)4.25%
बैंक दर4.25%
नकद आरक्षित अनुपात (CRR)3%
वैधानिक तरलता अनुपात (SLR)18%

क्या होता है रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट, सीआरआर और एसएलआर?

13वें एयरो इंडिया 2021 का आयोजन बेंगलुरु में किया गया

13वें एयरो इंडिया 2021 का आयोजन 3 से 5 फरवरी तक बेंगलुरु में किया गया था. यह एयरो इंडिया हवाई शो का 13वां संस्करण था. इस हवाई शो में देश-विदेश की लगभग 600 कंपनियों ने हिस्सा लिया था.

एयरो इंडिया 2021 के दौरान नागरिक उड्यन मंत्रालय ने एक सेमीनार आयोजित किया था. इस सेमीनार का विषय ‘The dynamism of civil aviation – Making India a civil aviation hub’ था. सेमीनार में एयर लाइंस, एयरपोर्ट, ड्रोन्‍स, आर एंड डी और मैन्‍युफैक्‍चरिंग जैसे विषय शामिल थे.

एशिया के सबसे बड़े इस हवाई शो का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था. एयरो इंडिया 2021 के उदघाटन समारोह में भारतीय रक्षा क्षेत्र में हुई उपलब्धि की झांकी प्रस्‍तुत की गयी. इसमें भारत में ही तैयार लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस, एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर और यूटिलिटी हेलीकॉप्टर द्वारा फ्लाईपास्ट आयोजित हुआ था. फ्रांस से ख़रीदे गये विमान राफेल और अमेरिका का B1B बॉम्बर ने भी फ्लाइपास्‍ट में भाग लिया था.

एयरो इंडिया 2021 के समापन समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिस्सा लिया था. इस अवसर पर एक बंधन समारोह भी हुआ जहां देश में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 200 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गये.

एयरो इंडिया: एक दृष्टि

एयरो इंडिया हवाई शो का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष में किया जाता है. इस शो के दौरान हवाई रक्षा क्षेत्र की टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया जाता है. यह एशिया का सबसे बड़ा हवाई शो है. इस शो के दौरान डिफेंस से संबंधित डील्स की जाती है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

नौसेना ने HAL से तीन स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर प्राप्त किए

भारतीय नौसेना ने सरकारी उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से तीन “मेड इन इंडिया” एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) प्राप्त किए. ये हेलीकॉप्टर तटीय सुरक्षा के लिए अनुकूल हैं. नौसेना ने HAL को 16 MK-3 हेलिकॉप्टरों का आर्डर दिया था, जिसमें से आज तीन हेलीकॉप्‍टर की आपूर्ति की गई है. HAL के नौसैनिक संस्करण में उन्नत सेंसर की सुविधा है, जो भारतीय जल क्षेत्र में मुंबई आतंकवादी हमलों जैसी घुसपैठ का पता लगा सकता है.

गुजरात उच्च-न्यायालय की हीरक जयंती

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 फरवरी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात उच्च-न्यायालय के हीरक जयंती समारोह को सम्बोधित किया. उन्होंने इस अवसर पर उच्च-न्यायालय की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया.

एसएन सुब्रह्मण्यन NSC के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त

एसएन सुब्रह्मण्यन को तीन साल की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. सुब्रह्मण्यन भारत की सबसे बड़ी निर्माण कंपनी एलएंडटी लिमिटेड के सीईओ और प्रबंध निदेशक हैं.

भारत और बहरीन के बीच अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बैठक

भारत और बहरीन की सल्तनत के बीच अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में संयुक्त कार्य समूह की पहली वर्चुअल बैठक 4 फरवरी को हुई थी. इस बैठक में बहरीन प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सस्टेनेबल एनर्जी अथॉरिटी के अध्यक्ष एचई डॉ अब्दुल हुसैन बिन अली मिर्जा ने जबकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव एचई श्री दिनेश दयानंद जगदाले ने किया था.

संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार की नेता आंग सान सू ची और अन्य लोगों को रिहा करने का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सेना द्वारा हिरासत में ली गईं म्यांमा की नेता आंग सान सू ची और अन्य लोगों को रिहा करने का आह्वान किया है. उसने देश में आपात स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की है. लोकतंत्र के लिए म्यांमार में बदलाव के दौर को उस समय आघात पहुंचा जब सेना के कमांडर मिन औंग ह्लाइंग ने नवंबर में हुए चुनावों में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए सत्ता संभाल ली. इस चुनाव में सू ची की पार्टी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top